Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

पालघर के पास जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत

पालघर के पास जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत

देश-विदेश
मुंबई जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में सोमवार (31 जुलाई) सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से साथी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी। इसके बाद वह दूसरे डिब्बे में गया और 3 पैसेंजर्स को भी शूट कर दिया। घटना के वक्त ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र जा रही थी। फायरिंग पालघर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के कोच बी-5 में हुई। जवान को उसकी राइफल के साथ अरेस्ट कर लिया गया है। आरपीएफ ने क्या कहा?आरपीएफ कमिश्नर रवींद्र शिशवे ने कहा कि चार शव अलग-अलग कोच से मिले। दो बॉडी बी 5, एक पैंट्री कार और एक बी 1 कोच से मिलीं। इस पर अभी जांच के बाद ही नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। उससे पहले कुछ कहना ठीक नहीं। एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे ASI और कॉन्स्टेबलRPF के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 5 बजकर 23 मिनट पर हुई। आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी और ASI टीका राम मीणा एस्क...
मणिपुर वायरल वीडियो केस- पीड़ित CBI जांच के खिलाफ:केंद्र ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इन्वेस्टिगेशन हो तो हमें ऐतराज नहीं

मणिपुर वायरल वीडियो केस- पीड़ित CBI जांच के खिलाफ:केंद्र ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इन्वेस्टिगेशन हो तो हमें ऐतराज नहीं

देश-विदेश
इंफाल मणिपुर में महिलाओं की निर्वस्त्र परेड कराए जाने के केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि 3 मई को हिंसा शुरू होने के बाद अब तक कितनी FIR दर्ज की गई हैं। अदालत ने कहा कि यह इकलौती घटना नहीं है। दूसरी महिलाओं के साथ भी ऐसा हुआ। हमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे गंभीर मसले के लिए एक मैकेनिज्म बनाना होगा। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई करेगा। दो पीड़ित महिलाओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले की CBI जांच का विरोध किया। कुकी समुदाय की ओर से वरिष्ठ वकील कोलिन गोंजाल्वेज ने कहा कि इस मामले की जांच SIT करे। इसमें रिडायर्ड डीजीपी को शामिल किया जाए। सभी पीड़ित महिलाओं की ओर से वरिष्ठ वकील इंदिरा जय सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच एक हाई पावर कमेटी करे। इनमें ऐसे केस देखने वाली महिलाओं को शामिल किया जाए। ...
हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव:40 गाड़ियां फूंकी

हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव:40 गाड़ियां फूंकी

देश-विदेश
नूंहहरियाणा के नूंह में ब्रजधाम यात्रा के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और अचानक पथराव शुरु हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से भारी भीड़ जुट गई और तनाव बढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से कई गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नूंह में नलहड शिव मंदिर गए हुए थे। यात्रा जैसे ही शिव मंदिर के पास पहुंची, उसी दौरान पथराव किया गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के जय श्रीराम की जयकार करते ही मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध करने लगे। मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।...
8वें दिन भी हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित:राज्यसभा में मणिपुर पर अल्पचर्चा को मंजूरी, मंत्रियों और खड़गे से मिले धनखड़

8वें दिन भी हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित:राज्यसभा में मणिपुर पर अल्पचर्चा को मंजूरी, मंत्रियों और खड़गे से मिले धनखड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली संसद के मानसून सत्र का सोमवार (31 जुलाई) को 8वां दिन था। दोनों सदनों में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा हुआ। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने मुद्दे पर अल्पचर्चा की मंजूरी दे दी, लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा। धनखड़ ने अपने ऑफिस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ मंत्रियों से भी बात की, ताकि सदन में गतिरोध दूर किया जा सके। राज्यसभा में सुबह मणिपुर मुद्दा उठा तो सरकार ने कहा कि हम इस पर आज ही चर्चा को तैयार हैं। दोपहर 2 बजे इस पर चर्चा हो। राज्यसभा सांसद पीयूष गोयल ने कहा- विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, वो सच को सामने नहीं आने दे रहा। विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अड़ गए। 2 बजे जब सदन शुरू हुआ तो सभापति ने मणिपुर पर अल्पचर्चा को मंजूरी दे दी, लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले 2.30 बजे और फिर 3.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। 3.30 के...
बड़ा हादसा: जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश होकर गिरे सफाई कर्मी, मची हाहाकार

बड़ा हादसा: जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश होकर गिरे सफाई कर्मी, मची हाहाकार

देश-विदेश
पंजाब। संगरूर के लहरागागा में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीवरेज टैंक की सफाई करने के कारण जहरीली गैस चढ़ने से 1 सफाई कर्मी की मौत जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 वाटर वर्कस के नजदीक सीवरेज की सफाई के लिए सीवरेज के मेन होल में घुसे सफाई सेवक सुखविंदर सिंह हैपी को गैस चढ़ गई, जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य सफाई वर्कर सोनू सीवरेज में उतर गया और बेहोश हो ग?ा। इसके बाद एक और वाटर सप्लाई पर काम करते प्रमोद कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो गैस चढ़ने के कारण वह भी सीवरेज में गिर गया।तीन मजदूरों के बेहोश होने के कारण हाहाकार मच गई। तुरंत कर्मचारियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सुखविंदर सिंह हैपी को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद कुमार और सोनू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया...
पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों की हेरोइन व महिला सहित 3 काबू

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों की हेरोइन व महिला सहित 3 काबू

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर ने अमेरिका से नशा तस्करी के चलने वाले गिरोह के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह गिरोह अमेरिका में रहने वाले मंदीप धालीवाल नाम के एक बड़े तस्कर के कहने पर तरनतारन इलाके से पाकिस्तान से हेरोइन की चार-पांच खेप उठा कर आगे उसके बताए ठिकाने पर पहुंचा चुका है।जिला पुलिस अधीक्षक हरीश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात बरियार बाईपास से एक सूचना के आधार पर पठानकोट की ओर से आ रही एक कार पीबी-31क्यू-1679 शिफ्ट डिजायर कार को संदेह के आधार पर रोका गया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। कार में सवार लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी जखेपल थाना धर्मगढ़ जिला संगरूर, संदीप...

सरकारी खजाने को नुकसान के 37 साल पुराने मामले में 5 पूर्व सैन्य अफसरों को सजा, 80-90 के बीच है दोषियों की उम्र

देश-विदेश
लखनऊ : साल 1986 में सरकारी खजाने को भारी हानि पहुंचाने पर सेना के पूर्व कमांडर वर्क्स इंजीनियर, सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं के सैन्य दुर्ग इंजीनियरों समेत आठ आरोपितों को तीन साल की सजा सीबीआइ की विशेष न्यायाधीश प्रथम कविता मिश्रा ने सुनाई। इसके अलावा 1.25 लाख का जुमार्ना भी लगाया गया है।सीबीआइ मामलों की विशेष न्यायाधीश कविता मिश्रा ने सत्यपाल शर्मा (लेफ्टिनेंट कर्नल), तत्कालीन कमांडर वर्क्स इंजीनियर (सीडब्ल्यूई), एमईएस, इलाहाबाद/(कर्नल प्रशासन, कमांड स्टेशन, श्रीनगर), वाईके उप्पल, तत्कालीन सैन्य दुर्ग इंजीनियर (पश्चिम), इलाहाबाद, केएस सैनी (लेफ्टिनेंट कर्नल), तत्कालीन सैन्य दुर्ग इंजीनियर (पश्चिम), इलाहाबाद, वीरेंद्र कुमार जैन, तत्कालीन सैन्य दुर्ग इंजीनियर (पूर्व), इलाहाबाद, एसएस ठक्कर (मेजर), तत्कालीन सैन्य दुर्ग इंजीनियर (वायुसेना), बमरौली, इलाहाबाद एवं विभिन्न काल्पनिक फर्मों के मालिक/साझ...
राजस्थान, बंगाल, बिहार में महिला अत्याचार पर विपक्ष की चुप्पी क्यों : ठाकुर

राजस्थान, बंगाल, बिहार में महिला अत्याचार पर विपक्ष की चुप्पी क्यों : ठाकुर

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, दरिंदगी की घटनाओं और इस पर विपक्षी दलों की चुप्पी की भर्त्सना करते हुए शनिवार को कहा कि इन राज्य सरकारें दोषियों पर कार्रवाई की बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकने में मशगूल हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज यहाँ पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। चूँकि कानून व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी होती है, फिर भी संबंधित राज्यों में महिला उत्पीड़न के खिलाफ कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को भी कुछ विपक्षी नेता राजनीतिक चश्मे से देखते हैं।श्री ठाकुर ने कहा कि राज...
बंगलादेश: बस जलाशय में गिरने से 17 लोगों की मौत, 45 घायल

बंगलादेश: बस जलाशय में गिरने से 17 लोगों की मौत, 45 घायल

देश-विदेश
ढाका (वार्ता/शिन्हुआ).बंगलादेश के झालोकाटी जिले में शनिवार को एक बस सड़क से फिसलकर जलाशय में गिर गई जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।जिले के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अफरुजुल हक तुतुल ने मीडिया को बताया कि यात्री बस आज सुबह राजधानी ढाका से लगभग 200 किमी दक्षिण में सड़क किनारे जलाशय में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों और क्लीनिकों में ले जाया गया, जहां चार और लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कई लोगों की हालत गंभीर है।अधिकारी के अनुसार चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने से यह भीषण दुर्घटना हुयी।...
आनलाइन गेम के नाम पर व्यापारी से हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस को जांच में जो कुछ मिला, उससे हर कोई हैरान

आनलाइन गेम के नाम पर व्यापारी से हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस को जांच में जो कुछ मिला, उससे हर कोई हैरान

देश-विदेश
नागपुर: पिछले कुछ समय से देश में आॅनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लोग आॅनलाइन गेम के पीछे पागल हुए जा रहे हैं। सब कामों को छोड़कर वह दिनभर गेम ही खेल रहे हैं। यह गेम अगर केवल मनोरंजन तक ही सीमित रहें तब तक तो सब ठीक है लेकिन जब इसी माध्यम से गैरकानूनी काम होने लगता है तब दिक्कतें बढ़ जाती हैं। अब लोग गेम खेलते-खेलते ठगी का शिकार हो रहे हैं। कर्ज के दलदल में फंसते जा रहे हैं।नागपुर का है मामलाकुछ ऐसा ही ठगी का मामला महाराष्ट्र के नागपुर में भी सामने आया है। यहां आॅनलाइन गेम के नाम पर सट्टा लगाने और ज्यादा मुनाफा का लालच लेकर नागपुर के एक व्यापारी से 58 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की गयी। ये रकम नवंबर 2021 से लेकर 2023 के दौरान ठगी गयी है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के गोंदिया में नागपुर पुलिस ने छापा मारा।छापे के दौरान पुलिस के हाथ जो लगा उसे देख ...