Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

CBSE 12वीं के नतीजे 31 जुलाई को आएंगे

CBSE 12वीं के नतीजे 31 जुलाई को आएंगे

देश-विदेश
CBSE ने 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके मुताबिक, किसी भी स्टूडेंट को 10वीं के कुल मार्क्स के 30%, 11वीं के कुल मार्क्स के 30% और 12वीं के यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री बोर्ड एग्जाम के कुल मार्क्स के 40% को जोड़ा जाएगा। इन्हें जोड़कर जो टोटल आएगा, उससे 12वीं के थ्योरी में मिलने वाले टोटल मार्क्स कैलकुलेट किए जाएंगे। आप रिजल्ट को कैलकुलेट करते समय ध्यान रखें कि 30:30:40 फॉर्मूले के मुताबिक 10वीं, 11वीं और 12वीं के जिन मार्क्स को जोड़ा जा रहा है, उससे केवल थ्योरी का स्कोर ही पता चलेगा। इसे टोटल स्कोर न मानें, क्योंकि इस साल 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स स्कूलों की तरफ से पहले ही CBSE को भेजे जा चुके हैं। 10वीं के मार्क्स कैसे जुड़ेंगे10वीं में स्टूडेंट्स आमतौर पर 5 या कभी-कभी 6 सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करते हैं। इनमें से 3 टॉप स्कोर वाले सब्जेक...
नहीं रहे फ्लाइंग सिख:लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में कोरोना से निधन, 5 दिन पहले ही पत्नी को खोया था

नहीं रहे फ्लाइंग सिख:लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में कोरोना से निधन, 5 दिन पहले ही पत्नी को खोया था

देश-विदेश
चंडीगढ़ पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का निधन पोस्ट कोरोना रिकवरी के दौरान शुक्रवार रात 11:30 बजे हो गया। वे 91 साल के थे। 5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण निधन हो गया था। मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के PGIMER में 15 दिनों से इलाज चल रहा था। उन्हें 3 जून को ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण ICU में भर्ती कराया गया था। 20 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मिल्खा सिंह को रह गया मलाल:125 करोड़ की आबादी में दूसरा फ्लाइंग सिख पैदा नहीं हुआ; नहीं चाहते थे कि बेटा स्पोर्ट्स पर्सन बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मिल्खा को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने एक शानदार खिलाड़ी खो दिया। मिल्खा ने असंख्य भारतीयों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। मिल्खा के व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का चहेता बना दिया। उनके नि...
राहुल ने मिल्खा सिंह के लिए लिखा- India remembers ‘her’ #flyingSikh, लोगों ने पूछा- भारत पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग?

राहुल ने मिल्खा सिंह के लिए लिखा- India remembers ‘her’ #flyingSikh, लोगों ने पूछा- भारत पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग?

देश-विदेश
नई दिल्ली लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह के निधन से पूरा देश दुखी है। नेता-अभिनेता उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शनिवार सुबह 9.08 बजे मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट किया। राहुल ने लिखा, 'मिल्खा सिंह सिर्फ स्पोर्ट्स स्टार नहीं थे, वे लाखों-करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत थे। उनका समर्पण और व्यवहार काबिल-ए-तारीफ है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।' ट्वीट के आखिर में राहुल ने लिखा, 'India remembers her #FlyingSikh' उनकी इस लाइन को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। ट्रोलर्स ने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि भारत पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग? ट्रोलर्स ने कहा कि उन्हें Her की जगह His का उपयोग करना चाहिए था। मनीष (@manishfci) नाम के यूजर ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या श्रद्धांजलि ...
ट्विटर इंडिया के MD को नोटिस:मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में मनीष माहेश्वरी तलब, 7 दिन में बयान दर्ज कराएं; पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी भी आज सवाल करेगी

ट्विटर इंडिया के MD को नोटिस:मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में मनीष माहेश्वरी तलब, 7 दिन में बयान दर्ज कराएं; पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी भी आज सवाल करेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता के मामले में ट्विटर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी कर ली है। उसने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को लीगल नोटिस भेज दिया है। यह नोटिस 17 जून यानी गुरुवार को भेजा गया। पुलिस ने उन्हें 7 दिन के अंदर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा है। इस बीच, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी भी आज माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब करेगी। इस दौरान नए IT कानूनों पर भी चर्चा हो सकती है। ट्विटर को नागरिक अधिकारों की सुरक्षा, सोशल या ऑनलाइन न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल रोकने और डिजिटल स्पेस में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर समन किया गया है। कमेटी की अध्यक्षता तिरुवनं...
संजय सिंह बोले- BJP चंदा चोरों और प्रॉपर्टी डीलरों की पार्टी, इन लोगों को हिन्दुओं से माफी मांगना चाहिए

संजय सिंह बोले- BJP चंदा चोरों और प्रॉपर्टी डीलरों की पार्टी, इन लोगों को हिन्दुओं से माफी मांगना चाहिए

देश-विदेश
लखनऊ राम मंदिर निर्माण में जमीन के कथित घोटाले को लेकर सियासत तेज हो रही है। विपक्षी दल राम मंदिर निर्माण समिति से जवाब मांग रहा है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को चंदा चोर और प्रॉपर्टी डीलरों की पार्टी करार दिया है। मामले की जांच कराने की मांग के साथ-साथ इसे अदालत में ले जाने की चेतावनी भी दी है। संजय सिंह से विशेष बातचीत में सवालों के जवाब दिए... राम मंदिर जमीन मामले पर मंदिर निर्माण समिति और भाजपा का कहना है कि कहीं पर भी गलत नहीं हुआ। जान बूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है?ये अगर खुद को साफ सुथरा कहना चाह रहे हैं तो मैं क्या कहूं। ये कितना कीचड़ और लगाना चाहते हैं। एक प्लॉट जो बिलकुल बगल का है, वो 10 हजार वर्ग मीटर का है। वो खरीदा जाता है 8 करोड़ रुपए में और उसके साथ लगता प्लॉट 12 हजार वर्ग मीटर का है। वो 18.50 करोड़ में खरीदा गया, जबकि बगल वाले प...
चुनाव के नतीजों के खिलाफ याचिका:कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टली; नंदीग्राम में BJP के शुभेंदु अधिकारी से मिली हार को ममता बनर्जी ने दी है चुनौती

चुनाव के नतीजों के खिलाफ याचिका:कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टली; नंदीग्राम में BJP के शुभेंदु अधिकारी से मिली हार को ममता बनर्जी ने दी है चुनौती

देश-विदेश
कोलकाता कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका की सुनवाई टाल दी है। अगली सुनवाई 24 जून को होगी। इससे पहले ममता ने बुधवार को कोर्ट में नंदीग्राम की पूरी चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी थी। बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने वाली ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें मिली थीं। हालांकि, वे खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गई थीं। 2 मई को आए थे परिणाम, शुभेंदु को मिली थी जीतबंगाल में 8 चरणों में हुए चुनाव के बाद 2 मई को रिजल्ट आए थे। इसमें सबकी निगाहें राज्य की हॉट सीट नंदीग्राम पर थी। यहां भाजपा प्रत्याशी और कभी ममता के खास रहे शुभेंदु अधिकारी ने रोमांचक मुकाबले में उन्हें 1956 वोटों से हरा दिया था। यह इस बार के चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर है। 46 दिन बाद कोर्ट...
दिल्ली हिंसा मामला:पुलिस की याचिका पर SC में सुनवाई, जज बोले- HC के आदेश का पूरे देश पर असर पड़ सकता है, इसे नाजीर नहीं माना जाएगा

दिल्ली हिंसा मामला:पुलिस की याचिका पर SC में सुनवाई, जज बोले- HC के आदेश का पूरे देश पर असर पड़ सकता है, इसे नाजीर नहीं माना जाएगा

देश-विदेश
नई दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में स्टूडेंट एक्टिविस्ट को जमानत देने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। SC ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा है, 'हाईकोर्ट के आदेश का पूरे भारत में असर पड़ सकता है। ये मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने परीक्षण करने का फैसला लिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश को नजीर नहीं माना जाएगा।' चारों स्टूडेंट एक्टिविस्ट को गुरुवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दियादरअसल, दिल्ली हिंसा मामले में आरोपी पिंजरा तोड़ के एक्टिविस्ट नताशा नरवाल, देवांगना कालिता और आसिफ इकबाल को गुरुवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने गुरुवार सुबह ही इन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। इससे पहले 15 जून को जस्टिस सिद्धार...
बाबा का ढाबा के मालिक हॉस्पिटल में भर्ती:कांता प्रसाद ने सुसाइड की कोशिश की; शराब और नींद की गोलियां खाने के बाद बेहोश हो गए थे

बाबा का ढाबा के मालिक हॉस्पिटल में भर्ती:कांता प्रसाद ने सुसाइड की कोशिश की; शराब और नींद की गोलियां खाने के बाद बेहोश हो गए थे

देश-विदेश
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के मशहूर बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद को गुरुवार रात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, शराब और नींद की गोलियां खाने के बाद वे बेहोश हो गए थे। उनके बेटे का बयान दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया है। मामले की जांच चल रही है। परिवार को भी वजह पता नहींमामले में कांता प्रसाद की पत्नी बदामी देवी का कहना है कि मुझे कुछ नहीं पता है। उन्होंने क्या खाया, मैंने नहीं देखा। मैं ढाबे पर थी, जब वो बेहोश हुए। हम उन्हें हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टर्स ने भी अब तक हमें कुछ नहीं बताया है। मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था। 80 साल के कांता प्रसाद चलाते हैं स्टॉल80 साल के कांता प्रसाद अपनी पत्नी के साथ साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में 'बाबा का ...
ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला:दीदी बोलीं- बंगाल में राजनीतिक हिंसा BJP की नौटंकी; वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला:दीदी बोलीं- बंगाल में राजनीतिक हिंसा BJP की नौटंकी; वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोलकाता पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया है। ममता ने गुरुवार को कहा कि BJP के लोग राज्य में राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाने की नौटंकी बंद करें। वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं। बंगाल में कहीं भी राजनीतिक हिंसा नहीं हो रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। ट्विटर जैसा TMC को भी कंट्रोल करना चाहता है केंद्रममता ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। ममता ने कहा कि जिस तरह से ट्विटर को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार उसे खत्म कर देना चाहती है, उसी तरह मुझे और मेरी पार्टी को भी कंट्रोल करने के लिए हमें बुलडोज कर देना चाहती है। लेकिन मैं बता दूं कि यह कभी संभव नहीं होगा। केंद्र सरकार को अब ऐसे काम बंद कर देने चाहिए। ममता ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार पर सहयोग न करने का आराेप लगाया है। ममता ने कहा- राज...
अहमदाबाद में तेज आंधी:40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चली; एयरपोर्ट पर खड़े पैसेंजर प्लेन आपस में टकराए, 5 को नुकसान

अहमदाबाद में तेज आंधी:40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चली; एयरपोर्ट पर खड़े पैसेंजर प्लेन आपस में टकराए, 5 को नुकसान

देश-विदेश
अहमदाबाद अहमदाबाद में बुधवार देर रात आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खड़े 5 विमानों को भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इनमें इंडिगो के ही तीन विमान हैं। नागरिक उड्डयन के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) इस घटना की जांच कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उस समय के लिए एविएशन की मौसम रिपोर्ट में 25-30 किलोमीटर की हवा की गति दिखाई गई थी, लेकिन हवा की वास्तविक गति 40 किलोमीटर के आसपास थी। यही इस घटना का कारण बनी। एयरपोर्ट के टर्मिनल एरिया में भी बारिश से पानी भर गया। दिल्ली-अहमदाबाद और मुंबई अहमदाबाद के साथ एक चार्टर्ड प्लेन को सूरत डायवर्ट करना पड़ा। गो-एयर के दो विमानों को नुकसानजानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर खड़े 5 विमानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें तीन प्लेन इंडिग...