श्रीगंगानगर से बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस टीम लगातार कर रही थी पीछा, चोरी के 3 मोबाइल बरामद
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के प्रमुख इलाकों से बाइक चुराने और मोबाइल छीनने के आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम लगातार चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों पर नजर रखे हुए थी। आरोपियों पर शक पुख्ता होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
श्रीगंगानगर के प्रवीण कुमार ने पिछले दिनों शहर के गगन पथ पर अमर पैलेस के सामने से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो इस तरह की वारदातों में शामिल रहे युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मटीलीराठान के वार्ड दस के रहने वाले गुरमुख सिंह ( 22) पुत्र बलजिंद्र सिंह और मटीली राठान के वार्ड 11 के रहने वाले संजू कुमार उर्फ संजय ( 19) पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया।
इन इलाकों से बाइक चोरीआरोपियों के पास से चार बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पदमपुर रोड पर शराब ठेके के पास, आ...








