Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

संसद में जासूसी विवाद का शोर:केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बोले- पेगासस कोई मुद्दा ही नहीं; सरकार जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

संसद में जासूसी विवाद का शोर:केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बोले- पेगासस कोई मुद्दा ही नहीं; सरकार जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

देश-विदेश
पेगासस जासूसी विवाद पर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष की मांग है कि पेगासस विवाद पर सदन में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री की मौजूदगी में चर्चा हो। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि पेगासस कोई मुद्दा ही नहीं है और सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। जोशी ने विपक्ष के व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोकसभा में कहा कि स्पाइवेयर मामला कोई गंभीर नहीं है। IT मिनिस्टर इस मुद्दे पर दोनों सदनों में पहले ही विस्तार से बयान दे चुके हैं। जोशी ने कहा कि देश की जनता से सीधे तौर पर जुड़े बहुत से मुद्दे हैं और सरकार उन पर चर्चा के लिए तैयार है। राज्यसभा-लोकसभा सोमवार तक स्थगितपेगासस विवाद, किसानों और महंगाई के मुद्दों पर संसद में शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। इस बीच राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित करने से पहले भी दो बार रोकनी पड़ी। सदन पहले 12 ...
कोरोना देश में:केरल में लगातार तीसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस, कर्नाटक में 19 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार; तमिलनाडु में भी मामले बढ़े

कोरोना देश में:केरल में लगातार तीसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस, कर्नाटक में 19 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार; तमिलनाडु में भी मामले बढ़े

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां गुरुवार को 44,667 संक्रमितों की पहचान हुई। 42,107 मरीज ठीक हुए और 549 लोगों की मौत हुई। देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 24 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, केरल में कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं। यहां बीते 3 दिन से रोजाना 22 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 22,064 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा देश में आए नए केस का लगभग आधा है। इससे पहले यहां 27 जुलाई को 22,129 और 28 जुलाई को 22,056 केस आए थे। उधर, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते दिन कर्नाटक (2,052) में 19 दिन बाद रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार के पार पहुंचा। इससे पहले यहां 10 जुलाई को 2,162 मामले सामने आए थे। तमिलनाडु में भी...
दीदी के दिल्ली दौरे का चौथा दिन:ममता आज नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगी, कल सोनिया और राहुल गांधी से मिली थीं

दीदी के दिल्ली दौरे का चौथा दिन:ममता आज नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगी, कल सोनिया और राहुल गांधी से मिली थीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC चीफ ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे का आज चौथा दिन है। आज वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सकती हैं। इसके बाद वे NCP चीफ शरद पवार से भी मिलेंगी। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिल चुकी हैं। ममता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास 10 जनपथ पहुंचीं थीं। इसके बाद ममता ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे चाय पर बुलाया था, राहुल जी भी वहां मौजूद थे। हमने राजनीतिक परिस्थितियों, पेगासस और कोरोना की ​​स्थिति और विपक्ष की एकता पर चर्चा की थी। यह अच्छी मुलाकात थी। मुझे लगता है कि भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। पूरी खबर पढ़ें... दीदी की मुलाकातों के मायने ममता की इन मुलाकातों को मिशन 2024 से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसका मकसद PM मोदी और भाजपा ...
नई शिक्षा नीति को एक साल पूरे:PM मोदी का टीचर्स और स्टूडेंट को संबोधन, एजुकेशन से जुड़ी योजनाएं लॉन्च करेंगे

नई शिक्षा नीति को एक साल पूरे:PM मोदी का टीचर्स और स्टूडेंट को संबोधन, एजुकेशन से जुड़ी योजनाएं लॉन्च करेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आज एक साल पूरा हो गया है। 29 जुलाई 2020 को इसे मंत्रिमंडल से मंजूरी मिली थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के टीचर और स्टूडेंट्स को कुछ देर में संबोधित करेंगे। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिक्षा से जुड़ी चीजों के अलावा स्किल डेवलपमेंट के मुद्दे पर भी बात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि प्रधानमंत्री एजुकेशनल कम्युनिटी को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी योजनाएं लॉन्च करेंगे। वह उच्च शिक्षा में स्टूडेंट्स को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम का ऑप्शन भी देने जा रहे हैं। इसके लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट स्कीम की शुरुआत की जा रही है। साथ ही वे क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग के पहले साल के कार्यक्रमों के लिए निर्देश जारी करेंगे। हायर एजुकेशन के अंतरराष्ट्रीयकरण के बार...
पेगासस पर संसद में हंगामा:विपक्ष की नारेबाजी के चलते दोनों सदन कल 11 बजे तक के लिए स्थगित, हंगामे के बीच ही पास हुए 4 बिल

पेगासस पर संसद में हंगामा:विपक्ष की नारेबाजी के चलते दोनों सदन कल 11 बजे तक के लिए स्थगित, हंगामे के बीच ही पास हुए 4 बिल

देश-विदेश
नई दिल्ली पेगासस जासूसी, कृषि कानूनों और दूसरे मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है। गुरुवार को भी संसद में शोरगुल के चलते कामकाज नहीं हो पाया। ऐसे में दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद सदन पहले 12 बजे तक, फिर 2 बजे तक और फिर दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में यही स्थिति रही। हंगामे के चलते पहले कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। फिर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी रहा। ऐसे में सदन 12.30 तक स्थगित करना पड़ा। इसके बाद भी हंगामा नहीं रुका तो सदन की कार्यवाही 2 बजे तक रोक दी गई। 2 बजे कार्यवाही फिर से शुरू होने पर भी विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। ऐसे में लोकसभा भी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोनों सदन दिनभर के लिए स्थगित...
झारखंड में जज की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:ऑटोचालक ने गुनाह कबूला, केस की जांच SIT करेगी; हाईकोर्ट ने कहा- कोताही हुई तो केस CBI को सौंपेंगे

झारखंड में जज की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:ऑटोचालक ने गुनाह कबूला, केस की जांच SIT करेगी; हाईकोर्ट ने कहा- कोताही हुई तो केस CBI को सौंपेंगे

देश-विदेश
धनबाद झारखंड के धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या की मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल बी होमकर ने बताया कि ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। लखन ने स्वीकार किया है कि उसने ऑटो से जज को धक्का मारा था। ADG ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर की अगुआई में SIT का गठन किया गया है। इस टीम में बोकारो DIG और SSP धनबाद को भी शामिल किया गया है। धनबाद पुलिस की फोरेंसिक टीम और CID भी तफ्तीश में जुटी ह हाईकोर्ट जांच की निगरानी करेगाइस मामले में धनबाद के जज ने हाईकोर्ट को लेटर लिखा था। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने DGP और धनबाद के SSP को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले की जांच में किसी भी वक्त...
तीसरी लहर की आहट:24 घंटे में 43159 नए मरीज मिले, इनमें से 22056 यानी आधे से ज्यादा केस केरल में, यहां केंद्र ने एक्सपर्ट्स की टीम भेजी

तीसरी लहर की आहट:24 घंटे में 43159 नए मरीज मिले, इनमें से 22056 यानी आधे से ज्यादा केस केरल में, यहां केंद्र ने एक्सपर्ट्स की टीम भेजी

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 43,159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए, जो कि देश भर के नए संक्रमितों से आधे से अधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार ने केरल एक टीम भेजने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम केरल भेज रही है। यह टीम कोरोना रोकथाम में राज्य सरकार के प्रयासों में मदद करेगी। वहीं, केरल सरकार ने राज्य में 31 जुलाई और 1 अगस्त को कंप्लीट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,159बीते 24 घंटे...
बारिश-बाढ़ का कहर:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 18 लोगों की मौत; उत्तराखंड में 80 गांवों का संपर्क टूटा; राजस्थान में 1 अगस्त तक भारी बारिश होगी

बारिश-बाढ़ का कहर:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 18 लोगों की मौत; उत्तराखंड में 80 गांवों का संपर्क टूटा; राजस्थान में 1 अगस्त तक भारी बारिश होगी

देश-विदेश
तेज बारिश पहाड़ी राज्यों पर कहर बनकर टूटी है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बारिश की वजह से हुए हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई और 50 लापता हैं। उत्तराखंड में ऋषिकेश-चीला मार्ग पर बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे 80 गांवों से संपर्क टूट गया है। इधर राजस्थान में भी मानसून सक्रिय होने की वजह से बुधवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 1 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटेअमरनाथ गुफा के पास बुधवार दोपहर 3.45 बजे बादल फटने से भारी बारिश हुई। इससे पहाड़ों से मिट्‌टी और पानी भरभराकर तलहटी में आ गया। अमरनाथ गुफा सुरक्षित है, लेकिन लंगर सेवा, सुरक्षाबलों के कई टेंट और छोटे पुल बह गए। राहत की बात ये रही कि गुफा के आसपास श्रद्धालु नहीं थे; क्योंकि कोरोना के चलते यात्रा पहले ही टाल दी गई है, ...
कर्नाटक में नए CM की ताजपोशी:बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, येदियुरप्पा ने ही सुझाया था उनका नाम; लिंगायत समुदाय भी राजी

कर्नाटक में नए CM की ताजपोशी:बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, येदियुरप्पा ने ही सुझाया था उनका नाम; लिंगायत समुदाय भी राजी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बसवराज को पद की शपथ दिलवाई। इससे पहले सोमवार को विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ही मंगलवार को बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था। बसवराज के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। मोदी ने कहा है कि बसवराज अनुभवी हैं और भरोसा है कि वे कर्नाटक में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कामों को आगे बढ़ाएंगे। डिप्टी CM पर अभी फैसला नहींडिप्टी CM को लेकर मीडिया में अपने नाम की चर्चा को लेकर BJP नेता आर अशोक का कहना है कि पार्टी इस बारे में तय करेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी कहा है कि कर्नाटक में उप मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस बारे में तय करेगा। बुधवार सुबह 11 बजे बस...
चीन की नाराजगी दरकिनार:दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधियों से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, बोले- अफगानिस्तान में भारत के साथ मिलकर काम करेंगे

चीन की नाराजगी दरकिनार:दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधियों से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, बोले- अफगानिस्तान में भारत के साथ मिलकर काम करेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी भारत यात्रा में कुछ ऐसा किया है, जिससे चीन को मिर्ची लग सकती है। बुधवार को ब्लिंकन ने दिल्ली में तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सिविल सोसाइटी के नेताओं से मिलकर मुझे खुशी हुई। भारत और अमेरिका हमेशा से लोकतंत्र समर्थक रहे हैं। यह हमारे संबंधों का आधार भी है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। अफगानिस्तान के मुद्दे पर ब्लिंकन ने भारत के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से सेना वापस बुलाने के बाद भी हम वहां के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे। हम इलाके में शांति स्थापित करना चाहते हैं। दलाई लामा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते एंटनी ब्लिंकन। ब्लिंकन ने कहा कि हमने अफगानिस्तान के हालातों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका दोनों ही अफ...