भारत ने स्वीकारा PCB का न्योता, BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला जाएंगे पाकिस्तान
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के लिए भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का न्योता स्वीकार कर लिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे। जहां दोनों एशिया कप के तहत 4 सितंबर को लाहौर में खेले जाने वाले मैच बतौर मेहमान हिस्सा बनेंगे। इस पहल को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के रिश्तों में सुधार तौर पर देखा जा रहा है। एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।
बता दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम को पाकिस्तान के दौरे पर भेजने से इंकार कर दिया था। लंबे समय तक चले विवाद के बाद अब इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। पाकिस्तान में एशिया कप के 4 और श्रीलंका में 9 मुकाबले होंगे। टीम इंडिया के...








