Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

कारों की बिक्री 21% और दोपहिया की 24% बढ़ी:नवंबर में घरेलू बाजार में 23.80 लाख यानी हर सेकंड एक वाहन बिका

कारों की बिक्री 21% और दोपहिया की 24% बढ़ी:नवंबर में घरेलू बाजार में 23.80 लाख यानी हर सेकंड एक वाहन बिका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. त्योहारों का सीजन निकलने के बाद भी देश में गाड़ियों की बिक्री तेज रफ्तार से बढ़ी है। नवंबर में हर सेकंड एक वाहन बिका और कुल बिक्री 23.80 लाख के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। यह बीते साल नवंबर की तुलना में 26% ज्यादा है। बीते माह दोपहिया की बिक्री में 23.61% बढ़ोतरी हुई और कारों की बिक्री 21.31% बढ़ी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में कुल 23,80,465 वाहन बिके। अक्टूबर की तुलना में भी वाहनों की बिक्री 13.65% बढ़ी है। फाडा के अधिकारियों के मुताबिक नवंबर की रिटेल बिक्री भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इतिहास में मार्च 2020 को छोड़कर अब तक की सबसे शानदार रही। त्योहारी सीजन के मुकाबले ज्यादा बिकीं गाड़ियांशुक्रवार को जारी फाडा के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के 30 दिनों में नवरात्रि से दिवाली तक त्योहारों के 42 दिनों के मुकाबले ज्यादा वाहन बिके। ...
सैमसंग ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन:8,499 में मिलेगा गैलेक्सी M04, इसमें 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज

सैमसंग ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन:8,499 में मिलेगा गैलेक्सी M04, इसमें 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज

बिजनेस
नई दिल्ली. सैमसंग ने अपने गैलेक्सी M04 (Galaxy M04) फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी M04 में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8GB RAM मिलेगी। फोन की कीमत 8,499 रुपए से शुरू होती है। यह 16 दिसबंर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। मिलेंगे दो रियर और एक फ्रंट कैमराफोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी M04 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं, जो एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने मिंट ग्रीन, गोल्ड, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरीइसमें रैम प्लस फीचर की बदौलत 8GB तक रैम मिलती है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 128GB का इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिलेगा। फोन में एचडी+ रिजोलूशन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा है, जो 7...
दाल-रोटी महंगी:1 महीने में 5% बढ़े गेहूं-दालों के भाव, पाम ऑयल छोड़कर सभी प्रमुख खाद्य तेलों के दाम में मामूली तेजी

दाल-रोटी महंगी:1 महीने में 5% बढ़े गेहूं-दालों के भाव, पाम ऑयल छोड़कर सभी प्रमुख खाद्य तेलों के दाम में मामूली तेजी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. दाल-रोटी एक बार फिर महंगी होने लगी है। बीते एक महीने में रिटेल बाजार में गेहूं व दाल के भाव 5% और 4% तक बढ़ गए हैं। पाम ऑयल को छोड़कर सभी प्रमुख खाद्य तेलों की कीमतों में भी इस दौरान मामूली वृद्धि हुई है। दूसरी तरफ आलू, प्याज और टमाटर की औसत रिटेल कीमतों में गिरावट आई है। गेहूं का औसत रिटेल भाव 31.90 रुपए प्रति किलोकेंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘देश में गेहूं और दाल जैसी जरूरी वस्तुओं की औसत रिटेल कीमतों में हाल के महीनों में कोई तेज और लगातार वृद्धि नहीं हुई है।’ गोयल के मुताबिक, 6 दिसंबर को गेहूं का औसत रिटेल भाव एक महीने पहले के 30.50 रुपए की तुलना में 31.90 रुपए प्रति किलो हो गया। 35.20 रुपए से बढ़कर 37.40 रुपए हुआ आटासरकार ने आटे की औसत रिटेल कीमत की जानकारी नहीं दी। लेकिन सरकार की मूल्य निगरानी प्र...
ट्विटर डिलीट करेगा 150 करोड़ अकाउंट:मस्क बोले- बिना इस्तेमाल वाले अकाउंट हटाकर स्पेस फ्री करेंगे, लेकिन इससे यूजर बेस घटेगा

ट्विटर डिलीट करेगा 150 करोड़ अकाउंट:मस्क बोले- बिना इस्तेमाल वाले अकाउंट हटाकर स्पेस फ्री करेंगे, लेकिन इससे यूजर बेस घटेगा

बिजनेस
सैन फ्रांसिस्को. ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के करोड़ों इनएक्टिव अकाउंट्स को हटाने का ऐलान किया है। मस्क ने ट्वीट में लिखा, 'ट्विटर जल्द ही 1.5 बिलियन (150 करोड़) अकाउंट के नेम स्पेस को फ्री करना शुरू कर देगा'। ट्विटर के अपने अधिग्रहण के बाद से मस्क, कंपनी में कई बदलाव कर चुके हैं जिनमें से ये एक है। स्पेस फ्री होगा, लेकिन यूजर बेस घटेगामस्क के इस फैसले से उन यूजर्स को फायदा होगा जो एक पर्टिकुलर यूजर नेम चाहते हैं लेकिन इसे ले नहीं पा रहे क्योंकि किसी ओर ने इसे पहले ही ले रखा है और वो उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा। मस्क के इस कदम से स्पेस तो फ्री हो जाएगा, लेकिन इससे ट्विटर का यूजर बेस भी कम होगा। हालांकि मस्क ने उस हिस्से पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अब तक 2 बड़े बदलाव किए कॉस्ट कटिंग के लिए करीब आधे एम्प्लॉइज को निकाल दिया है। छंटनी के बाद मस्क ने कहा ...
महंगे होम लोन से निपटने के 4 उपाय:रिफाइनेंस से लेकर लोन टेन्‍योर बढ़ाने से बजट बिगड़ने से बचा सकेंगे

महंगे होम लोन से निपटने के 4 उपाय:रिफाइनेंस से लेकर लोन टेन्‍योर बढ़ाने से बजट बिगड़ने से बचा सकेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. RBI के रेपो रेट में 0.35% इजाफा करने के बाद अब बैंक भी लोन की ब्याज दरों में बढ़ावा करेंगे। ऐसे में होम लोन भी महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। यदि ब्याज दर बढ़ने से आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग बिगड़ रही हो तो कुछ कदम उठाने होंगे। हम आपको आज ऐसी 4 विकल्पों के बारे में बता रहे हैं जो आपका बजट बिगड़ने से बचा सकते हैं। सबसे पहले समझें कितनी बढ़ जाएगी EMIमान लीजिए कि आपने 20 लाख का होम लोन 20 साल के लिए 7.55% ब्याज दर पर लिया है। इस पर आपकी किस्त (EMI) 16,173 रुपए बनेगी। वहीं यदि लोन की ब्याज दर 0.35% बढ़ कर 7.90% हो जाती है, तो आपको 16,605 रुपए EMI चुकानी होगी। 1. रिफाइनेंस करेंहोम लोन रिफाइनेंस यानी बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन तब अपनाया जाता है जब आपके लोन की दर और मार्केट रेट में बड़ा (0.25-0.50%) अंतर हो। मान लीजिए कि आपका रेट 7.90% है और बाजार में 7.50% पर लोन मिल...
RBI ने ब्याज दरें 0.35% बढ़ाईं:20 साल वाले 30 लाख के लोन पर करीब 1.55 लाख रु. ज्यादा चुकाने होंगे

RBI ने ब्याज दरें 0.35% बढ़ाईं:20 साल वाले 30 लाख के लोन पर करीब 1.55 लाख रु. ज्यादा चुकाने होंगे

बिजनेस
नई दिल्ली. बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 0.35% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.90% से बढ़कर 6.25% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। ब्याज दरों पर फैसले के लिए 5 दिसंबर से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही थी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों से जुड़ी घोषणा की। इससे पहले सितंबर में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 5.40% से बढ़कर 5.90% किया गया था। 5 बार में 2.25% की बढ़ोतरीमॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ थ...
मारुति ने वापस बुलाई 9,125 कारें:2 से 28 नवंबर 2022 के बीच हुई थी मैन्युफैक्चरिंग, शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली में गड़बड़ी

मारुति ने वापस बुलाई 9,125 कारें:2 से 28 नवंबर 2022 के बीच हुई थी मैन्युफैक्चरिंग, शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली में गड़बड़ी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई. भारत की सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को 2 से 28 नवंबर 2022 के बीच निर्मित कुल 9,125 गाड़ियों को रिकॉल किया है। इन मॉडल्स में सियाज, ब्रेजा, अर्टिगा, XL6 और ग्रैंड विटारा हैं। कंपनी ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। प्रभावित व्हीकल ओनर्स से कंपनी के ऑथोराइज्ड वर्कशॉप संपर्क करेंगे। फॉल्टी पार्ट का रिप्लेसमेंट फ्री ऑफ कॉस्ट होगा। इससे पहले मारुति सुजुकी अपने तीन मॉडलों वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस की 9,925 यूनिट वापस बालाया था। रियर ब्रेक असेंबली पिन में गड़बड़ी के कारण ये मॉडल्स रिकॉल किए गए थे। शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली में गड़बड़ीकंपनी को इन मॉडल्स में संदेह है कि फ्रंट रो सीट बेल्ट के शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली के चाइल्ड पार्ट्स में से एक में गड़बड़ी है। कुछ मामलों में ये सीट बेल्ट डिसअसेंबली का कारण बन स...
चुनावी राज्यों में पेट्रोल-डीजल का हाल:गुजरात में दिल्ली की तुलना में 6% कम टैक्स, हिमाचल दोनों राज्यों से ज्यादा महंगा

चुनावी राज्यों में पेट्रोल-डीजल का हाल:गुजरात में दिल्ली की तुलना में 6% कम टैक्स, हिमाचल दोनों राज्यों से ज्यादा महंगा

बिजनेस
नई दिल्ली. देश में गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव खूब चर्चा में हैं। इन चुनावों के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में आम आदमी को पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों की बात करें तो ये गुजरात में इनके दाम सबसे कम हैं। टैक्स के बाद दोगुने हो जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दामपेट्रोल-डीजल का बेस प्राइज पर जो अभी 57.16 रुपए है, इस पर केंद्र सरकार 19.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इसके बाद राज्य सरकारें इस पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिसके बाद इनका दाम बेस प्राइज से 2 गुना तक बढ़ जाते हैं। गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में पेट्रोल-डीजल से वैट और सेस वसूलने में दिल्ली सबसे आगे है। यहां पेट्रोल पर 19.40% और डीजल पर 16.75% वै...
लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुआ बाजार:सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 62,834 पर बंद हुआ, रिलायंस और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स

लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुआ बाजार:सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 62,834 पर बंद हुआ, रिलायंस और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (5 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट आई है। वहीं निफ्टी 5 अंक बढ़कर 18,701 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 15 शेयरों में ही तेजी रही। रिलायंस-टाटा मोटर्स टॉप लूजर्सअपोलो हॉस्पिटस, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, SBI लाइफ, BPCL, डॉ रेड्‌डी समेत निफ्टी के 23 शेयरों में गिरावट रही। वहीं हिंडाल्को, टाटा स्टील, UPL, कोल इंडिया, ONGC, NTPC, SBI, JSW स्टील, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड समेत निफ्टी के 27 शेयरों में तेजी देखने को मिली। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.87% की तेजीNSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में तेजी रही। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.87% की तेजी देखने...
10 हजार नहीं, अब 20,000 एम्प्लॉइज की छंटनी करेगी अमेजन:कंपनी के कई टॉप मैनेजर्स को भी निकाला जाएगा, 2023 तक जारी रहेगी छंटनी

10 हजार नहीं, अब 20,000 एम्प्लॉइज की छंटनी करेगी अमेजन:कंपनी के कई टॉप मैनेजर्स को भी निकाला जाएगा, 2023 तक जारी रहेगी छंटनी

बिजनेस
दिग्गज टेक एंड ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्द ही बड़े लेवल पर छंटनी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन अगले कुछ महीनों में 10 हजार नहीं, बल्कि 20,000 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने कई डिपार्टमेंट्स में से एम्प्लॉइज की संख्‍या कम करेगी और कई टॉप मैनेजर्स को भी निकालेगी। इन 2 कारणों की वजह से कंपनी कर रही छंटनीरिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्प्लॉइज की छंटनी में कंपनी के टेक्नोलॉजी, कॉरपोरेट, डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर समेत कई डिपार्टमेंट्स के एम्प्लॉइज शामिल होंगे। कंपनी यह छंटनी इस महीने के आखिरी या फिर न्यू ईयर के बाद तक कर सकती है। छंटनी की वजह आर्थिक मंदी के कारण कॉस्ट कटिंग और कोविड में की गई ओवर हायरिंग को बताया जा रहा है। कुछ दिनों पहले अमेजन के CEO एंडी जेसी ने भी खुलासा किया था कि कंपनी 2023 तक कर्मचारियों को निकालना जारी रखेगी। हालांकि, उन...