Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

नियति के सफेद बालों में दुल्हन बनने पर दिलीप बोले- हम जैसे हैं, हमें वैसे ही दुनिया के सामने आना चाहिए

नियति के सफेद बालों में दुल्हन बनने पर दिलीप बोले- हम जैसे हैं, हमें वैसे ही दुनिया के सामने आना चाहिए

मनोरंजन
'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी की कुछ दिनों पहले शादी हुई है। दिलीप ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी। फोटोज में जहां दिलीप एक ओर बेटी को विदा करते हुए इमोशनल दिखे, वहीं उन्होंने बेटी की शादी में जमकर डांस भी किया। लेकिन इसी के साथ यह शादी एक और कारण से चर्चा में रही। दरअसल नियति ने अपने बालों को डाई नहीं किया था। दुल्‍हन के ऐसे बालों को देख लोगों ने तरह-तरह की बातें कीं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप ने बेटी के सफेद बालों को नहीं छुपाने के फैसले पर बात की और कहा कि नियति का यह फैसला उनके लिए कभी कोई मुद्दा था ही नहीं।...
’83’ के बाद रणवीर सिंह को 5 बायोपिक के ऑफर मिले

’83’ के बाद रणवीर सिंह को 5 बायोपिक के ऑफर मिले

मनोरंजन
'83' मे कपिल देव का रोल करने के बाद रणवीर सिंह को पांच बायोपिक के ऑफर मिले हैं। इनमें से 3 फिल्में खिलाड़ियों की लाइफ पर बेस्ड हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है। 83 में किए गए काम को लेकर रणवीर को क्रिटिक्स और फैंस से खूब सराहना मिल रही है। जल्द ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगीएक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा, 'मेरी 5 बायोपिक फिल्मों के लिए बात चल रही है। इनमें से 3 फिल्में खिलाड़ियों की लाइफ पर बेस्ड है।' जब उनसे पूछा कि क्या इनमें से कोई फिल्म पैराप्लैजिक स्विमर पर बेस्ड है? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि आप सबको इंतजार करना चाहिए और समय देना चाहिए। ये सारी बायोपिक्स अभी अलग-अलग स्टेज में हैं, कुछ की कहानी अभी डेवलप की जा रही है। उम्मीद है कि एक अच्छी स्क्रिप्ट बनेगी और आप जल्द ही इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगा।"...
शो में सलमान खान का फूटा गुस्सा; अभिजीत बिचुकले और शमिता शेट्टी को सुनाई खरी खोटी

शो में सलमान खान का फूटा गुस्सा; अभिजीत बिचुकले और शमिता शेट्टी को सुनाई खरी खोटी

मनोरंजन
बिग बॉस 15 का वीकेंड का वार का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान घर के हर सदस्य पर अपना गुस्सा निकालते दिखाई दे रहे हैं। सलमान घर के कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि टास्क रद्द कराने में आप लोगों ने पीएचडी हासिल कर ली है। वीडियो में सलमान को सबसे ज्यादा गुस्सा अभिजीत बिचुकले और शमिता शेट्टी पर आता है।...
खतरों के खिलाड़ी-11 के विनर अर्जुन नए वैरिएंट से संक्रमित; 70 साल की मां को भी कोरोना

खतरों के खिलाड़ी-11 के विनर अर्जुन नए वैरिएंट से संक्रमित; 70 साल की मां को भी कोरोना

मनोरंजन
खतरों के खिलाड़ी-11 के विनर अर्जुन बिजलानी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट 6 दिन पहले आई थी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि यह ओमिक्रॉन वैरिएंट वाला इन्फेक्शन है। अर्जुन ने कहा कि संक्रमण की शुरुआत में गले में सूजन और दर्द के साथ हुई। फिलहाल वे होम क्वॉरैंटाइन हैं।
भारती सिंह ने पैपराजी को बनाया मामा, बोलीं- बस अप्रैल में मिल जाएगी आपको खुशखबरी

भारती सिंह ने पैपराजी को बनाया मामा, बोलीं- बस अप्रैल में मिल जाएगी आपको खुशखबरी

मनोरंजन
कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में भारती ने पैपराजी से बातचीत की और बताया कि उनका बच्चा इस दुनिया में कब आएगा। दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती पैपराजी से बातचीत के दौरान अपनी डिलिवरी डेट बता रही हैं और उनसे पूछ रहीं हैं कि वो लोग हॉस्पिटल में आएंगे या नहीं। भारती ने बताई अपनी डिलिवरी डेट वीडियो में एक फोटोग्राफर भारती से पूछते हैं, "खुशखबरी कब मिलेगी और कितने महीने बाद?" यह सुनते ही भारती कहती हैं, "अरे वाह, दाई मां इधर ही है। बस अप्रैल में मिल जाएगी आपको खुशखबरी, आप पहुंच जाएंगे ना?" फोटोग्राफर्स आगे कहते हैं, "बिल्कुल इमली-विमली भेज देंगे।" इस बारे में भारती कहती हैं, "वो इमली-विमली का टाइम चला गया, जो फिल्मों में दिखाते हैं। पूरा-पूरा खाना खाती हूं।"...
नसीरुद्दीन शाह बोले- मुगल रिफ्यूजी थे, उन्होंने देश को गौरवशाली इतिहास दिया है

नसीरुद्दीन शाह बोले- मुगल रिफ्यूजी थे, उन्होंने देश को गौरवशाली इतिहास दिया है

मनोरंजन
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने मुगलों के अत्याचार को झूठा बताते हुए उन्हें रिफ्यूजी बताया है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मुगलों का इस देश में बहुत योगदान रहा है। उन्होंने कहा मुगलों ने ने देश में कई ऐतिहासिक स्मारक और गौरवशाली इतिहास दिया है। मुगलों ने संगीत, नृत्य और पेटिंग की परंपरा दी। हम तैमूर, नादिर शाह की बात नहीं करते हैं क्योंकि वे आए और लेटकर चले गए लेकिन मुगलों ने हमें लूटा नहीं वे यही रहे। मुगल यहां आए इसे अपना वतन बनाने। आप उन्हें चाहें तो शरणार्थी कह सकते हैं।...
सुष्मिता सेन ने रोहमन संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

सुष्मिता सेन ने रोहमन संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन हमेशा सच बोलने में विश्वास रखती हैं। फिर चाहे सवाल उनके करियर से जुड़ा हुआ हो या उनके निजी जीवन से। यही कारण है कि अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने की सच्चाई को भी खुलकर सामने रखा।
KRK का विवादित बयान: सनी लियोनी को ‘देवी’ बना दिया

KRK का विवादित बयान: सनी लियोनी को ‘देवी’ बना दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सनी लियोनी का नया सॉन्ग 'मधुबन में राधिका नाचे' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स और सनी लियोनी के डांस को लेकर इस गाने पर विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों और साधु-संतों का कहना है कि इस गाने की वजह से हिंदू धर्म का धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। हालांकि मेकर्स ने इस गाने के बोल रिप्लेस करने को भी कहा है लेकिन लोग इसे बैन करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब इसी बीच KRK यानी कमाल आर खान, जो अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी सनी लियोनी पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कमाल खान ने दर्शकों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों तक को जमकर कोसा है।...
अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- बाल की हेरफेर!

अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- बाल की हेरफेर!

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी, पति विराट कोहली और बेटी वामिका की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की सेल्फी शेयर की है। अनुष्का ने अपनी दो सेल्फी को इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। अनुष्का शर्मा इस वक्त अपने पति स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में है और इस दौरान वह इंस्टाग्राम के जरिए प्रशंसकों को अपनी गतिविधि से अवगत करा रही हैं।...
‘पुष्पा पार्ट 1’ ने बिगाड़ा रीमेक फिल्मों का गणित

‘पुष्पा पार्ट 1’ ने बिगाड़ा रीमेक फिल्मों का गणित

मनोरंजन
मुंबई तमिल और तेलुगू फिल्मों के मूल फिल्मों की रिलीज के साथ ही इनके हिंदी संस्करण भी हिंदी भाषी प्रदेशों में रिलीज होने की परंपरा जोर पकड़ रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की हिंदी रीमेक करने की परिपाटी पर असर पड़ने वाला है। अब तकरीबन हर दक्षिण भारतीय फिल्म अपनी रिलीज के दिन ही हिंदी में भी उपलब्ध होने वाली है और ऐसे में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों की हिंदी रीमेक पर आश्रित रहने वाले मुंबई के फिल्म निर्माताओं के लिए दिक्कत हो सकती है। आर माधवन और विजय सेतुपति की ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक भी इसी के चलते ज्यादा गर्मी पैदा नहीं कर पा रही है। फिल्म में हालांकि ऋतिक रोशन अरसे बाद निगेटिव किरदार में दिखने वाले हैं लेकिन हिंदी भाषी वे तमाम दर्शक जो फिल्मों के शौकीन है, इसकी मूल फिल्म पहले ही देख चुके हैं।...