Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

देश के वैज्ञानिक आज इस वैरिएंट की स्थिति पर चर्चा करेंगे; राहुल का सरकार से सवाल- तीसरी लहर में इसे कंट्रोल करने का क्या प्लान है?

देश के वैज्ञानिक आज इस वैरिएंट की स्थिति पर चर्चा करेंगे; राहुल का सरकार से सवाल- तीसरी लहर में इसे कंट्रोल करने का क्या प्लान है?

देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोनावायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। देश में अब तक इस वैरिएंट के 40 केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 21 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है। यहां 7 केस सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत भी हुई है। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक आज सार्स कोविड-2 जीनोमिक कंसोर्टिया की वीकली रिव्यू मीटिंग में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट की स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी। इस कंसोर्टिया में 10 नेशनल लैब शामिल हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर अब विपक्ष ने सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार से ये 3 सवाल पूछे हैं- 1. इसकी जांच और रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही?2. वैक्सीन इस पर कितनी प्रभावशाली है, पूरी जानकारी कब मिलेगी?3. तीसरी लहर में इसे न...
5 मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा गिरा, अंदर फंसे 40 लोगों को सही सलामत रेस्क्यू किया गया

5 मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा गिरा, अंदर फंसे 40 लोगों को सही सलामत रेस्क्यू किया गया

देश-विदेश
मुंबई मुंबई में शुक्रवार सुबह बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा अचानक धराशायी हो गया है। दुर्घटना के दौरान इमारत में तकरीबन 40 से ज्यादा लोग मौजूद थे। सभी लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। अच्छी बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बिल्डिंग किस कारण से गिरी है, इसकी भी जांच की जाएगी। इमारत में रिपेयर का काम था जारीम्हाडा की यह इमारत 40 से 45 साल पुरानी है और इसके अंदरुनी हिस्सों में मरम्मत की जरूरत है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब इमारत में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, इमारत के तीसरी और चौथी मंजिल के स्लैब्स गिरा है। बरसात को देखते हुए BMC कई इमारतों को रिपेयर करवा ...
पार्टी की गुटबाजी खत्म करने की कवायद, राहुल गांधी दिल्ली आवास पर आज पंजाब विधायकों से करेंगे मुलाकात

पार्टी की गुटबाजी खत्म करने की कवायद, राहुल गांधी दिल्ली आवास पर आज पंजाब विधायकों से करेंगे मुलाकात

देश-विदेश
नई दिल्ली पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच आज सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रदेश कांग्रेस के कुछ विधायकों से मुलाकात करेंगे। यहां राज्य में चल रहे राजनीतिक गतिरोध पर चर्चा होगी। इससे पहले उन्होंने बुधवार को पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मुलाकात की थी। तब सुनील जाखड़ ने राजनीतिक स्थिति को जल्द सुलझाने की बात कही थी।साथ ही उन्होंने पंजाब में 2 विधायक के बच्चों को सरकारी नौकरी देने के मामले पर भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग मुख्यमंत्री को गलत सलाह दे रहे, जिस वजह से इस तरह के फैसले लिए गए। जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह के बीच चल रही आपसी खींचतान को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ये परामर्श का हिस्सा है। इधर, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत...
बाड़मेर में लू की वजह से बेटियां नहीं ब्याहते थे, वहां पारा 48 डिग्री तक सिमटा, पहली बार हीट वेव से मौतें नहीं, आबू में जून में बादल

बाड़मेर में लू की वजह से बेटियां नहीं ब्याहते थे, वहां पारा 48 डिग्री तक सिमटा, पहली बार हीट वेव से मौतें नहीं, आबू में जून में बादल

देश-विदेश
जोधपुर हम जयपुर में सोच रहे हैं, मानसून की लाइव रिपोर्ट होती रही है; क्यों न पाठकों को लू के थपेड़ों से रूबरू करवाएं। लेकिन मौसम इतना ठंडा है... इस बार लू पहले जैसी नहीं है। फिर भी हम जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर के किसी स्थल पर शाम 4 बजे पहुंचते हैं। मानो किसी ने हमें बरसती आग में डाल दिया है। धूल जूतों में गई तो लगा किसी ने जलते चूल्हे की गर्म राख डाल दी हो। जूतों का सोल पिघल सा जाता है। सरहद की रक्षा के लिए इस आग बरसाती गर्मी में बीएसएफ की महिला जवानों की एक टुकड़ी असॉल्ट रायफलों के साथ तैयार है। हम पूछते हैं इतने तापमान में कैसे रहती हैं? वह कहती हैं- आज ताे कम है। कई बार तो 52 डिग्री पार कर जाता है। इसी दिन सुबह हम माउंट आबू से निकले तो जून में गुरु शिखर की पहाड़ी पूरी तरह बादलों में घिरी थी। नक्की झील के किनारे वर्षों से चाय बेचने वाले बताते हैं, इन दिनों बादल नहीं आते। जून अंत ...
ट्विटर इंडिया के MD आज थाने में हाजिर होंगे; इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई

ट्विटर इंडिया के MD आज थाने में हाजिर होंगे; इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के वायरल वीडियो मामले में ट्विटर इंडिया के MD गुरुवार को लोनी बॉर्डर थाने में हाजिर होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी के साथ उनके वकील भी पुलिस स्टेशन आएंगे। इसमें उन्हें पुलिस की ओर से पूछे जाने वाले 11 सवालों के जवाब देने होंगे। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी पेश की है। इनमें सबसे अहम सवाल भ्रामक वीडियो पर आपत्ति के बावजूद उसे नहीं हटाने को लेकर है। इसके साथ ही उनसे पूछा जाएगा कि जब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के एक ट्वीट पर मैनिपुलेटेड का टैग लगा, तो इसमें क्यों नहीं? इसके अलावा पुलिस यह भी जानने का प्रयास करेगी कि इस भ्रामक वीडियो पर कितने लोगों ने रिपोर्ट किया और इस रिपोर्ट के बाद ट्विटर ने क्या कार्रवाई की। 17 जू...
बीते दिन 54286 केस आए, 69130 ठीक हुए और 1323 की जान गई; सिर्फ 5 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

बीते दिन 54286 केस आए, 69130 ठीक हुए और 1323 की जान गई; सिर्फ 5 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में बुधवार को 54,286 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 69,130 लोगों ने वायरस को मात दी और 1323 लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 16,183 की कमी हुई। देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। अब सिर्फ 5 राज्य ऐसे हैं, जहां इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 50 हजार से ज्यादा है। इनमें महाराष्ट्र (1.21), कर्नाटक (1.16), केरल (99,389), तमिलनाडु (52,884) और आंध्र प्रदेश (51,204) शामिल हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 54,286बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 69,130बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1323अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.90 करोड़अब तक कुल मौतें: 3.92 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.21 लाख 10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के...
दोस्त और गांव के लोगों को अपने रामनाथ का बेसब्री से इंतजार, गांव में दिवाली जैसा माहौल, कुलदेवी मंदिर में फौजी ने गाया स्वागत गीत

दोस्त और गांव के लोगों को अपने रामनाथ का बेसब्री से इंतजार, गांव में दिवाली जैसा माहौल, कुलदेवी मंदिर में फौजी ने गाया स्वागत गीत

देश-विदेश
कानपुर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को अपने पैतृक गांव कानपुर देहात के परौंख आ रहे हैं। मौजूदा समय में राष्ट्रपति का गांव में न ही कोई मकान है और न ही कोई परिवार का सदस्य रहता है। इसके बाद भी उन्हें गांव की माटी और वहां के लोगों से इतना लगाव है कि परिवार समेत गांव आ रहे हैं। यहीं उनका जन्म हुआ था। गांव के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। गांव के हर घर में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा है। जिस तरह से दीवाली पर हर घर में होता है। राष्ट्रपति की कुलदेवी पथरी देवी मंदिर में गीत-संगीत का कार्यक्रम चल रहा है। लोग ढोल-मजीरे की थाप महामहिम के स्वागत में गीत गा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुरानी फोटो, जब वो अपने अपने पुराने दोस्तों के साथ थे। बिहार के राज्यपाल रहने के दौरान आखिरी बार आए थे गांवरामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल भी रहे हैं। वे आखिरी बार 2017 में परौंख गांव आए...
कोर्ट में नंदीग्राम विधानसभा चुनाव को चुनौती:TMC ने जस्टिस चंद्रा की बेंच को बदलने की मांग की; कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, सुनवाई में ममता भी मौजूद रहीं

कोर्ट में नंदीग्राम विधानसभा चुनाव को चुनौती:TMC ने जस्टिस चंद्रा की बेंच को बदलने की मांग की; कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, सुनवाई में ममता भी मौजूद रहीं

देश-विदेश
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से नंदीग्राम चुनाव के नतीजे को चुनौती देने वाली याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इससे पहले ममता ने इस केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस कौशिक चंद्रा की बेंच को बदलने की मांग भी की थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में जस्टिस चंद्रा की फोटो सामने आई है, जिसमें वह भाजपा नेताओं के साथ थे। ऐसे में उन्हें इस केस से हट जाना चाहिए। इस मामले पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस दौरान ममता भी वर्चुअली शामिल हुईं। दरअसल, ममता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में नंदीग्राम के चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की थी। उनका आरोप था कि नंदीग्राम में धांधली की गई। ममता ने नंदीग्राम के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। ममता की इस याचिका पर सुनवाई के लिए जस्टिस कौशिक चंद्रा की एकल बेंच बनाई गई थी। हालांकि, अब ममता ने हाईकोर्ट में याचिका दाय...
बिना मास्क घूमने वालों से मुंबई में 449 दिन में 58 करोड़ का जुर्माना; इनमें 88 लाख का फाइन पिछले 10 दिनों में वसूला

बिना मास्क घूमने वालों से मुंबई में 449 दिन में 58 करोड़ का जुर्माना; इनमें 88 लाख का फाइन पिछले 10 दिनों में वसूला

देश-विदेश
मुंबई सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने को लेकर मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अब तक 58 करोड़ का जुर्माना लगाया है। 449 दिन के भीतर इतनी बड़ी मात्रा में यह जुर्माना वसूला गया है। इसमें पुलिस और रेलवे की तरफ से लगाया जुर्माना भी शामिल है। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 से 23 जून 2021 तक का है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BMC ने मास्क न पहनने वालों पर 200 रूपए का जुर्माना लगाने का नियम बनाया हुआ है। पिछले 10 दिन के भीतर 88.76 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अकेले मुंबई पुलिस ने 7 करोड़ से ज्यादा वसूला इसमें मुंबई पुलिस ने 7.6 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। वहीं, रेलवे ने 50.39 लाख का जुर्माना वसूला है। इनमें सेंट्रल रेलवे 21.18 लाख, पश्चिमी रेलवे 22.63 लाख और हार्बर रेलवे ने 6.5 लाख जुर्माना वसूला है। 50.29 करोड़ तो अकेले BMC ने जुर्माना वसूला है।14 जून को जारी आंकड़े के ...
मोदी की गुपकार नेताओं के साथ PM आवास पर बैठक शुरू; जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का रोडमैप तैयार किया जाएगा

मोदी की गुपकार नेताओं के साथ PM आवास पर बैठक शुरू; जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का रोडमैप तैयार किया जाएगा

देश-विदेश
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के करीब 2 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्य के 14 दलों के नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत गुपकार अलायंस के बड़े नेता भी मौजूद हैं। इनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी बैठक में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में जम्मू-कश्मीर से राजनीतिक गतिरोध खत्म करने और चुनाव कराने का रोडमैप तैयार किया जा सकता है। इससे 3 घंटे पहले गृह मंत्री अमित शाह PM मोदी के घर पहुंचे और कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा की। माना जा रहा है कि इस दौरान मोदी की कश्मीर के नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग के एजेंडे पर बात हुई। वहीं, कश्मीर के नेताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पार्टी मुख्यालय पर अह...