Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

रोहित, कुलदीप, चाहर बंगलादेश सीरीज से बाहर

रोहित, कुलदीप, चाहर बंगलादेश सीरीज से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई (वार्ता)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान दूसरे ओवर में ही अंगूठे में चोट लगने के कारण वह बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।बीसीसीआई ने कहा कि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रोहित की जांच की और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन किया गया। विशेषज्ञ से परामर्श के लिए वह मुंबई लौट आए गए हैं।उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी चोटिल होने के कारण बंगलादेश सीरीज से बाहर हो गए हैं। कुलदीप ने पहले एकदिवसीय के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी। बीसीसीआई ने कहा, मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और उन्हें दूसरे एकदिवसीय से आराम करने की सलाह दी गई। कुलदीप को भी चोट लगी है और वह भी सीरीज से बाहर हो गए हैं।उन्होंने कहा , चाहर ने दूसरे वनडे के द...
पंजाबी गीतों पर थिरके स्टूडेंट:मौज मस्ती के मूड में गाए रेशम ने गीत, हर गीत के साथ झूमते रहे स्टूडेंट्स

पंजाबी गीतों पर थिरके स्टूडेंट:मौज मस्ती के मूड में गाए रेशम ने गीत, हर गीत के साथ झूमते रहे स्टूडेंट्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत, टप्पे और बाेलियां। ढोल की थाप के साथ गीतों पर झूमते स्टूडेंट्स और यंग जनरेशन को छू ले जाने वाले पंजाबी गीत गाते रेशम सिंह अनमोल। छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कुछ ऐसा ही माहौल था। रेशम निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से मंच पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत से अंत तक पंजाबी और हिंदी गीतों की ऐसी जुगलबंदी की शहर के लोग घंटो तक झूमते रहे। पर सिद्धू नी किसे ने बण जाणा...उन्होंने ' सिद्धू नी किसे ने बण जाणा घर-घर पुत्त जमदे' , 'चढ़ गई ओए', 'मस्ती भरी रात है' जैसे गीतों के साथ प्रोग्राम को आगे बढ़ाया। प्रोग्राम के दौरान उन्होंने युवओं से संवाद भी जारी रखा। कॉलेज के दिनों की बातें याद की गई। उन्होंने कहा कि जवानी के इस दौर में मस्ती के साथ नाचते गाते गीतों में साथ दीजिए। जब-जब अनमोल ने माइक ऑडियंस की तरफ किया लोग भी झूमकर नाचे। छात्र संघ कार्य...
11 दिसंबर के बाद राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी

11 दिसंबर के बाद राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
शेखावाटी और मारवाड़ समेत हनुमानगढ़-गंगानगर में गिरेगा तापमान, रातें होगी ठंडीजयपुर. राजस्थान में गुरुवार को भी कई शहरों में तापमान गिरने से सर्दी का असर बढ़ा है। सीकर, जोधपुर, जालोर, डूंगरपुर और धौलपुर समेत अन्य शहरों में आज न्यूनतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। जोधपुर में आज पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। भीलवाड़ा में आज तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस शहर का सीजन का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।11 दिसंबर से तापमान गिरने से सर्दी के तेवर और बढ़ सकते है। ऐसे में मारवाड़ और शेखावाटी समेत हनुमानगढ़ और गंगानगर में तापमान गिर सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार यहां तापमान दो से ढाई डिग्री तक गिरेगा। वहीं रातें भी ठंडी होगी।शेखावाटी के सीकर में आज पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 5 पर पहुंच गया। य...
हत्या के आरोपी गिरफ्तार:गांव की चौपाल पर झगड़ा हुआ, बुजुर्ग को लाठियों से पीट पीटकर मार डालने वाले गिरफ्तार

हत्या के आरोपी गिरफ्तार:गांव की चौपाल पर झगड़ा हुआ, बुजुर्ग को लाठियों से पीट पीटकर मार डालने वाले गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. देशनोक के केसरदेसर जाटान में एक वृद्ध की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 18 नवम्बर का है, जब आपसी विवाद के चलते हरदास राम नामक वृद्ध की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हरदास राम को दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने वहां ताश खेल रहे लोगों को मना कर दिया था। शिवलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 18 दिसम्बर को रात के वक्त करीब 10.30 बजे हरदासराम गांव में विश्वकर्मा मंदिर के पास चौपाल में बुजुर्गों के साथ बैठे थे। तभी चार-पांच मोटर साईकिलों पर रामनिवास पुत्र धर्माराम, दिनेश, लालचन्द पुत्र हुक्माराम कस्वां, लालचन्द्र पुत्र गंगाराम कस्वा, नेनूराम पुत्र धर्माराम, रामचन्द्र पुत्र धर्माराम व 6-7 व्यक्ति हाथों में लाठी, डंडो व सरियों से लैस होकर आये तथा आते ही चौपाल से घसीटकर बाहर लाये और उनके साथ लाठी, डंडो व सरियों से मारपीट कर ...
टीम इंडिया इन तीन देशों का करेगी सामना

टीम इंडिया इन तीन देशों का करेगी सामना

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साल 2023 के शुरूआती तीन महीनों में तीन बड़ी घरेलू सीरीज खेलेगी। इन तीन महीनों में टीम इंडिया तीन बड़ी टीमों का सामना करेगी। सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ टीम को तीन-तीन वनडे व टी20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर ही तीन-तीन वनडे व टी20 की सीरीज खेलेगी। फिर शुरूआत होगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की जो इस बार भारतीय सरजमीं पर ही खेली जाएगी। इउउक ने गुरुवार को अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडल पर इन तीनों सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।आपको बता दें कि टीम इंडिया 3 जनवरी से 15 जनवरी तक श्रीलंका के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज खेलेगी। फिर कीवी टीम के खिलाफ 18 जनवरी से 1 फरवरी तक भी भारतीय क्रिकेट टीम को व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी हैं। इसके बाद भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होगा। इसमें पहले चार टेस्ट मैचों की सीरीज 9 फरवरी से 13 मा...
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नौ फरवरी से

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नौ फरवरी से

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई (वार्ता). भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की शृंखला नागपुर में नौ फरवरी से शुरू होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।बीसीसीआई ने भारत के घरेलू सत्र 2023 की घोषणा करते हुए बताया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार मैच नागपुर (9-13 फरवरी) के अलावा दिल्ली (17-21 फरवरी), धर्मशाला (1-5 मार्च) और अहमदाबाद (9-13 मार्च) में खेले जायेंगे।गौरतलब है कि भारत ने आॅस्ट्रेलिया में आयोजित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में मेजबान टीम को 2-1 से हराया था। फरवरी में शुरू होने वाली शृंखला भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के लिये भी महत्वपूर्ण होगी।इसके बाद आॅस्ट्रेलिया तीन एकदिवसीय मैचों के साथ अपना भारत दौरा समाप्त करेगा। यह वनडे मुकाबले क्रमश: मुंबई (17 मार्च), विशाखापटनम (19 मार्च) और चेन्नई (22 मार्च) में आयोजित होंगे।इससे प...
यमदूत बनकर आई बस ने तीन को रौंदा

यमदूत बनकर आई बस ने तीन को रौंदा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
दर्दनाक हादसे में दो भाई और बहन की मौतजयपुर। एक बेकाबू निजी बस ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम बालक के दूर गिरने से जान बच गई। मृतकों में दो भाई और एक बहन है और वह भेड़ बकरियां चराकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना गुरुवार दोपहर को जोबनेर थाना इलाके के आसलपुर मोड की है।जानकारी के अनुसार आसलपुर मोड़ पर बाइक पर सवार होकर आए तीन लोग बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बारात लेकर आ रही बस ने तोनों को टक्कर मार दी। हादसे में आसलपुर निवासी पप्पू लाल गुर्जर (40), बनवारी गुर्जर (25) व बहन बाली देवी (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 साल का बच्चा महिला के गोद से छिटक कर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद बस चालक ...
पुजारा के बल्ले का जोर, 153/7 से 403/7 पहुंचा स्कोर, पारी और 316 रन से जीती टीम

पुजारा के बल्ले का जोर, 153/7 से 403/7 पहुंचा स्कोर, पारी और 316 रन से जीती टीम

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
रोमांचक मुकाबले सिर्फ इंटरनेशनल पिच पर ही नहीं होते. ऐसा घरेलू क्रिकेट में भी होता है. ठीक वैसे ही जैसा विजय मर्चेंट ट्रॉफी में देखने को मिला. मुकाबला गुजरात और मेघालय के बीच था. ये मैच चार दिन तक चलना था. लेकिन इसका नतीजा सिर्फ एक दिन में निकल गया. गुजरात की टीम ने मेघालय को हरा दिया. वो भी पारी और 316 रन के बड़े अंतर से. कमाल की बात ये रही उसकी इस जीत में 8वें और 9वें नंबर के बल्लेबाज की भूमिका सबसे अहम रही. मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग की. लेकिन, उसके 7 विकेट सिर्फ 157 रन पर गिर गए. टीम के लिए 200 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था. लेकिन, फिर 8वें नंबर के बल्लेबाज पूरव पुजारा और 9वें नंबर के बल्लेबाज खिलान पटेल जम गए और नतीजा ये हुआ कि गुजरात ने 7 विकेट पर 403 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित की. ये रन उसने 48.3 ओवर में बनाए. पुजारा और पटेल ने 8वें विकेट के लिए जोड़े 250* रन ...
महंगे होम लोन से निपटने के 4 उपाय:रिफाइनेंस से लेकर लोन टेन्‍योर बढ़ाने से बजट बिगड़ने से बचा सकेंगे

महंगे होम लोन से निपटने के 4 उपाय:रिफाइनेंस से लेकर लोन टेन्‍योर बढ़ाने से बजट बिगड़ने से बचा सकेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. RBI के रेपो रेट में 0.35% इजाफा करने के बाद अब बैंक भी लोन की ब्याज दरों में बढ़ावा करेंगे। ऐसे में होम लोन भी महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। यदि ब्याज दर बढ़ने से आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग बिगड़ रही हो तो कुछ कदम उठाने होंगे। हम आपको आज ऐसी 4 विकल्पों के बारे में बता रहे हैं जो आपका बजट बिगड़ने से बचा सकते हैं। सबसे पहले समझें कितनी बढ़ जाएगी EMIमान लीजिए कि आपने 20 लाख का होम लोन 20 साल के लिए 7.55% ब्याज दर पर लिया है। इस पर आपकी किस्त (EMI) 16,173 रुपए बनेगी। वहीं यदि लोन की ब्याज दर 0.35% बढ़ कर 7.90% हो जाती है, तो आपको 16,605 रुपए EMI चुकानी होगी। 1. रिफाइनेंस करेंहोम लोन रिफाइनेंस यानी बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन तब अपनाया जाता है जब आपके लोन की दर और मार्केट रेट में बड़ा (0.25-0.50%) अंतर हो। मान लीजिए कि आपका रेट 7.90% है और बाजार में 7.50% पर लोन मिल...
13 साल बाद हिना खान का हुआ ब्रेकअप!:पोस्ट में धोखे से बचने की दी सलाह, फैंस बोले- उम्मीद है आप ठीक होंगी

13 साल बाद हिना खान का हुआ ब्रेकअप!:पोस्ट में धोखे से बचने की दी सलाह, फैंस बोले- उम्मीद है आप ठीक होंगी

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
एक्ट्रेस हिना खान के रीसेंट इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया। उनके पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है, जैसे उनका दिल टूट चुका हो। पोस्ट सामने आने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि 13 साल बाद हिना का उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से ब्रेकअप हो चुका है। पोस्ट में छलका हिना का दर्दहिना खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘जो आपके साथ विश्वासघात करते हैं, उन पर विश्वास करने के लिए खुद को माफ करें। कभी-कभी अच्छा दिल बुरे दिल को नहीं देख पाता।’वहीं हिना ने दूसरे पोस्ट में लिखा- विश्वासघात इकलौता सच है, जो बरकरार रहता है। लेट नाइट थॉट्स।’ इन दोनों पोस्ट्स के बाद से हिना के फैंस उन्हें लेकर परेशान हैं। हालांकि, हिना का यह पोस्ट किसके लिए है? अभी तक ये साफ नहीं हुआ है। कौन हैं रॉकी जैसवाल?बता दें कि रॉकी जैसवाल हिना खान के टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के को प्रोड्यूसर में...