Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

6 घंटे की पूछताछ में शिल्पा के खुलासे:एक्ट्रेस ने कहा-पति बेकसूर, पार्टनर ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया; नहीं पता क्या करता है हॉटशॉट ऐप

6 घंटे की पूछताछ में शिल्पा के खुलासे:एक्ट्रेस ने कहा-पति बेकसूर, पार्टनर ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया; नहीं पता क्या करता है हॉटशॉट ऐप

देश-विदेश
मुंबई राज कुंद्रा के अश्लील ऐप की जांच की आंच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार देर शाम मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल की टीम ने एक्ट्रेस से तकरीबन 6 घंटे की कड़ी पूछताछ की। इस बीच यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की जांच करेगी। ED ने मुंबई पुलिस से कुंद्रा के खिलाफ दर्ज FIR और जांच से जुड़े कुछ अन्य दस्तावेज मांगे हैं। शिल्पा ने कहा-उन्हें नहीं पता हॉटशॉट ऐप क्या करता हैशिल्पा से उनके घर पर हुई पूछताछ को लेकर अब नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 'वियान' कंपनी पिछले साल ही छोड़ दी थी। पुलिस को दिए अपने बयान में एक्ट्रेस ने कहा है कि 'हॉटशॉट' ऐप क्या है और किस तरह काम करता था, यह उन्हें नहीं पता था। वे बस इतना ही जानती थीं कि उनके पति की कंपनी वेबसीरिज और शार्ट फिल...
जम्मू-कश्मीर में CBI के छापे:गन लाइसेंस घोटाले में 40 ठिकानों पर रेड, सीनियर IAS शाहिद चौधरी समेत कई अफसर घेरे में

जम्मू-कश्मीर में CBI के छापे:गन लाइसेंस घोटाले में 40 ठिकानों पर रेड, सीनियर IAS शाहिद चौधरी समेत कई अफसर घेरे में

देश-विदेश
श्रीनगर CBI ने गन लाइसेंस मामले में शनिवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी के आवास सहित 40 ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने अब तक इन छापों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया कि यह कदम 2019 में दर्ज एक मामले के तहत उठाया गया। आरोप है कि 2012 और 2016 के बीच जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों के कमिश्नर्स ने धन के लालच में फर्जी और अवैध रूप से हथियार लाइसेंस जारी किए। चौधरी 2009 बैच के IAS अधिकारी हैं और फिलहाल जम्मू और कश्मीर के जनजातीय मामलों के विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात हैं। वह कठुआ, रियासी, राजौरी और उधमपुर जिलों के कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों को फर्जी नामों पर हजारों लाइसेंस जारी किए। CBI ने अब तक इन छापों के बारे में विस्तार से जानक...
पोर्न मूवी केस:शिल्पा शेट्‌टी का राज कुंद्रा की कंपनी से इस्तीफा, वियान इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर थीं एक्ट्रेस

पोर्न मूवी केस:शिल्पा शेट्‌टी का राज कुंद्रा की कंपनी से इस्तीफा, वियान इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर थीं एक्ट्रेस

देश-विदेश
मुंबई पोर्न मूवीज मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्‌टी को समन भेजेगी, लेकिन अब ये जानकारी सामने आ रही है कि एक्ट्रेस, राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। शिल्पा ज्यादातर बिजनेस में कुंद्रा की पार्टनर हैं। क्राइम ब्रांच पता कर रही, शिल्पा को कंपनी से कितना फायदा हुआशिल्पा भी अब मुंबई पुलिस के रडार पर हैं। सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम यह पता लगाने में जुटी हुई है कि पूरे मामले में शिल्पा का इंवॉल्वमेंट कितना है। क्राइम ब्रांच की टीम इस बात का भी पता लगा रही है कि कंपनी के पैसों से शिल्पा को किसी तरह का लाभ हुआ है या नहीं। शिल्पा के बैंक अकाउंट की जांच के दायरे मेंक्राइम ब्रांच शिल्पा के बैंक अकाउंट्स की भी जांच कर रही है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच यह भी पता लगाने की...
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया; कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया; कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में सुंबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना के 16 कॉर्प्स के मुताबिक, सिपाही कृष्ण वैद्य ने 23 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी। हालांकि, जवान की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। पूंछ के मनकोटे सेक्टर में LoC के पास माइन ब्लास्ट, 1 जवान शहीदउधर, पूंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में माइन ब्लास्ट की चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। घटना ल...
चुनाव पर सुप्रीम टिप्पणी:फर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग करने वालों से सख्ती से निपटें, बिना डरे वोट देना हर नागरिक का अधिकार

चुनाव पर सुप्रीम टिप्पणी:फर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग करने वालों से सख्ती से निपटें, बिना डरे वोट देना हर नागरिक का अधिकार

देश-विदेश
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव के दौरान बोगस वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग को कड़ाई से रोका जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आम जनता की राय को दिखाते हैं। फ्री इलेक्शन संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा हैं। कोर्ट ने झारखंड में 1989 के लोकसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले 8 आरोपियों की सजा बरकार रखते हुए यह बात कही। सभी आरोपियों पर एक पोलिंग स्टेशन के बाहर फायरिंग करने और बलवा फैलाने के मामले दर्ज थे। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे। कोर्ट ने 2013 में पीपुल्स यूनियन ऑफ सिविल लिबर्टीज पर फैसले का हवाला देते हुए कहा, 'लोकतंत्र को मजबूत करने में निष्पक्ष और बिना डर के चुनाव जरूरी हैं। इसके लिए वोटिंग की प्रोसेस को गोपनीय रखना जरूरी है।' कोर्ट ने 2013 के फैसले में कहा था कि वोट देने की आजादी संविधान में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी यानी फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का ही एक हिस...
पेगासस जासूसी केस:राहुल गांधी ने कहा- मेरा फोन टैप हुआ, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए; गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा

पेगासस जासूसी केस:राहुल गांधी ने कहा- मेरा फोन टैप हुआ, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए; गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली इजराइली स्पायवेयर पेगासस के जरिए जासूसी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है। राहुल ने कहा कि मेरा फोन टैप किया गया। ये मेरी प्राइवेसी का मामला नहीं है। मैं जनता की आवाज उठाता हूं। नरेंद्र मोदी ने इस हथियार को हमारे देश के खिलाफ इस्तेमाल किया है। गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। PM और गृह मंत्रालय के अलावा इसका ऑथराइजेशन कोई कर नहीं सकता है। गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि पेगासस को इजराइली सरकार ने हथियार के तौर पर क्लासीफाई किया है। हमारे PM और गृह मंत्री ने लोकतंत्र के खिलाफ इसे इस्तेमाल किया। यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि अन...
फोन जासूसी पर भाजपा का दावा खारिज:मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा- बेशक हम इन्वेस्टिगेशन के साथ, BJP का दावा था- संस्था ने फोन लिस्ट से पल्ला झाड़ा

फोन जासूसी पर भाजपा का दावा खारिज:मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा- बेशक हम इन्वेस्टिगेशन के साथ, BJP का दावा था- संस्था ने फोन लिस्ट से पल्ला झाड़ा

देश-विदेश
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भाजपा के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि एमनेस्टी इंटरनेशनल फोन लिस्ट का कनेक्शन इजरायली NSO के साथ नहीं मानती है। दरअसल, गुरुवार को भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेगासस प्रोजेक्ट की इन्वेस्टिगेशन को फेक न्यूज बताया था और दावा किया था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने खुद ये कहा है कि जिन नंबरों को जासूसी की संदिग्ध लिस्ट में रखा गया है, उनका इजरायली कंपनी NSO ग्रुप से सीधा संबंध नहीं है। इन्वेस्टिगेशन के डेटा का लिंक NSO से है- एमनेस्टीअब एमनेस्टी ने एक बयान जारी किया और कहा- हम अफवाहों और गलत मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हैं। हम बेशक इस इन्वेस्टीगेशन के साथ खड़े हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल पेगासस प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेशन में सामने आए फैक्ट्स के साथ है। पेगासस प्रोजेक्ट का डेटा निश्चित तौर पर NSO ग्रुप के पेगा...
सिद्धू पंजाब कांग्रेस के ‘कैप्टन’ बने:अमरिंदर बोले- सिद्धू पैदा हुए थे तब मैं बॉर्डर पर तैनात था; नवजोत बोले- मेरी चमड़ी मोटी, मुझे फर्क नहीं पड़ता

सिद्धू पंजाब कांग्रेस के ‘कैप्टन’ बने:अमरिंदर बोले- सिद्धू पैदा हुए थे तब मैं बॉर्डर पर तैनात था; नवजोत बोले- मेरी चमड़ी मोटी, मुझे फर्क नहीं पड़ता

देश-विदेश
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस भवन में सिद्धू ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए। जब वह भाषण देने के लिए खड़े हुए तो भगवान को याद किया, क्रिकेट शॉट मारने का एक्शन किया। अपने दाईं ओर बैठे कैप्टन और हरीश रावत को इग्नोर करते हुए आगे बढ़े और पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्‌ठल और लाल सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे भाषण देने खड़े हुए। सिद्धू ने कहा- मेरा दिल चिड़े के दिल जैसा नहीं है। जो मेरा विरोध करेंगे, वो मुझे और मजबूत बनाएंगे। मेरी चमड़ी मोटी है। मुझे किसी के कहने-सुनने से कोई फर्क नहीं पड़ता। 15 अगस्त से कांग्रेस भवन में लगेगा बिस्तरासिद्धू ने अपने भाषण में विरोधियों को खूब ललकारा। वे बोले- परखने से कोई अपना नहीं रहता, किसी भी आइने में ज्यादा देर चेहरा नहीं रहता। सिद्धू ने कहा कि आज सारे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान बन गए क्योंकि कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना कोई पार्टी राजनीति में टि...
पेगासस जासूसी मामले में SC में PIL:याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से PM और CBI को पक्षकार बनाने की मांग की, कहा- इजराइली स्पायवेयर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

पेगासस जासूसी मामले में SC में PIL:याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से PM और CBI को पक्षकार बनाने की मांग की, कहा- इजराइली स्पायवेयर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

देश-विदेश
नई दिल्ली पेगागसस जासूसी केस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले पर एक जनहित याचिका SC में दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि इजराइली स्पायवेयर के जरिए भारतीय नागरिकों की निगरानी की जा रही थी। ये अपराध है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि कोर्ट की निगरानी में एक समिति बनाकर इसकी जांच कराई जाए। याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CBI को पक्षकार (पार्टी) बनाने की मांग की गई है। याचिका मनोहर लाल शर्मा नामक वकील ने दायर की है। शर्मा ने याचिका में कहा है कि इस तरह किसी नागरिक की जासूसी करना मौलिक अधिकारों का हनन है। जासूसी के लिए विदेश स्पायवेयर का उपयोग करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है। जासूसी लोगों के मौलिक अधिकारों से खिलवाड़याचिकाकर्ता ने कहा है कि प्राइवेसी का मतलब ये नहीं है कि हम कुछ छुपाना चाहते हैं। प्राइवेसी का मतलब है कि एक व्यक्ति कुछ पल ऐसे माहौल में रहना च...
‘डर्टी फिल्म’ रैकेट में नया खुलासा:कुंद्रा इंटरनेशनल लेवल पर 9 करोड़ में 121 वीडियो बेचने की कर रहे थे तैयारी, शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची

‘डर्टी फिल्म’ रैकेट में नया खुलासा:कुंद्रा इंटरनेशनल लेवल पर 9 करोड़ में 121 वीडियो बेचने की कर रहे थे तैयारी, शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची

देश-विदेश
मुंबई राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई पुलिस की एक टीम उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के लिए उनके जुहू स्थित बंगले पर पहुंची है। फिलहाल एक्ट्रेस से पूछताछ जारी है। इससे पहले अश्लील फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। अदालत में पेशी के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें उनके व्हाट्सऐप चेट से यह पता चला है कि राज कुंद्रा 121 पोर्न वीडियो को 9 करोड़ रुपए में बेचने वाले थे। यह एक इंटरनेशनल लेवल की डील थी। इस बीच उनका एक ईमेल भी लीक हुआ है, जिसमें कुंद्रा की 'डर्टी' फिल्म मेकिंग का पूरा नियम-कानून लिखा हुआ है। अश्लील फिल्मों के इस कारोबार के प्रोजेक्ट को 'ख्वाब' नाम दिया गया था। 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था। रात 9 बजे वे मुंबई क्राइम ब्रांच के ...