Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

एक किलोग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू

एक किलोग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू

देश-विदेश
होशियारपुर (वार्ता). पंजाब के होेशियारपुर में पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर के एक युवक को एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।कोट फतूही पुलिस ने बताया कि फगवाड़ा-माहिलपुर मार्ग पर नाके पर पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक कार रोकी। तलाशी में पुलिस को एक किलो हेरोइन मिली, जिसके बाद पुलिस ने कारसवार गुरजंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।...
सोमवार, मंगलवार को देश भर में होगी कोविड माक ड्रिल

सोमवार, मंगलवार को देश भर में होगी कोविड माक ड्रिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले सप्ताह की शुरूआत में देशभर में कोविड से निपटने के लिए माक ड्रिल आयोजित की जायेगी।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर शुक्रवार को राज्यों के साथ कोविड से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। श्री मांडविया आॅनलाइन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव और प्रबंधन के लिए केन्द्र राज्यों को पिछली बार की तरह सामूहिक भावना से काम जारी रखने की जरूरत है।केन्द्रीय मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड प्रबंधन की सभी तैयारियां करने की सलाह दी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से इस महीने की 10 और 11 तारीख को सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य अधि...
मालिक ने बैंक में जमा करने के लिए दिए 35 लाख रुपये, कर्मचारी पूरी रकम लेकर हुआ नौ दो ग्यारह

मालिक ने बैंक में जमा करने के लिए दिए 35 लाख रुपये, कर्मचारी पूरी रकम लेकर हुआ नौ दो ग्यारह

देश-विदेश
नई दिल्ली। लाहौरी गेट इलाके में कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को फर्म के खाते में 35 लाख रुपये में जमा करने के लिए दिए, लेकिन रास्ते में एक कर्मचारी ने दूसरे को कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए भेजा और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद 72 घंटे में उत्तरी जिला पुलिस ने आरोपित मुकेश कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर चोरी के सारे रुपये बरामद कर लिए हैं।साथी को भेजा कोल्ड ड्रिंक लानेडीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि कारोबारी महेंद्र कुमार गुप्ता ने गत सोमवार को अपने कर्मचारी पवन और मुकेश गुप्ता को अपनी फर्म के बैंक खाते में 35 लाख रुपये जमा करने के लिए दिए थे। अपनी शिकायत में महेंद्र ने बताया कि रास्ते में पवन ने उन्हें फोन कर बताया कि मुकेश ने रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक लाने को भेजा। जब वह वापस आया तो वहां पर मुकेश नहीं मिला। वह पैसों से भरा बैग लेकर फ...
बंगाल में विस्फोटक की तस्करी से एनआईए भी हैरान… अमोनियम नाइट्रेट ने ऐसे डराया कि होने लगी बेरूत ब्लास्ट की चर्चा

बंगाल में विस्फोटक की तस्करी से एनआईए भी हैरान… अमोनियम नाइट्रेट ने ऐसे डराया कि होने लगी बेरूत ब्लास्ट की चर्चा

देश-विदेश
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एनआईए ने पश्चिम बंगाल में विस्फोटक और डेटोनेटर की सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों बोकारो के मेराजुद्दीन अली खान और बीरभूम के मीर मोहम्मद नुरुज्जमां को रानीगंज और कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। बात सिर्फ इनकी गिरफ्तारी की नहीं, इस पूरे मामले में विस्फोटकों का जो जखीरा जो पकड़ा गया वह चिंता की बात है। इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और अमोनियम नाइट्रेट की चर्चा हो रही है लेकिन इसकी मात्रा इतनी थी कि एक इलाका पूरी तरह से तबाह हो जाता। अमोनियम नाइट्रेट जिस मात्रा में जब्त किया गया है उसके बाद कुछ लोग बेरूत के विस्फोट को भी याद कर रहे हैं। साल 2020 लेबनान की राजधानी बेरूत में 4 अगस्त को ऐसा विस्फोट हुआ जिसने पूरे शहर को मलबे में तब्दील कर दिया। इस विस्फोट के विजुअल देखकर आज भी लोग डर जाते हैं। बेरूत में विस्फोट, अमो...
सामाजिक न्याय, भाजपा के लिए आस्था का विषय: मोदी

सामाजिक न्याय, भाजपा के लिए आस्था का विषय: मोदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बजरंग बली की तरह विशाल चुनौतियों से पार पाने में सक्षम है और कार्यकर्ताओं की भक्ति, समर्पण, शक्ति एवं राष्ट्र प्रथम के मंत्र के बल पर देश में नयी राजनीतिक संस्कृति का सूत्रपात करने में सफल हुई है।श्री मोदी ने यहां भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय भाजपा के लिए राजनीतिक नारा नहीं बल्कि आस्था का विषय है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी का झंडा उत्तोलन किया।श्री मोदी ने अपने संबोधन के आरंभ में पार्टी को इस मुकाम तक लाने वाले सभी पूर्व नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में ...
भारत में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सतर्क

भारत में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सतर्क

देश-विदेश
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट 25% के पार चला गया और एक दिन में 509 नए मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 26.54% हो गया है जो करीब 15 महीनों के अपने उच्चतम स्तर पर है. कोरोना के बढ़ते खतरों के बीच भी लोग मास्क पहनने को लेकर बेहद लापरवाही बरत रहे हैं जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है.अधिकतर लोग सार्वजनिक जगहों, बाजारों, पार्क और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बिना मास्क के चल रहे हैं जो एक बड़ा खतरा पैदा कर सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर यही स्थिति बरकरार रही तो जल्द ही वायरस म्यूटेट कर लोगों में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है.दिल्ली की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में मास्क पहनन...
30 जून तक आधार से लिंक नहीं कराया पैन तो देना होगा ज्यादा जुमार्ना

30 जून तक आधार से लिंक नहीं कराया पैन तो देना होगा ज्यादा जुमार्ना

बिजनेस, देश-विदेश
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पैन से आधार को लिंक करने में देरी पर लग रहे जुमार्ने का बचाव किया है। आधार से पैन की लिकिंग 31 मार्च 2022 तक मुफ्त था उसके बाद 1 अप्रैल 2022 से उस पर 500 रुपये जुमार्ने का प्रावधान कर दिया गया। जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया।फिलहाल स्थिति यह है कि अगर 30 जून 2023 आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं किया गया तो वह निष्क्रिय हो जाएगा। गुरुवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आधार से पैन को लिंक कराने के लिए पूर्व में काफी समय दिया गया था। आधार से पैन को अब तक लिंक हो जाना चाहिए था। जिन लोगों ने ऐसा अब तक नहीं कराया है उन्हें तत्काल ऐसा करा लेना चाहिए। अगर वर्तमान में तय समयसीमा समाप्त हो जाती है तो जुमार्ने में और इजाफा किया जाएगा।वित्त मंत्रालय की ओर से बीते 28 मार्च को जारी एक बयान के अनुसार टीडीएस...
नीतिगत दरों में वृद्धि पर ब्रेक, किश्तों में नहीं होगी बढोतरी

नीतिगत दरों में वृद्धि पर ब्रेक, किश्तों में नहीं होगी बढोतरी

देश-विदेश, बिजनेस
मुंबई (वार्ता). रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज आम लोगों को बड़ी राहत देते हुये नीतिगत दरों में लगातार की जा रही वृद्धि पर ब्रेक लगा दी जिससे आम लोगों के घर, कार और अन्य प्रकार के ऋणों की किश्तों में बढोतरी नहीं होगी।समिति ने रेपो दर को यथावत 6.5 प्रतिशत पर रखने का निर्णय लिया है। समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद आज जारी बयान में यह घोषणा की गयी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह घोषणा करते हुये कहा कि पिछले वर्ष मई से अब तक रेपो दर में 2.50 प्रतिशत की बढोतरी की जा चुकी है। फिलहाल इसमें कोई बढोतरी नहीं की जा रही है लेकिन नीतिगत दरों में बढोतरी पर ब्रेक लगाने के बावजूद मौद्रिक नीति समिति भविष्य में कोई भी कदम उठाने में नहीं हिचकिचायेगी।समिति के इस निर्णय के बाद फिलहाल नीतिगत दरों में बढोतरी नहीं होगी। रेपो दर 6.5 प्रतिशत, स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 6.25 प्रतिशत, मार...
दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका, कहा- गवाहों पर असर डाल सकते हैं आप नेता

दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका, कहा- गवाहों पर असर डाल सकते हैं आप नेता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अभी जेल में रहना होगा। सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका गुरुवार (6 अप्रैल) को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। सत्येंद्र जैन करीब 11 महीने से जेल में है। आज हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के साथ ही सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर निकलने की उम्मीद समाप्त हो गई है। सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में 22 मार्च को सुनवाई हुई थी। जिसमें न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने आरोपी के वकील और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलीलें सुनी थी। इसके बाद अदालत ने जैन और उनके दो सहयोगियों की जमानत याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। जिसपर आज फैसला देते हुए कोर्ट ने जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी।जमानत याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने की यह टिप्पणीसत्यैंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज क...
कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का कमल

कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का कमल

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के पुत्र अनिल कुमार एंटनी ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में राज्यसभा के नेता सदन एवं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने श्री एंटनी को अंगवस्त्र पहना कर और सदस्यता पर्ची सौंप पर भाजपा में उनका स्वागत किया। बाद में श्री एंटनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निवास पर जा कर उनकी शुभकामनाएं ग्रहण कीं।श्री एंटनी ने कहा कि बहुत से कांग्रेस नेता मानते हैं कि उनकी ड्यूटी एक परिवार विशेष के लिए काम करना है लेकिन उनका मानना है कि उनकी ड्यूटी लोगों के लिए काम करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस काम में योगदान करके उन्हे...