Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

जोशीमठ में प्रभावितों को अभी डेढ़ लाख की मदद:शिफ्टिंग के लिए 50 हजार मिलेंगे…फिलहाल 2 होटल तोड़े जाएंगे, घर नहीं

जोशीमठ में प्रभावितों को अभी डेढ़ लाख की मदद:शिफ्टिंग के लिए 50 हजार मिलेंगे…फिलहाल 2 होटल तोड़े जाएंगे, घर नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
देहरादून. जोशीमठ में जिन 723 घरों में दरारें आई हैं, उनके रहवासियों को अभी डेढ़ लाख की मदद की जाएगी। 50 हजार शिफ्टिंग के लिए और मुआवजे के एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे। फाइनल मुआवजा क्या होगा, ये बाद में तय किया जाएगा। एक हफ्ते में सर्वे पूरा होगा और उसके बाद ये मदद दी जाएगी। प्रभावित परिवारों से बुधवार को बातचीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव एम सुंदरम ने फैसलों की जानकारी मीडिया में दी। उन्होंने कहा कि अभी कोई घर नहीं तोड़ा जाएगा, केवल 2 होटल तोड़े जाएंगे। घरों पर लाल निशान उन्हें खाली करने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों से भी बातचीत हो गई है, वे प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग के लिए राजी हैं। भास्कर ने जब मलारी इन के मालिक ठाकुर राणा से बात की तो उन्होंने सरकार से बातचीत की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा- सरकार बद्रीनाथ जैसा मुआवजा देने को राजी...
क्या सुप्रीम कोर्ट मुहर लगाए तभी कानून बनेगा:उपराष्ट्रपति-लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- अदालतें मर्यादा का पालन करें

क्या सुप्रीम कोर्ट मुहर लगाए तभी कानून बनेगा:उपराष्ट्रपति-लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- अदालतें मर्यादा का पालन करें

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के कामों में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- संसद कानून बनाता है और सुप्रीम कोर्ट उसे रद्द कर देता है। क्या संसद द्वारा बनाया गया कानून तभी कानून होगा जब उस पर कोर्ट की मुहर लगेगी। वह जयपुर में देशभर के विधानसभा स्पीकर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अदालती हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई। उपराष्ट्रपति बोले- संसद के फैसले कोई और क्यों रिव्यू करे?धनखड़ ने कहा- 1973 में एक बहुत गलत परंपरा चालू हुई। केशवानंद भारती केस में सुप्रीम कोर्ट ने बेसिक स्ट्रक्चर का आइडिया दिया कि संसद संविधान संशोधन कर सकती है, लेकिन इसके बेसिक स्ट्रक्चर को नहीं। कोर्ट को सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि इससे मैं सहमत नहीं। हाउस बदलाव कर सकता है। यह सदन बताए कि क...
श्रीडूंगरगढ़ में टूटेंगे 200 अतिक्रमण:नेशनल हाइवे के दोनों तरफ बनी दुकानों के कब्जे हटेंगे, नेशनल हाइवे चौड़ा करेंगे ताकि हादसे कम हो

श्रीडूंगरगढ़ में टूटेंगे 200 अतिक्रमण:नेशनल हाइवे के दोनों तरफ बनी दुकानों के कब्जे हटेंगे, नेशनल हाइवे चौड़ा करेंगे ताकि हादसे कम हो

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर होटलों के आगे हुए कब्जों को हटाया जा रहा है। सर्किल से जयपुर और बीकानेर दोनों तरफ हुए कब्जों को हटाने के लिए खुद संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन मौके पर पहुंच गए हैं। करीब एक किलोमीटर एरिया में हुए कब्जों को हटाने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। कस्बे में नेशनल हाईवे और सर्विस लाइन पर बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े निजी वाहनों के लिए भी स्थान तय किया जा रहा है। यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। घुमचक्कर से पूर्व और पश्चिम दोनों दिशाओं में कुल चार किलोमीटर तक कुल 60 मीटर की चौड़ाई की जा रही है। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने लगभग सवा घंटे तक पैदल चलकर श्रीडूंगरगढ़ हाईवे के दोनों ओर बनी दुकानों का अवलोकन किया। दुकानदारों, ठेला चलाने वालों को तुरंत कब्जे हटाने का समय दिया ग...
ट्रेन से कटकर युवक की मौत:देर रात आया ट्रेन की चपेट में, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

ट्रेन से कटकर युवक की मौत:देर रात आया ट्रेन की चपेट में, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. जिले के रायसिंहनगर इलाके के गांव 71 आरबी में मंगलवार रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक घर से लापता था। परिवार को लोग उसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उसका शव रेल की पटरियों पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मौके से उठवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।रेल की चपेट में आने की आशंकापरिजनों ने बताया कि गांव 71 आरबी निवासी युवक बग्गासिंह रात से घर से लापता था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। इसी दौरान किसी ने पटरियों पर शव पड़ा होने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बग्गासिंह का शव पटरियों पर पड़ा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।...
बीकानेर में चोरी हुई 20 बाइक्स बरामद:महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, बाइक उठाते ही तय ठिकानों पर पहुंचा देते हैं

बीकानेर में चोरी हुई 20 बाइक्स बरामद:महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, बाइक उठाते ही तय ठिकानों पर पहुंचा देते हैं

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. बीकानेर में हर रोज हो रही बाइक चोरी के बीच पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए बीस वाहन बरामद किए हैं, जिसमें 18 मोटर साइकिल और दो स्कूटी है। आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बीकानेर से औसतन हर रोज दो-चार बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज हो रही है। नयाशहर पुलिस ने पाबुबारी एरिया में रहने वाले अब्दुल खालिक पुत्र फरमान अली उम्र 18 साल और भरुखीरा गांव में रहने वाले विक्रम सिंह राजपूत उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर 18 मोटर साइकिल और दो स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। इन लोगों ने बाइक चोरी करके अलग अलग स्थानों पर रख दी थी। मौका मिलते ही इन बाइक्स को बेचने का प्लान था। इस बीच पुलिस ने इन दोनों को दबोच लिया। बताए गए ठिकानों से पुलिस ने मोटर साइकिल व स्कूटी बरामद कर ली। संदिग्धों पर नजर बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के ...
जयदीप अहलावत ने इरफान खान को किया याद:बर्थ एनिवर्सरी पर दिया खास ट्रिब्यूट

जयदीप अहलावत ने इरफान खान को किया याद:बर्थ एनिवर्सरी पर दिया खास ट्रिब्यूट

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
दिवंगत एक्टर इरफान खान बेशक हम सब के बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके जरिए निभाए गए किरदार आज भी सभी के जहन में जिंदा हैं। बीते 7 जनवरी को इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी थी। इस बीच बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए याद किया है। उन्होंने इरफान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जयदीप ने इरफान खान को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, - 'आप युग-युगांतर तक हमेशा रहोगे। हम आने वाली पीढ़ियों को ये बताएंगे की मांस और खून से बने एक जादूगर को हमने देखा है, जिसकी रगो में जादू था। जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो इरफान खान भाई।' इस वीडियो में इरफान खान की एक से बढ़कर एक फोटोज नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में इरफान की फिल्म 'रोग' का सुपरहिट सॉन्ग 'मैंने दिल से कहा' बज रहा है। सोशल मीडिया...
तीसरे टी-20 के दौरान मैदान में घुसा युवक:उमरान मलिक के पैर पकड़े, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कब्जे में किया

तीसरे टी-20 के दौरान मैदान में घुसा युवक:उमरान मलिक के पैर पकड़े, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कब्जे में किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राजकोट. भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई थी। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इस मैच के खत्म होते ही एक युवक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान में घुस गया। उस समय श्रीलंका और भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर ही थे। ऐसे में सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और युवक को पकड़ कर मैदान से बाहर किया। उमरान मलिक के पैरों पर गिर पड़ायुवक गुलाटी मारते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास जा पहुंचा। युवक ने मैदान में मौजूद उमरान मलिक के पैरों को पकड़ लिया। उसके बाद वह मैदान में दौड़ने लगा। सुरक्षाकर्मियों को उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इसी दौरान श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने उसे पकड़ लिया और बाउंसर के हवाले कर दिया। पहला मौका नहीं जब ग्राउंड में घुसा कोई फैनयह पहला मौका नहीं है, जब कोई फैन ग्राउ...
एयरटेल-जियो को टक्कर देगी BSNL:सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अप्रैल 2024 तक लॉन्च करेगी 5G सर्विस

एयरटेल-जियो को टक्कर देगी BSNL:सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अप्रैल 2024 तक लॉन्च करेगी 5G सर्विस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
एयरटेल और जियो के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी 'भारत संचार निगम लिमिटेड' (BSNL) भी अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारियां कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनियन IT एंड टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इस बात को कंफर्म किया है। BSNL 5G सर्विस को अप्रैल 2024 तक पेश करेगारिपोर्ट में बताया गया है कि अश्विनी वैष्णव ने अनाउंसमेंट की है कि BSNL अपनी 5G सर्विस को अप्रैल 2024 तक पेश कर देगा। फिलहाल, कंपनी 4G लॉन्च पर ध्यान दे रही है। BSNL 4G नेटवर्क लॉन्च होने के एक साल के अंदर ही इसको 5G पर अपग्रेड कर दिया जाएगा। 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर काम कर रही BSNLफिलहाल, BSNL TCS और C-DOT के साथ मिलकर 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर काम कर रही है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, BSNL 5G मार्च या अप्रैल 2024 से उपलब्ध होगा। उन्होंने ये भी बताया कि नेटवर्क अपग्रेडशन का काम काफी तेजी से हो रहा है। BSNL रैप...
पदयात्रा के जरिए देश को जोड़ने की कर रहा हूं तपस्या : राहुल

पदयात्रा के जरिए देश को जोड़ने की कर रहा हूं तपस्या : राहुल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कुरुक्षेत्र (हरियाणा) (वार्ता). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को तप बताते हुए कहा है कि इस तपस्या के जरिए वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत और डर के माहौल को खत्म कर भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने का काम कर रहे हैं तथा उनकी इस यात्रा में करोड़ों लोग जुड़ रहे हैं।श्री गांधी ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र के नजदीक सामना में भारत जोड़ो यात्रा के बीच रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का किसान, मजदूर, छोटा कारोबारी सब तपस्वी हैं लेकिन उनके तप को महत्व नहीं दिया जा रहा है और व्यक्ति पूजा के हिमायती संगठन की सरकार में उनकी अनदेखी हो रही है।उन्होंने कहा,ह्लभारत जोड़ो यात्रा तपस्या है। इस तपस्या के जरिए मैं देश से भय,डर, नफरत समाप्त करने का काम कर रहा हूं जबकि भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस व्यक्ति पूजा को महत्व देते हैं। उनके लिए व्यक्ति पूजा ही महत्वपूर्ण है और किसी तप ...
कोहरे के कारण नहर में गिरी कार, 3 की मौत:गाड़ी के अंदर ही फंसे दोस्त; मोबाइल टॉर्च जलाकर मदद मांगते रहे

कोहरे के कारण नहर में गिरी कार, 3 की मौत:गाड़ी के अंदर ही फंसे दोस्त; मोबाइल टॉर्च जलाकर मदद मांगते रहे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. राजस्थान में मौसम अब जानलेवा साबित हो रहा है। सुबह और रात में हो रही धुंध के कारण एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। शनिवार रात को भी घने कोहरे ने तीन लोगों की जान ले ली। विजिबिलटी कम होने के कारण कार गंगनहर में गिर गई। इसमें फंसे दो दोस्तों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट गंगानगर के साधुवाली में देर रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में साधुवाली के रहने वाले दो किसान व एक पंजाब के किसान की मौत हो गई। मृतक रवींद्र (30 ) पुत्र सुभाष पंजाब के गांव गुमजाल का रहने वाला है। अजमेर सिंह (45) पुत्र सुरजीत सिंह और संजय (36 ) पुत्र पूर्ण सिंह साधुवाली के ही रहने वाले हैं। हरियाणा नंबर की कार को गंगनहर से बाहर निकाल गया। दरअसल, तीनों किसान अपने एक परिचित के खेत पर गए थे। वहां से लौटते समय ये लोग खेत से नहर की पुलिया...