Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

रॉबर्ट वाड्रा जमीन प्रकरण: सतीश पूनिया की गहलोत से मांग

रॉबर्ट वाड्रा जमीन प्रकरण: सतीश पूनिया की गहलोत से मांग

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
पीड़ित किसानों को न्याय दिलाए सरकारजयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी 125 बीघा जमीन आवंटन मामले में एक बार फिर बीजेपी मुखर हो गई है। हाईकोर्ट में स्काई लाइट के मैनेजर के ड्राइवर की ओर से पेश की गई याचिका खारिज होने के बाद अब बीजेपी ने इस मामले में गहलोत सरकार से पीड़ित किसानों को न्याय देने की मांग करते हुए उनकी जमीन वापस किसानों को दिलाने की मांग भी की है।प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और भ्रष्टाचार का पुराना नाता है, हाईकोर्ट में किसानों की 125 बीघा जमीन आवंटन मामले में याचिका निरस्त हो गई है और इससे साफ है कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को सरकार ने सारे नियम कायदे ताक पर रखकर फायदा पहुंचाया था और अब यह भी साफ हो चुका है कि 125 बीघा जमीन से कहीं न कहीं रॉबर्ट वाड्रा की संलिप्तता है...
सस्ता हुआ शाओमी का 5G फोन:12,999 रुपए की कीमत में मिलेगा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, कैमरा और डिस्प्ले भी दमदार

सस्ता हुआ शाओमी का 5G फोन:12,999 रुपए की कीमत में मिलेगा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, कैमरा और डिस्प्ले भी दमदार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में Redmi 11 Prime 5G के दाम कम कर दिए हैं। ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में आता है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के प्राइस 1 हजार रुपए कम किए गए हैं। इससे यह 5G फोन अब 12,999 रुपए की कीमत पर मिलेगा। फोन को इस साल सितंबर में 13,999 रुपए के प्राइस पर लॉन्च किया गया था। वहीं 15,999 रुपए में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मिलने वाले मॉडल की कीमत घटाकर 14,999 रुपए कर दी गई है। कंपनी ने हैंडसेट में तीन कलर ऑप्शन दिए हैं, इनमें मेडो ग्रीन, क्रोम सिल्वर और थंडर ब्लैक शामिल हैं। कस्टमर इस 5G स्मार्टफोन को शाओमी की आधिकारिक वैबसाइट Mi.com और Amazon की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। क्रेडिट कार पर 1000 हजार का एक्स्ट्रा डिस्काउंटMi.com पर कस्टमर को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसी तरह HDFC बैंक क...
चर्च सजे, क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर:सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में जुटे लोग, सजा रहे यीशू के जीवन से जुड़ी झांकियां

चर्च सजे, क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर:सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में जुटे लोग, सजा रहे यीशू के जीवन से जुड़ी झांकियां

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. क्रिसमस की तैयारियां शनिवार को जोरों पर रहीं। शहर के सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में सुबह से लोग पहुंचने लगे। यहां कई तरह की झांकियां सजाई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रभु यीशू के जीवन से संबंधित झांकियां हैं। चर्च में शानदार डेकोरेशन की गई है। चर्च के बाहर से अंदर तक हर तरफ क्रिसमस समुदाय के लोग ही नजर आ रहे थे। शनिवार रात को चर्च में बड़ा आयोजन होगा। इस दौरान रात ग्यारह बजे से प्रेयर शुरू होगी जो देर रात करीब एक बजे तक चलेगी। श्रीगंगानगर में सजा सेक्रेड हार्ट चर्च। यीशू के जन्म पर काटा जाएगा केक सेक्रेर्ड हार्ट चर्च के फादर वर्गीस ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे प्रेयर शुरू होगी। प्रेयर के बाद सभी की समृद्धि की कामना की जाएगी। प्रभु यीशू के जन्म पर केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी। सुबह से सेक्रेर्ड हार्ट चर्च से जुड़े लोग यहां व्यवस्थाएं बनाने में जुटे थे। किसी न...
पेपर लीक से नाराज, शिक्षा मंत्री के घर लगाया ताला:BJP कार्यकर्ताओं को उठाकर ले गई पुलिस, मीडिया से भी धक्का-मुक्की की

पेपर लीक से नाराज, शिक्षा मंत्री के घर लगाया ताला:BJP कार्यकर्ताओं को उठाकर ले गई पुलिस, मीडिया से भी धक्का-मुक्की की

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। युवा सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री बीडी कल्ला के घर के बाहर ताला लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने (लाठीचार्ज ) हल्का बल प्रयोग कर छात्रों खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने जयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूर्व वंशी समेत 6 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया है। इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी पुलिस ने धक्का-मुक्की की। वहीं प्रदेशभर में बढ़ते विरोध के बाद सोशल मीडिया पर भी पेपर लीक की घटना टॉप ट्रेंडिंग कर रही है। लाठी से नहीं डरेंगे, युवाओं के लिए जान दे देंगेजयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्...
ओस की बूंदो का हार:तीन दिन कोल्ड वेव की चेतावनी, जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है पारा; बिजिबिलिटी 90 मीटर अब पाला की आशंका

ओस की बूंदो का हार:तीन दिन कोल्ड वेव की चेतावनी, जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है पारा; बिजिबिलिटी 90 मीटर अब पाला की आशंका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. ठंड अब परवान पर है। 25 से 27 दिसंबर के बीच काेल्ड वेव रहेगी। तापमान जमाव बिंदु पर रहेगा। यानी तीन डिग्री से कम। आने वाला पूरा सप्ताह ठिठुरन में बीतेगा। 2014 में तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 25, 26 और 27 दिसंबर काे तापमान जमने जैसा रहेगा। पारा एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तरी हवाएं शीतलहर का रूप लेंगी। इससे बर्फ भी जम सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव करने के लिए कहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। काेहरे इतना घना था कि बिजिबिलिटी 90 मीटर पहुंच गई। हालांकि अब आने वाले दिनों में कोहरे की संभावना कम है, लेकिन पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में किसानाें की चिंता बढ़ने लगी है। खासकर फल और फूलदार पाैधाें पर ज्यादा दिक्कत है। कृषि वैज्ञानिकाें का कहना है कि अगर दिन भर हवा चलने के बाद रात में बंद ह...
अब मथुरा में सर्वे के आदेश, दावा-मस्जिद के नीचे मंदिर:कोर्ट ने 20 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी, हिंदू पक्ष बोला- औरंगजेब ने ईदगाह बनवाई

अब मथुरा में सर्वे के आदेश, दावा-मस्जिद के नीचे मंदिर:कोर्ट ने 20 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी, हिंदू पक्ष बोला- औरंगजेब ने ईदगाह बनवाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मथुरा. मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में जिला कोर्ट ने शनिवार को बड़ा आदेश दिया। यहां भी वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह मस्जिद का सर्वे होगा। सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने हिंदू सेना की याचिका पर यह आदेश दिया। रिपोर्ट 20 जनवरी को कोर्ट में पेश की जाएगी। सर्वे 2 जनवरी से होगा। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह में स्वास्तिक का चिह्न, मंदिर होने के प्रतीक के साथ मस्जिद के नीचे भगवान का गर्भ गृह है। पक्षकार मनीष यादव और वकील महेंद्र प्रताप ने कहा कि शाही ईदगाह में हिंदू स्थापत्य कला के सबूत मौजूद हैं। ये वैज्ञानिक सर्वे के बाद सामने आ जाएंगे। अर्जी मथुरा के जिला अदालत में एक साल पहले दाखिल की गई थी। हिंदू पक्ष ने कहा- औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर ईदगाह बनाईयाचिका में कहा गया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर ईदगाह मस्जिद बनवाई थी। उन्हों...
ड्रोन स्टार्टअप IPO में 10 दिन में पैसा डबल:ड्रोनआचार्य का 54 रु. का शेयर 107 रु. पर बंद हुआ; ड्रोन से सीधे घर पहुंचेगा खाना-दवा

ड्रोन स्टार्टअप IPO में 10 दिन में पैसा डबल:ड्रोनआचार्य का 54 रु. का शेयर 107 रु. पर बंद हुआ; ड्रोन से सीधे घर पहुंचेगा खाना-दवा

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. आने वाले दिनों में आपका ऑर्डर किया खाना, कपड़े और अन्य सामान आप तक ड्रोन के जरिए पहुंचेगा। दूर दराज के इलाके में दवाईयों की डिलीवरी ड्रोन से होगी। बड़े पैमाने पर खेतों में कीटनाशकों के छिड़काव से लेकर बुआई का काम ड्रोन के जरिए होगा। सरकारी कामों की निगरानी ड्रोन से होगी। इसके अलावा भी बहुत कुछ काम ड्रोन करेगा। यानी आने वाले दिनों में ड्रोन इंडस्ट्री एक तेजी से उभरने वाली इंडस्ट्री होगी। इसी सेक्टर से जुड़ा एक स्टार्टअप है ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन। ये एक ऐसे ड्रोन पर काम कर रहा है जिसकी टेक्नोलॉजी दुनिया की कुछ ही कंपनियों के पास है। ये एक ऐसा ड्रोन होगा जिसे दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आसानी से ऑपरेट किया जा सकेगा। ड्रोनआचार्य कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। स्टार्टअप अगले साल से ड्रोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगा 107 रुपए पर बंद हुआ शेयरइस कंपनी का IPO ...
भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट:टीम इंडिया की पहली पारी 314 पर सिमटी, 87 रनों की बढ़त

भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट:टीम इंडिया की पहली पारी 314 पर सिमटी, 87 रनों की बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मीरपुर. मीरपुर टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर पहली पारी में 87 रनों की बढ़त हासिल की है। जवाब में बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट के 6 रन बना डाले हैं। नजमुल हसन शान्तो और जाकिर हुसैन क्रीज पर हैं। पहली पारी में बांग्लादेश के 227 रनों के जवाब में भारत ने 314 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। उसकी ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। जबकि श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 159 रन जोड़े। इससे पहले टीम ने 94 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। पंत-अय्यर के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 24-24 रन जोड़े। जबकि शुभमन गिल ने 20 और कप्तान केएल राहुल 10 रन बनाए। मो. सिराज 7 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। जबकि जयदेव उनादकट 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाक...
5 हजार करोड़ के करीब पहुंचा अवतार-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन:भारत में भी आंकड़ा 200 करोड़ के करीब, कई बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

5 हजार करोड़ के करीब पहुंचा अवतार-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन:भारत में भी आंकड़ा 200 करोड़ के करीब, कई बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अवतार द वे ऑफ वाटर ने पहले हफ्ते में पूरी दुनियाभर में 600 मिलियन यानी करीब पांच हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। भारत में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फर्स्ट वीक में फिल्म ने 193.60 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 260.40 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम अभी भी पहले नंबर पर है। इतना ही नहीं इसने पहले हफ्ते में ही कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फर्स्ट वीक में बेस्ट कलेक्शन वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बनी पहले वीक में अवतार 2 ने 193.60 करोड़ का टोटल कलेक्शन करके एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, स्पाइटर मैन नो वे होम और डॉ. स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस जैसी फिल्मों के पहले हफ्ते की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 के आगे अब सिर्फ एवेंजर्स एंडगेम है जिसने पहले हफ्ते म...
सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत:नॉर्थ सिक्किम में पहाड़ी मोड़ से फिसली गाड़ी, हेलिकॉप्टर से निकाले जा रहे शव

सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत:नॉर्थ सिक्किम में पहाड़ी मोड़ से फिसली गाड़ी, हेलिकॉप्टर से निकाले जा रहे शव

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गंगटोक. सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। आर्मी ने बताया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को म...