Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

राजीव गांधी के इस प्रयास से बदल गई भारत की ‘तस्वीर और तकदीर’

राजीव गांधी के इस प्रयास से बदल गई भारत की ‘तस्वीर और तकदीर’

देश-विदेश
नई दिल्ली. हर साल 20 अगस्त के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन होता है और इस दिन को भारत में सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के सदस्य मौजूद होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सोनिया गांधी तक ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश को राजीव गांधी के रूप में नया प्रधानमंत्री मिला। राजीव गांधी से लोगों को काफी उम्मीदें थी। लोगों की उम्मीदों पर राजीव गांधी काफी हद तक खड़े भी उतरे। अपने कार्यकाल में राजीव गांधी ने कुछ ऐसे काम किए, जिससे देश की 'तस्वीर और तकदीर' दोनों बदल गई। 'तकनीक क्रांति'चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की का जिक्र किया करते थे। राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहा...
DRDO का UAV कर्नाटक में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

DRDO का UAV कर्नाटक में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

देश-विदेश
नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का एक एक मानवरहित यान परीक्षण विमान (UAV) रविवार को कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर के वड्डिकेरे में मूंगफली के खेत में क्रैश हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने विमान तापस 07A-14 को देखा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। क्रैश विमान को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना स्थल यानी खेत में गए है। मूंगफली के खेत में क्रैश हुआ विमानइस हादसे में बारे में चित्रदुर्ग के एसपी के.परशुराम ने जानकारी देते हुए कहा कि चल्लाकेरे के पास कुदापुरा में डीआरडीओ द्वारा संचालित मानवरहित विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते पर पुलिस और डीआरडीओ की टीम मौके पर पहुंची।कोई हताहत नहीं हुआअधिकारी ने कहा कि घ...
Chandrayaan-3: चांद से बस 25 KM दूर है चंद्रयान-3, 23 को चंद्रमा पर होगी ‘लैंडिंग’

Chandrayaan-3: चांद से बस 25 KM दूर है चंद्रयान-3, 23 को चंद्रमा पर होगी ‘लैंडिंग’

देश-विदेश
नई दिल्ली. भारत के महत्वाकांक्षी मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है। भारत का चंद्रयान-3 इतिहास रचने जा रहा है। रविवार देर रात जब पूरा देश 2 से 3 बजे के बीच नींद के आगोश मे जा चुका था, तब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के सबसे करीब पहुंच गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक अब चांद से इसकी दूरी मात्र 25 किलोमीटर रह गई है। इससे पहले वह 113 किमी x 157 किमी की ऑर्बिट में था। अब 23 को सफल लैंडिंग का इंतजारदूसरे डिबूस्टिंग ऑपरेशन (रफ्तार कम करने की प्रक्रिया) ने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है। अब चांद की सतह से विक्रम लैंडर मात्र 25 किलोमीटर है। अब बस 23 को सफल लैंडिंग का इंतजार है। लैंडिंग से पहले मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा। इसरो साइंटिस्ट्स का मानना है कि इस बार लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड हो जाएगा। चांद ...
विधानसभा चुनाव से पहले केसी वेणुगोपाल ने संभाला मोर्चा, 75 सीट जीतने की बनाई रणनीति

विधानसभा चुनाव से पहले केसी वेणुगोपाल ने संभाला मोर्चा, 75 सीट जीतने की बनाई रणनीति

देश-विदेश
रायपुर. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मोर्चा संभाल लिया। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में विधानसभा में 75 सीट जीतने के हिसाब से रणनीति बनी। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा, इस बार हमार लक्ष्य 75 सीट जीतने का है। इसके हिसाब से बैठक में प्लानिंग की गई है। बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, छत्तीसगढ़ में आम जनता की समृद्धि और विकास के काम हुए हैं। इसके चलते लोगों में उत्साह है। भूपेश बघेल की भरोसे की सरकार का कोई विकल्प छत्तीसगढ़ में नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता के उत्साह को देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतेंगे। अब नियमित रूप से होगी बैठक प्रभारी सैलजा ने कहा, चुनाव संबंधी कमेटियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए नियमित रूप से बैठकें होगी। जमीनी स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जो हमारा क...
पैंगोंग में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा: चीन ने हमारी जमीन पर किया कब्जा, सच नहीं बोल रहे पीएम

पैंगोंग में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा: चीन ने हमारी जमीन पर किया कब्जा, सच नहीं बोल रहे पीएम

देश-विदेश
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में श्रद्धांजलि दिए। आपका निशान ही मेरा रास्ता राहुल गांधी ने अपने पिता की जयंती पर ट्वीट किया, ''पापा, भारत के लिए आपने जो सपने देखे थे, वे इन अनमोल यादों से दिखाए गए हैं। आपका निशान ही मेरा रास्ता है - हर भारतीय के संघर्ष और सपनों को समझना, आवाज सुनना भारत माता की।” राहुल गांधी ने चीन मुद्दे को लेकर सरकार पर साधा निशाना न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन पर कब्जा किया है।..लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उमकी जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन पीएम ने कहा कि एक इंच जमीन नहीं छीनी गई, लेक...
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बेगूसराय में टीचर को मारी गोली, मोतिहारी में ठेकेदार का कत्ल

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बेगूसराय में टीचर को मारी गोली, मोतिहारी में ठेकेदार का कत्ल

देश-विदेश
नई दिल्ली. बिहार में जंगलराज कायम है। नीतीश सरकार के राज में बेखौफ अपराधी सरेआम मनसूबों को अंजाम दे रहे है। अररिया जिले में पत्रकार विमल कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ और रविवार को हत्या के दो मामले सामने आए हैं। डबल मर्डर से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरा मामला मोतिहारी में सामने आया है, जिसमें एक ठेकेदार को गोलियों से भून डाला। बेटे की हत्या केस में चश्मदीद गवाह थे जवाहरबिहार में रविवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बेगूसराय के बछवारा क्षेत्र के फतेहा पंचायत में एक टीचर की हत्या कर दी गई। यह घटना फतेहा रेवले स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते अपराधियों ने 70 साल के रिटायर्ड टीचर को गोली मार दी गई। मृतक जवाहर राय फतेहा गांव के रहने वाले थे। अप...
कांग्रेस ने CWC सदस्यों का पुनर्गठन किया: शशि थरूर और सचिन पायलट को किया शामिल

कांग्रेस ने CWC सदस्यों का पुनर्गठन किया: शशि थरूर और सचिन पायलट को किया शामिल

देश-विदेश
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति का गठन किया। खड़गे ने 20 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन की सूची जारी की है। राजस्थान से सचिन पायलट को इस लिस्ट में शामिल गया गया है। केरल के तिरुवनन्तपुरम से लोक सभा सांसद शशि थरूर को इसमें जगह दी गई है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्य समिति का गठन किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्यों पर विशेष फोकस रखा गया है।सीडब्ल्यूसी में युवाओं को मिली जगहकांग्रेस वर्किंग कमेटी की सूची में युवाओं का खास ध्यान रखा गया है। राजस्थान से जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, महेंद्र जीत सिंह मालवीय सीडब्ल्यूसी मेंबर नियुक्त किया है। वहीं पंजाब प्रभारी होने के नाते हरीश चौधरी भी सीडब्ल्यूसी मेंबर नियुक्त किया गया है। इस ...
रूस का लूना-25 स्पेसक्राप्ट हुआ क्रैश, चंद्रमा की सहत से टकराने के बाद आई खराबी

रूस का लूना-25 स्पेसक्राप्ट हुआ क्रैश, चंद्रमा की सहत से टकराने के बाद आई खराबी

देश-विदेश
नई दिल्ली. रूस का लूना-25 स्पेसक्राप्ट क्रैश हो गया है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस लूना-25 की चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले चंद्रामा सतह से टक्कर हो गई है। स्पेस एजेंसी ने एक बयान जारी कर बताया कि शनिवार दोपहर 2:57 बजे लूना-25 से संपर्क टूटा था। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की जाएगी। 11 अगस्त को हुआ था लॉन्चबता दें कि रूस ने 10 अगस्त को लूना-25 की लॉन्चिंग की थी और इसने चंद्रमा तक पहुंचने के लिए सबसे सीधे प्रक्षेप मार्ग का सहारा लिया है। लूना-25 अपने लॉन्चिंग के 11 दिन के भीतर ही लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इसी के साथ रूस ने चंद्रमा मिशन में एक ऐतिहासिक वापसी की थी, रूस ने पहली बार पाच दशक पहले साल 10976 यानी सोबियत युग के समय लूना-24 को चंद्रमा पर भेजा था। 21 अगस्त को इसकी चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग होने वाली थी।लूना 25 मिशन का उद्देश्य चंद्र ध्रुवीय रेजोलिथ (सतह सामग्री) की संरचन...
एयर इंडिया का वो पायलट जो बना सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री

एयर इंडिया का वो पायलट जो बना सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. हिंदुस्तान में किसी भी कोने में जब कभी राजनीतिक सूचिता, सौम्यता, युवा, दूरदर्शिता, शिक्षा, तकनीक और बेहतरीन नजरिए की बात होगी तो एक ऐसे प्रधानमंत्री हमेशा ही याद आएंगे जो उड़ता तो आसमान में था लेकिन पैर हमेशा जमीन पर रहे। राजनीति उसके घर की हर चौखट में थी लेकिन उसे राजनीति से कोई मतलब नहीं था। वह भारत के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार से थे लेकिन वह 5000 रुपए की नौकरी में इंडिया गेट पर अपनी पत्नी के साथ आइसक्रीम खाते हुए सबसे खुश था। होनी को कौन टाल सकता था। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक दुर्घटना ने उसे एक पायलट से सीधे प्रधानमंत्री बना दिया। यहां भी जब उस शख्सियत ने कदम रखा तो उसने बहुत साफगोई से सरकारी कार्य प्रणाली के भ्रष्टाचार पर सीधे यह कहते हुए उजागर किया कि हम तो एक रुपए भेजते है जनता तक 15 पैसे मुश्किल से पहुंचते हैं। किसी ने राजीव गांधी को तंज किया तो कि आप तो ...
बिहार: अररिया के पत्रकार मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

बिहार: अररिया के पत्रकार मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश
नई दिल्ली. बिहार के अररिया जिले में कल पत्रकार विमल यादव की घर में घुसकर गोलीमार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़ पत्रकार की हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 11 बजे राज्य के एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अररिया में आईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि 2019 में विमल यादव के छोटे भाई की भी अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी गई थी। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौते गवाह थे। उनके भी बीते कुछ दिनों धमकियां मिल रही थी। 4 टीमें कर रही हैं अलग-अलग जगहों पर छापेमारीबिहार के पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा है कि हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हमारी 4 टीमें अलग-अ...