Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

समंदर में फिर डूबा बार्ज:रायगढ़ में डूबे MV मंगलम बार्ज के सभी 16 सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया, हेलिकॉप्टरों से बचाई गई 13 की जान

समंदर में फिर डूबा बार्ज:रायगढ़ में डूबे MV मंगलम बार्ज के सभी 16 सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया, हेलिकॉप्टरों से बचाई गई 13 की जान

देश-विदेश
मुंबई भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित रेवदांडा बंदरगाह के पास डूबे एमवी मंगलम बार्ज (फ्लैट प्लेटफार्म जहाज) पर सवार सभी 16 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इस बचाव अभियान में कोस्टगार्ड के जहाज के साथ ही नेवी के हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई है। JSW कंपनी की बार्ज से 3 लोगों को छोटी नौका से और 13 को चेतक हेलिकॉप्टर की मदद से बचाया गया है। 17 जून की सुबह MRCC मुंबई को भारतीय मालवाहक जहाज MV मंगलम के अधिकारी से टेलीफोन पर सूचना मिली कि रेवदांडा जेट्टी (रायगढ़ जिला) के पास तट से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में यह जहाज आंशिक रुप से डूब गया है। अधिकारी ने बताया कि जहाज में पानी भर जाने से चालक दल दहशत में है। MRCC टीम ने अधिकारी और चालक दल को सांत्वना देते हुए उनसे जहाज पर बने रहने का अनुरोध किया। हेलिकॉप्टर से किया गया बचाव कार्य इस तरह किया गया रेस्क्यू...
वैक्सीन पर अच्छी खबर:90% एफिकेसी वाले नोवावैक्स के टीके की सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद, जुलाई से बच्चों पर शुरू हो सकते हैं ट्रायल

वैक्सीन पर अच्छी खबर:90% एफिकेसी वाले नोवावैक्स के टीके की सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद, जुलाई से बच्चों पर शुरू हो सकते हैं ट्रायल

देश-विदेश
नई दिल्ली अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स की वैक्सीन सितंबर में भारत में लॉन्च हो सकती है। इसे भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कोवावैक्स के नाम से बनाएगा। SII ने गुरुवार को बताया कि हम सितंबर में वैक्सीन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। जुलाई से बच्चों पर इसका क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना है। ब्रिटेन में हुए ट्रायलब्रिटेन में हुए नोवावैक्स के तीसरे फेज के ट्रायल के नतीजे आ चुके हैं। इससे पहले कंपनी ने सोमवार को बताया था कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह काफी असरदार साबित हुई है। वैक्सीन ने माइल्ड, मॉडरेट और सीवियर मामलों में 90.4% फाइनल एफिकेसी दिखाई है। बेहतर रिजल्ट की वजह से जल्द ही इस वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ये वैक्सीन अलग-अलग वैरिएंट्स से प्रोटेक्ट करने में भी कारगर रही है। दुनिया भर में वैक्सीन की कमी के बीच कंपनी ने ये नतीजे जार...
CBSE 12वीं असेसमेंट स्कीम:बोर्ड के तय फॉर्मूले के आधार पर स्टूडेंट्स खुद पता कर सकते हैं रिजल्ट, 30:30:40 के आधार पर ऐसे जानें अपने नंबर

CBSE 12वीं असेसमेंट स्कीम:बोर्ड के तय फॉर्मूले के आधार पर स्टूडेंट्स खुद पता कर सकते हैं रिजल्ट, 30:30:40 के आधार पर ऐसे जानें अपने नंबर

देश-विदेश
नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए तय किए फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया जाएगा। ऐसे तैयार होगा रिजल्टमार्किंग स्कीम की डिटेल देते हुए CBSE ने बताया कि 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज द...
कोरोना देश में:62,176 नए मरीज मिले और 2,539 की मौत, 1.07 लाख ठीक भी हुए; बीते 15 दिन में 10 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए

कोरोना देश में:62,176 नए मरीज मिले और 2,539 की मौत, 1.07 लाख ठीक भी हुए; बीते 15 दिन में 10 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना महामारी कंट्रोल हो रही है। बीते दिन में यहां 62,176 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 1 लाख 7 हजार 710 संक्रमित ठीक हुए और 2,539 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,090 की कमी हो गई। बीते 15 दिनों में एक्टिव केस में 10 लाख 30 हजार 587 की गिरावट दर्ज की गई है। 1 जून को देश में 18 लाख 90 हजार 949 संक्रमितों का इलाज चल रहा था। अब यह आंकड़ा 8 लाख 60 हजार 362 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 62,176बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.07 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,539अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.96 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.83 करोड़अब तक कुल मौतें: 3.77 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 8.60 लाख 12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉक...
ट्विटर का लीगल प्रोटेक्शन खत्म:सुरक्षा हटने के बाद गाजियाबाद केस में ट्विटर समेत 9 लोगों पर FIR; घटना को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप

ट्विटर का लीगल प्रोटेक्शन खत्म:सुरक्षा हटने के बाद गाजियाबाद केस में ट्विटर समेत 9 लोगों पर FIR; घटना को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप

देश-विदेश
गाजियाबादगाजियाबाद में पुलिस ने ट्विटर इंडिया और 2 कांग्रेस नेता समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR मामले को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस द्वारा मामला पूरी तरह से स्पष्ट किए जाने के बावजूद ट्विटर ने गलत ट्वीट को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस ने मामले में मोहम्मद जुबैर, राना अय्यूब, द वायर, सलमान निजामी, मसकूर उस्मानी, शमा मोहम्मद, सबा नकवी, ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और ट्विटर INC के खिलाफ FIR दर्ज की है। ट्विटर को नियमों का पालन न करना भारी पड़ानए IT नियमों का पालन नहीं करना ट्विटर को भारी पड़ गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत में अब ट्विटर ने कानूनी सुरक्षा का आधार गंवा दिया है। सरकार की ओर से 25 मई से लागू हुए IT नियमों को ट्विटर ने अब तक लागू नहीं किया है, जिसके बाद उसके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। यानी ट्विटर प...
विशाखापट्टनम में नक्सली मुठभेड़:एंटी नक्सल फोर्स ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 माओवादियों को मार गिराया; इनमें 1 महिला भी शामिल

विशाखापट्टनम में नक्सली मुठभेड़:एंटी नक्सल फोर्स ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 माओवादियों को मार गिराया; इनमें 1 महिला भी शामिल

देश-विदेश
विशाखापट्टन आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित कोयूर मंडल के घने एजेंसी इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें अब तक 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इनमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारे गए माओवादियों में एक की पहचान DCM कमांडर के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोग प्रतिबंधित ग्रुप CPI (माओवादी) के सदस्य हैं। मुठभेड़ माम्पा पुलिस थाना इलाके के थिगलमेट्टा गांव में चल रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एंटी नक्सल फोर्स ग्रेहाउंड और विशेष दल के लोग इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन पर फायरिंग कर हमला किया। इसके बाद से सुरक्षाबलों की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। माओवादियों के पास से हथियार बरामदचिंतापल्ले के ASP विद्यासागर के मुताबिक, सुरक्षाबल की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। उनके पास से कु...
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर श्रीनगर के नौगांव में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया; ग्रेनेड समेत भारी गोला बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर श्रीनगर के नौगांव में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया; ग्रेनेड समेत भारी गोला बारूद बरामद

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के नौगांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकी ढेर हो गया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकी का नाम उजैर अशरफ दार है। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 गोला बारूद की मौगजीन, 6 राउंड और 2 ग्रेनेड बरामद किए गए है। इलाके में फिलहाल दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, श्रीनगर के नौगांव में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बीते शनिवार को सोपोर में हुए आतंकी हमले में पुलिस गाड़ी को टारगेट किया गया था। 4 दिन पहले सोपोर हुआ था आतंकी हमलाइससे पहले 12 जून को ...
ट्विटर मामले पर सरकार का जवाब:रविशंकर प्रसाद बोले- हमने कंपनी को कई मौके दिए, फिर भी गाइडलाइन नहीं मानी; अब वे कानूनी संरक्षण के हकदार नहीं

ट्विटर मामले पर सरकार का जवाब:रविशंकर प्रसाद बोले- हमने कंपनी को कई मौके दिए, फिर भी गाइडलाइन नहीं मानी; अब वे कानूनी संरक्षण के हकदार नहीं

देश-विदेश
नई दिल्ली नए IT नियमों का पालन नहीं करने की वजह से ट्विटर ने बुधवार को देश में इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म का दर्जा खो दिया है। यानी अब ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर किए गए पोस्ट के लिए जिम्मेदार होगा। इस फैसले के बाद केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखा। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस बात को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्विटर कानूनी संरक्षण का हकदार है? हालांकि, मामले में सीधी बात यह है कि ट्विटर 26 मई से लागू हुई गाइडलाइन का पालन करने में नाकाम रहा है। इसके बाद भी उन्हें काफी मौके दिए गए थे। फिर भी उन्होंने जानबूझकर गाइडलाइन न मानने का रास्ता चुना। दरअसल, ट्विटर का कानूनी संरक्षण खत्म होने को लेकर केंद्र सरकार ने कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। IT मंत्रालय की ओर जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं करने की वजह से कानूनी संरक्षण अपने आप खत्म हुआ है। कानूनी संरक्षण 25 मई से खत्म मा...
पश्चिम बंगाल में छूट के साथ पाबंदियां:कोरोना की वजह से ममता सरकार ने 1 जुलाई तक सख्ती बढ़ाई, ऑफिसों में 25% से ज्यादा स्टाफ नहीं आएगा

पश्चिम बंगाल में छूट के साथ पाबंदियां:कोरोना की वजह से ममता सरकार ने 1 जुलाई तक सख्ती बढ़ाई, ऑफिसों में 25% से ज्यादा स्टाफ नहीं आएगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। सभी सरकारी ऑफिसों में 25% स्टाफ ही बुलाया जाएगा। प्राइवेट और कॉर्पोरेट ऑफिस सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। इनमें भी भी 25% से ज्यादा स्टाफ नहीं बुलाया जा सकेगा। प्राइवेट कंपनियां अपने स्टाफ के लिए ई-पास के जरिए ट्रांसपोर्ट सर्विस का इंतजाम कर सकती हैं। इसके अलावा शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स में दुकानें सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी। इनमें 50% कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। खेलों का आयोजन बिना दर्शकों के कराया जा सकेगा। सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। निजी वाहनों की आवाजाही इमरजेंसी को छोड़कर बंद रहेगी। म...
थर्ड वेव के लिए फास्ट ट्रैक इंतजाम:3 महीने में देश में 50 मॉड्यूलर हॉस्पिटल बनाए जाएंगे, इनमें ICU और ऑक्सीजन का इंतजाम होगा

थर्ड वेव के लिए फास्ट ट्रैक इंतजाम:3 महीने में देश में 50 मॉड्यूलर हॉस्पिटल बनाए जाएंगे, इनमें ICU और ऑक्सीजन का इंतजाम होगा

देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए केंद्र ने हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को तुरंत मजबूती देना वाला प्लान बनाया है। केंद्र की योजना है कि अगले 3 महीने में देशभर में 50 मॉड्यूलर हॉस्पिटल बनाए जाएं, जिनमें ICU बेड्स के साथ ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था हो। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की सप्लाई की सबसे बड़ी समस्या थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मॉड्यूलर हॉस्पिटल मौजूदा अस्पतालों के करीब ही बनाए जाएंगे। इसके जरिए हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जाएगा। खास बात है कि 3 करोड़ की लागत से बनने वाले इस तरह के अस्पताल 3 हफ्तों के कम समय में तैयार किए जा सकेंगे। इनमें ICU, ऑक्सीजन सपोर्ट और दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा होगी। इन मॉड्यूलर हॉस्पिटलों की उम्र कम से कम 25 साल तक होती है। आपदा के समय इन अस्पतालों को एक हफ्ते में शिफ्ट किया जा सकता है। मॉड्यूलर हॉस्पिटल...