540 रुपये पर जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर तगड़ा मनुाफा, ग्लोबल ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो
नई दिल्लीअगर आप शेयर मार्केट में निवेश की योजना बना रहे हैं तो आप टाटा ग्रुप के शेयर टाटा मोटर्स (Tata Motors) पर नजर रख सकते हैं। Auto इंडस्ट्री के इस शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज जेफ़रीज़ (Jefferies) बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। जेफ़रीज़ टाटा मोटर्स के शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं और इसे 'बाय' रेटिंग दी है। टाटा मोटर्स के शेयर आज 397.50 रुपये पर बंद हुए हैं। 540 रुपये का है टारगेट प्राइसइलेक्ट्रॉनिक वाहनों (EV) की मांग में बढ़ोतरी के बीच ब्रोकरेज फर्मों ने चुनिंदा कार बनाने वाली कंपनी पर तेजी से रुख किया है। कंपनी ने हाल ही में इसी सेगमेंट में कई मोबिलिटी सॉल्यूशंस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ताइगो के ईवी संस्करण को भी लॉन्च किया था। यह कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रॉनिक कार है और इलेक्ट्रिक मॉडल में लॉन्च होने वाली पहली हैचबैक है।ब्रोकरेज का मानना है कि टाटा अपनी ईवी उपलब्धता को 165 शहरो...








