Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। 30 से ज्यादा दिन के बाद भी आज दाम स्थिर हैं। पिछले कई महीनों से देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक देश के लिए अहम

एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक देश के लिए अहम

बिजनेस
मुंबई। आरबीआई ने मंगलवार को कहा कि एसबीआई के साथ निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए अहम बैंक हैं। ये घरेलू स्तर पर प्रणाली के हिसाब से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) या संस्थान बने हुए हैं। तीनों बैंक इतने महत्वपूर्ण हैं कि अगर ये डूबे तो देश का अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी। एसआईबी के तहत आने वालों बैंकों को महत्वपूर्ण माना जाता है। इन बैंकों के लिए संकट के समय सरकार से समर्थन की उम्मीद होती है। इस धारणा के कारण इन बैंकों को वित्तपोषण बाजार में कुछ लाभ मिलते हैं। इन बैंकों को ऐसा बैंक भी माना जाता है, जिनका असफल होना इतना नुकसानदेह हो सकता है कि नीति बनाने वाले इनके विफल होने का कोई भी जोखिम नहीं उठा सकते। ऐसे में नीतियों का निर्धारण इस आधार पर किया जाता है कि इन महत्वपूर्ण बैंको के लिए जोखिमों को कम-से-कम किया जा सके।  ...
अब अपने बच्चों के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट

अब अपने बच्चों के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आपके घर में 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे हैं और उसके भविष्य को लेकर आप परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। पंजाब नेशनल बैंक इस बार आपके बच्चों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है। इसके तहत पीएनबी बच्चों के लिए एक खास अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। इस खाते का नाम पीएनबी जूनियर एसएफ अकाउंट है। एसएफ का मतलब है सेविंग फंड। सबसे खास बात ये है कि बैंक इस सेविंग फंड अकाउंट को बच्चों के लिए इसलिए लाया है, ताकि बच्चों में बचपन से ही सेविंग करने की आदत पड़ सके। इस खाते पर पंजाब नेशनल बैंक बच्चों को कई खास सुविधाएं दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी कई खास खाते की सुविधा दी जाती है, जिसके जरिए आप अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं।...
कोरोना का असर:कंपनियों ने फिर शुरू किया वर्क फ्रॉम होम, अप्रैल के बाद ऑफिस चालू होने की उम्मीद

कोरोना का असर:कंपनियों ने फिर शुरू किया वर्क फ्रॉम होम, अप्रैल के बाद ऑफिस चालू होने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई कोरोना की तीसरी लहर का असर कॉर्पोरेट जगत में दिखना शुरू हो गया है। कंपनियां धीरे-धीरे वर्क फ्रॉम होम को फिर से लागू करने में जुट गई हैं। इनका मानना है कि अब अप्रैल के बाद से ही ऑफिस के बारे में सोचा जा सकता है। सिप्ला ने लागू किया वर्क फ्रॉम होम पिछले हफ्ते फार्मा कंपनी सिप्ला ने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया। कंपनी ने कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं आता, तब तक वर्क फ्रॉम होम ही लागू रहेगा। उसके पहले दिसंबर के अंतिम हफ्ते में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया था।...
ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर तक सिर्फ 111 इलेक्ट्रिक स्कूटर ही बेचे, जबकि दावा लगभग 90 हजार बुकिंग का

ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर तक सिर्फ 111 इलेक्ट्रिक स्कूटर ही बेचे, जबकि दावा लगभग 90 हजार बुकिंग का

बिजनेस
नई दिल्ली ओला इलेक्ट्रिक ने 30 दिसंबर 2021 तक सिर्फ 111 ओला S1 और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी की है। केंद्र के व्हीकल्स पोर्टल के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को सिर्फ 4 राज्यों में डिलीवर किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने अभी तक इसकी डिलीवरी पर कोई डेटा जारी नहीं किया है। डेटा से पता चलता है कि ओला इलेक्ट्रिक ने ज्यादातर कर्नाटक और अपने स्तर तमिलनाडु में अपने S1 और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर किए। डिलीवर किए गए 111 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से 60 कर्नाटक में और 25 तमिलनाडु में थे। महाराष्ट्र और राजस्थान 2 अन्य राज्य हैं जहां पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की क्रमशः 15 और 11 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन किया गया। ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया था कि उसे अपने ई-स्कूटर के लिए लगभग 90 हजार बुकिंग मिली थी। पिछले साल अगस्त में ई-स्कूटर लॉन्च करने वाली ईवी मैन्युफै...
देश में बेरोजगारी दर 7.91% पर पहुंची, ओमिक्रॉन से आर्थिक सुधारों को नुकसान की आशंका

देश में बेरोजगारी दर 7.91% पर पहुंची, ओमिक्रॉन से आर्थिक सुधारों को नुकसान की आशंका

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना की तीसरी लहर के बीच देश में बेरोजगारी फिर बढ़ने लगी है। प्राइवेट थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर में बेरोजगारी दर 7.9% रही जो नवंबर (7.0%) के मुकाबले ज्यादा है। CMIE के अनुसार अगस्त 2021 (8.3%) के बाद यह बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। 9% पर पहुंची शहरी बेरोजगारी दरCMIE के ताजा डेटा के मुताबिक दिसंबर में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9.3% पर पहुंच गई है। नवंबर में ये 8.2% थी। ग्रामीण बेरोजगारी दर भी दिसंबर में बढ़कर 7.3% पर पहुंच गई है। कई अर्थशास्त्रियों को चिंता है कि ओमिक्रॉन पिछली तिमाही में देखे गए आर्थिक सुधार को नुकसान पहुंचा सकता है।...
फ्यूचर रिटेल की दिल्ली हाईकोर्ट से मांग- अमेजन के साथ आर्बिट्रेशन प्रोसीडिंग्स को अवैध घोषित किया जाए

फ्यूचर रिटेल की दिल्ली हाईकोर्ट से मांग- अमेजन के साथ आर्बिट्रेशन प्रोसीडिंग्स को अवैध घोषित किया जाए

बिजनेस
नई दिल्ली फ्यूचर रिटेल ने दिल्ली हाईकोर्ट से अमेजन के साथ चल रही आर्बिट्रेशन प्रोसीडिंग्स को अवैध घोषित करने के लिए कहा है। फ्यूचर रिटेल ने कहा कि देश की एंटीट्रस्ट एजेंसी उसकी और अमेजन की 2019 में हुई डील को सस्पेंड कर कर चुकी है। ऐसे में ये डील अब लीगल नहीं है। अमेजन और फ्यूचर रिटेल के बीच लंबे समय से डील को लेकर चल रहे विवाद की सुनवाई सिंगापुर आर्बिट्रेशन पैनल में हो रही है, लेकिन दोनों पक्ष आर्बिट्रेटर के लिए गए कुछ फैसलों को लागू करने या रद्द करने के लिए भारतीय अदालतों में केस लड़ रहे हैं।...
एंड्रॉयड से आईफोन पर चैट ट्रांसफर होगी, एडमिन किसी भी मैसेज को डिलीट कर पाएंगे

एंड्रॉयड से आईफोन पर चैट ट्रांसफर होगी, एडमिन किसी भी मैसेज को डिलीट कर पाएंगे

बिजनेस
नई दिल्ली वॉट्सऐप में इस साल कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनसे मैसेंजर को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाएगा। नए फीचर्स ज्यादातर यूजर यूटिलिटी से जुड़े होंगे। वॉट्सऐप जिन फीचर्स को इस साल लॉन्च करने वाला है, उनकी टेस्टिंग काफी लंबे समय से चल रही है। आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।
सेंसेक्स 929 पॉइंट्स बढ़कर 59183 पर बंद, निवेशकों की संपत्ति 4 लाख करोड़ बढ़ी

सेंसेक्स 929 पॉइंट्स बढ़कर 59183 पर बंद, निवेशकों की संपत्ति 4 लाख करोड़ बढ़ी

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में आज साल के पहले कारोबारी दिन में अच्छी खासी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 929 पॉंइंट्स बढ़कर 59,183 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 271 अंक बढ़कर 17,625 पर रहा। इससे पहले शुक्रवार को यानी साल के अंतिम दिन भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। निवेशकों की संपत्ति यानी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 269.95 लाख करोड़ रुपए रहा। शुक्रवार को यह 266 लाख करोड़ रुपए था। करीबन लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही।...
नए एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं ये 3 यूजफुल ऐप्स; हैंड नोट्स लेने जैसे काम आसान होंगे

नए एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं ये 3 यूजफुल ऐप्स; हैंड नोट्स लेने जैसे काम आसान होंगे

बिजनेस
नई दिल्ली साल के अंत में यह जानना एक अच्छा आइडिया हो सकता है कि पिछले साल कौनसे ऐप्स टॉप पर रहे। इससे आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इंस्टॉल करने के लिए बेस्ट ऐप्स की लिस्ट के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में एंड्रॉयड पुलिस वेबसाइट ने कुछ यूजफुल ऐप्स के नाम बताएं हैं जो आपके फोन को ज्यादा उपयोगी बनाने का काम कर सकते हैं।...