Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

नॉर्थ कोरिया ने किया मिसाइल टेस्ट:1500 किमी की रेंज वाली मिसाइल जापान तक लगा सकती है निशाना; इसमें न्यूक्लियर वॉरहेड सिस्टम होने की आशंका

नॉर्थ कोरिया ने किया मिसाइल टेस्ट:1500 किमी की रेंज वाली मिसाइल जापान तक लगा सकती है निशाना; इसमें न्यूक्लियर वॉरहेड सिस्टम होने की आशंका

देश-विदेश
उत्तर कोरिया ने रविवार को लंबी दूरी की नई मिसाइल का टेस्ट किया। यह मिसाइल 1500 किमी की दूरी तक वार कर सकती है। इस रेंज में नॉर्थ कोरिया जापान के अधिकतर हिस्से पर निशाना लगा सकता है।कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी ने बताया की यह क्रूज मिसाइल दो साल से तैयार हो रही थी। अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि इस मिसाइल में न्यूक्लियर क्षमता वाला सिस्टम होने की आशंका है। उत्तर कोरिया ने कहा कि यह मिसाइल अहम रणनीतिक हथियार है, जो देश की सैन्य ताकत में बढ़ावा करने के किम जोंग उन के विजन के मुताबिक है। इससे पहले मार्च में कोरिया ने कम दूरी की बलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। जो बाइडन के प्रेसिडेंट बनने के बाद जनवरी में भी नॉर्थ कोरिया ने एक क्रूज मिसाइल को लॉन्च किया था। अमेरिका को जापान और दक्षिण कोरिया की रक्षा की चिंता हैजापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कात्सुनोबू कातो ने कहा की हम नॉर्थ कोरिया की ...
कॉलेज-यूनिवर्सिटी के सिलेबस में बदलाव करेगा नया शिक्षा मंत्रालय, शरिया कानून से अलग सब्जेक्ट्स हटाए जाएंगे

कॉलेज-यूनिवर्सिटी के सिलेबस में बदलाव करेगा नया शिक्षा मंत्रालय, शरिया कानून से अलग सब्जेक्ट्स हटाए जाएंगे

देश-विदेश
काबुल अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि देश में हायर एजुकेशन का सिलेबस बदला जाएगा। ऐसे सब्जेक्ट्स जो शरिया कानून के खिलाफ होंगे, उन्हें हटा दिया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वे ऐसा स्टडी प्रोग्राम भी शुरू करेंगे जिसके तहत छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकें। तालिबानी राज में हाल ही में अफगानिस्तान में निजी यूनिवर्सिटी और दूसरे हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट खोले गए। खुलने के साथ ही दुनियाभर में इसकी आलोचना होने लगी क्योंकि इसमें लड़के और लड़कियों को अलग-अलग बिठाया गया था और उनके बीच पर्दे से आड़ की गई थी। क्लास में लड़के-लड़कियों का साथ बैठना मंजूर नहींहायर एजुकेशन मंत्रालय के कार्यवाहक मंत्री शेख अब्दुल बाकी हक्कानी ने रविवार को कहा कि लड़के और लड़कियों की मिलीजुली क्लास कबूल नहीं की जाएगी और सिलेबस में कुछ बदलाव किए जाएंगे। सभी बदलाव इस्लामिक शरिया कान...
दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी:2 बच्चों समेत तीन लोगों को मलबे से निकाला गया, अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी:2 बच्चों समेत तीन लोगों को मलबे से निकाला गया, अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में सोमवार को 5 मंजिला इमारत गिर गई। मलबे के नीचे दबे 2 बच्चों समेत 3 लोगों को निकाल लिया गया है। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पुलिस टीम और फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां भी मौके पर हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिल्डिंग गिरने की बहुत तेज आवाज सुनाई दी। मलबे में कई गाड़ियां भी दब गई हैं। दिल्ली अग्निशमन विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि उनके विभाग में 11.50 बजे घटना के संबंध में फोन आया था। सूचना मिलते ही 7 कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया। केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जतायादिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। एक दिन पहले नरेला में भी ढही थी इमारतइससे पहले दिल्ली ...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे:5 राज्यों से गुजरेगा 1350 किलोमीटर लंबा रास्ता, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 4 लेन होंगी, 2023 में कंप्लीट होगा प्रोजेक्ट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे:5 राज्यों से गुजरेगा 1350 किलोमीटर लंबा रास्ता, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 4 लेन होंगी, 2023 में कंप्लीट होगा प्रोजेक्ट

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली से मुंबई के बीच 1,350 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस एक्सप्रेस-वे पर 350 किलोमीटर तक काम हो चुका है। अभी 8 लेन बनाए जा रहे हैं। इनके अलावा 4 लेन और बढ़ाए जाएंगे। 2 जाने के और 2 आने के। ये चारों लेन सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए होंगे। यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा, जिस पर डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल फोरलेन होंगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बनकर तैयार हो जाने से केवल समय ही नहीं बचाएगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे नई औद्योगिक टाउनशिप और स्मार्ट सिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। इसका सर्वे जारी है। पूरे रूट पर 92 स्थानों पर इंटरवल स्पॉट डेवलप किए जाएंगे। कोरोना के चलते एक्सप्रेस-वे बनाने में देरी हुईसड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का काम जनवरी 2023 तक पूरा ह...
नहीं छिपेंगे कोरोना से मौत के आंकड़े:डेथ सर्टिफिकेट पर होगा कोरोना से मौत का जिक्र, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के 10 दिन बाद सरकार ने जारी की गाइडलाइन

नहीं छिपेंगे कोरोना से मौत के आंकड़े:डेथ सर्टिफिकेट पर होगा कोरोना से मौत का जिक्र, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के 10 दिन बाद सरकार ने जारी की गाइडलाइन

देश-विदेश
नई दिल्ली अब कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के डेथ सर्टिफिकेट पर इसे मौत के कारण के तौर पर दर्ज किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है। सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने नई गाइडलाइन तैयार की हैं, जिसके तहत कोरोना से संबंधित मौतों में आधिकारिक डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले में सख्ती दिखाए जाने के 10 दिन बाद सरकार ने यह गाइडलाइन्स जारी की हैं। क्या कहती है गाइडलाइन?गाइडलाइन के मुताबिक, सिर्फ उन मौतों को कोरोना संबंधित माना जाएगा, जिनमें मरीज का RT-PCR टेस्ट, मॉलिक्यूलर टेस्ट, रैपिड-एंटिजन टेस्ट किया गया हो या किसी हॉस्पिटल या घर में डॉक्टर ने जांच करके कोरोना संक्रमण की पुष्टि की हो। ऐसे मरीजों की मौत का कारण कोरोना मानकर डेथ सर्टिफिकेट में इसकी जानकारी दी जाएगी। जहर खाने, आत्महत्या, ...
कश्मीर में पुलिसकर्मी की हत्या का VIDEO:आतंकी ने श्रीनगर के बाजार में सरेआम सब इंस्पेक्टर को 2 गोली मारीं; पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

कश्मीर में पुलिसकर्मी की हत्या का VIDEO:आतंकी ने श्रीनगर के बाजार में सरेआम सब इंस्पेक्टर को 2 गोली मारीं; पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को एक आतंकी ने पुलिसकर्मी को बीच बाजार गोली मार दी। पुराने श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई इस आतंकी घटना में पुलिसकर्मी अर्शीद अहमद मीर की मौत हो गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आतंकी ने रविवार दोपहर 1.35 बजे अर्शीद को तब गोली मारी, जब वे खानयार बाजार से गुजर रहे थे। कश्मीर के कुपवाड़ा के रहने वाले थे अर्शीद(परिवीक्षाधीन) प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद को आतंकी ने पीछे से 2 गोली मारीं। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीनगर के सौरा इलाके के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SKIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोली लगने के बाद अर्शीद को श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SKIMS) अस्पताल ले ...
पाटीदार समाज के भूपेंद्रभाई पटेल अगले मुख्यमंत्री चुने गए; पहली बार के विधायक पटेल अब तक मंत्री भी नहीं बने थे

पाटीदार समाज के भूपेंद्रभाई पटेल अगले मुख्यमंत्री चुने गए; पहली बार के विधायक पटेल अब तक मंत्री भी नहीं बने थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। बीजेपी ने एक बार फिर चौंकाते हुए भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का अगला CM चुना है। चौंकाया इसलिए, क्योंकि पहली बार विधायक बने पटेल का नाम मुख्यमंत्री की रेस में एक बार भी सामने नहीं आया था। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया। भूपेंद्र भाई पटेल को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर। नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रुपाणी ने ही विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इसका समर्थन किया। इसके बाद विधायक दल ने पटेल के नाम को मंजूरी दे दी। भूपेंद्र भाई जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण का दिन नहीं बताया है। ...
कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मियों ने घेरे कांग्रेसी विधायकों के घर:जालंधर में परगट सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन, मंगलवार को CM से बैठक; पंजाब में 7वें दिन भी सरकारी बसों का चक्काजाम

कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मियों ने घेरे कांग्रेसी विधायकों के घर:जालंधर में परगट सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन, मंगलवार को CM से बैठक; पंजाब में 7वें दिन भी सरकारी बसों का चक्काजाम

देश-विदेश
जालंधर पंजाब में 2 हजार सरकारी बसों के चक्के 7वें दिन भी जाम हैं। कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकारी बसें नहीं चल रहीं। इसकी वजह से सवारियों व खासकर मुफ्त सफर सुविधा वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है। हड़ताली कर्मचारियों की मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक होनी है। उससे पहले जालंधर में रविवार को पंजाब रोडवेज, PRTC व पनबस के कर्मचारियों ने जालंधर कैंट से विधायक व पंजाब कांग्रेस के संगठन महासचिव परगट सिंह के घर का घेराव किया। बस स्टैंड से रैली शुरू करते हुए वे विधायक परगट सिंह के घर तक पहुंचे। कर्मचारियों के आने पर परगट सिंह घर से बाहर निकले और उनकी मुश्किलें सुनी। कर्मचारियों ने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। परगट ने उन्हें भरोसा दिया कि वह सरकार के आगे उनकी मांगों को रखेंगे। वह कोशिश करेंगे कि कर्मचारि...
नहीं छिपेंगे कोरोना से मौत के आंकड़े:डेथ सर्टिफिकेट पर होगा कोरोना से मौत का जिक्र, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के 10 दिन बाद सरकार ने जारी की गाइडलाइन

नहीं छिपेंगे कोरोना से मौत के आंकड़े:डेथ सर्टिफिकेट पर होगा कोरोना से मौत का जिक्र, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के 10 दिन बाद सरकार ने जारी की गाइडलाइन

देश-विदेश
नई दिल्ली अब कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के डेथ सर्टिफिकेट पर इसे मौत के कारण के तौर पर दर्ज किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है। सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने नई गाइडलाइन तैयार की हैं, जिसके तहत कोरोना से संबंधित मौतों में आधिकारिक डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले में सख्ती दिखाए जाने के 10 दिन बाद सरकार ने यह गाइडलाइन्स जारी की हैं। क्या कहती है गाइडलाइन?गाइडलाइन के मुताबिक, सिर्फ उन मौतों को कोरोना संबंधित माना जाएगा, जिनमें मरीज का RT-PCR टेस्ट, मॉलिक्यूलर टेस्ट, रैपिड-एंटिजन टेस्ट किया गया हो या किसी हॉस्पिटल या घर में डॉक्टर ने जांच करके कोरोना संक्रमण की पुष्टि की हो। ऐसे मरीजों की मौत का कारण कोरोना मानकर डेथ सर्टिफिकेट में इसकी जानकारी दी जाएगी। जहर खाने, आत्महत्या, ...
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बादल फटने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, हादसे के बाद 1 युवक लापता

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बादल फटने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, हादसे के बाद 1 युवक लापता

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर में बारामूला के कफरनार बहक इलाके में बादल फटने से 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद 1 व्यक्ति लापता है। डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया है कि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह इलाका शहर से बहुत दूर है और यहां मोबाइल कनेक्टिविटी भी कमजोर है। आज की अन्य बड़ी खबरें... श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, एक सब इंस्पेक्टर की मौत जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पर रविवार को आतंकियों ने हमला किया है। श्रीनगर के पुराने इलाके खानयार में हुए हमले में एक सब इंस्पेक्टर को गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी का नाम अरशद अशरफ मीर बताया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को हर तरफ से घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अलकायदा सरगना अयलमान अल जवाहिरी की मौत की अफवाहअमेरिका पर 9/11 हमले की बरसी पर शनिव...