Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

फ्रांस, ब्राजील के बाद पुर्तगाल भी प्री-क्वार्टर फाइनल में:रोनाल्डो की टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया, फर्नांडीस ने किए डबल गोल

फ्रांस, ब्राजील के बाद पुर्तगाल भी प्री-क्वार्टर फाइनल में:रोनाल्डो की टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया, फर्नांडीस ने किए डबल गोल

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
दोहा। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लीडरशिप में उतरे पुर्तगाल ने कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुर्तगाल नॉकआउट राउंड में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी है। पुर्तगाल से पहले फ्रांस और ब्राजील ने टॉप-16 में जगह बनाई है।लुसैल स्टेडियम में सोमवार-मंगलवार की रात खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी स्कोर नहीं कर सके। पहले हाफ में पुर्तगाली टीम का एक भी शॉट आॅन टारगेट नहीं रहा।बेंटानकुर ने गोल का मौका गंवायापहले हाफ में उरुग्वे के पास बढ़त बनाने का अच्छा मौका था, लेकिन रोड्रिगो बेंटानकुर उसे भुना नहीं सके। बेंटानकुर तीन पुर्तगाली डिफेंडरों को छकाते हुए गोल पोस्ट के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन, बॉल को गोलकीपर डिओगो कोस्टा से पार नहीं करा सके। यहां कोस्टा ने शानदार बचाव क...
आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा दूध-यूनिफॉर्म, सीएम ने किया योजना का शुभारंभ

आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा दूध-यूनिफॉर्म, सीएम ने किया योजना का शुभारंभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना का वर्चुअल शुभारंभहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को दूध मिलने का इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जयपुर स्थित सीएमआर से मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना के वर्चुअल शुरुआत की। इस मौके पर सीएमआर में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, मुख्य सचिव उषा शर्मा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी वर्चुअल जुड़े। यह कार्यक्रम जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं विद्यालय स्तर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से वीसी के जरिए प्रसारित किया गया। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पंचायत ...
बाजार ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया:सेंसेक्स 62,887 के स्तर पर पहुंचा, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ

बाजार ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया:सेंसेक्स 62,887 के स्तर पर पहुंचा, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई. शेयर बाजार ने हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (29 नवंबर) को फिर नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,887.40 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। इससे एक दिन पहले सोमवार को ही सेंसेक्स ने 62,701.40 का ऑल टाइम हाई बनाया था। आज सेंसेक्स 177 अंक की तेजी के साथ 62,681 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 15 शेयरों में ही गिरावट रही। निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनायावहीं निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई और क्लोजिंग हाई बनाया। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,678.10 के स्तर पर पहुंचा। इससे एक दिन पहले ही निफ्टी ने 18,614.25 का ऑल टाइम हाई बनाया था। आज यह 55 अंक की बढ़कर 18,618 के स्तर पर बंद हुआ। 100 पॉइंट से शुरू हुआ था सेंसेक्स1986 में जब सेंसेक्स की शुरुआत हुई तो इसका बेस ईयर...
डोभाल बोले- इस्लाम का मतलब शांति:उलेमाओं के बीच कहा- कट्टरता-आतंकवाद इससे बिल्कुल उलट; इनसे लड़ने का मतलब धर्म से टकराव नहीं

डोभाल बोले- इस्लाम का मतलब शांति:उलेमाओं के बीच कहा- कट्टरता-आतंकवाद इससे बिल्कुल उलट; इनसे लड़ने का मतलब धर्म से टकराव नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. इस्लाम में जिहाद का मतलब इंद्रियों और अहंकार के खिलाफ लड़ाई है, न कि निर्दोषों के खिलाफ। अतिवाद और कट्टरता, धर्म का बिगड़ा हुआ रूप हैं। इनके खिलाफ लड़ाई को धर्म विशेष के लिए टकराव के तौर पर नहीं देखना चाहिए। NSA अजीत डोभाल इंडिया ने ये बात इस्लामिक कल्चरल सेंटर में कहीं। वे भारत और इंडोनेशिया में आपसी शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में उलेमाओं की भूमिका पर बोल रहे थे। आतंकवाद से जूझ रहे हैं भारत-इंडोनेशियाउन्होंने यह भी कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही आतंकवाद और अलगाववाद के शिकार रहे हैं। काफी हद तक इन चुनौतियों पर काबू पा लिया है, लेकिन सीमा पार से हो रहा आतंकवाद और ISIS से प्रेरित घटनाएं मानवता के लिए खतरा हैं। उलेमाओं की ये चर्चा हिंसक चरमपंथ, आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करेगी। इस्लाम का अर्थ ही शांति और कल्याण हैNSA ने इस्लाम की...
जिम के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा:यलो शॉर्ट्स- क्रॉप टॉप में आईं नजर, फैंस के साथ क्लिक करवाई सेल्फी

जिम के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा:यलो शॉर्ट्स- क्रॉप टॉप में आईं नजर, फैंस के साथ क्लिक करवाई सेल्फी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके जिम के बहार स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका यलो शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। वीडियो में मलाइका बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत और ग्लोइंग दिख रही हैं। बता दें, 49 साल की मलाइका अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और अक्सर उन्हें जिम के बहार स्पॉट किया जाता है। जल्द लेकर आ रही हैं अपना चैट शो मलाइका जल्द ही अपना चैट शो लेकर आने वाली हैं, जिसका नाम है मूविंग विद मलाइका। इस चैट शो में उनके साथ उनकी दोस्त फराह खान भी नजर आएंगी। ये शो 5 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा। जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।...
कार ब्लॉक से टकराने पर बुजुर्ग की मौत:बहन के परिवार के साथ घर लौट रहे थे, चार घायल

कार ब्लॉक से टकराने पर बुजुर्ग की मौत:बहन के परिवार के साथ घर लौट रहे थे, चार घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के जैतसर इलाके में गांव तेरह एसडी के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और चार घायल हो गए। गांव तेरह एसडी के पास कार अचानक सड़क किनारे बने एक ब्लॉक से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। जैतसर के रहने वाले ऑटो मोबाइल शोरूम मालिक नितिन सेतिया (30) अपनी माता कृष्णा देवी (60), पत्नी कनिका (28) और बेटी निशिका (3 महीने ) के साथ रावतसर में रिश्तेदारी में किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उनके मामा बीकानेर के सादुल कॉलोनी निवासी मेडिकल व्यवसायी जयलाल छाबड़ा (70) भी साथ थे। मृतक बीकानेर का रहने वाला है और अपनी बहन के परिवार के साथ हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से किसी विवाह समारोह में शामिल होकर जैतसर लौट रहा था। सड़क किनारे ब्ल...
कपड़ों का मार्केट जलकर राख:बारात की आतिशबाजी से लगी आग, एक दुकानदार जिंदा जला

कपड़ों का मार्केट जलकर राख:बारात की आतिशबाजी से लगी आग, एक दुकानदार जिंदा जला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के रतन बिहारी पार्क में अस्थायी रूप से बने लुधियाना ऊनी कपड़ों के बाजार में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग इतनी ज्यादा फैली कि लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए, जबकि एक दुकानदार भी जिंदा जल गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि रतन बिहारी पार्क के पास से बारातें निकली थी। इन्हीं बारातों में हो रही आतिशबाजी के बीच एक पटाखा लुधियाना ऊनी कपड़ों के मार्केट तक पहुंच गया। यहां ऊनी शॉल, स्वेटर, कपड़े इत्यादि लगे हुए थे। पटाखे के कारण एक दुकान में लगी आग देखते ही देखते पूरे मार्केट में फैल गई। एक दुकानदार रमजान अपनी दुकान में सो रहा था। जो आग की चपेट में आ गया। वो बाहर भी नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। ऊन ने पकड़ी आग इस मार्केट में अधिकांश दुकानें ऊन के बने स्वेटर व अन्य कपड़ों की है। आग संभवत: ऊन वाले सामान पर ही पहले लगी। जिससे ...
फ्री यूनिफॉर्म पर गहलोत बोले- 200 में सिलाई संभव नहीं:पेरेंट्स कुछ खर्चा खुद करें, अगले साल से रेडिमेड ड्रेस मिलेगी

फ्री यूनिफॉर्म पर गहलोत बोले- 200 में सिलाई संभव नहीं:पेरेंट्स कुछ खर्चा खुद करें, अगले साल से रेडिमेड ड्रेस मिलेगी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- 200 रुपए में स्कूल ड्रेस की सिलाई संभव नहीं है। पेरेंट्स कुछ खर्चा खुद करें। ताकि स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म सिल जाए। कुछ लोग घर में भी ड्रेस सिल सकते हैं। टीचर से भी कहूंगा कि वो इसमें मदद करें। अपने जिलों के टेलर्स को इसके लिए तैयार करें, ताकि कम से कम पैसे में बच्चों की ड्रेस सिल सके। गहलोत ने मंगलवार को सरकारी स्कूल के बच्चों को फ्री यूनिफॉर्म और बाल गोपाल योजना का वर्चुअल उद्घाटन हुआ। अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 6 स्टूडेंट्स को स्कूल ड्रेस भेंट किया। इस योजना के तहत राजस्थान के 68 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को फ्री स्कूल ड्रेस और दूध दिया जाएगा। अगली बार सिली सिलाई यूनिफॉर्म देंगेगहलोत ने कहा- हम 2 जोड़ी यूनिफॉर्म की सिलाई के लिए 200 रुपए दे रहे हैं। 200 रुपए में स्कूल ड्रेस की सिलाई संभव नहीं है। अगले शैक्षणिक सत्र तक ह...
चार को जबरन करवाया भर्ती तो चार किसान और बैठे अनशन पर

चार को जबरन करवाया भर्ती तो चार किसान और बैठे अनशन पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नौवें दिन भी जारी रहा किसानों का आमरण अनशनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर फीडर में 332 क्यूसेक पानी चलाने व नोहर फीडर की रि-मॉडलिंग करवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति नोहर फीडर के बैनर तले जिला कलक्ट्रेट के समक्ष चल रहा जसाना वितरिका के पांच किसानों का आमरण अनशन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आमरण अनशन के आठवें दिन पुलिस प्रशासन की ओर से जबरदस्ती चार किसानों को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद रविवार को चार और किसान आमरण अनशन पर बैठ गए। हालांकि पहले से आमरण अनशन पर बैठे पांच किसानों की तबीयत में गिरावट आई परन्तु फिर भी अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए समस्त काश्तकार आमरण अनशन पर डटे रहे। ज्ञात रहे कि जल संसाधन विभाग नोहर के एसई द्वारा 6 नवंबर को जसाना वितरिका के किसानों को भरपाई के तौर पानी देने के वादे को पूरा न करने के विरोध में किसानों का आमरण अनशन पर जिल...
मैच रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है भारत के नाम:हमारा हर 25वां वनडे बेनतीजा रहता है, हमेशा बारिश नहीं होती वजह

मैच रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है भारत के नाम:हमारा हर 25वां वनडे बेनतीजा रहता है, हमेशा बारिश नहीं होती वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। सिर्फ 12.5 ओवर का खेल मुमकिन हो पाया। इसमें भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर 89 रन बनाए। यह भारतीय टीम के वनडे इतिहास का 42वां रद्द वनडे मुकाबला है। इस मामले में टीम इंडिया पहले से ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए हैं। भारत का हर 25वां वनडे रद्द हो जाता है। रद्द होने वाले मैचों के पीछे बारिश सबसे बड़ा फैक्टर है। हालांकि कुछ मैच बिना बारिश के भी रद्द हुए हैं। इसके बारे में आगे जानेंगे। इसके अलावा इस स्टोरी में देखेंगे कि किस टीम के खिलाफ भारत के कितने मुकाबले रद्द हुए हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि रद्द होने की स्थिति में मैच की परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड में काउंट किया जाता है या नहीं।...