Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कूटनीतिक लिहाज से अहम हैं अगले 15 दिन:शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में कल आतंक और अफगानिस्तान पर राय रखेगा भारत, 25 सितंबर को UN महासभा में बोलेंगे मोदी

कूटनीतिक लिहाज से अहम हैं अगले 15 दिन:शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में कल आतंक और अफगानिस्तान पर राय रखेगा भारत, 25 सितंबर को UN महासभा में बोलेंगे मोदी

देश-विदेश
नई दिल्ली अगले 15 दिन कूटनीतिक लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम होने जा रहे हैं। 17 सितंबर को दुशान्बे में होने वाली शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक में पीएम मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे। वहीं 25 सितंबर को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलेंगे। मोदी 24 सिंतबर को अमेरिका में होने जा रही QUAD बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। चीन और पाकिस्तान शामिल होंगे SCO बैठक मेंशंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में शामिल होने विदेश मंत्री एस जयशंकर दुशान्बे जाएंगे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में भारत का फोकस आतंकवाद, आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय विकास खासतौर से अफगानिस्तान के विकास पर चर्चा करने पर होगा। इस साल जून में SCO के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर्स की बैठक में भारत की तरफ से अजीत डोवाल ने इसमें हिस्सा लिया थ...
हेलमेट की अहमियत बताने वाला VIDEO:गुजरात के दाहोद में सड़क पर गिरे युवक के सिर के ऊपर से निकला ट्रॉली का पहिया, हेलमेट की वजह से बच गई जान

हेलमेट की अहमियत बताने वाला VIDEO:गुजरात के दाहोद में सड़क पर गिरे युवक के सिर के ऊपर से निकला ट्रॉली का पहिया, हेलमेट की वजह से बच गई जान

देश-विदेश
दाहोद ये शॉकिंग CCTV फुटेज गुजरात के दाहोद शहर का है। यहां गड्ढे से बचने के चक्कर में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। बाइक पर एक महिला और बच्चा भी था। उसी वक्त वहां से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। बाइक के गिरते ही युवक ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली का पहिया उसका सिर कुचलते हुए आगे निकल गया, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से युवक को कुछ नहीं हुआ। हाईवे के सिग्नल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा। मां की गोद में था बच्चाबाइक पर सवार दंपती के साथ बेटा भी था। बच्चा मां की गोद में था। बाइक से गिरने के बाद महिला बेटे के साथ दूसरी तरफ जा गिरी। इससे दोनों हादसे का शिकार होने से बच गए। युवक को कुछ चोटें जरूर आई हैं, लेकिन उसकी जान बच गई। ट्रैक्टर चालक पर गुस्सा करती महिला। हालांकि, इसमें ट्रैक्टर ड्राइवर की गलती नहीं थी। गड्ढे से बचने के चक्कर में बहकी बाइकहादसा स्मार्ट सिटी...
बारिश से बेहाल 4 राज्य:गुजरात के 4 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह लैंडस्लाइड; महाराष्ट्र में आज फिर बारिश का अलर्ट

बारिश से बेहाल 4 राज्य:गुजरात के 4 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह लैंडस्लाइड; महाराष्ट्र में आज फिर बारिश का अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मुंबई गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात के कुछ इलाकों में तो सड़कों पर पानी का सैलाब नजर आ रहा है। मकान-दुकान, रेलवे ट्रैक सब डूब गए हैं। उधर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड होने से कई रास्ते और हाइवे बंद हो चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र के पालघर और पुणे समेत कई बड़े जिलों में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अहमदाबाद के सारंगपुर इलाके में भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है। गुजरात के 4 जिलों में हालात खराबगुजरात के जामनगर, पोरबंदर, राजकोट और जूनागढ़ जिले में बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जूनागढ़ के हसनापुर, आनंदपुर, विलिंगडन, ओजात, व्रजमी, ध्राफद जैसे बड़े डैम ओवरफ्लो हो रहे हैं। इन बांधों से पानी छोड़ने की वजह से नेशनल हाइवे डूब गया। साथ ही कई गांवों में ...
तेलंगाना के मंत्री का तालिबानी ऐलान:श्रम मंत्री बोले- 6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के आरोपी को छोड़ने का सवाल ही नहीं, उसे पकड़ेंगे और एनकाउंटर में मारेंगे

तेलंगाना के मंत्री का तालिबानी ऐलान:श्रम मंत्री बोले- 6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के आरोपी को छोड़ने का सवाल ही नहीं, उसे पकड़ेंगे और एनकाउंटर में मारेंगे

देश-विदेश
हैदराबाद तेलंगाना के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी के एक बयान ने सभी को चौंका दिया है। रेड्डी ने रेप के आरोपी को एनकाउंटर में मारने का ऐलान जनता के बीच कर दिया है। वे मंगलवार को मेडचल-मलकाजगिरि जिले में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे मीडिया ने 6 साल की बच्ची से रेप और उसके मर्डर के सिलसिले में सवाल किया, तब उन्होंने ये बयान दिया। रेड्डी ने कहा- रेप करने वाला 30 साल का आरोपी जरूर पकड़ा जाएगा और उसे एनकाउंटर में मार दिया जाएगा। उसको छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए इस मामले का ट्रायल तेजी से होगा। हम पीड़ित के परिवार से मिलेंगे। उनकी मदद करेंगे और मुआवजा भी दिया जाएगा। कांग्रेस सांसद भी कह चुके एनकाउंटर की बातरेड्डी ही नहीं, मलकाजगिरि के कांग्रेस सांसद ने भी आरोपी के एनकाउंटर की बात कही थी। उन्होंने यह बयान तब दिया था, जब वे पीड़ित के ...
आतंकी मॉड्यूल का मुंबई कनेक्शन:पेशे से ड्राइवर है मुंबई का आतंकी समीर, उसे धमाकों के लिए हथियार जमा करने की दी गई थी जिम्मेदारी

आतंकी मॉड्यूल का मुंबई कनेक्शन:पेशे से ड्राइवर है मुंबई का आतंकी समीर, उसे धमाकों के लिए हथियार जमा करने की दी गई थी जिम्मेदारी

देश-विदेश
मुंबई एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे पाकिस्तान के ISI से जुड़े 6 आतंकवादियों को मंगलवार (14 सितंबर) को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद, मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव जान मोहम्मद शेख उर्फ ​​समीर कालिया के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। समीर कालिया 12 सितंबर से घर से गायब था और 14 को उसकी गिरफ्तारी की बात सामने आई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शेख को मुंबई से दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में कोटा से गिरफ्तार किया गया। अभी भी समीर की पत्नी और बेटियों से मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी है। महाराष्ट्र ATS की टीम यह जानना चाहती है कि समीर मुंबई या महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों में कुछ अन्य लोगों के संपर्क में था या नहीं? सूत्रों के मुताबिक, समीर की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि समीर के आतंकी होने का उन्हें कभी शक नहीं हुआ। पेशे से ड्राइवर शेख के आतंकी होने की...
राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, बोले- ये झूठे हिन्दू हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं

राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, बोले- ये झूठे हिन्दू हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं

देश-विदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर से BJP निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि भाजपा ने जब GST लागू किया तो दुकानदारों के घर में लक्ष्मी डाली या निकाली? कांग्रेस ने जब मनरेगा लागू किया तब लोगों के घर में लक्ष्मी डाली या निकाली? राहुल ने कहा कि हमने RTI लागू करके करोड़ों लोगों के हाथों में दुर्गा की शक्ति डाली। उन्होंने कहा कि वो अपने आप को हिंदू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। ये झूठे हिन्दू हैं। ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं। ये धर्म की दलाली करते हैं। राहुल ने ये बातें महिला कांग्रेस के स्थापन दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कही।...
गुजरात में नई कैबिनेट का गठन टला:नए मंत्रियों को कल दिलाई जा सकती है शपथ, रुपाणी कैबिनेट में शामिल रहे सभी दिग्गजों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

गुजरात में नई कैबिनेट का गठन टला:नए मंत्रियों को कल दिलाई जा सकती है शपथ, रुपाणी कैबिनेट में शामिल रहे सभी दिग्गजों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

देश-विदेश
अहमदाबाद गुजरात में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की शपथ के 2 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का गठन किया जाना था, लेकिन, इससे पहले टीम के कुछ साथी नाराज बताए गए। पहले दोपहर 2 बजे होने वाला कार्यक्रम शाम के लिए टाला गया और अब इसके कल होने के आसार हैं। भूपेंद्र पटेल की नई टीम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, डिप्टी CM नितिन पटेल नाराज बताए जा रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरा मंत्रिमंडल नया चाहते हैं। कैबिनेट में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि विजय रुपाणी सरकार में शामिल रहे 11 कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ दिलीप ठाकोर, गणपत वसावा और जयेश राडाडिया को ही नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है। जाति समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगाBJP के एक वरिष्ठ नेता का कहना है भूपेंद्र पटेल नए मुख्यमंत्री हैं, इस...
GST के दायरे में आ सकता है डीजल और पेट्रोल:17 सितंबर को लखनऊ में GST काउंसिल की बैठक, एक देश-एक दाम की तैयारी; कई और बड़े फैसले हो सकते हैं

GST के दायरे में आ सकता है डीजल और पेट्रोल:17 सितंबर को लखनऊ में GST काउंसिल की बैठक, एक देश-एक दाम की तैयारी; कई और बड़े फैसले हो सकते हैं

देश-विदेश
लखनऊ अगले साल देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार बड़ा फैसला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने 'एक देश -एक दाम' के अंतर्गत पेट्रोल-डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) को GST के दायरे में लाने पर विचार शुरू किया है। 17 सितंबर को लखनऊ में GST काउंसिल की होने वाली बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से GST काउंसिल की यह पहली फिजिकल बैठक होगी। GST काउंसिल की इस 45वीं बैठक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान मंत्री समूह 'एक देश-एक दाम' के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकता है। बैठक में एक या एक से अधिक पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने पर बातचीत हो सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में आ सकती है कमीमंत्री समूह के प्रस्ताव पर GST काउंसिल मुहर लगा देता है तो फिर देश के सभी राज्य...
प्रियंका लड़ेंगी विधानसभा चुनाव:रायबरेली या अमेठी से मैदान में उतरने की तैयारी, विधानसभा चुनाव लड़ने वाली गांधी परिवार की पहली सदस्य

प्रियंका लड़ेंगी विधानसभा चुनाव:रायबरेली या अमेठी से मैदान में उतरने की तैयारी, विधानसभा चुनाव लड़ने वाली गांधी परिवार की पहली सदस्य

देश-विदेश
लखनऊ अगले साल होने वाले UP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और UP प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी की किसी सीट से मैदान में उतर सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रियंका, गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने सिर्फ लोकसभा चुनाव लड़ा है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका की पहली पसंद अमेठी है, क्योंकि वहां राहुल गांधी की हार का बदला लेने के लिए अमेठी में लोकसभा चुनावों की जमीन तैयार करेंगी, जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनौती दी जा सके। प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को दिया है सुझावबीते दिनों लखनऊ में हुई मीटिंग में एडवायजरी कमेटी ने भी प्रियंका से कहा था कि उनके चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस को UP में नई ताकत मिलेगी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को सुझाव दिया था कि उन्हें वि...
तालिबानी कब्जे वाले अफगानिस्तान पहुंची पहली कमर्शियल फ्लाइट:काबुल एयरपोर्ट पर उतरे PIA के प्लेन में सवार थे सिर्फ 10 लोग; एयरलाइंस स्टाफ की संख्या यात्रियों से ज्यादा थी

तालिबानी कब्जे वाले अफगानिस्तान पहुंची पहली कमर्शियल फ्लाइट:काबुल एयरपोर्ट पर उतरे PIA के प्लेन में सवार थे सिर्फ 10 लोग; एयरलाइंस स्टाफ की संख्या यात्रियों से ज्यादा थी

देश-विदेश
काबुल अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे को करीब एक महीने हो चुके हैं। 15 अगस्त 2021 के तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे का एलान किया था। अब एक महीना बीतने के बाद अफगानिस्तान में पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड हुई है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एक प्लेन सोमवार को हामिद करजई (काबुल) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। AFP के एक पत्रकार ने भी इस फ्लाइट में सवारी की। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में सिर्फ 10 ही यात्री सवार थे। इसमें यात्रियों से ज्यादा स्टाफ की संख्या थी। तस्वीर पाकिस्तान से टैकऑफ करने से पहले PIA के कमर्शियल प्लेन की है। PIA के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन अफगानिस्तान के लिए नियमित कमर्शियल फ्लाइट शुरू करना चाहती है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस्लामाबाद से काबुल के बीच हफ्ते में कितनी उड़ानें संचालित की जाएंगी। 31 अगस्त तक अमेरिका के ...