Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

देश में 80% कोरोना केस डेल्टा वैरिएंट के:वायरस का यह खतरनाक स्ट्रेन फेंफड़ों समेत शरीर के अंगों में सूजन लाता है, लेकिन वैक्सीन इसके खिलाफ भी असरदार

देश में 80% कोरोना केस डेल्टा वैरिएंट के:वायरस का यह खतरनाक स्ट्रेन फेंफड़ों समेत शरीर के अंगों में सूजन लाता है, लेकिन वैक्सीन इसके खिलाफ भी असरदार

देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, जिसने अप्रैल-मई में देश में तबाही मचा दी थी, वह अल्फा वैरिएंट से 40-60% ज्यादा संक्रामक है। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, डेल्टा वैरिएंट ही देश में कोरोना की दूसरी लहर लेकर आया था और अब कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। ऐसे में इसका खतरा टला नहीं है। देश में मौजूद वैक्सीन इसके खिलाफ असरदार हैं। कोरोना वायरस पर सरकार के बनाए इस कंर्सोटियम के सह-अध्यक्ष डाॅ. एनके अरोड़ा ने बताया कि, कोरोना के वैरिएंट B.1.617.2 को डेल्टा वैरिएंट कहा जाता है। यह सबसे पहले अक्टूबर 2020 में भारत में मिला था और दूसरी लहर लाने में इसका बड़ा हाथ था। आज भी देश में मौजूद 80% केस इसी के हैं। यह इससे पहले वाले वैरिएंट (अल्फा वैरिएंट) से 40-60% ज्यादा संक्रामक है और 80 से ज्यादा देशों तक फैल चुका है। देश के 11 राज्यों में डेल्टा प्लस के मामले...
20 फोटोज में देखें हज की खूबसूरती:ईद से पहले मक्का पहुंचे हज यात्री, वैक्सीन लगवा चुके सऊदी के 60 हजार लोगों को ही मिला मौका; विदेशी जायरीनों को इजाजत नहीं

20 फोटोज में देखें हज की खूबसूरती:ईद से पहले मक्का पहुंचे हज यात्री, वैक्सीन लगवा चुके सऊदी के 60 हजार लोगों को ही मिला मौका; विदेशी जायरीनों को इजाजत नहीं

देश-विदेश
रियाद कोरोना संक्रमण की पाबंदियों के बीच 17 जुलाई से हज यात्रा का आगाज हो गया। इस साल सिर्फ सऊदी अरब के ऐसे 60 हजार लोगों को इसमें शामिल होने का मौका मिला है जो वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। महामारी को देखते हुए दूसरे देशों से लोगों को आने की अनुमति नहीं मिली। कोरोना से पहले हर साल यहां 25 लाख तक यात्री आते थे। हज 22 जुलाई तक चलेगा। सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद अल-हरम में मुस्लिमों का सबसे पवित्र स्थल काबा है। यहां आकर इबादत करना मुस्लिम समुदाय के लिए फर्द यानी मजहबी फर्ज है। जो लोग आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें जिंदगी में एक बार हज यात्रा पर आना ही होता है। 20 तस्वीरों में देखिए कोरोना काल में हज... मक्का की पवित्र मस्जिद में काबा के चारों ओर तवाफ अदा करते जायरीन। तवाफ की रीत में सात बार काबा की परिक्रमा लगाई जाती है। मस्जिद अल-हरम में व्...
राजद्रोह केस में गिरफ्तारी पर बड़ा फैसला:सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के एक्टिविस्ट को आज ही रिहा करने का आदेश दिया, एरेन्ड्रो ने कहा था- गोबर से कोरोना ठीक नहीं होगा

राजद्रोह केस में गिरफ्तारी पर बड़ा फैसला:सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के एक्टिविस्ट को आज ही रिहा करने का आदेश दिया, एरेन्ड्रो ने कहा था- गोबर से कोरोना ठीक नहीं होगा

देश-विदेश
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सेडिशन लॉ के तहत गिरफ्तारी के मामले में सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मणिपुर में गिरफ्तार पॉलिटिकल एक्टिविस्ट एरेन्ड्रो लीचोम्बम को आज शाम 5 बजे तक रिहा करने के आदेश दिए हैं। एरेन्ड्रो को उनकी उस फेसबुक पोस्ट के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोबर और गोमूत्र से कोरोना ठीक नहीं होगा। कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले की सुनवाई को मंगलवार तक से लिए टाल दिया जाए, लेकिन जस्टिस ने तत्काल रिहाई का आदेश दिया। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की बेंच ने कहा, 'याचिकाकर्ता को लगातार हिरासत में रखना आर्टिकल 21 के तहत निजी स्वतंत्रता और आजादी के अधिकार का उल्लंघन होगा। हम उन्हें आज शाम पांच बजे तक 1,000 के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश देते हैं।' मणिपुर BJP अध्यक्ष की मौत पर टिप्पणी की थीएरेन्ड्रो की रिहाई को ल...
पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म या क्लाइमेक्स बाकी:हरीश रावत से मीटिंग के बाद कैप्टन बोले- सोनिया का हर फैसला मंजूर; सिद्धू मंत्री-विधायकों से मिल रहे

पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म या क्लाइमेक्स बाकी:हरीश रावत से मीटिंग के बाद कैप्टन बोले- सोनिया का हर फैसला मंजूर; सिद्धू मंत्री-विधायकों से मिल रहे

देश-विदेश
जालंधर प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान को सुलझाने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे राज्य इंचार्ज हरीश रावत व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद कैप्टन ने ट्वीट के जरिए अपना बयान दिया कि उन्हें सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर होगा। वहीं, हरीश रावत ने भी बैठक के बाद कहा कि कैप्टन पहले दिए हाईकमान के फैसले से सहमत होने के बयान पर ही कायम हैं। हालांकि यह पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान का अंत है या फिर कोई क्लाइमेक्स बाकी है, इसको लेकर कांग्रेस के पंजाब में प्रदेश प्रधान की औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। उधर, नवजोत सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान की औपचारिक घोषणा से पहले ही लगातार मंत्रियों व विधायकों से मिल रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने शनिवार सुबह कांग्रेस के मौजूदा प्रधान सुनील जाखड़ से पंचकूला में मुलाकात से की थी। जाखड़ से मुलाकात के बाद जब सिद्धू उनके साथ बा...
प्रियंका चीरहरण का शिकार बनी महिला से मिलीं:UP में कांग्रेस नेता बोलीं- BJP के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक बनेंगी

प्रियंका चीरहरण का शिकार बनी महिला से मिलीं:UP में कांग्रेस नेता बोलीं- BJP के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक बनेंगी

देश-विदेश
लखनऊ/लखीमपुर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है। करीब डेढ़ साल बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखनऊ आईं। इसके अगले दिन शनिवार को वे दौरे पर लखीमपुर खीरी पहुंची। उन्होंने पसगवां गांव में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान चीरहरण का शिकार हुई अनीता सिंह से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उन पर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी। लोकतंत्र में महिलाओं को उनका अधिकार मिले। प्रियंका ने कहा कि नामांकन भरने आई महिला की पिटाई करना लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां का ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द किया जाए। यहां दोबारा चुनाव हो। जिम्मेदार लोगों को मालूम है कि यहां क्या कुछ गलत ह...
वैक्सीनेशन इसलिए जरूरी:NIV की रिसर्च में खुलासा, वैक्सीन लगवाने वालों को डेल्टा वैरिएंट से मौत का खतरा 99% तक कम

वैक्सीनेशन इसलिए जरूरी:NIV की रिसर्च में खुलासा, वैक्सीन लगवाने वालों को डेल्टा वैरिएंट से मौत का खतरा 99% तक कम

देश-विदेश
पुणे सरकार से लेकर हेल्थ वर्कर्स तक सभी वैक्सीनेशन को ही कोरोना संक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार मान रहे हैं। कई रिसर्च में ये साबित भी हुआ है। वैक्सीनेशन पर की गई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की स्टडी में ऐसी ही कुछ जानकारी सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन कोरोना के सबसे खतरनाक और तेजी से फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट से होने वाली मौतों से 99% तक सुरक्षा मुहैया कराती है। रिसर्च के रिजल्ट से पता चला है कि वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित होने वाले 9.8% लोगों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी, जबकि सिर्फ 0.4% संक्रमितों की मौत हुई। वैक्सीनेट व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने पर उसे ब्रेकथ्रो इंफेक्शन कहा जाता है। ज्यादातर सैंपल्स में मिला डेल्टा वैरिएंटवैज्ञानिकों ने ये जानने के लिए स्टडी की थी कि वैक्सीन का एक या दोनों डोज लगवाने के बाद भी लोग वायर...
शरद पवार की मोदी से मुलाकात:कांग्रेस-NCP में मनमुटाव की खबरों के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार, एक घंटे तक अकेले में हुई बातचीत

शरद पवार की मोदी से मुलाकात:कांग्रेस-NCP में मनमुटाव की खबरों के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार, एक घंटे तक अकेले में हुई बातचीत

देश-विदेश
मुंबई महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच जारी मनमुटाव के बीच NCP चीफ शरद पवार ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच अकेले में करीब एक घंटे तक बात हुई है। हालांकि, इस मुलाकात की असल वजह का NCP ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं PM से मिलने से पहले NCP चीफ गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिले थे। NCP ने इस बैठक को लेकर कहा है कि दोनों नेताओं के बीच नवगठित सहकारिता विभाग, महाराष्ट्र और देश में कोरोना की रफ्तार और बैंकिंग सुधार को लेकर चर्चा हुई थी। हालांकि, राजनीतिक जानकारों की मानें तो संसद के आने वाले सत्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे को उठाने से पहले NCP इसे मोदी के सामने रखना चाह रही थी, ताकि केंद्र इस बारे में कोई कड़ा कदम उठा सके। कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण क...
दानिश का जुनून उनके दोस्त की जुबानी:दानिश कहते थे- मेरी खींची हुई तस्वीरों को दुनिया इग्नोर नहीं कर पाएगी; लोग भले मुझे न पहचानें, लेकिन तस्वीरें भूल नहीं पाएंगे

दानिश का जुनून उनके दोस्त की जुबानी:दानिश कहते थे- मेरी खींची हुई तस्वीरों को दुनिया इग्नोर नहीं कर पाएगी; लोग भले मुझे न पहचानें, लेकिन तस्वीरें भूल नहीं पाएंगे

देश-विदेश
कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली के श्मशान घाट में जलती बेतहाशा लाशों की एक तस्वीर ने देश की 'असल तस्वीर' को सबके सामने रख दिया था। लोकनायक जय प्रकाश हॉस्पिटल में एक बेड में ऑक्सीजन लगाए दो लोगों की एक दूसरी तस्वीर ने कोरोना काल में इलाज के लिए जूझ रहे लोगों के संकट को हूबहू कैमरे में कैद कर लिया था। इन तस्वीरों ने सरकार को हिला दिया था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली के एक श्मशान घाट में जलती लाशों की यह फोटो दानिश ने ही ली थी। कोरोना के समय जब पूरा देश लगभग थम सा गया था तब 40 साल के दानिश सिद्दीकी के कैमरे ने ऐसी तस्वीरें खींची जिन्होंने देश ही नहीं दुनिया को हिला कर रख दिया। लेकिन 16 जुलाई को दानिश की जो तस्वीर सामने आई उससे उनके चाहने वाले हैरान हैं। उनके दोस्त सदमे में हैं, परिवार शोक में डूबा है। क्योंकि अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में दानिश की जान चली गई। वे गुरुवार र...
BSF के कार्यक्रम में गृह मंत्री:शाह बोले- ड्रोन और सुरंगों के जरिए देश के खिलाफ साजिश की जा रही; हम हर चुनौती के लिए तैयार

BSF के कार्यक्रम में गृह मंत्री:शाह बोले- ड्रोन और सुरंगों के जरिए देश के खिलाफ साजिश की जा रही; हम हर चुनौती के लिए तैयार

देश-विदेश
नई दिल्ली गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के 18वें अलंकरण समारोह में शिरकत की। इस मौके पर गृह सचिव अजय भल्ला और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित हों, वह देश सुरक्षित है। आपने देखा ड्रोन भेजे जा रहे। सुरंगे बनाई गईं, लेकिन हम इन चुनौतियों के लिए तैयार हैं। देश के खिलाफ की जा रही हर साजिश का जवाब दिया जा रहा है। BSF चीफ राकेश अस्थाना यहां बैठे हैं। उनकी टीम सुरंगे ढूंढकर सारा एनालिसिस करके कि सुरंग कितने दिन पहले बनी होगी? कितने लोग घुसे होंगे? इसका पता लगाकर जल्द से जल्द समस्या का निदान करती है। शाह के संबोधन की अहम बातें1. जवानों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकतागृह मंत्री शाह ने कहा कि मैं उन लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने ...
भूषण कुमार पर रेप का आरोप:T-Series के MD के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज; काम देने के बहाने 30 साल की महिला से 3 साल तक ज्यादती का आरोप

भूषण कुमार पर रेप का आरोप:T-Series के MD के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज; काम देने के बहाने 30 साल की महिला से 3 साल तक ज्यादती का आरोप

देश-विदेश
मुंबई T-Series के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रेप का केस दर्ज हुआ है। 30 साल की महिला ने कुमार पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि भूषण ने उसे अपने प्रोजेक्ट में काम देने का लालच देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया था। महिला के मुताबिक ये घटनाएं 2017 से लेकर 2020 के दौरान हुई थीं। इस मामले में पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भूषण कुमार अभी मुंबई से बाहर हैं, इसलिए फिलहाल उनसे पूछताछ संभव नहीं हो पाएगी। वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोपमहिला ने यह आरोप भी लगाया है कि भूषण कुमार ने उसकी तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक टी-सीरीज की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। माना जा रहा है कि ...