Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

सीएम बघेल ने BJP के परिवारवाद पर साधा निशाना, कहा – भांजे को टिकट मिला तो क्या डॉ. रमन व अभिषेक का पत्ता होगा साफ ?

सीएम बघेल ने BJP के परिवारवाद पर साधा निशाना, कहा – भांजे को टिकट मिला तो क्या डॉ. रमन व अभिषेक का पत्ता होगा साफ ?

देश-विदेश
 रायपुर। भाजपा के टिकट वितरण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवारवाद को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, भाजपा की पहली सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री का पत्ता साफ हो गया। लोगों पर कहर बरपाने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को खरसिया से (CG Politics News) टिकट नहीं मिली। तीसरी चौंकाने वाली बात ये रही कि भाजपा कहती है कि परिवारवाद नहीं चलेगा, लेकिन खैरागढ़ से विक्रांत सिंह को टिकट दी गई है। वो रमन सिंह के भांजे हैं। क्या रमन सिंह और उनके बेटे का पत्ता साफ होने वाला है? विक्रांत सिंह को टिकट मिलना क्या संकेत है? CM Baghel attacked BJP: कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर सीएम ने कहा, हमारी पहली बैठक हुई है। अब 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन करना है। मैं भी आवेदन करूंगा। उसके बाद फिर जिले की बैठक होगी और फिर प्रदेश की। उन्होंने कहा, हम लोग खुले त...
प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा से प्रकृति की सेवा पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा से प्रकृति की सेवा पर दिया जोर

देश-विदेश
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आयोजित पारंपरिक चिकित्सा के पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंसानों ही नहीं समूची प्रकृति की ट्रेडिशनल मेडिसिन से भलाई पर जोर दिया है। पारंपरिक चिकित्सा से प्रकृति की भलाई को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण का एक दूसरे से गहरा नाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें इंसानों के साथ साथ सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधों और प्रकृति को भी स्वस्थ बनाने की कोशिश करनी चाहिए और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में पारंपरिक चिकित्सा खासा मददगार हो सकता है । पारंपरिक चिकित्सा के पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन में दुनिया के 70 देशों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य सेवा की चुनौतियों के सामूहिक मुकाबले पर जोर दिया। उन्होंने कोविड संकट का जिक्र करते हु...
पहाड़ों पर हाहाकार: भूस्खलन से ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे बंद, हिमाचल में बचाव अभियान का छठा दिन, अब तक 16 शव निकाले

पहाड़ों पर हाहाकार: भूस्खलन से ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे बंद, हिमाचल में बचाव अभियान का छठा दिन, अब तक 16 शव निकाले

देश-विदेश
नई दिल्ली. मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ों पर बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। दोनों राज्यों में जनजीवन थम सा गया है। उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं हिमाचल में खोज एवं बचाव अभियान का आज छठा दिन है। हमने कल तक 16 शव निकाले जा चूके है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हिमाचल : बचाव अभियान का छठा दिन, 16 शव निकालेहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ रही है। NDRF के इंस्पेक्टर नफीस खान ने कहा कि खोज एवं बचाव अभियान का आज छठा दिन है। हमने कल तक 16 शव...
हिंसा के बाद म्यांमार भागे 212 लोगों की हुई वापसी, सीएम बीरेन सिंह ने सेना को कहा शुक्रिया

हिंसा के बाद म्यांमार भागे 212 लोगों की हुई वापसी, सीएम बीरेन सिंह ने सेना को कहा शुक्रिया

देश-विदेश
नई दिल्ली. मणिपुर में 3 मई से दो समुदाय के बीच जातीय हिंसा जारी है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं। कुकी और मैतई समुदाय के बीच भड़की हिंसा के कारण बड़ी संख्या में मणिपुर के लोग अपने राज्य को छोड़कर पड़ोसी राज्य या पड़ोसी देश भाग गए थे। इसी बीच मणिपुर हिंसा के बीच जान बचाने के लिए म्यांमार गए 212 मैतेई लोग वापस मणिपुर आ गए हैं। ये सभी 3 मई को मोरे गांव में हिंसा के बाद म्यांमार चले गए थे। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लौट आने पर राहत और कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं। सीएम ने आगे कहा "सभी लोगों को वापस लाने में भारतीय सेना ने समर्पण भाव दिखाया। मैं ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, 3 कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एचएस साही और 5 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर...
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS बदले, 8 HCS अधिकारियों के भी तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS बदले, 8 HCS अधिकारियों के भी तबादले

देश-विदेश
नई दिल्ली. हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 16 आईएएस और 28 एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के ऑर्डर जारी किए गए हैं। सरकार ने कई जिलों के डीसी भी बदल दिए है। 28 एचसीएस का भी तबादला किया है। शनिवार सुबह जारी सरकार आदेशों के अनुसार, कई नगर निगम के कमिश्नर को भी बदला गया है। फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया का भी तबादला कर दिया गया है। वो अब रोहतक निगम कमिश्नर का चार्ज संभालेंगे। 7 जिलों के उपायुक्त बदलेहरियाणा सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर में 7 जिलों के उपायुक्त का ट्रांसफर किया गया है। इनमें आईएएस सुशील श्रवण को पंचकूला जिले का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा उन्हें माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी नियुक्त किया गया है। मनदीप कौर को चरखी दादरी, मनोज कुमार 2 को सोनीपत, राहुल हुड्‌डा ...
केजरीवाल ने दी ‘INDIA’ को नई टेंशन, एकता से पहले ही AAP का ऐलान, पकड़ेंगे गठबंधन से अलग राह

केजरीवाल ने दी ‘INDIA’ को नई टेंशन, एकता से पहले ही AAP का ऐलान, पकड़ेंगे गठबंधन से अलग राह

देश-विदेश
नई दिल्ली. इंडिया गठबंधन में आप और कांग्रेस दोनों शामिल है। अब इस गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली है। लेकिन उससे ठीक पहले केजरीवाल की पार्टी ने कुछ ऐसा ऐलान कर दिया है जो कांग्रेस को बहुत चुभने वाला है। दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को समाप्त कर चुकी 'आप' ने अब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान भी करने जा रही है। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई वाले सूबे में तीसरी ताकत की एंट्री से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। ऐसा गुजरात चुनाव में देखने को मिल चुका है। 'आप' का सभी सीटों पर चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए चिंता की बात हो सकती है, क्योंकि दिल्ली, पंजाब और गोवा में भी यह दिख चुका है कि केजरीवाल की पार्टी जहां भी गई है वहां उसने कांग्रेस का ही नुकसान किया है...
जम्मू-कश्मीर: दो जिले आतंकियों के रडार पर, घुसपैठ की कोशिश बढ़ी, सुरक्षाबलों को करनी पड़ी रणनीति में फेरबदल

जम्मू-कश्मीर: दो जिले आतंकियों के रडार पर, घुसपैठ की कोशिश बढ़ी, सुरक्षाबलों को करनी पड़ी रणनीति में फेरबदल

देश-विदेश
नई दिल्ली. सुरक्षाबलों की चौकसी के कारण इस साल पिछले अन्य वर्षों के मुकाबले सीमा पार से घुसपैठ की संख्या में काफी कमी आई है। इसके बावजूद एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी और पुंछ में घुसपैठ की गतिविधि के बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि 'इन दोनों जिलों में घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोतरी हुई है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इन इलाकों से भारी संख्या में घुसपैठ हो रही है। सुरक्षा बल घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं, तो कई दूसरे आतंकी घुसपैठियों के गिरोहों के नहीं पकड़े जाने की आशंका भी ज्यादा है।' इन क्षेत्रों में सेना झेल रही परेशानीउन्होंने आगे कहा, 'यह सभी मौसमों के लिए उपयुक्त मार्ग है, जिससे उन्हें भी फायदा होता है और वे आसानी से घाटी पार कर सकते हैं। लेकिन जो तथ्य अब एजेंसियों को इन इलाकों में फेरबदल करने के लिए मजबूर कर रहा है, वह हताह...
कांग्रेस नेता का दावा, प्रियंका गांधी वाराणसी में चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को जाना पड़ेगा गुजरात

कांग्रेस नेता का दावा, प्रियंका गांधी वाराणसी में चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को जाना पड़ेगा गुजरात

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी चुनावी रणनीति में जुट गई है। इन चुनावी तैयारियों को लेकर कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक भविष्यवाणी की है। राशिद अल्वी का कहना है कि यदि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस जाना पड़ेगा। बता दें कि कुछ दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव को लेकर कई प्रकार की खबरें आ रही है। पीएम मोदी को वापस गुजरात भेज देंगी प्रियंकाकांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर बात करते हुए कहा कि जहां तक प्रियंका गांधी का ताल्लुक है तो अगर उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ा तो पीएम नर...
‘पैसा, असलहा-बारूद हम देंगे, तुम टीम तैयार करो’, कलीम को ट्रेनिंग में दिया था भरोसा, क्या है आईएसआई का मकसद?

‘पैसा, असलहा-बारूद हम देंगे, तुम टीम तैयार करो’, कलीम को ट्रेनिंग में दिया था भरोसा, क्या है आईएसआई का मकसद?

देश-विदेश
शामली। भारत में कलीम जैसे युवाओं को पैसों का लालच देकर आईएसआई का मकसद शरीयत कानून स्थापित कराना है। वह भारत के विभिन्न राज्यों में दंगा-फसाद कराना चाहती है। मूलरूप से शामली के कैराना निवासी और पाकिस्तान के आईएसआई के आॅपरेटिव दिलशाद मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज आईएसआई समेत कई आतंकी संगठनों के कहने पर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कलीम को भारत में आईएसआई के प्रचार को तैयार किया था।सूत्रों ने बताया कि कलीम ने पूछताछ में बताया कि आईएसआई का मकसद भारत देश में सौहार्द बिगाड़ने, दंगा-फसाद कराने, विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने का है। जिससे भारत में शरीयत कानून के तहत नए सिस्टम को स्थापित कर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाया जा सके।पैसा, असलहा-बारूद हम देंगे, तुम टीम तैयार करोकलीम को ट्रेनिंग के दौरान आईएसआई के लोगों ने भरोसा दिलाया था कि हमारे साथ जुड़ने वाले प्रत्ये...
आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, डबल मर्डर केस में दोषी करार

आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, डबल मर्डर केस में दोषी करार

देश-विदेश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के महाराजगंज जिले से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह बड़ा झटका दिया है। शीर्ष कोर्ट ने आज एक याचिका पर सुनवाई करते हुए डबल मर्डर केस में प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह को 1995 में अपने विरोधी की हत्या को दोषी पाया है। दरअसल, इस मामले में निचली अदालत ने सिंह को रिहा कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालत और पटना हाईकोर्ट के बरी करने के फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट इस फैसला के बाद राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की मुश्किले बढ़ गई है।एक सितंबर कोर्ट में होने का आदेशआपको बता दें कि डबल मर्डर केस मामले में निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को रिहा कर दिया था। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने भी उनकी रिहाई को सही बताया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह को दोषी पाया और एक ...