Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

राहुल गांधी ने जिस मुस्लिम लीग को बताया सेक्युलर, उसके गठन के ही खिलाफ थे पंडित नेहरू

राहुल गांधी ने जिस मुस्लिम लीग को बताया सेक्युलर, उसके गठन के ही खिलाफ थे पंडित नेहरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. अमेरिका में राहुल गांधी के मु्स्लिम लीग को लेकर दिए बयान पर सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को सांप्रदायिक पार्टी बताने और उससे गठबंधन के सवाल पर कहा कि ऐसी बातें करने वालों को इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से सेक्युलर पार्टी है। उनके बयान पर अब भाजपा सवाल उठा रही है। केरल में सक्रिय मुस्लिम लीग को सेक्युलर बताने पर भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर खुद को मजबूत रखने के लिए ऐसी बात कही है।इस बीच मुस्लिम लीग और कांग्रेस के इतिहास को लेकर भी चर्चा हो रही है। कांग्रेस और केरल वाली मुस्लिम लीग का रिश्ता कई दशक पुराना है। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि इस पार्टी के गठन का ही पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विरोध किया था। दरअसल देश के विभाजन के बाद जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग को भंग कर दिया गया था। इसके बाद पश्चिम और पूर्व पाकिस्...
फाजिल्का में ढाई किलो हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

फाजिल्का में ढाई किलो हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

देश-विदेश
जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान में फाजिल्का के सीमावर्ती गांव चकखेवा से दो किलो पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को बीएसएफ को मिली एक विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ और सीआई जलालाबाद (पंजाब पुलिस) द्वारा ग्राम चकखेवा के कुछ घरों में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उनमें से एक के खुलासे के आधार पर एक व्यक्ति के घर से ढाई किलो हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए गए।अधिकारी ने बताया कि हेरोइन की खेप को शायद कुछ दिन पहले ड्रोन से गिराया गया था और इसे घर के अंदर छिपा दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।...
मुस्लिम लीग को सेकुलर कहना कांग्रेस के वैचारिक दीवालियेपन की निशानी : भाजपा

मुस्लिम लीग को सेकुलर कहना कांग्रेस के वैचारिक दीवालियेपन की निशानी : भाजपा

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). भाजपा ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को सेकुलर बताये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए आज कहा कि देश के बंटवारे के समय मोहम्मद अली जिन्ना के एक निर्देश पर डायरेक्ट एक्शन को अंजाम देकर हजारों हिन्दुओं का जनसंहार करने वाली मुस्लिम लीग को सेकुलर कहना कांग्रेस के वैचारिक दीवालिये पन का प्रमाण है।भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने अमेरिका के दौरे पर गये श्री गांधी के ताजा बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जिस मुस्लिम लीग की स्थापना बीसवीं सदी के प्रथम दशक में ब्रिटिश हुकूमत की सेवा के लिए हुई और जिस मुस्लिम लीग ने 'डायरेक्ट एक्शन को अंजाम देकर जिन्ना के एक निर्देश पर हजारों हिंदुओं का जनसंहार किया, उसे सेकुलर साबित करना कांग्रेस की वैचारिक दीवालिएपन का जीवंत प्रमाण है।उन्होंने कहा, जिस मुस्लिम लीग के कारण पहली बार किसी देश का बंटवारा मजहब...
भारत के पांच सबसे मूल्यवान ब्रांड में टीसीएस शीर्ष पर, दो ब्रांड रिलायंस समूह के

भारत के पांच सबसे मूल्यवान ब्रांड में टीसीएस शीर्ष पर, दो ब्रांड रिलायंस समूह के

देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली (वार्ता). दुनिया की अग्रणी ब्रांड कंसल्टेंसी कंपनी इंटरब्रांड की ताजा रिपोर्ट में टाटा समूह की कंपनी टीसीएस भारत के सबसे मूल्यवान पांच ब्रांड में और पहले पांच में रिलायंस समूह के दो ब्रांड- रिलायंस और जियो को भी रखा गया है।इंटरब्रांड ने भारत के शीर्ष 50 सबसे मूल्यवान ब्रांडों की लिस्ट जारी की है। 1,09,576 करोड़ रुपए के ब्रांड मूल्य वाली टाटा कंसल्टेसी सर्विसेज लि (टीसीएस) सबसे ऊपर है। शीर्ष पांच ब्रांड में इन्फोसिस, एचडीएफसी का भी नाम है। सूची में एसबीआई और आईसीआईसीआई क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं।इंटरब्रांड की इस सूची में अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस दूसरे पायदान पर और रिलायंस उद्योग समूह का ही एक अन्य ब्रांड जियो पांचवे स्थान पर रखा गया है। रिलायंस का ब्रांड मूल्य 65,320 करोड़ रुपए और जियो का ब्रांड मूल्यू 49,027 करोड़ रुपये आंका गया है।आईटी कंपनी इंफोसिस 53,32...
लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पूछताछ

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पूछताछ

देश-विदेश
पटना: जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा इससे प्रभावित लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती भी दिख रही हैं। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पेश हुई। कोर्ट ने समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था। ध्यान रहे कि इस मामले में लालू के अलावा राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी नामजद आरोपी हैं। सीबीआई की ओर से इस दौरान कोर्ट से समय की मांग की गई। पूरक आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोर्ट ने सीबीआई को समय दे दिया है।कोर्ट ने दिया सीबीआई को समयकोर्ट ने गुरुवार को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल करने के लिए सीबीआई को अतिरिक्त समय दे दिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट को सूचित किया था कि वह अदालत की छुट्टी के बाद पूरक आरोपपत्र दाखिल करेगी। इसके बाद अदालत ने उसे समय दिया। हालांकि कोर्ट ने सीबीआई से स्...
मुझे अपमानित किया गया… तमतमाए चेहरे से सिंधिया ने बताया कांग्रेस क्यों छोड़ी थी

मुझे अपमानित किया गया… तमतमाए चेहरे से सिंधिया ने बताया कांग्रेस क्यों छोड़ी थी

देश-विदेश
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताया है। इस सवाल का जवाब देते हुए उनके चेहरे का हावभाव बदल गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे वह कभी नहीं भागे। न कभी उन्होंने सीएम पद के लिए कांग्रेस के सामने शर्त रखी। कांग्रेस छोड़ने का कारण अपमान था। कांग्रेस ने उनके आत्मसम्मान को झकझोर दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कुर्सी पर बैठकर उनका अपमान किया। उन्होंने कभी कोई पद देने की बात नहीं की। लेकिन, उन्होंने कभी आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं किया। जब इस पर आंच आईं तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ देने का फैसला किया।...
गडकरी का दावा: अगले साल मोदी की अगुवाई में फिर जीतेगी भाजपा

गडकरी का दावा: अगले साल मोदी की अगुवाई में फिर जीतेगी भाजपा

देश-विदेश
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी। गडकरी ने ह्यटाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव' को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास के लिए बेहतर काम किया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है। सड़क परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ह्यह्य2024 हम जीतने वाले हैं।'' उन्होंने कहा, ह्यह्यहमने अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। देश के विकास के लिए जनता हमें चुनेगी।'' भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 303 सीट ...
बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

देश-विदेश
जम्मू (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार सुबह जम्मू के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह जानकारी बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने दी।प्रवक्ता ने कहा, ह्लआज सुबह बीएसएफ के जवानों को सांबा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी।ह्वउन्होंने कहा कि उस घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने चुनौती दी लेकिन वह सीमा पर लगे बाड़ की ओर बढ़ता रहा।प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद सैनिकों ने उसपर गोली चलाई और उसे मार गिराया। उन्होंने कहा कि उनके पास से कोई हथियार या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ और मामले की जांच चल रही है।...
जम्मू कश्मीर: लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार, गोला-बारूद बरामद

जम्मू कश्मीर: लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार, गोला-बारूद बरामद

देश-विदेश
श्रीनगर (वार्ता). जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।पुलिस ने कहा कि उन्हें फ्रेस्टिहार क्रीरी गांव में आतंकवादी गतिविधियों के बारे में एक विशेष सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद संयुक्त बलों ने कार्रवाई कर उन दोनों की गिरफ्तारी की।पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा कि ह्लएक खुफिया सूचना प्राप्त होने बाद बारामूला पुलिस और 29आरआर के संयुक्त बलों ने फ्रेस्तिहार क्रीरी क्रासिंग में एक मोबाइल वाहन चेक पोस्ट तैनात किया। क्रॉसिंग की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों ने चेक पोस्ट को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें जुगत लगाकर पकड़ लिया गया।ह्वपुलिस ने कहा कि जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से दो चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन और 15 कारतूस बरामद किया गया और उन्हें तुरंत ...
मई में रिकार्ड 1.57 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह

मई में रिकार्ड 1.57 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष मई में 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा जों मई 2022 में संग्रहित 140885 करोंड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। मई 2023 में संग्रहित राजस्व जीएसटी के लागू होने के बाद पांचवी कार 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है।इस वर्ष अप्रैल में रिकार्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक राजस्व था। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल में यह राशि 167540 करोड़ रुपये रहा था। पिछले 14 महीने से जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। मार्च 2023 में यह 160122 करोड़ रुपये रहा था।वित्त मंत्रालय ने आज यहां जीएसटी राजस्व संग्रह का आंकड़ा जारी किया जिसमें मई 2023 में संग्रहित राजस्व 157090 करोड़ रुपये रहा है। इस वर्ष अप्रैल में संग्रहित राजस्व में सीजीएसटी 28411 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 35828 करोड़ रुपये, आईजीए...