साधारण सभा में घर-घर कचरा संग्रहण और विकास कार्यों पर हो चर्चा
बीकानेर. नगर निगम कांग्रेस पार्षदों ने साधारण सभा की बैठक बुलाने और बैठक में शहर के विकास, घर-घर कचरा संग्रहण सहित विभिन्न मुद्दों को बैठक एजेण्डा में शामिल करने की मांग की है। मंगलवार को पार्षद अंजना खत्री व जावेद पडि़हार के नेतृत्व में आयुक्त को सौंपे बैठक एजेण्डा सुझाव में शहर में हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा, नए प्रस्तावों पर विचार, १६ कर्मचारियों के समायोजन, रोड लाइट, बेसहारा पशु, सीवरेज व्यवस्था, नए और पुराने पैकेज कार्य, ऑटो टिपर व घर-घर कचरा संग्रहण पर चर्चा करवाने का सुझाव दिया।
वहीं महापौर की ओर से जो बजट घोषणाएं की गई है उन पर भी साधारण सभा में चर्चा करवाने के लिए इसे बैठक एजेण्डा में शामिल करने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद शांतिलाल मोदी, नन्दलाल जावा, शिवशंकर बिस्सा, मनोज किराडू, मोहम्मद रफीक, परमानन्द गहलोत, ताहिर हसन, अब्दुल वाहिद, सुशील सुथार, मनोज नायक, अनीता शर्मा, शश...








