भूषण कुमार पर रेप का आरोप:T-Series के MD के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज; काम देने के बहाने 30 साल की महिला से 3 साल तक ज्यादती का आरोप
मुंबई
T-Series के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रेप का केस दर्ज हुआ है। 30 साल की महिला ने कुमार पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि भूषण ने उसे अपने प्रोजेक्ट में काम देने का लालच देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया था। महिला के मुताबिक ये घटनाएं 2017 से लेकर 2020 के दौरान हुई थीं।
इस मामले में पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भूषण कुमार अभी मुंबई से बाहर हैं, इसलिए फिलहाल उनसे पूछताछ संभव नहीं हो पाएगी।
वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोपमहिला ने यह आरोप भी लगाया है कि भूषण कुमार ने उसकी तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक टी-सीरीज की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। माना जा रहा है कि ...








