‘प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास योजना’ के तहत हर व्यक्ति को एक लाख रुपया दे रही मोदी सरकार
नई दिल्ली
एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास योजना' के तहत सभी लोगों के खाते में 1 लाख रुपए की धनराशि जमा कर रही है। अगर आपके पास भी ऐसा संदेश आया है तो सावधान हो जाइए। इससे संबंधित लिंक को मत खोलें और अगर आधार, पैन, बैंक खाता, ओटीपी जैसी कोई भी जानकारी न दें। यह एक फेक मैजेज है। पीआईबी के फैक्ट चेक में यह दाव फर्जी पाया गया है। इस दावे के बारे में खुद पीआईबी फैक्ट चेक ने यह ट्वीट किया है।
बता दें कि पीआईबी भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है। पीआईबी ने कहा है कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी किसी योजना से संबंधित कोई घोषणा नहीं की गई है।
ऐसी किसी भ्रामक खबर की यहां करें शिकायत
सरकार से जुड़ी कोई खबर सच ...





