पेगासस केस पर स्वामी-दिग्विजय:सुब्रमण्यम स्वामी बोले- सरकार बताए फोन हैकिंग के लिए किसने पैसे दिए, दिग्विजय ने कहा- मोदी-शाह से सिर्फ आप ही सच्चाई पूछ सकते हैं
नई दिल्ली
पेगासस स्पायवेयर से कथित जासूसी मामले में सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल साफ है कि पेगासस स्पायवेयर एक कमर्शियल कंपनी है, जो पेड कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम करती है। इसलिए यह सवाल लाजमी है कि ऑपरेशन के लिए उन्हें किसने पैसे दिए? भारत सरकार नहीं तो कौन? भारत की जनता को सच्चाई से वाकिफ कराना मोदी सरकार का फर्ज है।'
इसके बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि पेगासस एक प्रोडक्ट है, NSO इजराइल की कर्मिशियल कंपनी है। आपके पसंदीदा देशों में से एक। आप इकलौते व्यक्ति हैं, जो मोदी-शाह और NSO से वो फैक्ट निकाल सकते हैं, जो आप जानना चाहते हैं। उन्हें किसने भुगतान किया? यह सवाल लाजमी है।
इजराइली PM को चिट्ठी लिखें मोदी : स्वामीवहीं, स्वामी ने कहा कि अगर हमारे ...








