राजेंद्र गुढ़ा ने पढ़कर सुनाए लाल डायरी के तीन पन्ने, कोडवर्ड में हैं लेनदेन की बातें
नई दिल्ली। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर डायरी बम फोड़ा है। उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जमकर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने लाल डायरी का भी जिक्र किया।गुढ़ा ने लाल डायरी के तीन पन्ने पढ़कर सुनाए। गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी सौभाग सिंह और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया। गुढ़ा ने कहा कि डायरी में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन वाला हिसाब करने की बात कही गई है। बता दें कि सीएम गहलोत के बेटे वैभव आरसीए के अध्यक्ष हैं।डायरी में क्या लिखा है?घर पर राजीव खन्ना और भवान सामोता आए, आरसीए चुनाव का हिसाब किया। भवानी सामोता ने ज्यादातर लोगों से जो वादा किया था वो पूरा नहीं किया। मैंने कहा यह ठीक नहीं है। आप ...








