मानसून सत्र के चौथे दिन संसद में भारी हंगामा:लोकसभा सोमवार तक स्थगित, दस्तावेज फाड़ने पर TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सेशन के लिए सस्पेंड
नई दिल्ली
संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है। पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों को लेकर सदन में हंगामे के चलते लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित हुई है।
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा, "सदन के घटनाक्रम से बहुत व्यथित हूं। दुर्भाग्य से, सदन की कार्यवाही के दौरान IT मंत्री से पेपर छीनकर उसे कई टुकड़ों में फाड़ दिया गया। ऐसा कृत्य सदन की कार्यवाही को निचले स्तर पर गिराने वाला है। इस तरह की कार्रवाई हमारे संसदीय लोकतंत्र पर स्पष्ट हमला है।"
TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए निलंबितराज्यसभा में आज तृणमूल सांसद शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सरकार ने उनके निलंबन का प्रस्ताव राज्यसभा में रखा। उन्होंने कल IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के हाथ से दस्तावेज लेकर फाड़...








