Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

राहुल का फ्लाइंग किस, महिलाओं का अपमान : स्मृति ईरानी

राहुल का फ्लाइंग किस, महिलाओं का अपमान : स्मृति ईरानी

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाये प्रस्ताव के विरोध में अपने सम्बोधन के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण के अंत में ह्यफ्लाइंग किस किया जो महिला सांसदों का अपमान है।श्रीमती ईरानी ने कहा, ह्ल जिन्हें मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया था , उन्होंने जाने से पहले अभद्रता की है। इस तरह का अमर्यादित व्यवहार देश की संसद में इससे पहले कभी नहीं देखा गया। यह सदन की महिला सदस्यों का अपमान है। यह इस खानदान के लक्षण हैं।बाद में श्रीमती ईरानी ने सदन से बाहर संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, इससे पहले संसद में किसी व्यक्ति का महिलाओं के प्रति नफरत करने वाला व्यवहार देखने को नहीं मिला। संसद जहां महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कानून बनाये जाते हैं। वहां महिल...
आदिवासियों को उनका हक मिलना चाहिए-राहुल

आदिवासियों को उनका हक मिलना चाहिए-राहुल

देश-विदेश
बांसवाड़ा (वार्ता). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आदिवासियों का भला नहीं चाहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आदिवासी हिन्दुस्तान के पहले निवासी है और उन्हें उनका पूरा हक मिलना चाहिए।श्री राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रसिद्ध मानगढ़ धाम पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा ह्लआदिवासी हिन्दुस्तान के पहले निवासी है, वे भारत के पहले मालिक हैं। यह जो हमारी जमीन है, जिसे आज हम भारत कहते है,यह जमीन आदिवासियों की जमीन हुआ करती थी। यह मुझे मेरी दादी इंदिरा गांधी ने बताया।ह्वउन्होंने कहा ह्लमैंने एक दिन उनसे पूछा, दादी यह आदिवासी शब्द का मतलब क्या है, मेरी दादी आदिवासियों से बहुत प्यार करती थी। उनसे उनका बहुत गहरा रिश्ता था। मैंने पूछा, यह शब्द क्या होता है। उन्होंने बताया, ये हिंदुस्तान के पहले निवासी हैं। यह जो हमारी जमीन है, जिसको हम आ...
भाजपा देशप्रेमी नहीं, देशद्रोही है: अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल

भाजपा देशप्रेमी नहीं, देशद्रोही है: अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देशद्रोही करार दिया और कहा कि इस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने मणिपुर को विभाजित किया और वहां भारत मां की हत्या की है। श्री गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दूसरे दिन पहले वक्ता के रूप में अपने लंबे और तीखे भाषण में अपनी भारत जोड़ो यात्रा की कहानी और अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा, भारत एक आवाज है, किसानों और गरीबों की आवाज है। आपने इस आवाज की मणिपुर में हत्या की, इस तरह आपने वहां भारत माता की हत्या की है। उन्होंने सत्ता पक्ष के कई मंत्रियों और सदस्यों की टोकाटोकी के बीच कहा, ह्ल आप देशप्रेमी नहीं हो, आप देशद्रोही हो। आप भारत माता के रखवाले नहीं हैं, भारत माता के हत्यारे हैं। मेरी एक मां यहां बैठी है, मेरी एक मां भारत माता है। ह्व इस दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने श्री...
कांग्रेस का इतिहास खून से सना है : स्मृति

कांग्रेस का इतिहास खून से सना है : स्मृति

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन बुधवार को पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे आरोप प्रत्यारोप के बीच विपक्ष की ओर से प्रमुख वक्ता राहुल गांधी ने जहां सरकार को मणिपुर पर घेरते हुए भाजपा को देशद्रोही बताया वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास खून से सना है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत करते हुए श्री गांधी ने कहा- भारत एक आवाज है, किसानों और गरीबों की आवाज है। आपने इस आवाज की मणिपुर में हत्या की, इस तरह आपने वहां भारत माता की हत्या की है।ह्व उन्होंने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भाजपा देशभक्त नहीं बल्कि देशद्रोही है। श्री गांधी के तुरंत बाद सत्ता पक्ष की ओर से महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कश्मीरी पंडितों और उनकी महिलाओं-बच्चों के साथ तथा 1984 में सिख दंगों के...
अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ भ्रांति पैदा करने वाला : शाह

अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ भ्रांति पैदा करने वाला : शाह

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को राजनीति प्रेरित और देश में भ्रांति फैलाने वाला करार देते हुए कहा है कि देश और सदन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर पूरा विश्वास है। श्री शाह ने बुधवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि जब भी कोई प्रस्ताव सरकार के खिलाफ आता है तो उसमें जनभावनाएं प्रतिबिम्बित होती है लेकिन इस इस प्रस्ताव में न जनता की भावना है और ना ही सरकार के खिलाफ सदन की भावना प्रतिबिम्बित हो रही है। इस प्रस्ताव में सरकार का कहीं कोई विरोध नहीं है इसके बावजूद विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ यह प्रस्ताव लेकर आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जनता का विश्वास है और मोदी सरकार का अल्पमत में होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। अविश्वास प्रस्ताव में कहीं भी अविश्वास की झलक नहीं है और मोदी स...
मंदिर से भगवान की मूर्ति व कीमती सामान चोरी, श्रद्धालुओं में भारी रोष

मंदिर से भगवान की मूर्ति व कीमती सामान चोरी, श्रद्धालुओं में भारी रोष

देश-विदेश
खन्ना : साईं मंदिर में भगवान की मूर्ति समेत कीमती सामान चोरी कर लिया गया। इसे लेकर श्रद्धालुओं में रोष है। मीडिया से बातचीत करते हुए मोहित शर्मा ने बताया कि रात को साढ़े 10 बजे के करीब मंदिर बंद किया जाता है। सुबह करीब 4 बजे खोला जाता है। सुबह आकर देखा तो मंदिर में चोरी हुई थी। चोरों ने पहले खिड़की तोड़ी और फिर लोहे की जाली काटी जिसके बाद ईंट से शीशा तोड़कर मूर्ति चोरी कर ली। मंदिर से बर्तन भी चोरी किए गए।मोहित ने कहा कि क्षेत्र में नशे के आदी युवक आम घूमते रहते हैं। आशंका है कि इन युवकों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मूर्ति चोरी होने से श्रद्धालु माथा भी नहीं टेक पाए। उन्होंने कहा कि मूर्ति पीतल की बनी हुई थी। इसी कारण चोरों ने मूर्ति को चोरी किया। इससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि वे रोजाना माथा टेकने आता है। यहां अक्स...
बंबीहा गैंग के शार्प शूटरों व एजीटीएफ में मुठभेड़

बंबीहा गैंग के शार्प शूटरों व एजीटीएफ में मुठभेड़

देश-विदेश
पंजाब। पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बंबीहा गैंग के शार्प शूटरों और पुलिस में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ दौरान प्रमुख शूटर सुखी खान घायल हुआ है। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी जानकारी ए.जी.टी.एफ. प्रमोद भान ने खुद दी है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ए.जी.टी.एफ. को शार्प शूटरों को लेकर इनपुट मिले थे जिसके चलते एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन लिया। बरनाला के हंडिया पुल पर एनकाउंटर किया गया है। शार्प शूटर सुखी खान संगरूर के गांव लौंगोवाला का रहने वाला है। सुखी खान काफी देर से वांटेड था। इन पर फिरौती व अन्य कई केस दर्ज हैं। सुखी खान के साथ जो अन्य 3 शूटर गिफ्तार किए गए हैं बताया जा रहा है कि वह बंबीहा गैंग के साथ संबंध रखते हैं।...
जालंधर में गोमांस फैक्टरी का भंडाफोड़, 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार

जालंधर में गोमांस फैक्टरी का भंडाफोड़, 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार

देश-विदेश
जालंधर (वार्ता)। पंजाब के जालंधर में पुलिस ने धोगड़ी रोड़ स्थित एक फैक्टरी से कई टन गोमांस बरामद कर 12 रोहिंग्या सहित 13 युवकों को गिरफ्तार किया है।गौरक्षा दल के प्रधान सतीश ने सोमवार को बताया कि पुलिस के साथ जब फैक्टरी पर छापेमारी की गई, तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। काफी देर तक जब गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए।हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर जालंधर देहात पुलिस ने थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्थित फैक्ट्री में छापेमारी कर गोमांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री को किराये पर लेकर दिल्ली का एक मांस विक्रेता व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें...
राजस्थान और यूपी में छिपे हैं नूंह दंगों के करीब 150 आरोपित, एसटीएफ को मिली पकड़ने की जिम्मेदारी

राजस्थान और यूपी में छिपे हैं नूंह दंगों के करीब 150 आरोपित, एसटीएफ को मिली पकड़ने की जिम्मेदारी

देश-विदेश
चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के सैकड़ों आरोपित फरार हैं। हरियाणा पुलिस के पास करीब 100 आरोपित के राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जाकर छिपे होने की सूचना है। प्रदेश सरकार ने इन सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को इन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर हरियाणा लाने का जिम्मा सौंपा गया है। एसटीएफ ने कई टीमों का गठन किया है, जो दंगाइयों को पकड़कर लाने के काम में जुट गई हैं।नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के करीब 200 आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है और 100 के आसपास हिरासत में हैं, जिनसे गहन पूछताछ चल रही है। जिन लोगों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के दौरान हिंसा में उनका कोई कनेक्शन सामने नहीं आया, उन्हें जाने दिया जा रहा है।चार अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसापुलिस के पास जो जानकारी है, उसके मुता...
‘योगी को सीएम बनाओ या मेवात को यूपी में जोड़ दो…’ नूंह हिंसा के बाद हरियाणा में क्यों हो रही ‘योगी मॉडल’ की चर्चा

‘योगी को सीएम बनाओ या मेवात को यूपी में जोड़ दो…’ नूंह हिंसा के बाद हरियाणा में क्यों हो रही ‘योगी मॉडल’ की चर्चा

देश-विदेश
गुरुग्राम। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद वहां भी अब तेजी से योगी मॉडल की मांग उठने लगी है. गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सोमवार को महापंचायत हुई. इसमें बैठक में हरियाणा में योगी मॉडल लागू करने की मांग की गई. इस बैठक में 150 से ज्यादा गांव के लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा पर सवाल खड़े करते हुए मनोहर लाल खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया.बैठक में कहा गया कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई. सरकार और इंटेलिजेंस के फेलियर के कारण 3000 से ज्यादा हिंदू मंदिर में फंस गए और उनकी जिंदगी मुसीबत में पड़ गई.इस महापंचायत में विश्व हिंदू परिषद के कई नेताओं ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, सरकार के फेलियर के कारण इतनी बड़ी घटना हुई. यही नहीं वीएचपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग तक कर दी. गुरुग्राम की पंचायत...