Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

पूर्णिया में बरातियों से भरी अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत; 4 की हालत नाजुक, 9 घायल

पूर्णिया में बरातियों से भरी अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत; 4 की हालत नाजुक, 9 घायल

देश-विदेश
पूर्णिया। एनएच-31 पर पूर्णिया शहरी परिक्षेत्र के मरंगा थाना के समीप बरातियों से भरी एक अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे व बच्चियां समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इसमें चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी मृतक अररिया जिले के रहने वाले थे। घायलों का सघन उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया। इसमें दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है।बरात अररिया जिले से महलगांव थाना क्षेत्र के भंसिया गांव से खगड़िया जिले के मानसी जा रही थी। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए स्वजनों को सौंप दिया है। इस हादसे के बाद वर व वधू पक्ष में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार, भंसिया गांव निवासी मु. हासिम के पुत्र असलम की बरात खगड़िया जिले ...
सरकारी स्कूल के शिक्षक को चार साल की कैद, नाबालिग की किडनैपिंग का था आरोप

सरकारी स्कूल के शिक्षक को चार साल की कैद, नाबालिग की किडनैपिंग का था आरोप

देश-विदेश
चंडीगढ़: 16 साल पहले 15 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाले आरोपित सरकारी स्कूल शिक्षक को जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान सेक्टर-19 निवासी सुनील कुमार के तौर पर हुई है।सेशन जज स्वाति सहगल की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया है। सुनील कुमार को एक दिन पहले दोषी करार दिया था और शनिवार को उसको सजा सुनाई गई।दोषी सुनील कुमार शहर के एक सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी का शिक्षक था। दोषी ने मार्च 2007 में नाबालिग छात्रा का अपहरण किया था। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शहर में कारोबार करता है और वह परिवार के साथ रहता है। उसकी 15 साल की बेटी और एक 12 वर्षीय बेटा भी है। दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। उसी स्कूल में दोषी सुनील कुमार शिक्षक है।पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया...
पश्चिमी आस्ट्रेलिया में 800 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त, तीन गिरफ्तार

पश्चिमी आस्ट्रेलिया में 800 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त, तीन गिरफ्तार

देश-विदेश
सिडनी (वार्ता). आस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने 800 किलोग्राम से अधिक कोकीन की तस्करी करने के प्रयास में एक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आॅस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि 24 मई को पश्चिमी आॅस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) पुलिस बल और वॉलंटियर मरीन रेस्क्यू डब्ल्यूए ने फ्रेमेंटल के तट से लगभग 22 किमी दूर रोटेनेस्ट द्वीप के पास फंसे 10 मीटर के केबिन क्रूजर के चालक दल की सहायता की।क्रूजर पर सवार पर तीन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इंजन में परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हें नाव चलाने का सीमित अनुभव था।इस दौरान पुलिस अधिकारियों को पानी से भरे बैलस्ट टैंक में डूबे हुए 29 संदिग्ध पैकेज मिले जिसमें से प्रत्येक में कोकीन पाया गया।दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और पर्थ में हिरासत में ले लिया गया, जबकि ...
विश्व की सबसे सस्ती सेमीकंडक्टर चिप बनाएगा भारत : वैष्णव

विश्व की सबसे सस्ती सेमीकंडक्टर चिप बनाएगा भारत : वैष्णव

देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). देश में सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने का पूरा ईकोसिस्टम इस तरीके से तैयार हो रहा है जिससे अगले कुछ दशकों तक भारत में पूरे विश्व में सबसे सस्ते सेमीकंडक्टर चिप्स का सबसे प्रमुख आपूर्तिकर्ता होगा।संचार, इलैक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में अपने मंत्रालयों के कामकाज की जानकारी देते हुए पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही।संचार मंत्री ने कहा कि नौ साल पहले संचार के क्षेत्र में केवल घोटालों एवं भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी। आज संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में तेज प्रगति एवं नवान्वेषण दिखायी दे रहा है। डाटा एवं ध्वनि संचार की लागत विश्व में सबसे कम है। तकनीक का लोकतंत्रीकरण हुआ है। गरीब से गरीब ल...
मोदी की लोकप्रियता और राहुल का फ्रस्टेशन साथ साथ बढ रहा है: मनोज तिवारी

मोदी की लोकप्रियता और राहुल का फ्रस्टेशन साथ साथ बढ रहा है: मनोज तिवारी

देश-विदेश
उन्नाव (वार्ता). भारतीय जनता पार्टी के नेता सांसद और लोकसभा चुनाव के प्रभारी मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर आज तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता जैसे-जैसे बढ़ रही है , वैसे-वैसे राहुल गांधी का फ्रस्टेशन बढ रहा है।यहां एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र में मोदी सरकार के 09 साल पूरे होने पर सरकार के कामकाज का लेखा जोखा लेकर उत्तर प्रदेश उन्नाव पहुंचे भाजपा नेता सांसद ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। भाजपा जिला कमेटी के द्वारा यह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।इस दौरान श्री तिवारी ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा- मुझे लगता है कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो चुके हैं। प्रधानमंत्री जी की जैसे जैसे लोकप्रियता बढ़ रही है, वैसे ही राहुल गांधी जी का फ्रेस्ट्रेशन बढ़ रहा है। अमेरिका में जाकर भारत के लोकतंत्र की निंदा करना एक प्रकार से देश हित के ...
दुजाना के बाद एक और बड़े बदमाश को यूपी पुलिस ने मार गिराया

दुजाना के बाद एक और बड़े बदमाश को यूपी पुलिस ने मार गिराया

देश-विदेश
एनसीआर में बन गया था आतंकगाजियाबाद. गाजियाबाद और आसपास के इलाके में आतंक का पर्याय बन गए 50 हजार के इनामी बदमाश विशाल उर्फ मोनू को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया है। शुक्रवार को हुए एनकाउंटर में उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। मोनू मुरादनगर क्षेत्र में हुए विद्युत निगम के ठेकेदार नवीन भारद्वाज और मोबाइल कारोबारी मुकेश गोयल की हत्या में फरार चल रहा था। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल रेफर किया गया है। पिछले ही महीने एनसीआर के एक और कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना को यूपी पुलिस ने मेरठ में मार गिराया था।बीते 1 अप्रैल को मुरादनगर थानाक्षेत्र के उखलारसी गांव में विद्युत निगम के ठेकेदार नवीन भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को उखलारसी गांव के विशाल उर्फ मोनू ने साथियों संग मिलकर अंजाम दिया था। इसके बाद से वह फरार च...
पांच साल में पटरियों की क्षमता बढ़ेगी, होगी 180 की रफ्तार

पांच साल में पटरियों की क्षमता बढ़ेगी, होगी 180 की रफ्तार

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). भारतीय रेलवे अगले पांच से सात वर्ष के भीतर 30 हजार किलोमीटर से अधिक के मार्गों पर सेमी हाईस्पीड यानी 160 से 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से गाड़ियां चलाने लगेगी और इससे दो सौ से अधिक महानगरों के बीच यात्रा का समय कम होगा।रेल, संचार, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में अपने मंत्रालयों के कामकाज की जानकारी देते हुए पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही।श्री वैष्णव ने कहा कि बीते नौ साल में भारतीय रेलवे की तस्वीर काफी बदल गयी है। देश में 140 करोड़ की आबादी के मध्य वर्ग एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए रेल यातायात का प्रमुख साधन है। हर साल रेल में 800 करोड़ यात्री चलते हैं और उन्हीं की आकांक्षाओं के अनुरूप रेलवे स्टेशन, ...
बोत्सवाना में सड़क दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, सात घायल

बोत्सवाना में सड़क दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, सात घायल

देश-विदेश
गेबोरोने (वार्ता). दक्षिण अफ्रीकी शहर बोत्सवाना के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये हैं।बोत्सवाना के उत्तरी हिस्से के एक वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षक रॉबर्ट ममेसे ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार को बोत्सवाना के दूसरे सबसे बड़े शहर फ्रांसिसटाउन में हुई। फ्रांसिसटाउन के उत्तर-पश्चिम में एक सड़क पर एक ट्रक के मिनीबस से टकरा जाने से 22 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।...
बुड्ढे नाले को प्रदूषण मुक्त बनाने का टैंडर हासिल करने वाली कंपनी की खुली पोल

बुड्ढे नाले को प्रदूषण मुक्त बनाने का टैंडर हासिल करने वाली कंपनी की खुली पोल

देश-विदेश, बिजनेस
लुधियाना : बुड्ढे नाले को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना का टैंडर हासिल करने वाली कंपनी द्वारा डैडलाइन खत्म होने के 5 महीने बाद भी प्रोजैक्ट पूरा नहीं किया है। यह खुलासा एम.पी. रवनीत बिट्टू द्वारा बुलाई गई रिव्यू मीटिंग में हुआ। जहां विधायक मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, गुरप्रीत गोगी, डी.सी. सुरभि मलिक, नगर निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल के अलावा पी.पी.सी.बी. व अन्य संबंधित विभागों के अफसर मौजूद थे। इस दौरान सीवरेज बोर्ड द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 2020 में शुरू हुए प्रोजैक्ट को पूरा करने के लिए 2 साल की डैडलाइन फिक्स की गई थी, लेकिन अब तक सिर्फ जमालपुर यूनिट का निर्माण ही पूरा हुआ है। जबकि बलौंके व भट्टियां सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट की अपग्रेडेशन का काम अधर में लटका हुआ है, जिसके अगस्त तक पूरा होने की बात कही जा रही है।इसी तरह बुड्ढे नाले के किनारे लाइन बिछाने के बाद ताजपुर ...
जमीन से आ रही हैं रहस्यमय आवाजें, केरल के चेनाप्पडी गांव के लोग परेशान, जांच में जुटी एक्सपर्ट की टीम

जमीन से आ रही हैं रहस्यमय आवाजें, केरल के चेनाप्पडी गांव के लोग परेशान, जांच में जुटी एक्सपर्ट की टीम

देश-विदेश
कोट्टायम, केरल. केरल में कोट्टयम जिले के एक छोटे से गांव में रह रहे लोग आजकल एक बड़ी मुसीबत से जूझ रहे हैं। दरअसल, उनके गांव में जमीन से रहस्यमय आवाजें सुनाई दे रही हैं। कोट्टयम के चेनाप्पडी गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को तड़के दो बार बहुत तेज आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह की शुरूआत में भी गांव और इसके आस-पास इसी प्रकार की आवाजें सुनाई दी थीं। ये आवाजें क्यों आ रही हैं, इसके पीछे क्या कारण है, विशेषज्ञ की टीम इसकी जांच में जुटी है।गांव वालों ने बताया कि आसपास के वातावरण में कोई बदलाव नजर नहीं आता और केवल वैज्ञानिक अध्ययन से ही पता चल सकता है कि जमीन के नीचे से इस तरह की आवाजें आने का कारण क्या है। केरल खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनका विशेषज्ञ दल जल्द ही इलाके की जांच करेगा।विभाग के एक सूत्र ने कहा कि जब इस सप्ताह की शुरूआत में आवाजें सुनाई...