Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पूनिया बोले-कांग्रेस को खींचकर सिंहासन से उतारने का समय:राहुल गांधी किसान कर्जमाफी घोषणा पूरी करके आएं राजस्थान

पूनिया बोले-कांग्रेस को खींचकर सिंहासन से उतारने का समय:राहुल गांधी किसान कर्जमाफी घोषणा पूरी करके आएं राजस्थान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. बीजेपी ने राजस्थान में गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर जन आक्रोश रैलियां निकालने के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 25 नवंबर से बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश में कैम्पेनिंग शुरू करेगी और 1 दिसम्बर से प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ और जन आक्रोश रैलियां निकलने शुरू हो जाएंगे। बुधवार जयपुर के सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में बीजेपी के 44 संगठनात्मक जिलों के कॉर्डिनेटर और को-कॉर्डिनेटर की बैठक को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने यह बात कही। पूनिया दिसम्बर के पहले हफ्ते से राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निशाना लगाते हुए कहा- राहुल गांधी राजस्थान की धरती पर कदम रखें, तो किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा पूरी करके आएं। वरना उनका पाखंड राजस्थान का किसान और जवान नहीं मानेगा।...
शूटिंग बाल कप में हनुमानगढ़ बना चैम्पियन

शूटिंग बाल कप में हनुमानगढ़ बना चैम्पियन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
-रणथम्भौर शूटिंग बाल कप प्रतियोगिता आयोजनसवाईमाधोपुर. रणथम्भौर शूटिंग बाल कप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बजरिया इंदिरा मैदान में हनुमानगढ़ व गंगानगर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें हनुमानगढ़ की टीम ने गंगानगर को हराकर शूटिंग बाल कप का चैम्पियन बना। आयोजन सचिव शंभू दयाल वर्मा व शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव हिमांशु शर्मा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी नरेन्द्र सिंह एवं भारतीय राजदूत अंतर्राष्ट्रीय फैडरेशन आफ पोलो का माला पहना कर साफा बंधवा कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अंजू मीणा, हरप्रीत सिंह छाबड़ा,प्रद्युमन भारद्वाज, बाबूलाल मीणा रेंजर, डॉक्टर सतीश शर्मा, दयानंद उपाध्याय शेर ए राजस्थान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अल्ताफ हुसैन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, एके ओबरॉय का कार्यकतार्ओं ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुधीर ज...
पंजाब में 13 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, सीआइए स्टाफ ने जम्मू-कश्मीर से एंट्री करते दबोचा

पंजाब में 13 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, सीआइए स्टाफ ने जम्मू-कश्मीर से एंट्री करते दबोचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पंजाब पुलिस की सीआइए की टीम ने जम्मू-कश्मीर से 13 किलो हेरोइन लेकर पहुंचे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपितों के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।इसकी जानकारी स्वयं डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। उनके अनुसार दोनों आरोपित राजस्थान के रहने वाले हैं और कार में सवार होकर जम्मू से नशे की यह बड़ी खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम को जब इसकी भनक लगी तो उन्हें धर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपितों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर के श्रीविजय नगर निवासी सुखवीर सिंह काला और गांव टिब्बी हनुमानगढ़ निवासी बिंदू उर्फ बिंदर के रूप में हुई है।बता दें कि भारत, विशेषकर पंजाब को अस्थिर करने के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार सीमा पार से ड्रोन के जरिये हेरोइन और हथियारों की खेप पंजाब में भेज रहा है। आए दिन पाकि...
80 लाख में एमसीडी टिकट का सौदा? नए स्टिंग पर घिरी आप; केजरीवाल ने क्या दिया जवाब

80 लाख में एमसीडी टिकट का सौदा? नए स्टिंग पर घिरी आप; केजरीवाल ने क्या दिया जवाब

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक स्टिंग वीडियो दिखाया था। पात्रा ने मीडिया को बताया कि इस स्टिंग को बिंदु श्रीराम ने अपने कैमरे से कैद किया है। बिंदु आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता थीं। टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने स्टिंग वीडियो भाजपा को सौंप दिया। भाजपा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि टिकट के बदले आप ने 80 लाख रुपए की मांग की थी। केजरीवाल ने इस आरोप पर कहा कि भाजपा रोज नई नौटंकी लेकर आती है।केजरीवाल ने कहा कि जांच कर लोअरविंद केजरीवाल ने स्टिंग आॅपरेशन पर एक इंटरव्यू में कहा कि इखढ रोज नई नौटंकी लेकर आती है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) कहा कि शराब घोटाला हुआ, उसकी जांच हो गई, घोटाले में कुछ नहीं मिला। भाजपा ने कहा बस घोटाला हुआ, उसमें भी कुछ नहीं मिला। ये कहते हैं सड़क घोटाला हुआ, उसमें भी कुछ नहीं म...
युवक ने पत्नी एवं चार बच्चों की हत्या कर खुद ने की आत्महत्या

युवक ने पत्नी एवं चार बच्चों की हत्या कर खुद ने की आत्महत्या

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
उदयपुर (वार्ता)। राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में झाडोली गांव में एक युवक केअपने चार बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं ने भी आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार झाडोली गांव की गोल नेडी ढ़ाणी निवासी प्रकाश गमेती, उसकी पत्नी दुर्गा एवं उनके बच्चे गणेश (पांचवर्ष) पुष्कर (चारवर्ष) रोशन (दोवर्ष) और चार महीने के गंगाराम के शव मकान के अंदर मिले है। घटना की सूचना पर थानाधिकारी गोपाल व्यास, तहसीलदार रविन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।पड़ोसियों ने सुबह प्रकाश के घर के आंगन में कोई हलचल नहीं देख घर के अंदर जाकर देखा तो प्रकाश और दो बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे वहीं उसकी पत्नी दुर्गा और दो बच्चों के शव जमीन पर पडे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।बताया जा रहा है कि प्रकाश खाना बनाने का काम करता था लेकिन पिछल...
बिहार के सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 8 की मौत

बिहार के सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 8 की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पटना (वार्ता)। बिहार के वैशाली जिले में महनार-हाजीपुर रोड पर नयागांव टोला के समीप विशेष नमाज अदा कर रहे कुछ लोग एक ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी।यह जानकारी पुलिस मे सोमवार को दी। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात लोग नमाज पढ़ने के लिए एक पेड़ के नीचे इकट्ठा हुए थे तभी अचानक एक ट्रक उनको रोंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतकों की पहचान वर्षा कुमारी (8), सुरुचि कुमारी (12), अनुष्का कुमारी (8), शिवानी (8), खुशी कुमारी (10), चंदन कुमार (20), कोमल कुमारी (10) और सतीश कुमार (17) के रूप में की गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजो देने की घोषणा की।बिहार के...
भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया:दीपक हुड्डा ने 10 रन देकर झटके 4 विकेट, सूर्या ने टी-20 करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई

भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया:दीपक हुड्डा ने 10 रन देकर झटके 4 विकेट, सूर्या ने टी-20 करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई

टॉप न्यूज़, What's Hot, स्पोर्ट्स
न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 65 रन से हरा दिया है। इसी के साथ तीन मैच की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था। उनके अलावा सबसे ज्यादा 36 रन ईशान किशन ने बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। सबसे ज्यादा 4 विकेट दीपक हुड्डा ने लिए। वहीं, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने 52 बॉल पर 61 रन बनाए। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में टिम साउदी ने हार्दिक पंड्या,...
मदर डेयरी का दूध फिर महंगा:अब 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे 64 रुपए, इस साल चौथी बार बढ़े दाम

मदर डेयरी का दूध फिर महंगा:अब 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे 64 रुपए, इस साल चौथी बार बढ़े दाम

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
नई दिल्ली. मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। फुल क्रीम दूध 1 रुपए प्रति लीटर और टोकन मिल्क 2 रुपए लीटर महंगा हुआ है। मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपए प्रति लीटर है, जो अब 64 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, टोकन मिल्क की कीमत 48 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि आधा लीटर (500 एमएल) पैक की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई कीमतें सोमवार से लागू होंगी। लागत बढ़ने कारण बढ़ाए दामकंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं। इससे पहले 16 अक्टूबर को बढ़ाए थे दामइससे पहले पिछले महीने 16 अक्टूबर को भी मदर डेयरी ने फुल क्रीम और गाय के दूध के वैरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। इस साल चौथी बार मदर डेयरी न...
अनुपम खेर ने शेयर की रीयूनियन पार्टी की वीडियो:डांस से लेकर फोटो के लिए पोज देते दिखे जैकी श्रॉफ समेत ये लेजेंड्री सेलेब्स

अनुपम खेर ने शेयर की रीयूनियन पार्टी की वीडियो:डांस से लेकर फोटो के लिए पोज देते दिखे जैकी श्रॉफ समेत ये लेजेंड्री सेलेब्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के घर पर 80 के दशक के सेलेब्स की रीयूनियन पार्टी हुई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड समेत साउथ के कई दिग्गज सेलेब्स ने शिरकत की। धीरे-धीरे पार्टी की वीडियोज और फोटोज सामने आ रही हैं। इसी बीच एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रीयूनियन पार्टी की झलक साझा की है। वीडियो में सभी सेलेब्स एक-दूसरे के साथ डांस करते और पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और अनिल कपूर एक्ट्रेस एक्ट्रेसेस के साथ डांस कर रहे हैं, वहीं 80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस मधू भी अपने डांस मूव्स से एंटरटेन करती नजर आ रही हैं।रीयूनियन पार्टी के मोमेंट्स साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- 'हम गुजरते सालों से नहीं, बल्कि अपनी कहानियों से बूढ़े होते हैं। पिछले हफ्ते मुंबई में 80 के दशक के क्लास एक्टर्स और एक्ट्रेसेस से मिलने का शानदार एक्पीरियंस मिला। एक ही छत के नी...
मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत शादी POCSO से बाहर नहीं:केरल हाईकोर्ट का फैसला; नाबालिग से संबंध बनाना अपराध

मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत शादी POCSO से बाहर नहीं:केरल हाईकोर्ट का फैसला; नाबालिग से संबंध बनाना अपराध

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
तिरुवनंतपुरम. केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि पर्सनल लॉ के तहत मुस्लिमों के बीच हुई शादी पॉक्सो एक्ट के दायरे से बाहर नहीं है। यानी पति अगर नाबालिग पत्नी के साथ संबंध बनाता है, तो उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने कहा कि पर्सनल लॉ में विवाह वैध होने के बावजूद यदि एक पक्ष नाबालिग है, तो इसे POCSO के तहत अपराध माना जाएगा। पंजाब-हरियाणा और दिल्ली HC के फैसले से सहमत नहींजस्टिस थॉमस ने कहा कि वे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के दृष्टिकोण से सहमत नहीं। जिसमें कोर्ट ने एक मुस्लिम लड़की जो 15 साल की हो चुकी है, उसे अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार दिया था, और पति के नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर POCSO के तहत केस दर्ज करने से छूट दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वे मोहम्मडन लॉ के तहत 17 साल की लड़की से शादी करने वाले मो. वसीम अह...