Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

राधेश्याम, RRR से लेकर पृथ्वीराज तक, जनवरी की 4 बड़ी फिल्में टलीं, फरवरी- मार्च की 8 फिल्मों पर भी खतरा

राधेश्याम, RRR से लेकर पृथ्वीराज तक, जनवरी की 4 बड़ी फिल्में टलीं, फरवरी- मार्च की 8 फिल्मों पर भी खतरा

मनोरंजन
दूसरी लहर के बाद धीरे-धीरे सिनेमाघर खुलने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पटरी पर आई ही थी कि ओमिक्रॉन की दहशत फिर एक बार इंडस्ट्री को बैक फुट पर ले गई है। भारत में लगातार बढ़ रहे कोविड केसेस के चलते देश के कई राज्यों में सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं, जिससे जनवरी में रिलीज होने वाली ज्यादातर बड़ी फिल्मों की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। आरआरआर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही पैन इंडिया की फिल्म आरआरआर 7 जनवरी को रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन अब ये फिल्म आगे बढ़ गई है। मेकर्स ने एक हफ्ते पहले ऐलान किया था कि फिल्म को किसी भी हालत में पोस्टपोन नहीं किया जाएगा, हालांकि सिनेमाघरों के बंद होने पर मेकर्स ने रिलीज से तीन दिन पहले फिल्म पोस्टपोन की है। रिलीज टलने से मेकर्स को करीब सवा सौ करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। फिल्म में आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और रामचरण लीड रोल में हैं।...
भाईजान हुए ट्रोलिंग का शिकार:तोंद में वीडियो सामने आने पर बुरी तरह ट्रोल हुए सलमान खान

भाईजान हुए ट्रोलिंग का शिकार:तोंद में वीडियो सामने आने पर बुरी तरह ट्रोल हुए सलमान खान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर हाल ही में दबंग टूर के लिए रियाध गए हुए थे। यहां सलमान ने अपनी टीम के साथ अपने धमाकेदार गानों में परफॉर्मेंस दी थी। अब इस टूर की रिहर्सल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सलमान को बढ़े हुए पेट के चलते ट्रोल किया जा रहा है वीडियो में सलमान खान अपनी फिल्म दबंग के गाने पांडे जी सीटी की रिहर्सल करते दिख रहे हैं। काले रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने सलमान का पेट इस वीडियो में काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है, जबकि आखिरी फिल्म अंतिमः द फाइनल ट्रुथ में एक्टर के सिक्स पैक एब्स देखने मिले हैं। ये देखकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे तोंद तो देखो'। दूसरे ने लिखा, 'इससे ये साबित होता है कि अंतिम फिल्म में सलमान की बॉड फेक थी। अब देखो कितना पेट निकल गया है।'...
‘कसौटी’ फेम एरिका फर्नांडिस और उनकी मां हुईं कोरोना पॉजिटिव, ‘छोटी सरदारनी’ की अनीता राज 2 महीने में दूसरी बार संक्रमित

‘कसौटी’ फेम एरिका फर्नांडिस और उनकी मां हुईं कोरोना पॉजिटिव, ‘छोटी सरदारनी’ की अनीता राज 2 महीने में दूसरी बार संक्रमित

मनोरंजन
पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस कोरोना की चपेट में आ गई हैं। एरिका के साथ उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं 'छोटी सरदारनी' फेम अनीता राज भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वह अभी होम क्वारैंटाइन में हैं। उनके पॉजिटिव होने के बाद शो की पूरी टीम का कोविड टेस्ट करवाया गया और सेट को भी सैनिटाइज करवाया गया। हैरानी की बात यह है कि अनीता को दो महीने पहले यानी अक्टूबर में भी कोविड हुआ था।...
बढ़ते कोरोना केस के कारण कटरीना की मैरी क्रिसमस का शूट कैंसिल, 10 दिन में कोरोना से रिकवर हुईं शिल्पा शिरोड़कर

बढ़ते कोरोना केस के कारण कटरीना की मैरी क्रिसमस का शूट कैंसिल, 10 दिन में कोरोना से रिकवर हुईं शिल्पा शिरोड़कर

मनोरंजन
कटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कैट ने शादी के बाद छोटा सा ब्रेक लेकर फिर से काम शुरू कर दिया है। वे श्रीराम राघवन के साथ 'मेरी क्रिसमस' के लिएकाम कर रही हैं। फिल्म में विजय सेतुपति भी हैं। टीम फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए दिल्ली जाने वाली थी लेकिन बढ़ते कोरोना मामलों के कारण दिल्ली शेड्यूल रद्द कर दिया गया है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पिछले हफ्ते मुंबई में की गई थी।...
सोनू निगम, वाइफ और उनके 14 साल के बेटे को हुआ कोरोना, वीडियो में बोले- ‘कोविड पॉजिटिव हूं लेकिन मर नहीं रहा हूं’

सोनू निगम, वाइफ और उनके 14 साल के बेटे को हुआ कोरोना, वीडियो में बोले- ‘कोविड पॉजिटिव हूं लेकिन मर नहीं रहा हूं’

मनोरंजन
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और उनका परिवार कोविड संक्रमित हो गया है। दुबई में रह रहे सिंगर को अपनी परफॉर्मेंस के लिए भुवनेश्वर आना था और साथ ही सुपर सिंगर 3 की शूटिंग करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। सोनू ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। सिंगर के साथ उनकी पत्नी मधुरिमा निगम और उनका 14 साल का बेटा निवान भी कोविड पॉजिटिव हो गया है। सोनू ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। बहुत से लोगों को पता है और बहुत से लोगों को नहीं पता है, लेकिन ये सच है कि मुझे ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं संक्रमित हूं। मैं बार-बार टेस्ट करवा रहा हूं लेकिन मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।...
शहनाज गिल ने पहली बार किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, बोलीं- ‘उसकी शक्ल बदल गई है, लेकिन वो कहीं न कहीं आ चुका है’

शहनाज गिल ने पहली बार किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, बोलीं- ‘उसकी शक्ल बदल गई है, लेकिन वो कहीं न कहीं आ चुका है’

मनोरंजन
बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला को 2 सितम्बर को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी लेडी लव शहनाज गिल लाइमलाइट से दूर हैं। अब एक्टर के गुजरने के 4 महीने बाद शहनाज ने ब्रह्मकुमारी शिवानी बहन से बातचीत कर उन्हें याद किया है। शहनाज ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी और ब्रह्मकुमारी शिवानी बहन की बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज ने कहा, मैं अकसर सिद्धार्थ से कहा कहती थी कि मुझे शिवानी बहन से बात करनी है। वो कहता था, हां पक्का, ऐसा जरूर होगा, तुम चिल करो और अब ये हो रहा है। मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि आपसे किसी तरह बात होगी और हम कनेक्ट होंगे। उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है- शहनाज आगे शहनाज ने बातचीत में कहा, मैं हमेशा सोचती हूं कि उस आत्मा ने मुझे कितना कुछ सिखाया है। मैं पहले लोगों को समझ नहीं पाती थी। मैं आसानी से लोगों पर भरोसा कर लेती थी...
रिलीज टलने से RRR ने गंवाए 100 करोड़

रिलीज टलने से RRR ने गंवाए 100 करोड़

मनोरंजन
मुंबई फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टलने के बाद इसकी कमाई में करीब 100 करोड़ रुपए तक का घाटा हो चुका है। फिल्म की रिलीज में अब जितनी देरी होगी उतना ब्याज का खर्च भी बढ़ता जाएगा। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन और दूसरे राइट्स 890 करोड़ रुपए में बेचे गए थे। अब नए सिरे से रिलीज के वक्त कुछ डील्स रीनेगोशिएट होंगी। 7 जनवरी को इस फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल रहा था लेकिन, नए सिरे से रिलीज के वक्त यह फायदा नहीं मिला तो कमाई में और कमी हो सकती है।...
सामंथा से लेकर रश्मिका मंदाना तक, 2022 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आएंगी ये साउथ सुंदरियां

सामंथा से लेकर रश्मिका मंदाना तक, 2022 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आएंगी ये साउथ सुंदरियां

मनोरंजन
साउथ की फिल्में हिंदी बेल्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यही वजह है कि कई बड़े साउथ के सितारे भी बॉलीवुड का रुख कर रहे हैं। इसमें साउथ की अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं हैं। 2022 में कई साउथ एक्ट्रेसेस भी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी और बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती दिखाई देंगी।
मंगलसूत्र, चूड़ा पहनने से लेकर चौखा चढ़ाने तक, ये पांच तस्वीरें साबित करती है कि ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों की दीवानी हैं कटरीना कैफ

मंगलसूत्र, चूड़ा पहनने से लेकर चौखा चढ़ाने तक, ये पांच तस्वीरें साबित करती है कि ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों की दीवानी हैं कटरीना कैफ

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने क्रिश्चियन होने के बावजूद भी हिंदू रीति-रिवाजों को फॉलो करते हुए विक्की कौशल से शादी की है।
बाइक का नंबर कॉपी करने पर हुई थी FIR, जांच में पता चला प्लेट पर लगे बोल्ट से हुआ कन्फ्यूजन

बाइक का नंबर कॉपी करने पर हुई थी FIR, जांच में पता चला प्लेट पर लगे बोल्ट से हुआ कन्फ्यूजन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
लुका-छिपी-2 फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा अली खान को बाइक पर घुमाने वाली फोटो के वायरल होते ही विक्की कौशल पर FIR दर्ज हो गई थी। विक्की जिस बाइक को इंदौर की सड़कों पर चला रहे थे उसके मालिक ने ही यह शिकायत दर्ज करवाई थी। अब इस मामले में एक्टर को क्लीन चिट मिल गई है। दरअसल सारा कन्फ्यूजन एक बोल्ट की वजह से हुआ था। बोल्ट लगने से 1 का अंक 4 की तरह दिखाई दे रहा था।...