Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

प्रदेश के लिफ्टर्स ने दिखाया दम:सीनियर मैन्स एंड वुमन पॉवर लिफ्टिंग शुरू, हर वेट ग्रुप में कांटे की टक्कर

प्रदेश के लिफ्टर्स ने दिखाया दम:सीनियर मैन्स एंड वुमन पॉवर लिफ्टिंग शुरू, हर वेट ग्रुप में कांटे की टक्कर

टॉप न्यूज़, What's Hot, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अपने वेट ग्रुप के हिसाब से वेट उठाते लिफ्टर, हौसला बढ़ाते लोग और परफार्मेंस के हिसाब से गुड लिफ्ट या नो लिफ्ट का डिसीजन देते निर्णायक। शहर के सेठ जीएल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में शनिवार को शुरू हुई राजस्थान स्टेट सीनियर मैन्स एंड वुमैन्स पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुछ ऐसा ही माहौल था। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सो से आए लिफ्टर्स ने अपने वेट ग्रुप में वजन उठाया। उन्होंने क्षमता के अनुसार वजन उठाते हुए परफोर्मेंस दी। हर परफोर्मेंस के दौरान सामने बैठे दर्शक उत्साह बढ़ाते दिखे। प्रतियोगिता में राजस्थान के बीकानेर, कोटा, भरतपुर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों के करीब दो सौ से ज्यादा लिफ्टर्स की भागीदारी रही।...
दिसंबर में सर्दी की बजाय बढ़ रही गर्मी:रात का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा; अगले सप्ताह से पड़ेगी ठंड

दिसंबर में सर्दी की बजाय बढ़ रही गर्मी:रात का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा; अगले सप्ताह से पड़ेगी ठंड

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के शहरों में आज तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। अजमेर, अलवर, जयपुर, धौलपुर और गंगानगर समेत कई शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इधर नागौर, बारां, चूरू, चित्तौड़गढ़ में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव कल भी देखने को मिलेगा। सोमवार से राज्य में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने लगेगा, इससे तापमान गिरने लगेगा और सर्दी फिर से बढ़ने लगेगी। जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट देखे तो आज भीलवाड़ा, पिलानी, कोटा, बूंदी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। चूरू में बीती रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि उदयपुर में 7.8 और चित्तौड़गढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस। जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में आज भी मौसम सुबह से साफ रहा और तेज धूप निकली। जयपुर में रात के त...
मालिक बातें करता रहा, चोर ले गया सोने-चांदी के गहने:पड़ोसी के घर में बैठे थे, आवाज आई तो दोड़कर पहुंचे; हो चुकी थी चोरी

मालिक बातें करता रहा, चोर ले गया सोने-चांदी के गहने:पड़ोसी के घर में बैठे थे, आवाज आई तो दोड़कर पहुंचे; हो चुकी थी चोरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. मुरलीधर व्यास नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक घर से चोर सोने चांदी के जेवर के साथ ही नगद रुपए भी लेकर फरार हो गए। हर बार की तरह इस बार भी चोरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। मुरलीधर व्यास नगर में डी 599 में रहने वाले मुकेश पुरोहित अपने पड़ोसी के घर में बैठे थे। इस दौरान उन्हें अपने घर से कुछ आवाज सुनाई दी। वो भागकर अपने घर गए तो वहां सामान बिखरा हुआ था। घर से बारह हजार रुपए नगर, आठ से दस तौला सोने के जेवर और बीस से तीस तोला चांदी के जेवर घर से गायब थे। मुकेश और उनके पड़ौसियों ने हाथों हाथ इधर-उधर दौड़कर चोरों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया। मुकेश ने अब नयाशहर थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है। खास बात ये थे कि रात दस से ग्यारह बजे ही चोर चोरी करके भाग गए। आमतौर पर देर रात बाद चोर सक्रिय होते हैं लेकिन यहां लोगों के ...
अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी दृश्यम 2:तान्हा जी और गोलमाल अगेन के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी दृश्यम 2:तान्हा जी और गोलमाल अगेन के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
दृश्यम 2 को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म की कमाई अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म अब तक 196 करोड़ कमा चुकी है और अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। इसके साथ ही दृश्यम 2 अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। दृश्यम 2 के आगे बस तान्हा जी और गोलमाल अगेन है। दृश्यम 2 ऐसी ही कमाई करती रही तो जल्द ही गोलमाल अगेन के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी। अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म नई फिल्मों के रिलीज के बावजूद दृश्यम 2 की कमाई पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है। फिल्म का कलेक्शन अब 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से चंद दूरी पर है। दृश्यम 2 अजय देवगन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इससे पहले 2020 में आई फिल्म तान्हा जी द अनसंग वारियर ने 279.55 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसके बाद 2017 में आई उनकी फिल्म गोलमाल अगे...
दाल-रोटी महंगी:1 महीने में 5% बढ़े गेहूं-दालों के भाव, पाम ऑयल छोड़कर सभी प्रमुख खाद्य तेलों के दाम में मामूली तेजी

दाल-रोटी महंगी:1 महीने में 5% बढ़े गेहूं-दालों के भाव, पाम ऑयल छोड़कर सभी प्रमुख खाद्य तेलों के दाम में मामूली तेजी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. दाल-रोटी एक बार फिर महंगी होने लगी है। बीते एक महीने में रिटेल बाजार में गेहूं व दाल के भाव 5% और 4% तक बढ़ गए हैं। पाम ऑयल को छोड़कर सभी प्रमुख खाद्य तेलों की कीमतों में भी इस दौरान मामूली वृद्धि हुई है। दूसरी तरफ आलू, प्याज और टमाटर की औसत रिटेल कीमतों में गिरावट आई है। गेहूं का औसत रिटेल भाव 31.90 रुपए प्रति किलोकेंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘देश में गेहूं और दाल जैसी जरूरी वस्तुओं की औसत रिटेल कीमतों में हाल के महीनों में कोई तेज और लगातार वृद्धि नहीं हुई है।’ गोयल के मुताबिक, 6 दिसंबर को गेहूं का औसत रिटेल भाव एक महीने पहले के 30.50 रुपए की तुलना में 31.90 रुपए प्रति किलो हो गया। 35.20 रुपए से बढ़कर 37.40 रुपए हुआ आटासरकार ने आटे की औसत रिटेल कीमत की जानकारी नहीं दी। लेकिन सरकार की मूल्य निगरानी प्र...
CM योगी की बदमाशों को चेतावनी:एक चौराहे पर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा तो पुलिस उसे ढेर कर देगी

CM योगी की बदमाशों को चेतावनी:एक चौराहे पर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा तो पुलिस उसे ढेर कर देगी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
कानपुर. उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। यहां VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बदमाशों को खुली चेतावनी दी। कहा, "अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा।" योगी ने कहा, "अगर किसी ने एक चौराहे पर शरारत की या डकैती डाली तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही वह सारी तस्वीरें कैद हो जाएंगी। अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।" सीसामऊ नाला आज सेल्फी पॉइंट में बदलाCM योगी ने कहा, "कानपुर ने अपने उद्योग के लिए पहचान बनाई। कुछ लोगों की नजरें कानपुर पर रहीं और ये शहर दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया। कानपुर की पहचान मोक्षदायनी के रूप में बनी। PM मोदी ने खुद कानपुर आकर गंगा में गि...
पहली बार सामने आए श्रद्धा के पिता विकास वालकर:बोले- जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी के साथ न हो; आफताब को फांसी मिले

पहली बार सामने आए श्रद्धा के पिता विकास वालकर:बोले- जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी के साथ न हो; आफताब को फांसी मिले

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मुंबई. श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि अभी जांच सही चल रही है, लेकिन वसई, तुलिंज थानों की पुलिस पहले इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद मेरी बेटी की जान बच सकती थी। विकास ने कहा- मैं नहीं चाहता जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी और के साथ हो। मैं अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं, इसलिए उसके हत्यारे आफताब को फांसी मिले। मैंने अपनी बेटी से बात करने की कोशिश की, लेकिन पिछले दो सालों में उसने मुझे कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेटी के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने बताया कि आखिरी बार मेरी श्रद्धा से 2021 में बात हुई थी। उसने बताया वह बेंगलुरु में रहती है। मैंने 26 सितंबर को आफताब से बात की और बेटी के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पढ़िए श्रद्धा के पिता ने और क्या कहा दिल्ली पुलिस ने हमें भर...
बेरोजगारों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा:कर्मचारी चयन आयोग मुख्यालय का किया घेराव, उपेन बोले- जल्द पूरी हो लंबित भर्ती प्रक्रिया

बेरोजगारों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा:कर्मचारी चयन आयोग मुख्यालय का किया घेराव, उपेन बोले- जल्द पूरी हो लंबित भर्ती प्रक्रिया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में लंबित भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रदेशभर से जयपुर में जुटे बेरोजगारों ने कर्मचारी चयन आयोग का घेराव किया। इस दौरान बेरोजगारों ने बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा को ज्ञापन सौंप लंबित भर्ती प्रक्रिया निर्धारित वक्त पर पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो आने वाले वक्त में प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा को ज्ञापन सौंपते बेरोजगार। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा, सूचना सहायक, पशुधन, कंप्यूटर अनुदेशक, VDO, जैसी तमाम भर्ती परीक्षाओं की विसंगतियों को लेकर कर्मचारी चयन आयोग का घेराव किया है। इसके साथ ही हमने बोर्ड अध्यक्ष को बेरोजगारों का मांग पत्र सौंपा गया है। जिसमें शिक्षक भर्...
फ्रूट वेंडर ने लगाई फांसी:देर रात करीब डेढ़ बजे घर के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

फ्रूट वेंडर ने लगाई फांसी:देर रात करीब डेढ़ बजे घर के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

टॉप न्यूज़, What's Hot, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले के रायसिंहनगर के वार्ड दो में करीब डेढ़ बजे एक फ्रूट वेंडर ने घर के ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। फ्रूट वेंडर के परिवार को सुबह इसकी जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी रायसिंहनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ गणेश कुमार ने मौका मुआयना किया और परिवार के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई।रात को ठेला लगाकर लौटा, सुबह फंदे पर मिलाफ्रूट वेंडर संजय कुमार (32) पुत्र राजकुमार अविवाहित था। वह रायसिंहनगर के मुख्य बाजार में फ्रूट का ठेला लगाता था। गुरुवार रात को वह ठेला लगाकर घर लौटा था। इस दौरान वह सामान्य था। उसने खाना खाया और रात को घर के ऊपर बने कमरे में चला गया। वहां उसने छत के कुंडे से फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय घर में युवक के माता-पिता ही थे। उन्हें युवक के सुसाइड करने की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। ...
चलते ट्रेलर में लगी आग:चालक ने समझदारी दिखाकर ट्रेलर के पीछे लगी ट्रक बॉडी को अलग किया, आगे का हिस्सा जलकर राख

चलते ट्रेलर में लगी आग:चालक ने समझदारी दिखाकर ट्रेलर के पीछे लगी ट्रक बॉडी को अलग किया, आगे का हिस्सा जलकर राख

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर बजरी से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन आग से ट्रेलर के आगे का हिस्सा काफी जल गया। चालक ने बुद्धिमानी दिखाते हुए ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया। दरअसल, शुक्रवार सुबह बजरी से भरा एक ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शेरुणा गांव के पास इस ट्रेलर से धुआं निकलता दिखाई दिया। किसी राहगीर ने ट्रेलर चालक को चेताया तो उसने किनारे रोक लिया। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए उसने ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया। आग ट्रेलर में लगे टायर से लगी थी। इस आग ने धीरे धीरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर को काफी नुकसान हुआ है। हाइवे पर दोनों तरफ से आ रही गाड़ियों को एक बार रोक दिया गया। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। बाद में शेरुणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बाद में...