Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

पोर्नोग्राफी केस:राज कुंद्रा को राहत नहीं, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज की

पोर्नोग्राफी केस:राज कुंद्रा को राहत नहीं, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज की

देश-विदेश
पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। राज कुंद्रा और रयान थोर्प की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोज हो रहे नए खुलासों के कारण राज कुंद्रा से पूछताछ के लिए और ज्यादा समय की मांग की थी। एक दिन पहले ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसलिए राज ने दी थी गिरफ़्तारी को चुनौतीपरिणाम लॉ एसोसिएट्स के माध्यम से दायर की गई कुंद्रा की याचिका में कहा गया था कि अश्लील सामग्री बनाने और पब्लिश करने की घटना सामने आने के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। याचिका में कहा गया था कि क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज के ऑफिस में तलाशी लेने के बाद बयान दर्ज कराने के बहाने उन्हें भायखला ऑफिस बुलाया। हालांकि वहां पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चार्जशीट में ...
जासूसी कांड पर भिड़े राहुल-संबित:कांग्रेस नेता ने कहा- सरकार ने मेरी जासूसी की; संबित पात्रा बोले- अपने फोन की फोरेंसिक जांच क्यों नहीं कराते राहुल?

जासूसी कांड पर भिड़े राहुल-संबित:कांग्रेस नेता ने कहा- सरकार ने मेरी जासूसी की; संबित पात्रा बोले- अपने फोन की फोरेंसिक जांच क्यों नहीं कराते राहुल?

देश-विदेश
देश में विपक्ष के नेताओं, अफसरों, जजों, पत्रकारों और एक्टिविस्ट्स की जासूसी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जासूसी के लिए पेगासस का इस्तेमाल देशद्रोह है। सरकार ने मेरी, सुप्रीम कोर्ट और प्रेस के लोगों की जासूसी की। इस पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी जासूसी का शक है, तो वे अपने फोन की फोरेंसिक जांच क्यों नहीं कराते? उनके फोन में ऐसा क्या है, जिसे वे छिपा रहे हैं। राहुल ने कहा- हिंदुस्तान का पूरा विपक्ष यहां खड़ा हुआ है। हर पार्टी के नेता यहां हैं। हमें यहां आज क्यों आना पड़ा, क्योंकि हमारी अवाज को संसद में दबाया जा रहा है। हमारा सिर्फ एक सवाल है। क्या हिंदुस्तान की सरकार ने पेगासस को खरीदा? हां या न। क्या हिंदुस्तान की सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का उपयोग किया। हां या न? हम सिर्...
यमुना नदी का पानी जहरीला हुआ…!:इटावा में हजारों मछलियां यमुना में मरी मिलीं, जांच शुरू हुई; एक्सपर्ट ने हैरान कर देने वाला कारण बताया

यमुना नदी का पानी जहरीला हुआ…!:इटावा में हजारों मछलियां यमुना में मरी मिलीं, जांच शुरू हुई; एक्सपर्ट ने हैरान कर देने वाला कारण बताया

देश-विदेश
इटावा उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना का पानी जहरीला हो गया है...! यह सुनकर थोड़ा चौंकाने वाली बात लगती है लेकिन सच है। पिछले दो दिनों में यहां हजारों मछलियों की मौत हो गई है। ये मछलियां यमुना के बहाव के साथ किनारों पर जमा हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली, आगरा आदि शहरों का गंदा पानी और उद्योगों का केमिकल युक्त पानी आने के कारण इन मछलियों की मौत हो गई है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि शहरों के गंदे पानी के साथ बारिश के दिनों में नदियों में सिल्ट आ जाती है, जिससे ये सांस नहीं ले पातीं। यमुना के आसपास रहने वालों का कहना है कि हमने इतनी मरीं हुईं मछलियां एक साथ कभी नहीं देखी। SDM नंदकिशोर मौर्य ने जांच कराने की बात कही है। यमुना में रोहू, कतला, शीतल सिंघाड़ा, मल्ली सहित मछलियों की करीब 50 प्रजातियां पाई जाती हैं। चारों तरफ से प्रदूषित जल यमुना में आता हैहरियाणा के पानीपत, सोनीपत...
दीदी का दिल्ली दौरा:ममता बनर्जी आज सोनिया गांधी से मिलेंगी, पवार-केजरीवाल से भी मिल सकती हैं; बीते दिन PM मोदी से मुलाकात की थी

दीदी का दिल्ली दौरा:ममता बनर्जी आज सोनिया गांधी से मिलेंगी, पवार-केजरीवाल से भी मिल सकती हैं; बीते दिन PM मोदी से मुलाकात की थी

देश-विदेश
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अब बुधवार को वह कई विपक्षी नेताओं से मिलने वाली हैं। इनमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं। इसके अलावा ममता आज NCP प्रमुख शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकती हैं। PM से पेगासस की जांच की मांग कीमई में यास तूफान को लेकर PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक में आकर चले जाने के बाद ममता बनर्जी ने पहली बार मंगलवार को मोदी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य को आबादी के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन देने और पेगासस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। दीदी की मुलाकातों के मायने ममता की इन मुलाकातों को मिशन 2024 से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इसका मकसद PM म...
हरियाणा से बिहार जा रही बस का UP में एक्सीडेंट:हादसे में 19 मजदूरों की मौत, पुल पर खड़ी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी, PM और बिहार के CM ने मृतकों के परिजनों के लिए की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

हरियाणा से बिहार जा रही बस का UP में एक्सीडेंट:हादसे में 19 मजदूरों की मौत, पुल पर खड़ी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी, PM और बिहार के CM ने मृतकों के परिजनों के लिए की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

देश-विदेश
बाराबंकी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी स्लीपर कोच बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार और उसके नीचे सो रहे 19 यात्रियों की मौत हो गई। 23 से ज्यादा घायल हैं। 10 की हालत नाजुक है, जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। कहा है कि इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज व बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। बाराबंकी प्रशासन ने पीड़ितों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। पीड़ित परिवार और रिश्तेदार- 94544...
पेगासस जासूसी कांड की जांच:ममता बनर्जी ने बनाया न्यायिक जांच आयोग, ऐसा करने वाला बंगाल पहला राज्य; 4 दिन के दौरे पर आज दिल्ली पहुंचेंगी दीदी

पेगासस जासूसी कांड की जांच:ममता बनर्जी ने बनाया न्यायिक जांच आयोग, ऐसा करने वाला बंगाल पहला राज्य; 4 दिन के दौरे पर आज दिल्ली पहुंचेंगी दीदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी के मामले की जांच पश्चिम बंगाल का आयोग करेगा। बंगाल की CM ममता बनर्जी ने सोमवार को जासूसी कांड की जांच करने वाले आयोग का ऐलान किया। कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस मदन भीमराव और पूर्व चीफ जस्टिस ज्योतिर्मय भट्‌टाचार्य को सौंपी गई है। ममता ने कहा कि बंगाल पहला राज्य बन गया है, जो जासूसी कांड की जांच करेगा। हमें उम्मीद थी कि केंद्र इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करेगा या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इजराइली सॉफ्टवेयर के जरिए नागरिकों से लेकर न्यायपालिका तक को सर्विलांस पर रखा गया। विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जीममता बनर्जी चार दिन के दौरे पर आज दिल्ली पहुंच रही हैं। उनका विपक्ष के कई नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। बंगाल CM की इस कवायद को भाजपा के खिलाफ शक्तिशाली मोर्चा बनाने की कोशिश के तौ...
कर्नाटक के CM येदियुरप्पा का इस्तीफा:मौके देने के लिए PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया, बोले- मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं

कर्नाटक के CM येदियुरप्पा का इस्तीफा:मौके देने के लिए PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया, बोले- मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं

देश-विदेश
बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य में आज ही भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे येदियुरप्पा ने इस्तीफे का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं। कुछ ही देर बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया। उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। हालांकि, नए मुख्यमंत्री के ऐलान तक वे कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन पर हाईकमान का कोई प्रेशर नहीं है। मैंने खुद इस्तीफा दिया। मैंने किसी नाम को नहीं सुझाया है। पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। कर्नाटक की जनता की सेवा का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया। 4 बार मुख्यमंत्री रहे, कभी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएयेदियुरप्पा सबसे पह...
भारत-चीन के बीच 12वें दौर की बातचीत:दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की मीटिंग 31 जुलाई को; गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग से सेना पीछे हटाने पर चर्चा होगी

भारत-चीन के बीच 12वें दौर की बातचीत:दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की मीटिंग 31 जुलाई को; गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग से सेना पीछे हटाने पर चर्चा होगी

देश-विदेश
नई दिल्ली लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की 12वें दौर की बैठक 31 जुलाई को होगी। चीन ने पहले 26 जुलाई को बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने कारगिल विजय दिवस की वजह से मीटिंग को किसी और दिन करने की मांग की थी। भारत का फोकस गोगरा, हॉट स्प्रिंग और देसपांग में 900 किलोमीटर इलाके में जारी तनाव को खत्म करने पर है। भारत चाहता है कि यहां पिछले साल की स्थिति बहाल की जाए, लेकिन चीन इसके लिए तैयार नहीं है। भारत गोगरा और हॉट स्प्रिंग में सभी मुद्दों को तत्काल हल करना चाहता है, क्योंकि देपसांग पर आम सहमति बनने में समय लग सकता है। डेमचोक में चीनी नागरिक रह रहेचीनी सेना ने अब पूर्वी लद्धाख में डेमचोक के चारदिंग नाला इलाके के भारतीय क्षेत्रों टेंट लगा लिए है। यहां कथित तौर पर चीनी सिविलियन भी रह रहे हैं और कई बार कहने के बावजूद भी वे...
कोरोना देश में:बीते दिन 38176 केस आए, 35945 मरीज ठीक हुए, 411 की मौत हुई; 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे

कोरोना देश में:बीते दिन 38176 केस आए, 35945 मरीज ठीक हुए, 411 की मौत हुई; 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। यहां रविवार को कोरोना के 38,176 केस सामने आए। इस दौरान 35,945 लोग ठीक हुए और 411 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 2,112 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। तीसरी लहर की आशंका के बीच चिंता की बात यह भी है कि देश के 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो रही है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,176बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,945बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 411अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.05 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.20 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख...
संसद का मानसून सेशन:पेगासस जासूसी मामले पर सदन में भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

संसद का मानसून सेशन:पेगासस जासूसी मामले पर सदन में भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

देश-विदेश
नई दिल्ली संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। सत्र के पहले हफ्ते में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों में एक भी दिन ठीक से कामकाज नहीं हो पाया। सोमवार को भी दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने भारी हंगामा किया। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही 5 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। पेगासस जासूसी, किसान आंदोलन और मीडिया पर छापेमारी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पेगासस मामले पर विपक्षी नेता नारेबाजी करने लगते हैं, जिससे सदन को जारी रखना संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधीकांग्रेस नेता राहुल गांधी किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि वो किसानों का संदेश लेकर संसद जा रहे हैं। सरकार को किसानों की आवा...