Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

अब तीस को आ सकते हैं गहलोत:जयपुर में केसी वेणुगोपाल की मीटिंग के चलते अब 30 को बीकानेर आ सकते हैं गहलोत

अब तीस को आ सकते हैं गहलोत:जयपुर में केसी वेणुगोपाल की मीटिंग के चलते अब 30 को बीकानेर आ सकते हैं गहलोत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 29 नवम्बर को बीकानेर के प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल हो सकता है। गहलोत अब तीस नवंबर को बीकानेर आ सकते हैं। दरअसल, राज्य सरकार के निर्देश पर ही रोजगार मेले की डेट्स में भी संशोधन कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला अब 28 व 29 नवम्बर के बजाय 29 व 30 नवम्बर को होगा। दरअसल, कांग्रेस में चल रही अंदरुनी कलह के बीच 29 नवम्बर को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंच रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री गहलोत की भी मीटिंग होगी। ऐसे में गहलोत 29 नवम्बर को बीकानेर नहीं आ सकते थे। अब इस कार्यक्रम की डेट्स में ही बदलाव कर दिया गया है। रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर इस तारीख में फेरबदल किया गया है। कौशल, रोजगारव उद्यमिता विभाग के इस मेले में बड़ी संख्या में प्राइवेट कंपनियां बीकानेर आ रही है, जो ब...
क्या राजस्थान में रिटायरमेंट की उम्र घटेगी ?:पोहा-चाय के ठेले, सैलून के लिए पैसे मांगे; CM को अब तक एक लाख सुझाव

क्या राजस्थान में रिटायरमेंट की उम्र घटेगी ?:पोहा-चाय के ठेले, सैलून के लिए पैसे मांगे; CM को अब तक एक लाख सुझाव

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं लगनी चाहिए अगर पेपर लीक हो जाए तो बोर्ड उसका मुआवजा स्टूडेंट्स को दे इंजीनियरिंग-एमबीए-बीएड कर चुके बेरोजगार भाइयों को जीरो इंटरेस्ट पर लोन मिले किसी को चाय की थड़ी, कचौरी का ठेला लगाना हो तो इसके लिए अलग से बजट होने चाहिए जो बेरोजगारी भत्ता 3 हजार रुपए मिल रहा है, इसे बढ़ाकर 5 हजार रुपए किया जाना चाहिए ये वो सुझाव हैं जिसके लिए 20 दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था- कि आप हमें सुझाव भेजिए, इन्हें अगले बजट में शामिल किया जाएगा। शायद प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जब यूथ से इस तरह सुझाव मांगे गए। इसके लिए बाकायदा ऑनलाइन पोर्टल भी खोला गया है। महज 10 दिन में इस पोर्टल पर 1 लाख के करीब सुझाव आ चुके हैं। युवाओं के ज्यादातर सुझाव रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, नौकरी, पद, आरक्षण नियम, भर्ती, बैकलॉग, कंपटीशन एग्जाम, रि...
सुसाइड से पहले ऑडियो मैसेज, जिंदगी से अलविदा लेता हूं:घर पर बोला दोस्त का एक्सीडेंट हो गया, रोडवेज बस को रुकवा नहर में कूदा

सुसाइड से पहले ऑडियो मैसेज, जिंदगी से अलविदा लेता हूं:घर पर बोला दोस्त का एक्सीडेंट हो गया, रोडवेज बस को रुकवा नहर में कूदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. एक भाई ने अपने बड़े भाई को ऑडियो मैसेज भेजा और उसके कुछ देर बाद नहर में छलांग लगा सुसाइड कर लिया। इससे पहले वह घर से यह कहकर निकला था कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। इधर, ऑडियो मैसेज मिलने के बाद जब बड़े भाई ने छोटे भाई से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तब तक वह सुसाइड कर चुका था। मामला बीकानेर के खाजूवाला का गुरुवार शाम करीब 5 बजे का है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत 14 बीडी निवासी 18 वर्षीय राजसिंह पुत्र पूर्ण सिंह जाति रायसिख ने पूंगल थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी नहर की 682 आरडी नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले उसने बड़े भाई इकबाल सिंह (20) को वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज भेजा- सॉरी भाई मैं जिंदगी से अब अलविदा होता हूं... आप मां का ख्याल रखना, मैं सुसाइड कर रहा हूं। इधर, राज सिंह को नहर में कूदते हुए गोल गप्पे बेचने वाले एक व्यक्ति ने देख लिया था। राज सिंह जै...
राजस्थान के मुद्दों पर पायलट की राहुल-प्रियंका से चर्चा:माकन के इस्तीफे और नेताओं के एक्शन पर चर्चा, राजनैतिक नियुक्तियां पर सुझाव दिया

राजस्थान के मुद्दों पर पायलट की राहुल-प्रियंका से चर्चा:माकन के इस्तीफे और नेताओं के एक्शन पर चर्चा, राजनैतिक नियुक्तियां पर सुझाव दिया

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में चल रही सियासी खींचतान के बीच आज सचिन पायलट ने मध्यप्रदेश के बुरहानुपर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से राजस्थान के घटनाक्रम और सियासी खींचतान पर चर्चा की है। राजस्थान में यात्रा के साथ कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के हिसाब से इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सचिन पायलट कल ही बुरहानुपर पहुंच गए थे। आज पायलट राहुल गांधी की भारत यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले पायलट की दोनों नेताओं के साथ हुई चर्चा के सियासी मायने हैं। माना जा रहा है कि 25 सितंबर को हुई घटना से लेकर अब तक हुए सियासी घटनाक्रम पर भी पायलट ने राहुल,प्रियंका को फीडबैक दिया है। पायलट खेमा ​विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ राजस्थान में यात्रा की एंट्री से पहले ...
टी-20 रैंकिंग में सूर्या नंबर-1 पर कायम:ताजा रैंकिंग में 890 पॉइंट्स, विराट को दो स्थान का नुकसान

टी-20 रैंकिंग में सूर्या नंबर-1 पर कायम:ताजा रैंकिंग में 890 पॉइंट्स, विराट को दो स्थान का नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई. टीम इंडिया के स्टार सूर्यकुमार यादव ताजा ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बने हुए हैं। वे पिछले हफ्ते भी टॉप पर थे। इस बार उनके रेटिंग अंकों में इजाफा हुआ है। सूर्या के 890 रेटिंग पॉइंट्स हैं। पिछले सप्ताह उनके 859 पॉइंट्स थे। विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान हुआ है। उनकी रैंकिंग के बारे में आगे जानेंगे। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा नंबर-1 पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में जमाया था शतकसूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। 2 मुकाबलों में उनके बल्ले से 124 रन निकले हैं। इसमें एक शतक शामिल है। सर्या ने दूसरे टी-20 मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। यह उनके करियर का दूसरा शतक थ...
सुशांत की एक्स मैनेजर की हत्या नहीं हुई थी:CBI का दावा- दिशा सालियान नशे में 14वीं मंजिल से गिरी थीं

सुशांत की एक्स मैनेजर की हत्या नहीं हुई थी:CBI का दावा- दिशा सालियान नशे में 14वीं मंजिल से गिरी थीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर CBI ने बड़ा खुलासा किया है। CBI का दावा है कि दिशा की हत्या नहीं हुई थी। वह नशे की हालत में 14वीं मंजिल से गिर गई थीं। उनकी हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। ये महज एक हादसा था। नशे में बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो गिरी थीं। दिशा की मौत 8 जून 2020 की रात को बिल्डिंग की छत से गिरने से हुई थी। इस घटना के छह दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इन दोनों मौतों को लेकर काफी विवाद हुए और CBI जांच की मांग उठी थी।भाजपा नेता ने सुशांत और दिशा की मौत का कनेक्शन होने का दावा किया थाभाजपा नेता नीतेश राणे ने उस वक्त यह दावा किया था कि दिशा और सुशांत की मौत का आपसी कनेक्शन है। विवादों के बाद इसकी जांच CBI को सौंपी गई। करीब ढाई साल के बाद CBI अपनी रिपोर्ट पेश करने वाली है। दिशा उस समय कई सेलेब्स से बतौर मैनेजर जु...
टाटा ने लॉन्च की अपडेटेड टिगोर EV:इसमें मिलेगी 315 किलोमीटर की रेंज, शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपए

टाटा ने लॉन्च की अपडेटेड टिगोर EV:इसमें मिलेगी 315 किलोमीटर की रेंज, शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने टिगोर (Tigor) EV को अपडेट किया है। अब टिगोर में EV फुल चार्ज होने पर 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने टिगोर EV के वैरिएंट्स में भी बदलाव किया है और अब टॉप वैरिएंट के रूप में XZ+ LUX को पेश किया है। सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर की रेंजनई टाटा टिगोर के इलेक्ट्रिक वर्जन में अब आपको एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं। इससे पहले के मॉडल्स में ये रेंज 306 किलोमीटर की थी। 59 मिनट में 80% चार्ज हो जाएगीनई टाटा टिगोर ईवी (new टाटा टिगोर EV) को फास्‍ट चार्जर से 59 मिनट में 10 से 80 % तक चार्ज किया जा सकता है। दूसरी ओर होम चार्जिंग में करीब 8.5 घंटे में यह 0 से 80% चार्ज हो जाएगी। यह कार 15A के सॉकेट से चार्ज की जा सकती है। जो कि हमारे घर और ऑफिस में आसानी से उपलब्‍ध होते हैं। 5.7 सेकेंड में 60...
मंगलुरु ब्लास्ट से पहले शारिक ने की थी रिहर्सल:अमेजन से टाइमर खरीदा, शिवमोगा में तुंगा नदी के किनारे किया था ब्लास्ट

मंगलुरु ब्लास्ट से पहले शारिक ने की थी रिहर्सल:अमेजन से टाइमर खरीदा, शिवमोगा में तुंगा नदी के किनारे किया था ब्लास्ट

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
बेंगलुरु. कर्नाटक के मंगलुरु में 19 नवंबर को हुए ऑटो रिक्शा ब्लास्ट से पहले आरोपी मोहम्मद शारिक ने इसकी रिहर्सल की थी। शारिक दो साथियों सयैद यासीन, माज मुनीर अहमद के साथ शिवमोगा जिले की तुंगा नदी के किनारे केम्मानगुड़ी में गया था। यहीं पर इन लोगों ने ब्लास्ट की रिहर्सल की। न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि शारिक और उसके साथियों की रिहर्सल सफल थी। हालांकि, शारिक ने जब शनिवार को मंगलुरु में कुकर बम ब्लास्ट की तैयारी की, तब बम रास्ते में ही फट गया। जल्द ही NIA को केस सौंप देगी पुलिसकर्नाटक डीजीपी प्रवीण सूद ने कहा कि जल्द ही यह केस NIA को सौंप दिया जाएगा। NIA और ED शुरू से ही इस केस से जुड़े रहे हैं। इस केस में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का एंगल भी है, इसलिए ED को केस की जानकारी देना जरूरी था। डीजीपी ने यह भी कहा कि आतंकी गतिविधि से लोगों की जा...
डकैती के इरादे से निकले 5 आरोपी पकड़े:आरोपियों में एक केसरीसिंहपुर फायरिंग में है वांछित, हथियार बरामद

डकैती के इरादे से निकले 5 आरोपी पकड़े:आरोपियों में एक केसरीसिंहपुर फायरिंग में है वांछित, हथियार बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले की पदमपुर थाना पुलिस ने बुधवार को डकैती के इरादे से निकले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रॉड, पिस्तौेल, कारतूस, कापा बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक करीब एक माह पहले केसरीसिंहपुर में फायरिंग के मामले में भी वांछित हैं वहीं अन्य आरोपियों पर भी कई मामले दर्ज है। आरोपी ये हथियार कहां से लाए तथा वे यहां से किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, इस बारे में पुलिस जानकारियां जुटा रही है। एक डीडी के पास किया गिरफ्तार आरोपियों को गांव एक डीडी के पास से गिरफ्तार किया गया। पदमपुर पुलिस को इलाके में कुछ युवकों के हथियारों से लैस होकर किसी डकैती की वारदात के लिए जाने की सूचना मिली थी। मुखबिरों के जरिए मिली सूचना के आधार पर नाकेबंदी करवाई गई। गांव एक डीडी के पास पुलिस को दो मोटरसाइकिलों पर पांच युवकों के जाने की सूचना मिली। इस पर पीछा करक...
बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, मौत:उछलकर दूर-दूर गिरे तीनों, सभी ने मौके पर ही तोड़ा दम

बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, मौत:उछलकर दूर-दूर गिरे तीनों, सभी ने मौके पर ही तोड़ा दम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. लूणकरनसर में ईंट भट्‌टों पर काम करने वाले तीन मजदूर बाइक पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर चारे से भरी दो पिकअप खड़ी थी। इसी कारण सामने से आ रहा ट्रक नजर नहीं आया। लूणकरनसर के चक 264 के पास हरियासर गांव में ईंट का भट्‌टा है। इसी भट्‌टे पर हनुमानगढ़ के पीलीबंगा निवासी तीन दोस्त काम करते हैं। बुधवार को अमावस्या के कारण अवकाश था, ऐसे में तीनों दोस्त लूणकरनसर घर का सामान लेने पहुंच गए। वापसी के दौरान इनकी सामने से आ रहे ट्रेक्टर से टक्कर हो गई। बाइक पर सवार राजू पुत्र बृजलाल नायक, मदन लाल पुत्र चौथराम मेघवाल और श्योपत पुत्र बृजलाल नायक की मौके पर ही मौत हो गई। राजू और श्योपत सगे भाई थे। इन तीनों के ऊपर से ट्रेक्टर निकल गया, ऐसे में तीनों दूर-दूर सड़क पर गिरे मिले। आसपास के लोग अस्पता...