पुंछ में मारा गया आतंकी निकला हिजबुल कमांडर, जानिए कौन था खूंखार मुनीर हुसैन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में मारे गए आतंकी की पहचान हो गई है। पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में मारा गया आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का डिवीजनल कमांडर था। सुरक्षाबलों ने आतंकी को उस वक्त मार गिया था वह घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर मारे गए आतंकी की पहचान पुंछ के बाग्यलादरा निवासी मुनीर हुसैन के रूप में हुई है, जोकि एक खूंखार आतंकवादी और हिजबुल मुजाहिदीन डिवीजन कमांडर था।रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि 1993 में वह पीओके जाने के बाद साल 1996 में वापस आया और फिर 1998 में पीओके लौट गया था। उसने सुरक्षाबलों पर कई हमलों की साजिश रची थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दो पत्नियों और बच्चों वाला उसका परिवार पुंछ के सुरनकोट में रहता है।मुनीर हुसैन मौलाना दाऊद कश्मीर (टीयूजे) का करीबी सहयोगी था, जो कि ...








