निर्यात के मोर्चे पर अच्छी खबर:मई में 69% ज्यादा एक्सपोर्ट, आयात में 74% की बढ़ोतरी, व्यापार घाटा आठ महीने में सबसे कम
निर्यात के मोर्चे पर एक अच्छी खबर है। मई में निर्यात सालाना आधार पर 69% उछल गया। पिछले महीने 32.3 अरब डॉलर के सामान का निर्यात हुआ। वैसे तो इसकी सबसे बड़ी वजह कमजोर बेस इफेक्ट रही। यानी कोविड के चलते पिछले साल इसी महीने बेहद कम निर्यात हुआ था।
दूसरी लहर के बावजूद मई 2019 से 8% ज्यादा निर्यात
अच्छी खबर यह है कि अहम विदेशी बाजारों में भारतीय सामान की मांग बढ़ी है। इस साल मई में कोविड की दूसरी लहर के बावजूद मई 2019 के मुकाबले 8% से ज्यादा निर्यात हुआ। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी प्रोविजनल डेटा से इस बात का पता चला है।
फार्मा एक्सपोर्ट 5.4% घटकर 1.9 अरब डॉलर रह गया
हालांकि पिछले महीने फार्मा एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 5.4% की गिरावट के साथ 1.9 अरब डॉलर रह गया। इसकी वजह अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के देशों में कोविड के मामलों में आई गिरावट रही है। कोविड के चलते पिछले वित्त वर्ष में...








