Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

7800 करोड़ के हथियारों की खरीद को सरकार की मंजूरी

7800 करोड़ के हथियारों की खरीद को सरकार की मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). सरकार ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए 7800 करोड़ रुपए की रक्षा खरीद के प्रस्तावों को आज स्वीकृति प्रदान की जिसमें हेलीकॉप्टरों पर इलैक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, थल सेना की मानव रहित निगरानी एवं रसद परिवहन की स्वायत्त प्रणाली एवं नौसेना के हेलीकॉप्टरों को नये हथियारों से लैस करने के प्रस्ताव शामिल हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में लगभग 7,800 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई।आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय वायु की दक्षता बढ़ाने के लिए फोर्स, डीएसी ने भारतीय-आईडीडीएम श्रेणी के तहत एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (ईडब्ल्यू) सुइट की खरीद और फिट करने के लिए एओएन प्रदान किया, जो हेलीकॉप्टरों की क्षमता को बढ़ाएगा। ईडब्ल्यू सुइट भारत इल...
इसरो का कोई वैज्ञानिक करोड़पति नहीं, एजेंसी के पूर्व प्रमुख बोले- सादा जीवन जीते हैं साइंटिस्ट

इसरो का कोई वैज्ञानिक करोड़पति नहीं, एजेंसी के पूर्व प्रमुख बोले- सादा जीवन जीते हैं साइंटिस्ट

देश-विदेश
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) कल शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही थी। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इस बीच, सफलता से उत्साहित इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों ने विकसित देशों के वैज्ञानिकों के पांचवें हिस्से के बराबर वेतन पाकर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। बहुत कम खर्च पर अंतरिक्ष की खोज माधवन नायर की मानें तो, इसरो में वैज्ञानिकों के लिए कम वेतन एक कारण है कि वे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए कम लागत वाले समाधान ढूंढ सके। उन्होंने कहा, 'इसरो में वैज्ञानिकों, तकनीशियनों और अन्य कर्म...
ईडी की कार्रवाई से पंजाब में हड़कंप, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्यों पर दबिश

ईडी की कार्रवाई से पंजाब में हड़कंप, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्यों पर दबिश

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
लुधियाना. डायरेक्टरेट आॅफ एनफोर्समेंट (ई.डी) की एक बड़ी कार्रवाई में गुरुवार सुबह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, उनके करीबी सहयोगियों और कांग्रेस नेता सनी भल्ला और रमन सुब्रमणियम और कई ठेकेदारों पर छापेमारी की। सुबह-सुबह जैसे ही ईडी की रेड हुई तो आशु और उनके परिवार को घर के अंदर ही रोक दिया गया। इसके अलावा उनके मोबाइल ले लिए गए और इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि आय से अधिक मामले को लेकर यह जांच हो रही है। उनके घर भी ईडी की टीम पहुंची है और परिवार से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब के मशहूर फूड ग्रेन स्कैम के संबंध में की गई है, जो आशु के फूड सिविल सप्लाइज, और कंस्यूमर मामलों के मंत्री रहने के दौरान हुआ था।इस बीच, सूत्रों के मुताबिक, ई.डी अधिकारियों की अलग-अलग टीमों, जिनमें 150 से अधिक पैरामिलिटरी फोर्स के जवान शामिल थे, वीरवार सुबह लगभ...
चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा:साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश, PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं

चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा:साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश, PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बेंगलुरु. 23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।रोवर के बाहर आने में एक दिन भी लग सकता हैISRO ने बताया कि लैंडर-रोवर के सभी सेंसर की टेस्टिंग की जा रही है। सब ठीक रहा तो 3-4 घंटे बाद इसरो से कमांड देकर रोवर को बाहर निकाला जाएगा। चीजें तय पैमाने पर नहीं हुईं तो फिर रोवर को बाहर निकालने का फैसला 24 घंटे बाद किया जाएगा। ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में...
पाकिस्तान की नापाक हरकतें, ड्रोन के जरिए 3 किलो से अधिक हेरोइन की तस्करी; पिस्टल और ड्रोन समेत 3 तस्कर काबू

पाकिस्तान की नापाक हरकतें, ड्रोन के जरिए 3 किलो से अधिक हेरोइन की तस्करी; पिस्टल और ड्रोन समेत 3 तस्कर काबू

देश-विदेश
तरनतारन। पाकिस्तान ने भारत में अब दिन के समय ड्रोन भेजने शुरू कर दिए गए हैं। बुधवार को तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 किलो 290 ग्राम हेरोइन, 30 लाख की ड्रग मनी, एक पिस्टल के अलावा एक वरना कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।नशे का नेटवर्क तोड़ने में जुटी पंंजाब पुलिसएसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि पंजाब में नशे का नेटवर्क तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना सराय अमानत खां के प्रभारी नरिंदर सिंह की अगुवाई में गांव गहरी के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान नशा तस्कर जुगराज सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव भग्गूपुर उताड़ थाना लोपेके जिला अमृतसर को स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर जाते समय रोक कर तलाशी ली गई।2 किलो हेरोइन व एक छोटा ड्रोन बरामदतलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 2 किलो हेरोइन व एक छोटा ड्रोन बरामद हुआ। एसएसपी ने ब...
मिजोरम में रेलवे ओवर ब्रिज ढहने से 17 लोगों की मौत

मिजोरम में रेलवे ओवर ब्रिज ढहने से 17 लोगों की मौत

देश-विदेश
आइजोल (वार्ता). मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास सैरांग में बुधवार को एक निमार्णाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई।मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी। श्री जोरमथांगा ने एक्स पर कहा, आइजोल के पास सैरांग में निमार्णाधीन रेलवे ओवरब्रिज आज ढह गया जिसमें कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं। उन्होंने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, मिजोरम की दुर्घटना से दुखी हूं। जि...
मां-बाप को छोड़कर चलो अलग रहें, पत्नी की ऐसी जिद पति पर क्रूरता: हाई कोर्ट ने मंजूर किया तलाक

मां-बाप को छोड़कर चलो अलग रहें, पत्नी की ऐसी जिद पति पर क्रूरता: हाई कोर्ट ने मंजूर किया तलाक

देश-विदेश
नई दिल्ली। बिना किसी उचित कारण एक पत्नी का सास-ससुर से अलग रहने की जिद करना पति को यातना देने वाला है और यह क्रूरता का काम है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पति-पत्नी के बीच झगड़े को लेकर एक केस में यह अहम टिप्पणी की और इसे तलाक का आधार करार दिया।जस्टिस सुरेश कुमार कैत की अगुआई वाली बेंच ने दंपति की तलाक की अपील को स्वीकार करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों से विपरीत भारत में यह सामान्य नहीं है कि एक बेटा पत्नी के साथ रहने के लिए परिवार से अलग हो जाए। कोर्ट ने कहा, 'सामान्यत: बिना किसी तर्कसंगत वजह के उसे (पत्नी) को यह जिद नहीं करना चाहिए पति परिवार से अलग हो जाए और उसके साथ अलग से रहे। 'मौजूदा मामले में पति ने तलाक देने से इनकार करने वाले फैमिली कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। पति ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कई आधारों पर अलग होने की इजाजत मांगी थी, जिसमें यह भी शामिल था कि उसकी पत्नी एक 'झ...
सीबीएसई : साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, बेस्ट स्कोर होगा मान्य, 11वीं 12वीं में होंगे बड़े बदलाव

सीबीएसई : साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, बेस्ट स्कोर होगा मान्य, 11वीं 12वीं में होंगे बड़े बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। सीबीएसई व सीआईएससीई आईसीएसई समेत विभिन्न बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार होंगी। नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल एजुकेशन का नया नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) तैयार किया है जिसके मुताबिक अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी। एनसीएफ की गाइडलाइंस के मुताबिक छात्र-छात्राओं को अपना बेस्ट स्कोर बरकरार रखने की इजाजत होगी। दोनों बोर्ड परीक्षाएं टर्म वाइज नहीं होंगी। जिस परीक्षा में स्टूडेंट के अच्छे मार्क्स आएंगे, वही स्कोर आगे मान्य होगा । विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए दो मौके मिलेंगे। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार नेशनल फ्रेमवर्क करिकुलम तैयार हो चुका है। इसी के मुताबिक 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय के एनसीएफ के तहत कक्षा 11 और 12 के छात्र- छ...
भारतवंशी विवेक रामास्वामी अमरीकी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की दौड़ में दूसरे नंबर पर

भारतवंशी विवेक रामास्वामी अमरीकी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की दौड़ में दूसरे नंबर पर

देश-विदेश
नई दिल्ली. भारतीयों के लिहाज से इस बार अमरीका की राजनीति खासी रोचक होने जा रही है। गुरुवार को जारी रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं के दो नए सर्वेक्षणों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बड़े अंतर से पहले स्थान पर दिखाया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि एक सर्वे में अब तक दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना चुके रॉन डिसेंटिस अब तीसरे नंबर पर खिसक चुके हैं और भारतीय मूल के 37 वर्षीय उद्यमी विवेक रामास्वामी चौंकाते हुए दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। यही नहीं, रामास्वामी का समर्थन एलन मस्क ने भी किया है। भारतीयों के लिहाज से इस बार अमरीका की राजनीति खासी रोचक होने जा रही है। गुरुवार को जारी रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं के दो नए सर्वेक्षणों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बड़े अंतर से पहले स्थान पर दिखाया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि एक सर्वे में अब तक दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना...
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश से हाहाकार! अब तक 78 की मौत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश से हाहाकार! अब तक 78 की मौत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देश-विदेश
नई दिल्ली. देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बीते दो महीने से हो रही भारी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ और बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की हालिया घटनाओं में अब तक 78 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 5 दिनों 78 लोगों की मौतहिमाचल प्रदेश में अब तक 8075.44 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। जबकि राज्य कुल 338 लोगों ने अपनी जान गवाई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की मानें तो, हालिया भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 78 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें शिमला लैंडस्लाइड में 24, समर हिल के शिव मंदिर 17 लोगों की जान गई है। इसके अलावा फागली में 5 लोगों की लाश बरामद की गई है और कृष्णानगर 2 लोगों की मौत हुई है।IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्टIMD ने प्रदेश के नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्...