Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

अमेजन प्राइम पर इतने बजे से देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा

अमेजन प्राइम पर इतने बजे से देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा

मनोरंजन
नई दिल्ली साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।थिएटर्स में धूम मचाने के बाद अब अल्लू अर्जुन की तेलुगु एक्शन-ड्रामा पुष्पा: द राइज पार्ट 1 सात जनवरी यानी आज डिजिटल प्लेटर्फाम अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़' भाषाओं में रिलीज होगी।...
विशाल ददलानी और मिथिला पालकर को भी हुआ कोरोना, स्वरा-कुब्रा समेत यह सेलेब्स भी आज कोविड पॉजिटिव आए

विशाल ददलानी और मिथिला पालकर को भी हुआ कोरोना, स्वरा-कुब्रा समेत यह सेलेब्स भी आज कोविड पॉजिटिव आए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी और एक्ट्रेस मिथिला पालकर का नाम भी जुड़ गया है। विशाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है।...
इरफान की 54वीं बर्थ एनिवर्सरी पर डायरेक्टर अनूप सिंह ने अनाउंस की किताब, कोरोना से रिकवर हुईं नोरा फतेही

इरफान की 54वीं बर्थ एनिवर्सरी पर डायरेक्टर अनूप सिंह ने अनाउंस की किताब, कोरोना से रिकवर हुईं नोरा फतेही

मनोरंजन
फिल्म किस्सा के डायरेक्टर अनूप सिंह ने इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर किताब अनाउंस की है। किताब का नाम 'इरफान:डायलॉग्स विद द विंड' है। सिंह ने कहा कि किताब भले ही 'बेहद दुख' से निकली हो, लेकिन यह इरफान के जीवन और कला का उत्सव है। इरफान की पत्नी सुतपा सिकदर ने कहा कि किताब इरफान के लिए सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट है जिसका वह सपना देख सकीं। यह किताब 14 फरवरी को आधिकारिक रूप से रिलीज होगी। एक हफ्ते में कोरोना से रिकवर हुईं नोरानोरा फतेही का कोरोना संक्रमण ठीक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- दोस्तों, फाइनली मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आप सभी की दुआओं और प्यार भरे संदेशों का शुक्रिया। यह बहुत कठिन था। मैं काम पर वापस जा रही हूं ताकि मैं अपनी स्ट्र्रेंथ और एनर्जी वापस पा सकूं और इस साल को और भी ज्यादा जोश से जियूं। इस ...
जब आर्थिक तंगी से परेशान हो गए ये टीवी सितारे, किसी ने किया सुसाइड तो किसी को घर चलाने के लिए बेचनी पड़ गई सब्जी!

जब आर्थिक तंगी से परेशान हो गए ये टीवी सितारे, किसी ने किया सुसाइड तो किसी को घर चलाने के लिए बेचनी पड़ गई सब्जी!

मनोरंजन
'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ चुके कॉमेडियन तीर्थानंद ने हाल ही में आत्महत्या करने की कोशिश की और जहर खा लिया। पड़ोसियों की मदद से तीर्थानंद को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी जान बचाई गई। 15 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे कॉमेडियन कोविड के चलते आर्थिक तंगी का शिकार हैं जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। तीर्थानंद से पहले भी कई टीवी सितारे आर्थिक तंगी की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। ...
बिना शादी किए बिछिया पहनने पर तनीषा मुखर्जी बोलीं- मुझे पसंद है इसलिए पहनती हूं, मैं अभी तक सिंगल हूं

बिना शादी किए बिछिया पहनने पर तनीषा मुखर्जी बोलीं- मुझे पसंद है इसलिए पहनती हूं, मैं अभी तक सिंगल हूं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
गोवा में नया साल मनाकर लौटी तनीषा मुखर्जी ने कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। जिनमें उनके पैरों में बिछिया नजर आए थे। इसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्होंने चुपके से शादी कर ली है। अब एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादी नहीं हुई है और न ही अभी तक उन्हें कोई मिस्टर राइट मिला है। बिछिया पहनना उन्हें पसंद है, इसलिए वे पहनती हैं।...
सलमान खान की ‘टाइगर-3’ का दिल्ली शेड्यूल आगे बढ़ा, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ इस हफ्ते OTT पर नहीं होगी रिलीज

सलमान खान की ‘टाइगर-3’ का दिल्ली शेड्यूल आगे बढ़ा, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ इस हफ्ते OTT पर नहीं होगी रिलीज

मनोरंजन
सलमान खान स्टारर 'टाइगर-3' का दिल्ली शेड्यूल अब पोस्टपोन हो गया है। देश में बढ़ते कोविड मामलों और ओमिक्रॉन के खतरे के चलते मेकर्स ने फिल्म के शेड्यूल को आगे बढ़ाया है। सूत्र ने बताया, "बड़े आउटडोर शेड्यूल प्लान करने का ये सही समय नहीं है। ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नई दिल्ली में बढ़ते कोरोना को देख फिल्म के 15 दिन के शेड्यूल को आगे टाला गया है। ये 12 जनवरी से शुरू वाला था। अब इस शेड्यूल को बाद में एक्जीक्यूट किया जाएगा।" अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' को इस हफ्ते OTT पर नहीं किया जाएगा रिलीजसाउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 हफ्ते हो गए हैं। यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रर्दशन कर रही है। इस बीच हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के हिंदी वर्जन को अगले हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने पोस्ट शेयर...
शाहरुख के बेटे आर्यन से मिलने को बेताब हैं दोस्त अरबाज मर्चेंट, कोर्ट में लगाएंगे याचिका

शाहरुख के बेटे आर्यन से मिलने को बेताब हैं दोस्त अरबाज मर्चेंट, कोर्ट में लगाएंगे याचिका

मनोरंजन
आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट ड्रग्स केस में आरोपी हैं। इस केस में दोनों को जमानत कुछ शर्तों के साथ मिली है। इसमें एक शर्त यह भी है कि आर्यन-अरबाज एक दूसरे से नहीं मिलेंगे और किसी प्रकार की बातचीत भी नहीं करेंगे। अरबाज अब इस शर्त को माफ करने के लिए आवेदन दाखिल करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मेरा बेटा अपने दोस्त को मिस कर रहा हैइस मामले में बात करते हुए अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने मीडिया को बताया, "मेरा बेटा अपने सबसे करीबी दोस्त को मिस कर रहा है। वो अपने दोस्त से मिलना चाहता है। इसलिए अरबाज कोर्ट से आर्यन खान से न मिलने की शर्त को माफ करने लिए आवेदन देने की तैयारी कर रहा है। अरबाज को हर हफ्ते NCB ऑफिस जाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह अपने दोस्त आर्यन से मिलना और बात करना चाहता है।"...
PM की सिक्योरिटी ब्रीच पर भड़कीं कंगना

PM की सिक्योरिटी ब्रीच पर भड़कीं कंगना

मनोरंजन
एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब में प्रर्दशनकारियों द्वारा रोके जाने पर अब एक्ट्रेस कंगना रनोट का रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर PM मोदी की सिक्योरिटी ब्रीच (सुरक्षा चूक) पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'शर्मनाक' और 'लोकतंत्र पर हमला' बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक हब बनता जा रहा है।...
ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 पोस्टपोन, 31 जनवरी को लॉस एंजेलिस में होना था इवेंट

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 पोस्टपोन, 31 जनवरी को लॉस एंजेलिस में होना था इवेंट

मनोरंजन
दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट को पोस्‍टपोन कर दिया गया है। इस इवेंट का आयोजन 31 जनवरी को होना था। अब जल्द ही इवेंट की नई डेट का ऐलान किया जाएगा। ऑर्गेनाइजिंग कमेटी 'द रिकॉर्डिंग एकेडमी' ने कोरोना के ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर स्‍थगित कर दिया है। एकेडमी का कहना है कि इस इवेंट से ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ सकता है। कोविड-19 के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। सिर्फ भारत में अब 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं।...
रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा बोलीं- मैंने अपनी लव लाइफ में बहुत दर्द सहा है, डिप्रेशन का शिकार भी हुई

रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा बोलीं- मैंने अपनी लव लाइफ में बहुत दर्द सहा है, डिप्रेशन का शिकार भी हुई

मनोरंजन
रामायण' जैसा सुपर हिट शो बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा म्यूज़िक में अपना करियर बनाना चाहती हैं। साक्षी ने 10 साल की उम्र से ही वेस्टर्न वोकल में ट्रेनिंग ली और 18 साल की उम्र में लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से रॉक एंड पॉप में 8 साल की डिग्री हासिल की है। अब वे अपना पहला म्यूजिक एल्बम लॉन्च करने की तैयारी में जुट चुकी हैं। हाल ही में साक्षी ने बताया कि उनका पहला एल्बम उनकी लव लाइफ से जुड़ा है। रियल लाइफ में उन्होंने रिलेशनशिप में काफी दर्द सहा है। अपने इसी अनुभव को वे अपने म्यूजिक के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। बातचीत के दौरान, उन्होंने खुद को डिप्रेशन का शिकार होने की बात भी बताई और रामानंद सागर परिवार से होने के दबाव के बारे में भी खुलकर बात की।...