Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सादुलशहर सीएचसी में डॉक्टर नदारद, मरीज होते रहे परेशान:SDM के आने की सूचना पर केवल 2 डॉक्टर पहुंचे

सादुलशहर सीएचसी में डॉक्टर नदारद, मरीज होते रहे परेशान:SDM के आने की सूचना पर केवल 2 डॉक्टर पहुंचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले के सादुलशहर के सरकारी अस्पताल में शनिवार को तब हड़कंप मच गया जब एसडीएम अचानक जांच के लिए पहुंच गए। अस्पताल में रोगी डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे, जबकि निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे बाद तक डॉक्टरों के आने का कोई पता नहीं था। एसडीएम पहुंचे तो रोगियों ने उन्हें पीड़ा सुनाई। आनन-फानन में पहुंचे दो डॉक्टर अस्पताल में दस डॉक्टरों का स्टाफ है। सुबह करीब साढ़े दस बजे के एसडीएम योगेश सिंह देवल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। मौके पर करीब सौ रोगी डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अस्पताल के मौजूद स्टाफ ने उसी समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों काे एसडीएम के अस्पताल पहुंचने की सूचना दी। सूचना के बाद भी दस में से दो डॉक्टर्स ही ड्यूटी पर पहुंच पाए। सादुलशहर में अस्पताल में लगी लाइन। रोगियों की लगी थी लाइन ​​​​​​अस्पताल में डॉ.कालूराम के कमरे के आगे करी...
घने कोहरे में लिपटी नजर आई साल के अंतिम दिन की सुबह

घने कोहरे में लिपटी नजर आई साल के अंतिम दिन की सुबह

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
सर्द हवा से बढ़ा ठंड का असर, दोपहर को निकली धूप से मिला सुकूनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब दस दिनों से मौसम में आया बदलाव शनिवार को इस साल के अंतिम दिन भी नजर आया। साल के अंतिम दिन की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। कोहरे से सड़क मार्ग पर जहां वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई, वहीं सर्द हवाओं से पारा गिर गया। इससे ठंड का असर बढ़ गया। कई जगह ग्रामीण क्षेत्र में सुबह घना कोहरा रहा। इससे इन इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। सुबह-सुबह ग्रामीण इलाकों में 70-80 मीटर दूरी से व्यक्ति या मकान नजर नहीं आ रहा था। वाहन चालक वाहनों की लाइट जला कर ड्राइविंग करते नजर आए। बढ़ती सर्दी से लोग ग्रामीण अंचल में अलाव तापते भी नजर आए। सुबह करीब 11 बजे बाद धूप निकली तो कड़ाके की सर्दी से कुछ निजात मिली। धूप खिलने पर टाउन के सेंट्रल पार्क में रौनक नजर आई। बच...
माँ के शोक के बीच मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

माँ के शोक के बीच मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
कोलकाता/नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को माँ के अंतिम संस्कार करने के बाद शोक के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से पूर्वी भारत की पहली एवं देश की सातवीं ह्यवंदे भारतह्ण एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया और करीब 58 हजार करोड़ रुपये की क्षमता विस्तार की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार रेलवे के बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार कर रही है और शक्तिशाली रेल इंजन देश में ही निर्मित किये जा रहे हैैं।हावड़ा स्टेशन पर सादे समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉन बारला, गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी और सांसद प्रसून ...
कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले- सर्वे के आधार पर मिलेंगे टिकट

कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले- सर्वे के आधार पर मिलेंगे टिकट

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
गहलोत-पायलट विवाद पर कहा-मैं फाइव स्टार में नहीं,लोगों के बीच बैठा हूं,विवाद सुलझाना मेरा कामजयपुर। राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी कोल्ड वॉर पर एक बार फिर चचार्एं तेज हो गई हैं। कल देर रात मंत्रियों की फीडबैक बैठक में गहलोत-पायलट विवाद सुलझाने के सुझाव के बाद अब प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जल्द विवाद सुलझाने का दावा किया है। गहलोत-पायलट के बीच विवाद निपटाने के मंत्रियों के सुझाव के सवाल पर रंधावा ने कहा- विवाद सुलझाने का काम मेरा है, उनका नहीं है। मैं फाइव स्टार में नहीं बल्कि लोगों के बीच बैठा हूं। विवाद भी सुलझा लेंगे। रंधावा जयपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।रंधावा ने कहा- मेरा पहला काम संगठन को मजूबत करना है और उस दिशा में हम सब काम कर रहे हैं। संगठन की खाली पड़ी नियुक्तियों को जल्द भर दिया जाएगा। मैं लगातार ...
पीएफआइ का ‘हिट स्क्वाड’ ट्रेनर था केरल हाईकोर्ट का वकील, एनआइए ने किया गिरफ्तार; हथियार बरामद

पीएफआइ का ‘हिट स्क्वाड’ ट्रेनर था केरल हाईकोर्ट का वकील, एनआइए ने किया गिरफ्तार; हथियार बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
तिरुवनंतपुरम। पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी का एक्शन जारी है। अब एजेंसी ने केरल हाईकोर्ट के एक वकील को गिरफ्तार किया है। खास बात है कि आरोपी मार्शल आर्ट्स और हिट स्क्वाड का ट्रेनर है। प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ जारी कार्रवाई में यह 14वीं गिरफ्तारी है। ठकअ लगातार पीएफआई के सदस्यों के ठिकानों पर रेड कर रही है।एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को राज्य में 56 स्थानों पर छापेमारी के बाद, एणार्कुलम जिले का एडवनक्कड़ निवासी मोहम्मद मुबारक एआई इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 14वां व्यक्ति है। एक अधिकारी ने कहा, 'मुबारक पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया) का 'मार्शल आर्ट्स' और 'हिट स्क्वाड' प्रशिक्षक/सदस्य है। वह केरल उच्च न्यायालय में वकालत कर रहा है।'प्रवक्ता ने कहा, 'जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि पीएफआई अन्य समुदायों के नेताओं और सदस्यों को लक्षित करने के लिए विभिन्न राज्य...
भारत 2047 तक 40,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : अंबानी

भारत 2047 तक 40,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : अंबानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई (वार्ता)। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं रिलायंस उद्योग समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत 2047 तक 40,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।श्री अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कहा कि 5000 वर्ष पुराने इतिहास वाले देश भारत के लिए अगले 25 वर्ष कायाकल्प करने वाले होने जा रहे हैं। इस अवधि में भारत की आर्थिक वृद्धि दिन - दूना - रात -चौगुना होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि भारत स्वस्थ और सशक्त ढंग से 2047 तक 40 हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह लक्ष्य व्यावहासिक और प्राप्य है। देश के पास युवा आबादी की दौलत है। भारत का लोकतंत्र परिपक्व है और देश ने अब प्रौद्योगिकी की शक्ति भी जुटा ली है।गौरतलब है कि भारत इस समय अपनी स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल में मिल कर भारत को आजा...
1 जनवरी से 6 देशों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी:72 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी; स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ मीटिंग शुरू

1 जनवरी से 6 देशों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी:72 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी; स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ मीटिंग शुरू

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर अगले हफ्ते से सख्ती बढ़ाई जाने की तैयारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले पैसेंजर्स के लिए 1 जनवरी 2023 से निगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इन पैसेंजर्स को यात्रा से पहले अपनी 72 घंटे पुरानी निगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इधर, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना की एडवांस तैयारियों को लेकर मनसुख मांडविया और फार्मा कंपनियों के बीच वर्चुअल मीटिंग शुरू हो चुकी है। सीरम इंस्टीट्यूट केंद्र सरकार को कोवीशील्ड के 2 करोड़ डोज मुफ्त देगाइधर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने केंद्र सरकार को कोवीशील्ड की दो करोड़ डोज फ्री देने के कहा है। SII में सरकार...
इमोशनल हुईं मलाइका अरोड़ा:बहन अमृता अरोड़ा से बोला- जब मुझे जरूरत थी तुम नहीं थी मेरे साथ

इमोशनल हुईं मलाइका अरोड़ा:बहन अमृता अरोड़ा से बोला- जब मुझे जरूरत थी तुम नहीं थी मेरे साथ

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने एक्टिंग करियर तक के कई राज खोल रही हैं। इस शो में जहां उनके दोस्त आए, तो वही उनका बेटा अरहान खान और अमृता अरोड़ा सहित उनकी मां भी उनके इस शो का हिस्सा बनी। इसी बीच हाल ही में इस शो के नए प्रोमो एपिसोड में दोनों के बीच काफी मनमुटाव देखा जा रहा है। हाल ही में मलाइका और अमृता अपने पुराने झगड़े को सुलझाने के लिए लंच डेट पर जाती दिखाई गई थीं। लेकिन वो अनबन अभी ठीक से सॉल्व हुई भी नहीं थी कि दूसरा मुद्दा उठ गया। इस वीडियो में दोनों बहनें समंदर किनारे बीच पर बैठी होती हैं, तब मलाइका थोड़ा इमोशनल होते हुए अमृता से पूछती हैं की जब मुझे एक बहन की तरह तुम्हारी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब तुम नहीं थीं मेरे साथ। तुम एक अमेजिंग मां, बीवी, और दोस्त हो, एक अच्छी बहन कब बनोगी?।...
मामूली बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन:पूरा दिन छाए रहे बादल, अगले चौबीस घंटे में बढ़ सकती है सर्दी, दो दिन बाद आएगा कोहरा

मामूली बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन:पूरा दिन छाए रहे बादल, अगले चौबीस घंटे में बढ़ सकती है सर्दी, दो दिन बाद आएगा कोहरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. मामूली बूंदाबांदी ने गुरुवार सुबह ठिठुरन बढ़ा दी। हालांकि इस दौरान बादलों के चलते न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ा लेकिन ठिठुरन में कोई कमी नहीं आई। ठिठुरन के चलते सुबह लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे सड़कों पर नजर आए। मौसम एक्सपर्ट यह तो मानते हैं कि अगले एक दो दिन में सर्दी बढ़ेगी लेकिन उनका कहना है कि इस दौरान बादल छाए रहने से तापमान कुछ बढ़ सकता है। एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ पासएक्सपर्ट बताते हैं कि इलाके से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास हुआ है। यह इतना मजबूत नहीं है लेकिन मौसम पर असर तो दिखा रहा है। इसी के चलते अलसुबह हलकी बूंदाबांदी हुई। हालांकि इस दौरान इसे ट्रेस नहीं कया जा सका। अगले एक दो दिन इसका असर बादल और फिर कोहरे के रूप में सामने आ सकता है। यह रहा पिछले तीन दिन का तापमानपिछले तीन दिन के तापमान पर नजर डालें तो यह चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 26 दिसम्ब...
आस्ट्रेलिया ने 17 साल बाद घरेलू सरजमीन पर प्रोटियाज को पछाड़ा

आस्ट्रेलिया ने 17 साल बाद घरेलू सरजमीन पर प्रोटियाज को पछाड़ा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
मेलबर्न (वार्ता)। आस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (200 नाबाद) के दोहरे शतक और एलेक्स कैरी (111) के शतक के बाद गेंदबाजों के उमदा प्रदर्शन से गुरुवार को दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से रौंद दिया।दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 189 रन बनाये, जबकि आस्ट्रेलिया ने 575/8 के स्कोर पर पारी घोषित की। दक्षिण अफ्रीका 386 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में चौथे दिन 204 रन पर ढेर हो गयी।आस्ट्रेलिया ने 17 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को घरेलू टेस्ट सीरीज में हराते हुए तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का तीसरा मुकाबला चार जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा।दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत 15/1 के स्कोर से की। प्रोटियाज को आस्ट्रेलिया की बढ़त कम करने के लिये बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी लेकिन टेम्बा बावुमा (65) के अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सका।उंगली में चोट से...