Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

7595 करोड़ रुपये के घाटे में टेलीकॉम कंपनी Voda-Idea, ग्राहकों ने भी छोड़ा साथ

7595 करोड़ रुपये के घाटे में टेलीकॉम कंपनी Voda-Idea, ग्राहकों ने भी छोड़ा साथ

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीकर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का नेट लॉस बढ़कर 7,595.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 7,132.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।हालांकि, वीआईएल की सेवाओं के जरिये आय 2022-23 की दूसरी तिमाही में 12.8 प्रतिशत बढ़कर 10,614.6 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 9,406.4 करोड़ रुपये थी।      ग्राहकों में आई कमी: कंपनी के विकास का एक प्रमुख पैमाना प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) भी सालाना आधार पर 19.5 प्रतिशत बढ़कर 131 रुपये पर पहुंच गई। कंपनी के ग्राहकों की संख्या बीती तिमाही में घटकर 23.44 करोड़ रह गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 24 करोड़ थी।...
1 शेयर पर 2 बोनस दे रही मल्टीबैगर कंपनी, 2 साल में दिया है 500% का रिटर्न

1 शेयर पर 2 बोनस दे रही मल्टीबैगर कंपनी, 2 साल में दिया है 500% का रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्लीपैकेजिंग बिजनेस से जुड़ी एक स्मॉलकैप कंपनी अपने इनवेस्टर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी कमर्शियल सिन बैग्स लिमिटेड (Commercial Syn Bags) है। कंपनी निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। पैकेजिंग सेक्टर में काम करने वाली कमर्शियल सिन बैग्स ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शनिवार 19 नवंबर 2022 फिक्स की है। यानी, कंपनी के शेयर 18 नवंबर 2022 को एक्स-बोनस पर ट्रेड करेंगे। ...
रिजल्ट के ठीक पहले Nykaa के शेयरों की जबर्दस्त डिमांड, 18% चढ़ गए शेयर

रिजल्ट के ठीक पहले Nykaa के शेयरों की जबर्दस्त डिमांड, 18% चढ़ गए शेयर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सितंबर तिमाही के रिजल्ट से ठीक पहले नायका (Nykaa) के शेयरों की तगड़ी डिमांड देखने को मिली है। इनवेस्टर्स ने सोमवार को निचले स्तरों पर नायका के शेयरों में जमकर खरीदारी की है। कंपनी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17.74 पर्सेंट की तेजी के साथ 1157.55 रुपये के स्तर पर बंद हुए। नायका के शेयरों का वॉल्यूम सोमवार को 6 गुना से ज्यादा बढ़ गया। नायका के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान BSE पर 11790.75 रुपये के अपर सर्किट लेवल को भी छुआ। कंपनी 1 नवंबर को जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के नतीजे पेश करेगी। रिकॉर्ड हाई से 62% से ज्यादा लुढ़क गए शेयर नायका के शेयरनायका (Nykaa) के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 62 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए थे। नायका के शेयर 28 अक्टूबर 2022 को 975 रुपये पर पहुंच गए थे, जो कि कंपनी के शेयरो...
90 मिनट में ही फुल हो गया इस कंपनी का IPO, निवेशक लगा रहे जमकर पैसा

90 मिनट में ही फुल हो गया इस कंपनी का IPO, निवेशक लगा रहे जमकर पैसा

बिजनेस
नई दिल्लीडीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ (DCX Systems IPO) सोमवार 31 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। डीसीएक्स सिस्टम्स का पब्लिक इश्यू ओपन होने के 90 मिनट के भीतर इसका रिटेल कोटा फुली सब्सक्राइब हो गया। डीसीएक्स सिस्टम्स के IPO में रिटेल इनवेस्टर क्लास के लिए 25.38 लाख शेयर ऑफर पर थे, जिस पर 44.74 लाख शेयरों की बिड्स मिली है। यानी, डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के आईपीओ में रिटेल कोटा 1.74 गुना ओवरसब्सक्राइब हो गया है। ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेज ने दी है सब्सक्राइब रेटिंगडीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems IPO) का आईपीओ दोपहर 2.22 बजे तक ओवरऑल 1.04 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ का रिटेल कोटा दोपहर 2.22 बजे तक 4.74 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 0.80 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह बात इकनॉमिक...
₹90 के प्रीमियम पर पहुंचा इस IPO के शेयर का भाव! अमिताभ बच्चन करते हैं कंपनी का प्रचार

₹90 के प्रीमियम पर पहुंचा इस IPO के शेयर का भाव! अमिताभ बच्चन करते हैं कंपनी का प्रचार

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीनिवेशकों के लिए यह सप्ताह अपडेट से भरपूर रहेगा। 4 कंपनियों का आईपीओ (Upcoming IPO) इस सप्ताह ओपन होगा। इसी में से देश में सबसे ज्यादा बिकानेरी भुजिया का उत्पादन करने वाली कंपनी बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) कंपनी भी शामिल है। कंपनी का आईपीओ (IPO) 3 नवंबर को खुल रहा है। बता दें, इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैं। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस आईपीओ के विषय में -क्या है GMP?  IPOwatch वेबसाइट के मुताबिक रविवार को कंपनी ग्रे मार्केट (GMP) में 90 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि, बीकाजी फूड्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड अभी तक घोषित नहीं किया है। बता दें, इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के पास 7 नवंबर 2022 तक का समय रहेगा। ...
1 लाख रुपये को इस सरकारी कंपनी ने बनाया 5 करोड़, 20 पैसे से 100 रुपये के पार पहुंचे शेयर

1 लाख रुपये को इस सरकारी कंपनी ने बनाया 5 करोड़, 20 पैसे से 100 रुपये के पार पहुंचे शेयर

बिजनेस
नई दिल्लीएयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी एक सरकारी कंपनी ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड है। सरकारी कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ साल में 45000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर पिछले कुछ साल में 20 पैसे से बढ़कर 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 114.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 77000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी के शेयरों ने 1 लाख को बनाए 5 करोड़ रुपये से ज्यादाभारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 4 जून 1999 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 20 पैसे के स्तर पर थे। डिफेंस सेक्टर से जुड़ी सरकारी कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर 2022 को 105.30 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों इस पीरियड में निवेशकों को 47760 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 4 जून 1999 को भारत इ...
पेट्रोल-डीजल पर राहत की इंडियन ऑयल ने चुकाई कीमत, ₹272 करोड़ का नुकसान

पेट्रोल-डीजल पर राहत की इंडियन ऑयल ने चुकाई कीमत, ₹272 करोड़ का नुकसान

बिजनेस
नई दिल्लीसार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को सितंबर तिमाही में 272 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। अप्रैल-जून की तिमाही में भी आईओसी को 1,992.53 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। छमाही का हाल: इस तरह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में आईओसी का कुल घाटा बढ़कर 2,264.88 करोड़ रुपये हो चुका है। एक साल पहले की समान अवधि में आईओसी ने 12,301.42 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में इंडियन ऑयल ने 6,360.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।  वजह क्या है: लागत से कम दाम पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बिक्री की वजह से कंपनी को नुकसान हुआ है। इंडियन ऑयल के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य पेट्रोलियम कंपनियों को भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारी घाटा उठाना पड़ा था।...
मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा और ब्रेजा हिट

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा और ब्रेजा हिट

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने हाल ही में भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी लॉन्च की हैं। एक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और दूसरी नई मारुति सुजुकी ब्रेजा। इन दोनों रवश् के लॉन्च के बाद से, कंपनी इनके योगदान के साथ अच्छी बिक्री संख्या दर्ज कर रही है। खास बात यह भी है कि रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एसयूवी भारतीय वाहन निमार्ता के लिए 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग लाने में कामयाब रही है। इन दोनों एसयूवी की बुकिंग के कारण कंपनी ने दूसरी तिमाही में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री भी दर्ज की। मारुति सुजुकी इंडिया दूसरी तिमाही में 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। इसकी वजह से बिक्री में साल दर साल 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इन एसयूवी के अलावा कंपनी ने भारत में कई अन्य मॉडल लॉन्च किए हैं जिसकी वजह से बिक्री में इजाफा हुआ है। हाल ...
भारत में भी बिक रहा खतरनाक Dove ड्राई शैंपू? अमेरिका में कार्रवाई के बीच HUL ने दी सफाई

भारत में भी बिक रहा खतरनाक Dove ड्राई शैंपू? अमेरिका में कार्रवाई के बीच HUL ने दी सफाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीअमेरिका में यूनिलीवर के मशहूर प्रोडक्ट Dove ड्राई शैंपू में कैंसर से जुड़ी आशंकाओं के बीच अब भारत में इस पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि यूनिलीवर की स्थानीय सहायक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा है कि कंपनी भारत में ऐसे किसी उत्पाद को नहीं बेचती है। क्या कहा HUL ने: HUL के मुताबिक कंपनी न तो भारत में ऐसे उत्पादों का निर्माण करती है और न ही उन्हें यहां बेचती है। HUL के प्रवक्ता ने बिजनेस टुडे को बताया, “ हम भारत में ड्राई शैंपू का निर्माण या बिक्री नहीं करते हैं। यूनिलीवर यूएस और कनाडा ने स्वेच्छा से अक्टूबर 2021 से पहले उत्पादित ड्राई शैंपू के चुनिंदा लॉट कोड को बाजार से वापस मंगाया है।” प्रवक्ता ने बताया कि एक आंतरिक जांच के बाद इस प्रोडक्ट में बेंजीन के ऊंचे स्तर की पहचान की गई। इसके बाद ही बाजार से वापस मंगाने का फैसला लिया गया। य...
HDFC बैंक का फैसला, एक माह में दूसरी बार ग्राहकों को मिलेगा ये तोहफा

HDFC बैंक का फैसला, एक माह में दूसरी बार ग्राहकों को मिलेगा ये तोहफा

बिजनेस
नई दिल्लीप्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने डिपॉजिट पर भरोसा रखने वाले निवेशकों को गुड न्यूज दी है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। यह अक्टूबर माह में दूसरी बार है जब HDFC Bank ने ब्याज दर में इजाफा किया है। इससे पहले बैंक ने 75 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर बढ़ा दी थी। कहने का मतलब ये है कि फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी कराने वाले ग्राहकों को अब एक माह पहले के मुकाबले 1 फीसदी से ज्यादा का ब्याज मिलेगा।    2 करोड़ से कम रकम पर: HDFC Bank ने 2 करोड़ रुपये से कम रकम पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 3% से 6.25% तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों को दी जाने वाली ब्याज दर से 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त मुनाफा मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7 ...