कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर पाबंदी पांच महीने बाद हटाई, यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा
कनाडा सरकार ने भारत से सीधी उड़ानों की इजाजत दे दी है। पांच महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद सोमवार को ये प्रतिबंध हटाए जाएंगे। कनाडा के ट्रांसपोर्ट डिपोर्टमेंट ने बताया कि भारत से आने वालों यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। इनके पास कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो कि 18 घंटे से ज्यादा पुराना न हो। अप्रैल में दूसरी लहर के दौरान कनाडा ने भारत से आने-जाने वाली सभी सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
आज की अन्य बड़ी खबरें...
महंत नरेंद्र गिरि की मौत का रिक्रिएशन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच के लिए CBI प्रयागराज के बाघंबरी गद्दी मठ पहुंच चुकी है। CBI यहां उसी नॉयलान की रस्सी से महंत के वजन के बराबर पुतले को लटकाकर घटना का रिक्रिएशन करेगी। इससे CBI यह पता करना चाहती है कि क्या इतनी पतली रस्सी 85 किलोग्राम का भार उठा सकती है...








