Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

10वीं पास के लिए जीडी कॉन्स्टेबल की 1.30 लाख वैकेंसी, इतनी है सैलरी

10वीं पास के लिए जीडी कॉन्स्टेबल की 1.30 लाख वैकेंसी, इतनी है सैलरी

देश-विदेश
नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी भरी जाएंगी. गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ में 1.30 लाख कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीधी भर्ती के जरिए लेवल 3 के पद भरे जाएंगे.मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीआरपीएफ में जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 1,29,929 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 1,25,262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 4,467 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं. कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी.जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष पास होना चाहिए या पूर्व सेन...
पंजाब में पाक सीमा के पास बोतलों व पैकेट्स में पैक 12 किलो हेरोइन बीएसएफ ने की बरामद

पंजाब में पाक सीमा के पास बोतलों व पैकेट्स में पैक 12 किलो हेरोइन बीएसएफ ने की बरामद

देश-विदेश
बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर के पास 2 अलग-अलग जगहों से कुल 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बकौल बीएसएफ, मंगलवार रात अमृतसर के बचीविंड गांव में एक खेत से 9 पैकेट्स में पैक 9.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं, तरनतारन के मेहंदीपुर गांव में बुधवार सुबह 5 बोतलों में पैक 2.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
एनसीईआरटी की किताब से हटाए गए महात्मा गांधी व आरएसएस बैन से जुड़े कुछ तथ्य

एनसीईआरटी की किताब से हटाए गए महात्मा गांधी व आरएसएस बैन से जुड़े कुछ तथ्य

देश-विदेश
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीईआरटी की 12वीं की राजनीतिक शास्त्र की किताब से महात्मा गांधी, उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे व इस हत्या के बाद आरएसएस पर कुछ समय तक लगे प्रतिबंध से जुड़े कुछ तथ्य हटाए गए हैं। बकौल रिपोर्ट, महात्मा गांधी की हिंदू-मुस्लिम एकता की कोशिशों से हिंदू चरमपंथियों के नाखुश होने वाला तथ्य भी हटाया गया।...
एससी/एसटी समुदाय व महिलाओं को सशक्त किया: स्टैंड-अप इंडिया के 7 वर्ष होने पर पीएम

एससी/एसटी समुदाय व महिलाओं को सशक्त किया: स्टैंड-अप इंडिया के 7 वर्ष होने पर पीएम

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को स्टैंड-अप इंडिया योजना के 7 वर्ष पूरे होने पर बताया कि इस योजना के तहत अब तक 1,80,630 से अधिक खातों में ₹40,710.43 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "इस पहल ने अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों व महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"...
हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक को मार्शलों ने हाथ-पैर पकड़कर निकाला बिहार विधानसभा से बाहर

हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक को मार्शलों ने हाथ-पैर पकड़कर निकाला बिहार विधानसभा से बाहर

देश-विदेश
बिहार में हुई हिंसा को लेकर विधानसभा में जारी विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार को सभाध्यक्ष ने बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। मार्शलों द्वारा मिश्रा के हाथ-पैर पकड़कर उन्हें सदन से बाहर ले जाने का वीडियो सामने आया है। इस कार्रवाई पर जीवेश ने कहा कि लोकतंत्र आज शर्मसार हो गया है।...
आजाद बोले- मोदी ने कभी बदला नहीं लिया:ढट राजनेता जैसा बर्ताव करते रहे; 370 खत्म हुई तो विपक्ष के धरने में नहीं आए जयराम

आजाद बोले- मोदी ने कभी बदला नहीं लिया:ढट राजनेता जैसा बर्ताव करते रहे; 370 खत्म हुई तो विपक्ष के धरने में नहीं आए जयराम

देश-विदेश
नई दिल्ली. कांग्रेस से बगावत कर नई पार्टी बनाने वाले गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। इसके अलावा आजाद ने अपने दो सहयोगियों जयराम रमेश और सलमान खुर्शीद जैसे कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर राजनैतिक और वैचारिक मतभेदों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।बुधवार को गुलाम नबी की आॅटोबायोग्राफी 'आजाद' लॉन्च होने वाली है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह इसकी लॉन्चिंग करेंगे। आजाद ने इसमें अपने 55 साल के राजनीतिक अनुभवों का जिक्र किया है। बुक लॉन्च से पहले आजाद का बयान आया है। उन्होंने और क्या कहा?मोदी ने बदले की भावना से काम नहीं कियाआजाद ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी अठक से बातचीत में कहा- मैंने प्रधानमंत्री के साथ जो किया, और उन्होंने जो व्यवहार मेरे साथ किया। इसका मोदी को श्रेय देना चाहिए। वह बहुत उदार हैं। विपक्ष के नेता के तौर पर मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर न...
राजीव भी नहीं कर पाए थे वापसी, इंदिरा के बाद कोई जमीनी नेता नहीं; गुलाम नबी आजाद ने खूब सुनाया

राजीव भी नहीं कर पाए थे वापसी, इंदिरा के बाद कोई जमीनी नेता नहीं; गुलाम नबी आजाद ने खूब सुनाया

देश-विदेश
नई दिल्ली. गुलाम नबी आजाद ने बीते साल सितंबर में कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन अब भी पार्टी पर हमला करना नहीं छोड़ा है। बुधवार को गुलाम नबी आजाद की आत्मकथा का विमोचन होने वाला है और उससे पहले उन्होंने कांग्रेस के साथ अपने 50 साल के रिश्तों पर विस्तार से बात की है। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की वापसी की संभावनाओं को लेकर कहा कि ऐसा होना फिलहाल मुश्किल है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह नेहरू, इंदिरा या फिर राजीव गांधी का वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि राजीव गांधी भी वापसी नहीं कर पाए थे।उन्होंने कहा कि सिर्फ इंदिरा गांधी चुनावी हार के बाद वापसी कर पाई थीं। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यही थी कि इंदिरा गांधी जमीनी नेता थीं। उन्होंने किशोरावस्था में आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसलिए हर चीज से वह गुजरी थीं। वह लोगों के दिलों में बसी हुई थीं। मौजूदा लीडरशिप ...
रामनवमी हिंसा को लेकर अनुराग ठाकुर ने ममता, नीतीश पर साधा निशाना, कहा-तुष्टीकरण की राजनीति

रामनवमी हिंसा को लेकर अनुराग ठाकुर ने ममता, नीतीश पर साधा निशाना, कहा-तुष्टीकरण की राजनीति

देश-विदेश
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामनवमी पर हिंसा की घटनाओं को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मंगलवार को निशाना साधा और उनपर अल्पसंख्यक वोटों के लिए ह्यतुष्टीकरण की राजनीति' करने का आरोप लगाया।जैन तीर्थंकर महावीर की जयंती पर विश्व शांति और सौहार्द दिवस मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की वोट बैंक की राजनीति देश के समक्ष कई समस्याएं और अनेक चुनौतियां खड़ी कर सकती है। गौरतलब है कि रामनवमी के अवसर पर पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल और बिहार में कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आई थी।ठाकुर ने कहा, ह्यह्य आज के समय में यह बहुत प्रासंगिक विषय है। विश्व के एक हिस्सा में काफी समय से युद्ध जारी है। जब मैं भारत की स्थिति देखता हूं तो यहां शांति का माहौल है, लेकिन रामन...
चार महिला सहित उन्नीस नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

चार महिला सहित उन्नीस नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

देश-विदेश
बीजापुर (वार्ता). छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित सिलगेर में चार महिला सहित 19 नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि सिलगेर में कल सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम में आसपास के 400 ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर चार महिला सहित 19 नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन स्वरूप आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दस-दस हजार की प्रोत्साहन राशि वितरित की गयी है।...
नाथुला में हिमस्खलन से छह लोगों की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

नाथुला में हिमस्खलन से छह लोगों की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

देश-विदेश
गंगटोक (वार्ता).सिक्किम में चीन की सीमा के समीप नाथुला में मंगलवार को हिमस्खलन से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 150 से अधिक के फंसे होने की आशंका है।हिमस्खलन की घटना दोपहर 12.15 बजे गंगटोक से करीब 25 किलोमीटर दूर जवाहरलाल नेहरू मार्ग से करीब 15 मील की दूरी पर पर हुई। इस मार्ग पर के बर्फ से ढके पहाड़ी किनारे के पास मौजूद यह क्षेत्र गंगटोक को त्सोमगो झील और नाथुला सीमा के पर्यटन स्थलों से जोड़ता है।प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक करीब 30 लोगों को बचाया गया है और उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नाथुला में बचाव अभियान की निगरानी कर रहे गंगटोक के पुलिस अधीक्षक तेनजिंग लोडेन लेपाच ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है। स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ सीमा सड़क संगठन, पुलिस और सेना हिमस्खलन में दबे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सड़क...