Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

UPSC में बिहार के शुभम बने टॉपर:7वें स्थान पर भी जमुई के प्रवीण कुमार, भास्कर से बोले टॉपर- पेरेंट्स का शुक्रगुजार हूं

UPSC में बिहार के शुभम बने टॉपर:7वें स्थान पर भी जमुई के प्रवीण कुमार, भास्कर से बोले टॉपर- पेरेंट्स का शुक्रगुजार हूं

देश-विदेश
पटना UPSC 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने टॉप किया है। वहीं 7वां रैंक जमुई के प्रवीण कुमार को मिला है। शुभम ने वैकल्पिक विषय के रूप में एंथ्रोपोलॉजी के साथ परीक्षा पास की है। वह IIT बॉम्बे से बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) हैं। अपनी इस सफलता पर शुभम ने भास्कर से बातचीत में कहा- मैं बहुत खुश हूं। मैं परिवार के सदस्यों मम्मी-पापा, चाचा-चाची, दीदी का शुक्रगुजार हूं। परिवार वालों ने पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी।' मां बोलीं-बेटा क्लास वन से 10 तक टॉपर रहाबेटे की इस सफलता पर मां पूनम सिंह ने कहा- 'शुभम पुणे में ट्रेनिंग में हैं। मैं बहुत खुश हूं। मुझे बहुत अच्छा लगा। सभी बच्चे शुभम की तरह तैयारी करें। क्लास वन से लेकर 10 तक टॉपर रहा। अभी भी टॉपर है। बचपन से पूछती थी कि तुम क्या बनोगे तो वह कहता था मैं IAS बनूंगा। मैं उस...
दिल्ली की अदालत में गैंगवार:कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या, वकील की ड्रेस में आए दो शूटर भी पुलिस शूटआउट में मारे गए

दिल्ली की अदालत में गैंगवार:कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या, वकील की ड्रेस में आए दो शूटर भी पुलिस शूटआउट में मारे गए

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को गैंगवार हुआ। बदमाशों ने दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गैंगवार में गोगी समेत कुल 3 लोग मारे गए। फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए। रिपोर्ट के मुताबिक गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था, जहां वकील की यूनिफॉर्म में पहले से मौजूद 2 शूटरों ने उस पर फायरिंग की। एक हमलावर पर 50 हजार रुपए का इनाम थादिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपए का इनाम था। गोगी को तीन गोलियां लगीं, अस्पताल में हुई मौतवकील ललित कुमार ने बताया कि हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं।...
दिल्ली के कोर्ट में गैंगवॉर:कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या, वकील की ड्रेस में आए दोनों बदमाश भी पुलिस शूटआउट में मारे गए

दिल्ली के कोर्ट में गैंगवॉर:कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या, वकील की ड्रेस में आए दोनों बदमाश भी पुलिस शूटआउट में मारे गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को गैंगवॉर हुआ। बदमाशों ने गोली मारकर दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी। इस गैंगवॉर में गोगी समेत कुल तीन लोग मारे गए हैं। फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था, जहां वकील की यूनिफॉर्म में आए दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग की। एक हमलावर पर 50 हजार रुपए का इनाम थादिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपए का इनाम था। गोगी की अस्पताल में मौत हुईवकील ललित कुमार ने बताया कि हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं। गोगी की सुरक्षा में ज...
मोदी की प्लेन की फोटो वायरल:PM ने एयर इंडिया वन से फाइलें पढ़ते हुए फोटो ट्वीट की, लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्रियों की ऐसी ही फोटो शेयर कर कहा- यादें ताजा हो गईं

मोदी की प्लेन की फोटो वायरल:PM ने एयर इंडिया वन से फाइलें पढ़ते हुए फोटो ट्वीट की, लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्रियों की ऐसी ही फोटो शेयर कर कहा- यादें ताजा हो गईं

देश-विदेश
अमेरिका दौरे की शुरुआत के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फोटो शेयर की थी। ये फोटो तब की थी, जब मोदी बुधवार को अमेरिका के लिए एयर इंडिया वन प्लेन से रवाना हुए थे। इसमें वे प्लेन में कुछ दस्तावेज पढ़ते नजर आ रहे थे। मोदी की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद राजीव गांधी और लाल बहादुर शास्त्री समेत 4 पूर्व प्रधानमंत्रियों की ऐसी ही तस्वीरें शेयर कर लोग बोले कि यादें ताजा हो गईं। देखिए देश के प्रधानमंत्रियों की ऐसी ही तस्वीरें... मोदी ने एयर इंडिया वन से ये तस्वीर ट्वीट की। लिखा- लंबे सफर का मतलब ये है कि आपको फाइलों से गुजरने का वक्त मिल जाता है। लोग बोले शास्त्री की यादें ताजा हो गईंमोदी की फोटो वायरल होने के बाद ही कई लोगों ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर शेयर कर लिखा कि पुरानी यादें ताजा हो गईं। इस फोटो में शास्त्री अपनी पत्नी ललिता के...
चेन्नई से अंडमान जा रहे एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के 60 मिनिट बाद आई तकनीकी खराबी; सभी यात्री सुरक्षित

चेन्नई से अंडमान जा रहे एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के 60 मिनिट बाद आई तकनीकी खराबी; सभी यात्री सुरक्षित

देश-विदेश
एअर इंडिया के एक प्लेन की शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान चेन्नई से अंडमान जा रहा था। उड़ान भरने के 60 मिनिट बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 123 यात्री सवार थे। राहत की बात यह है कि प्लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... पान मसाले का एड कर विवादों से घिरे अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पान मसाले का एड कर विवादों से घिर गए हैं। अपने पसंदीदा एक्टर को पान मसाले का प्रमोशन करते देख लोग भड़के हुए हैं। अब इस मामले में नेशनल एंटी-टोबैको ऑर्गेनाइजेशन ने भी हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है। इसकी ओर से बिग बी को ऑफिशियल लेटर भेजा गया है, जिसमें उनसे जल्द से जल्द इस एड कैंपेन को छोड़ने की बात कही गई है। इस साल 70,000 तक जा सकता है सेंसेक्सभारतीय शेयर बाजार ने वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही यानी सितंबर ख...
सम्राट मिहिर भोज की जाति पर विवाद:मुरैना में एक वर्ग ने उन्हें क्षत्रिय तो दूसरे ने गुर्जर कहकर झगड़ा किया, बसों पर पथराव; 3 दिन स्कूल-कॉलेज बंद

सम्राट मिहिर भोज की जाति पर विवाद:मुरैना में एक वर्ग ने उन्हें क्षत्रिय तो दूसरे ने गुर्जर कहकर झगड़ा किया, बसों पर पथराव; 3 दिन स्कूल-कॉलेज बंद

देश-विदेश
मुरैना सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर ग्वालियर और मुरैना में दो वर्गों के बीच संघर्ष बढ़ने लगा है। सम्राट को अपनी-अपनी जाति और वंश का बताकर गुर्जर और क्षत्रिय आमने-सामने आ गए हैं। मुरैना में सड़क जाम के बाद बानमोर में 12 से अधिक युवकों ने गुरुवार रात को मुरैना व ग्वालियर के बीच चलने वाली बसों में तोड़फोड़ की। सवारियां जान बचाने के लिए चीखने लगीं। वर्ग संघर्ष की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी तीन दिनों तक मुरैना में स्कूल व कोचिंग संस्थान बंद रखने के आदेश देर रात जारी कर दिए हैं। कुछ दिन पहले ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति लगाई गई। इसके बाद मुरैना में भी लगाई गई। इस मूर्ति के नीचे लगे शिलालेख में उन्हें गुर्जर बताया गया। इसी बात को लेकर दोनों वर्गों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। यह विवाद अब धीरे-धीरे वर्ग संघर्ष का रूप लेता जा रहा है। दिन में किया था चक्काजाम...
QUAD की सबसे बड़ी बैठक आज:चीन से भारत को है सबसे बड़ा खतरा; अब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान भी हिंद-प्रशांत महासागर में ड्रैगन को कंट्रोल करने के मूड में

QUAD की सबसे बड़ी बैठक आज:चीन से भारत को है सबसे बड़ा खतरा; अब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान भी हिंद-प्रशांत महासागर में ड्रैगन को कंट्रोल करने के मूड में

देश-विदेश
नई दिल्ली अमेरिका में आज क्वॉड (QUAD) देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों की पहली इन-पर्सन मीटिंग होनी है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखेंगे। भारत की ये चिंता इसलिए लाजिमी है, क्योंकि QUAD में शामिल देशों में भारत ही है जिसकी सीमा चीन से लगती है और दोनों देशों के बीच सीमा विवाद भी है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व डिप्लोमेट जितेंद्र नाथ मिश्रा कहते हैं कि QUAD में भारत को अपने समुद्रीय हितों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। मिश्रा के मुताबिक भारत को कुछ कड़े सवाल उठाने की जरूरत है कि QUAD समुद्र से जुड़े उसके हितों को कैसे सुरक्षा दे सकता है, क्योंकि हिंद महासागर में चीन कई सालों से चुनौती बना हुआ है। भारत ही नहीं बल्कि QUAD के बाकी तीनों देश भी चीन की नीतियों को लेकर चिंतित हैं। यही व...
आर-पार की लड़ाई के मूड में कैप्टन:अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं तो पार्टी से निकाल दें, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

आर-पार की लड़ाई के मूड में कैप्टन:अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं तो पार्टी से निकाल दें, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

देश-विदेश
जालंधर पंजाब में तख्तापलट के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। कैप्टन ने अब नवजोत सिद्धू को मूर्ख, जोकर और ड्रामेबाज तक कह दिया है। पार्टी प्रधान होने के बावजूद कैप्टन सिद्धू के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कैप्टन कहते हैं कि सिद्धू राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सिद्धू पार्टी के प्रदेश प्रधान हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर ऐसा है तो वे मुझे कांग्रेस पार्टी से निकाल दें। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक नवजोत सिद्धू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कैप्टन अपनी बात पर डटे हुए हैं कि सिद्धू एंटी नेशनल हैं। कैप्टन ने कहा कि कश्मीर बॉर्डर पर हमारे सैकड़ों जवान शहीद होते हैं। जख्मी होते हैं। जो आर्मी चीफ हमारे जवानों को मारने का हुक्म देता है, वह सिद्धू का दोस्त है। पाक PM इमरान खान से उसकी दोस्ती है। ऐसे तो मेरी भी जान-पहचान है, लेकिन मैं किसी से नह...
केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा:सरकार ने कहा- पिछड़े वर्ग की जातिगत जनगणना मुश्किल और बोझिल काम, 2011 में भी थीं गलतियां

केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा:सरकार ने कहा- पिछड़े वर्ग की जातिगत जनगणना मुश्किल और बोझिल काम, 2011 में भी थीं गलतियां

देश-विदेश
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया है कि पिछड़े वर्ग (OBC) की जातिगत जनगणना प्रशासनिक रूप से कठिन और बोझिल काम है। इसलिए सोच समझकर एक नीतिगत फैसले के तहत इस तरह की जानकारी को जनगणना के दायरे से अलग रखा गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अपने हलफनामे में यह भी बताया कि सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) 2011 में जातिगत जनगणना गलतियों से भरी हुई थी। जाति से संबंधित जनगणना के रिकॉर्ड विश्वसनीय नहीं है। ऐसे में किसी भी तरह का आरक्षण, रोजगार या स्थानीय चुनाव के लिए कोई फैसला इसके आधार पर करना सही नहीं होगा। अलग से गिनती का निर्देश ने देने की गुजारिशकेंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि 2021 की जातिगत जनगणना में ओबीसी आबादी की अलग से गिनती करने का निर्देश न दिया जाए। सरकार ने कहा कि SECC 2011 सर्वेक्षण ओबीसी सर्वे नहीं है, जैसा कि...
धनबाद में जज की हत्या का मामला:हाईकोर्ट में CBI ने बताया- जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, साजिश करने वालों तक CBI जल्द पहुंचेगी

धनबाद में जज की हत्या का मामला:हाईकोर्ट में CBI ने बताया- जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, साजिश करने वालों तक CBI जल्द पहुंचेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
रांची धनबाद के जज उत्तम आनंद की हत्या मामले की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। इस दौरान CBI के जॉइंट डायरेक्टर ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'CBI हर एंगल पर जांच कर रही है। अभी जांच जारी है और किसी भी एंगल को नहीं छोड़ा जाएगा।' CBI के जॉइंट डायरेक्टर ने कहा, 'पकड़े गए दो आरोपियों में से एक प्रोफेशनल मोबाइल चोर है। वह जांच एजेंसी को हर बार नई कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन CBI के 20 ऑफिसर उससे कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं। अब बिल्कुल साफ हो गया है कि जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। इसकी साजिश करने वालों तक जल्द CBI पहुंच जाएगी।' 16 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CBI जांच पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने CBI के जोनल डायरेक्टर को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था, 'CBI हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट दे...