Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कोरोना के सभी वैरिएंट को रोकेगा एक टीका:अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाई सेकेंड जनरेशन वैक्सीन, चूहों पर ट्रायल सफल; अगले साल इंसानों पर होगा टेस्ट

कोरोना के सभी वैरिएंट को रोकेगा एक टीका:अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाई सेकेंड जनरेशन वैक्सीन, चूहों पर ट्रायल सफल; अगले साल इंसानों पर होगा टेस्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
वॉशिंगटन कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट से परेशान दुनियाभर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने ऐसी वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है, जो न सिर्फ कोविड-19 बल्कि कोरोना वायरस फैमिली के सभी खतरनाक वायरस से लड़ने में मदद करती है। वैज्ञानिक इस वैक्सीन का सफल ट्रायल चूहों पर कर चुके हैं। जिन चूहों पर इसका ट्रायल किया गया, वे SARS-CoV और कोरोना के दूसरे वैरिएंट से पीड़ित थे। उम्मीद है कि अगले साल तक इंसानों पर इसके ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। वैक्सीन को अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी ने डेवलप किया है। यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस का कोई भी नया रूप भविष्य में नई महामारी को जन्म दे सकता है। इस तरह के खतरे को रोकने के लिए ही उन्होंने इस वैक्सीन को बनाया है। जानवरों से इंसानों में फैलने वाले हर वायरस पर असरदारयूनिवर्सिटी की स्टडी को साइंस जर्नल में ...
डेल्टा प्लस से तीसरी लहर का खतरा:कोरोना के इस स्ट्रेन के देश में 40 केस; इनमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और केरल के लोग; इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखा गया

डेल्टा प्लस से तीसरी लहर का खतरा:कोरोना के इस स्ट्रेन के देश में 40 केस; इनमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और केरल के लोग; इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखा गया

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच डराने वाली खबर आ रही है। देश में दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार कोरोना वैरिएंट डेल्टा एक बार फिर रूप बदलकर हमला कर रहा है। इसे डेल्टा प्लस का नाम दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट देश में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में इस स्ट्रेन के अब तक 40 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश और केरल में भी इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इन राज्यों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। डेल्टा प्लस के बारे में 4 अहम पॉइंट्स डेल्टा वैरिएंट के सभी स्ट्रेन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न माना जाएगा। डेल्टा प्लस के बारे में सबसे पहले पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड में 11 जून को एक रिपोर्ट दी थी।भारत में 45 हजार से ज्यादा सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई,...
अब बच्चों के कोरोना टीके की बारी:बच्चों के लिए कोवैक्सिन के इस्तेमाल की मंजूरी सितंबर तक मिल सकती है; फेज-2, 3 की ट्रायल के नतीजों का है इंतजार

अब बच्चों के कोरोना टीके की बारी:बच्चों के लिए कोवैक्सिन के इस्तेमाल की मंजूरी सितंबर तक मिल सकती है; फेज-2, 3 की ट्रायल के नतीजों का है इंतजार

देश-विदेश
कोरोना के स्वदेशी टीके कोवैक्सिन के बच्चों के लिए इस्तेमाल की मंजूरी सितंबर तक मिल सकती है। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जताई है। गुलेरिया ने कहा है कि बच्चों पर कोवैक्सिन के फेज-2 और फेज-3 के ट्रायल के डेटा सितंबर तक आ जाएंगे और उसी दौरान बच्चों के लिए वैक्सीन की मंजूरी भी मिल सकती है। गुलेरिया का कहना है कि फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने पर यह बच्चों के लिए दूसरा विकल्प हो सकता है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की बात करें तो गुलेरिया इससे सहमत नहीं हैं कि तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि इस थ्योरी पर भरोसा करने की कोई वजह नहीं दिख रही। गुलेरिया ने ये भी कहा है कि अब स्कूलों को खोलने पर विचार करना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि शैक्षणिक संस्थान कहीं सुपर स्प...
टीका या टोटका:21 जून को विश्व रिकॉर्ड 17 लाख टीके लगाने वाला एमपी अगले दिन 5 हजार टीके भी नहीं लगा सका, यूपी ने 22 जून को 8 लाख डोज लगाए

टीका या टोटका:21 जून को विश्व रिकॉर्ड 17 लाख टीके लगाने वाला एमपी अगले दिन 5 हजार टीके भी नहीं लगा सका, यूपी ने 22 जून को 8 लाख डोज लगाए

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कई दिनों से वैक्सीन की किल्लत की खबरों के बीच 21 जून से वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन लागू हुई। इसके मुताबिक, देश में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री वैक्सीन केंद्र सरकार मुहैया कराएगी। इसके बाद पहले दिन देश में रिकॉर्ड 90.86 लाख वैक्सीन डोज लगाए गए। हालांकि, अगले दिन यानी 22 जून को यह आंकड़ा घटकर 54.22 लाख पर आ गया। आंकड़े cowin.gov.in से लिए गए हैं। मामले में सबसे ज्यादा चर्चा मध्यप्रदेश की हो रही है। राज्य में 21 जून को 17.44 लाख डोज लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया। अगले ही दिन यह आंकड़ा 99% से ज्यादा गिरकर 4842 तक पहुंच गया। इसके अलावा बीते 2 दिनों में बिहार में 54%, राजस्थान में 20% और गुजरात 18% वैक्सीनेशन कम हुआ। इस मामले में उत्तर प्रदेश में 22 जून को 8.21 लाख और महाराष्ट्र ने 5.59 करोड़ डोज लगाकर रिकॉर्ड बनाया।9 राज्यों में वैक्सीनेशन की स्थिति1. उत्तर प्रद...
भारत चीन विवाद पर विदेश मंत्री:जयशंकर बोले- क्या चीन अपने वादों पर कायम रह सकता है; बड़ा मुद्दा यह भी कि क्या दोनों देश परस्पर संवेदनशीलता पर आधारित रिश्ते बना सकते हैं?

भारत चीन विवाद पर विदेश मंत्री:जयशंकर बोले- क्या चीन अपने वादों पर कायम रह सकता है; बड़ा मुद्दा यह भी कि क्या दोनों देश परस्पर संवेदनशीलता पर आधारित रिश्ते बना सकते हैं?

देश-विदेश
नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद अब भी बरकरार नजर आ रहा है। इसका अंदाजा विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया बयान से लगाया जा सकता है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद से जुड़े मामले में बड़ा मुद्दा यह है कि क्या चीन अपने वादों पर कायम रह सकता है? क्या वह उस लिखित प्रतिबद्धता पर कायम रहेगा, जिसमें दोनों देश बॉर्डर पर भारी मात्रा में सेना की तैनाती नहीं करने पर राजी हुए थे। कतर इकोनोमिक फोरम की बैठक को वर्चुअल संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बड़ी बात यह भी है कि क्या भारत और चीन पारस्परिक संवेदनशीलता एवं सम्मान पर आधारित रिश्ते बना सकते हैं? क्या वे पारस्परिक लाभ को देखते हुए साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं?' QUAD कर सीमा विवाद से लेना-देना नहींजयशंकर ने साफ किया कि भारत का क्वाड (QUAD) का हिस्सा बनना और चीन के साथ सीमा विवाद में कोई संबं...
जम्मू-कश्मीर में BSF की बड़ी कामयाबी:​​​​​​​कठुआ के हीरानगर सेक्टर में 27 किलो हेरोइन जब्त, इसकी कीमत करीब 135 करोड़; तस्कर को भी मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में BSF की बड़ी कामयाबी:​​​​​​​कठुआ के हीरानगर सेक्टर में 27 किलो हेरोइन जब्त, इसकी कीमत करीब 135 करोड़; तस्कर को भी मार गिराया

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। BSF ने यहां से 27 किलों हेराइन जब्त की है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत करीब 135 करोड़ बताई जा रही है। फोर्स ने एक तस्कर को भी मार गिराया है। BSF के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 3 दिन पहले टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था इससे पहले रविवार को बारामूला पुलिस ने उरी इलाके में एक नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। यहां से 6 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। आशंका जताई जा रही थी कि ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।कश्मीर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के पास से 4 पिस्टल, 10 ग्रेनेड, 21 लाख रुपए केश, 4 वाहन और 9 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। हेराइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 45 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 22 जून को श्रीनगर में आतंकी हमलाउधर, ...
प्रधानमंत्री बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योग उम्मीद की किरण; मुश्किल समय में इसके प्रति लोगों का लगाव बढ़ा

प्रधानमंत्री बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योग उम्मीद की किरण; मुश्किल समय में इसके प्रति लोगों का लगाव बढ़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली आज दुनिया भर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने देश को 'योग से सहयोग तक' का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की किरण बना हुआ है। दो साल से विश्व के बड़े देशों में भले ही कोई बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ हो, लेकिन योग के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। इस बार की थीम 'योगा फॉर वेल्नेस' ने लोगों में योग के प्रति लगाव को और भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा, 'हमारे ऋषि मुनियों ने कहा था कि सुख-दुख में समान भाव रखें। उन्होंने संयम को योग का पैरामीटर बनाया था। आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। आज वैश्विक महामारी ने इसे साबित कर दिखाया है। भारत समेत कितने ही देशों ने महामारी के बड़े संकट का सामन...
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 3 हजार लोगों ने किया सूर्य नमस्कार, ITBP के जवानों का लद्दाख में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राणायाम

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 3 हजार लोगों ने किया सूर्य नमस्कार, ITBP के जवानों का लद्दाख में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राणायाम

देश-विदेश
नई दिल्ली देश-दुनिया में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत, अमेरिका, रूस और चीन सहित कई देशों में लोगों ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर योग आसन किए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान और डॉ. हर्षवर्धन ने भी योग दिवस मनाया। योगगुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में योग आसन किए। इसके अलावा इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने भारत-चीन बॉर्डर के नजदीक अपनी कई पोस्ट पर योग आसन किए। तिब्बत में ITBP के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राणायाम किया। आइए 12 फोटो में देखते हैं दुनियाभर में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम...। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में योग किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग दिवस पर सूर्य नमस्क...
ट्विटर ने झाड़ा पल्ला- घटना से हमारा लेना-देना नहीं, हम ऐसे टॉपिक को डील नहीं करते; UP पुलिस दोबारा नोटिस भेजेगी

ट्विटर ने झाड़ा पल्ला- घटना से हमारा लेना-देना नहीं, हम ऐसे टॉपिक को डील नहीं करते; UP पुलिस दोबारा नोटिस भेजेगी

देश-विदेश
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता के मामले में ट्विटर ने पुलिस की नोटिस का जवाब दिया है। इसमें ट्विटर इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी ने कहा कि विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हम ऐसे टॉपिक को डील नहीं करते। 7 दिन के अंदर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने की बात पर MD ने कहा कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच में जुड़ सकते हैं। हालांकि पुलिस इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में वह ट्विटर को दोबारा नोटिस भेज सकती है। 17 जून को भेजा था नोटिसइससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने 17 जून को ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को लीगल नोटिस भेजा था। पुलिस ने उन्हें 7 दिन के अंदर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा था। नोटिस में पुलिस ने क्या कहा था?नोटिस में कहा गया था कि ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया और ट्वि...
सुरक्षाबलों ने सोपोर में 3 आतंकी मार गिराए, इनमें लश्कर का टॉप कमांडर मुदासिर पंडित भी शामिल

सुरक्षाबलों ने सोपोर में 3 आतंकी मार गिराए, इनमें लश्कर का टॉप कमांडर मुदासिर पंडित भी शामिल

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है। सुरक्षा बलों ने सोमवार को कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें लश्कर का टॉप कमांडर मुदासिर पंडित भी शामिल है। मुदासिर कुछ समय पहले हुई 3 कश्मीरी पुलिसकर्मियों, 2 पार्षदों और 2 आम नागरिकों की हत्या में शामिल था। कश्मीर IG विजय कुमार ने बताया कि मुदासिर कई दूसरी आतंकी वारदातों में भी शामिल था। उसने 29 मार्च को सोपोर में लोन बिल्डिंग के पास 2 पार्षदों रियाज अहमद पीर और शम्स उद्दीन पीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में पुलिसकर्मी शफकत अहमद की भी मौत हो गई थी। डेढ़ महीने पहले 5 आतंकी मारे गए थे10 अप्रैल को सोपोर में सुरक्षा बलों ने मस्जिद में छिपे 5 आतंकियों को घेर लिया था। जम्मू-कश्मीर के IG ने बताया कि आतंकी लगातार फायरिंग कर रहे थे। हम चाहते थे कि म...