Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

एचकेएसबी के अधिकारी-कर्मचारी बैठे धरने पर

एचकेएसबी के अधिकारी-कर्मचारी बैठे धरने पर

हनुमानगढ़, बिजनेस
16वां वेतनमान समझौता लागू करवाने सहित तीन सूत्री मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 16वां वेतनमान समझौता लागू करने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर आॅल राजस्थान को-आॅपरेटिव बैंक आॅफिसर्स एवं एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले बुधवार को काली पट्टी बांधकर जंक्शन स्थित प्रधान कार्यालय के सामने एकदिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे अधिकारियों-कर्मचारियों ने नारेबाजी कर समझौता लागू नहीं करने पर नाराजगी जताई। यूनियन सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले करीब साढ़े चार साल से 16वां वेतनमान समझौता लम्बित है। इसके अलावा पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने व रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग यूनियन की ओर से की जा रही है। इन मांगों को लेकर प्रदेश के सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रधान कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि...
रेल यात्रियों को 20 रुपये में मिलेगा, पूड़ी, सब्जी अचार

रेल यात्रियों को 20 रुपये में मिलेगा, पूड़ी, सब्जी अचार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). देश में चुनावी मौसम शुरू होते ही भारतीय रेलवे को गरीबों की याद आने लगी है और इसी क्रम में अब जनरल डिब्बे में यात्रा करने वालों के लिए मात्र 20 रुपये में पूड़ी-सब्जी उपलब्ध कराने का फैसला किया है।भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने गरीब यात्रियों के लिए 20 रुपये में सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सब्जी (150 ग्राम) और अचार (12 ग्राम) की इकॉनोमी मील शुरू की है।इसके अलावा 50 रुपये में स्नैक्स मील का मैन्यू भी शुरू किया गया है इस करीब 350 ग्राम के इस मील में चावल और छोले/राजमा, खिचड़ी, छोले एवं कुलचे/भटूरे, पावभाजी, मसाला डोसा शामिल है।आरंभ में यह सेवा 64 स्टेशनों पर शुरू की गई है। अभी 54 में सेवा शुरू हो चुकी है और बाकी में शुरू की जा रही है। इस में हर प्लेटफॉर्म पर आगे और पीछे जनरल कोच के सामने इस भोजन के स्टॉल लगाए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि पहले जनरल कोच में ...
जबरदस्त मांग से वाहन बिक्री की तेज रफ्तार जारी, मारुति, टोयोटा से लेकर हुंदै ने बेची धुआंधार गाड़ियां

जबरदस्त मांग से वाहन बिक्री की तेज रफ्तार जारी, मारुति, टोयोटा से लेकर हुंदै ने बेची धुआंधार गाड़ियां

देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली। देशभर में गाड़ियों की जबरदस्त मांग बनी हुई है। इसके चलते मारुति, टोयटा से लेकर तमाम वाहन कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की सबसे बड़ी कार विनिमार्ता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 1,59,418 इकाई हो गई है। एमएसआई ने जून, 2022 में 1,55,857 इकाई थोक बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,027 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,22,685 इकाई थी। आॅल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री पिछले साल जून में 14,442 इकाई से मामूली गिरावट के साथ 14,054 इकाई रह गई।स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की घटी बिक्रीइसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर वाले कॉम्पेक्ट खंड में बिक्री जून 2022 के 77,746 इकाई से 17 प्रतिशत गिरावट के साथ 64,471 इक...
जून में 1.61 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह

जून में 1.61 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह

जयपुर, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष जून में 161497 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष जून में संग्रहित 144616 करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। इससे पिछले महीने मई में 1.57 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था। जून 2023 में संग्रहित राजस्व जीएसटी के लागू होने के बाद चौथी बार 1.6 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है।इस वर्ष अप्रैल में रिकार्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक राजस्व था। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल में यह राशि 167540 करोड़ रुपये रहा था। पिछले 15 महीने से जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। मार्च 2023 में यह 160122 करोड़ रुपये रहा था।वित्त मंत्रालय ने आज यहां जीएसटी राजस्व संग्रह का आंकड़ा जारी किया जिसमें जून 2023 में संग्रहित राजस्व 161497 करोड़ रुपये रहा है। इस वर्ष जून में ...
पीएसयू बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ 1.04 लाख करोड़ रुपये हुआ

पीएसयू बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ 1.04 लाख करोड़ रुपये हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार की पहल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा पिछले नौ साल में तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में लगभग तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2014 में 36,270 करोड़ रुपये था। पंजाब एंड सिंध बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि बैंकों को सर्वश्रेष्ठ कॉरपोरेट गवर्नेंस सिद्धांतों का पालन करते हुए 'प्रतिष्ठा हासिल करने' की जरूरत है।वित्त मंत्री बोलीं- बैंक मजबूत हुए पर उन्हें आराम से नहीं बैठना चाहिएउन्होंने कहा, 'बैंकों को आराम से नहीं बैठना चाहिए और सफलता का जश्न नहीं मनाना चाहिए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ कॉरपोरेट गवर्नेंस प्रथाओं का पालन करना चाहिए, नियामक मानदंडों का पालन करना चाहिए, विवेकपूर्ण तरलता प...
सरकार का ऐलान! फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सुनकर हो जाएंगे खुश

सरकार का ऐलान! फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सुनकर हो जाएंगे खुश

देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली। फ्री राशन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी केंद्र या फिर राज्य सरकार के तहत फ्री राशन की सुविधा का फायदा लेते हैं तो अब से आपको एक और बड़ा फायदा मिलने वाला है. सररकार की तरफ से इस बारे में ऐलान किया गया है. सरकारी योजना के मुताबिक, अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री राशन के साथ फ्री इलाज की भी सुविधा मिलेगी.आपको बता दें सरकार ने फैसला लिया है कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. इसके लिए बड़े लेवल पर अभियान चलाया जा रहा है.सरकार की ओर से कई केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें आप राशन कार्ड दिखाकर जन सुविधा केंद्र पर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. योगी सरकार ने कहा है कि अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश दे रखा है. यह अभियान जिला स्तर पर चलाया जा रहा है.बता दें सरकार के इस फैसले के बाद मे...
स्माल सेविंग स्कीम पर सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

स्माल सेविंग स्कीम पर सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

बिजनेस
नई दिल्ली। छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों पर आने वाला फैसला आ चुका है। सरकार ने ब्याज दर को बढ़ाने का फैसला किया है।सरकार ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 10 से लेकर 30 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्रालय ने 30 जून, 2023 को जारी एक परिपत्र के माध्यम से यह घोषणा की।1 और 2 साल की पोस्ट आॅफिस टाइम डिपॉजिट, 5 साल की आवर्ती जमा जैसी योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है।हालांकि, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि खाता योजना जैसी योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है।आपको बता दें कि आखिरी घोषणा में, सरकार ने अप्रैल-जून 2023 तिमाही के लिए अधिकांश लघु बचत ब्याज दरों में 70 आधार अंक (...
भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना में आवेदन समय-सीमा बढ़ी

भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना में आवेदन समय-सीमा बढ़ी

देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. भारतीय सेना में 50वीं (10+2) तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस 50) के माध्यम से लेफ्टिनेंट के पद के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तिथि 30 जून, 2023 से बढ़ाकर सात जुलाई, 2023 कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) उन उम्मीदवारों के लिए एक अवसर है, जिन्होंने यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा का प्रयास किए बिना किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय सेना में 90 रिक्तियों को भरना है।आयु सीमाकेवल अविवाहित पुरुष/ महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं जिनका जन्म दो जुलाई 2004 से पहले और एक जुलाई 2007 के बाद नहीं हुआ हो।शैक्षणिक योग्यताकेवल वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60% अंको...
बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव, जानें एक जुलाई से और क्या-क्या बदलने वाला है

बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव, जानें एक जुलाई से और क्या-क्या बदलने वाला है

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में एक जुलाई से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। बीते दो महीनों में पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी।जून का महीना खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। जैसे ही साल ही पहली छमाही खत्म होगी कई बदलाव भी प्रभाव में आने वाले हैं। एक जुलाई से कई नियम बदलने वाले हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी नियम हैं जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। आइए जानते हैं एक जुलाई महीने की पहली तारीख से क्या-क्या बदलने वाला है।खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों पर पाबंदीएक जुलाई से एक अहम और दिलचस्प बदलाव आपके जुते-चप्पलों से जुड़ा है। केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2023 से देशभर में क्वालिटी कंट्रोल आॅर्डर (दउड) लागू करने का एल...
रात में एसी चलाएंगे तो देना पड़ेगा ज्यादा बिजली बिल

रात में एसी चलाएंगे तो देना पड़ेगा ज्यादा बिजली बिल

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। हमारे देश में होली के बाद तापमान बढ़ने लगता है। फरवरी के अंत और पुरे मार्च महीने दौरान लोगों का काम पंखे से चल जाता है लेकिन अप्रैल के मध्य तक एयर कंडीशनर एसी की जरुरत पड़ने लगती है। मई महीने में तो बिना एसी के हालत पतली होने लगती है। यदि एक बार आपको एसी की आदत लग जाए तो बिना इसके दिन और रात गुजारना मुश्किल पड़ जाता है। यह भी मान लिया जाए की दिन में बिना एसी के आप काम चला लेंगे, लेकिन रात के समय नींद आना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में अगर आपकी आदत भी कुछ ऐसी है तो सरकार द्वारा लाए जा रहे नए नियम के लागू होने के बाद आपकी जेब हल्की होने वाली है।बिजली होगी रात में महंगी तो दिन में सस्तीकेंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा नया इलेक्ट्रिसिटी प्लान अगले साल 1 अप्रैल से लागू होगा। इससे बिजली की दरों में बढ़ोतरी होगी। इससे अगर आप रात को ज्यादा एयर कंडीशनर चलाते हैं तो आपको ज्यादा बिल का भुगतान करन...