चप्पल में डिवाइस लगाकर REET में नकल:6 लाख रुपए लेकर ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पलें अभ्यर्थियों को बेची, 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; एक कोचिंग संचालक का भी नाम आया
बीकानेर
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के साथ नकल कराने वाले गिरोह भी एक्टिव हो गए हैं। रविवार को परीक्षा शुरू होते ही प्रदेश में अलग-अलग जगह कार्रवाइयों में नकलचियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे अनोखा मामला बीकानेर में सामने आया। जहां अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल देने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बीकानेर के गंगाशहर में ये कार्रवाई की गई है। आरोपी चप्पल में डिवाइस लगाकर अभ्यर्थियों को नकल कराने में जुटे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने डिवाइस लगी चप्पल करीब 6 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेची थी।
पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि चार युवकों को गिरफ्त में लिया गया है। ये लोग चप्पल में डिवाइस लगाकर सेंटर पर नकल कराने की कोशिश में जुटे हुए थे। इनसे कई महत्वपूर्ण सामान भी मिले हैं, जो नकल में काम आते हैं। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस और डी...








