Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

आइकन स्टार अल्लू अर्जुन ने तोड़ा ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड

आइकन स्टार अल्लू अर्जुन ने तोड़ा ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड

मनोरंजन
अपने प्रशंसकों के बीच आइकन स्टार के नाम से मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'पुष्पा पार्ट 1' ने हिंदी में डब फिल्मों की कमाई के मामले में 'केजीएफ 1' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'केजीएफ 1' हिंदी संस्करण ने कुल 44.09 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 1’ ने रिलीज के 13वें दिन ही 45.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये फिल्म अब भी हिंदी भाषी राज्यों में शानदार कमाई कर रही है और आने वाले दिनों में इसके सिनेमाघर और बढ़ने के आसार बनते दिख रहे हैं। फिल्म को दिल्ली में थोड़ा सा नुकसान उठाना पड़ सकता है जहां की सरकार ने सिनेमाघरों को पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। फिल्म संगठनों ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है वह वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को सिनेमाघरों में उसी तरह फिल्में देखने की अनुमति दे दे जैसे रेस्तरां या हवाई यात्रा के लिए लोगों को मिली हुई है।...
नोरा फतेही भी कोरोना संक्रमित

नोरा फतेही भी कोरोना संक्रमित

मनोरंजन
मुंबई इंडस्ट्री में एक के बाद बॉलीवुड स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं। कल ही अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई थी। अब 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।नोरा को होम क्वारंटीन हैं। नोरा ने खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को कंफर्म किया है। नोरा के स्पोक्सपर्सन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि वे 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। नोरा ने लिखा, दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं इस वक्त कोरोना से लड़ रही हूं। इसने सच में मुझे बहुत प्रभावित किया है। फिलहाल डॉक्टर्स की देख रेख में हूं। कृप्या आप सभी सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, यह किसी को भी हो सकता है। जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।...
संक्रमित होने से पहले अर्जुन कपूर ने की थी करिश्मा कपूर के घर क्रिसमस पार्टी

संक्रमित होने से पहले अर्जुन कपूर ने की थी करिश्मा कपूर के घर क्रिसमस पार्टी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि रिपोर्ट आने से महज दो दिन पहले ही अर्जुन, करिश्मा कपूर के घर पर हुई क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बने थे। आइए जानते हैं किन सेलेब्स ने की अर्जुन संग पार्टी- करीना कपूर खान- सैफ- तैमूर- जेह कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के अगले दिन ही करीना कपूर खान, पति सैफ और बेटों तैमूर, जेह के साथ करिश्मा कपूर के घर पहुंची थीं। इससे पहले करीना ने दोपहर को अपने परिवार के साथ क्रिसमस लंच किया था। एक्ट्रेस को पैपराजी के कैमरों में बिना मास्क के भी स्पॉट किया गया था।...
सहदेव दिरदो से लेकर रानू मंडल तक

सहदेव दिरदो से लेकर रानू मंडल तक

मनोरंजन
सहदेव दिरदो हाल ही में एक एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी हो गए है। जख्मी हालत में तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सहदेव का बसपन का प्यार गाना खूब पॉपुलर हुआ था, जिसके बाद उन्हें रैपर बादशाह के साथ भी स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। एक गाने के बाद से ही सहदेव लाइमलाइट से दूर हो गए थे, लेकिन ये पहली बार नहीं था जब कोई वायरल सेंसेशन अचानक फैमस होकर अचानक सबकी नजरों से दूर हुआ है- रानू मंडल- एक प्यार का नगमा है लता मंगेश्कर का गाना गाकर रातों-रात फैमस हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने काम दिया था। रानू ने हिमेश के साथ तेरी-मेरी कहानी गाना गाया था। उन्हें कई शोज और इवेंट में भी बुलाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उनके बिगड़े रवैये के कारण लोगों ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। अब वायरल सिंगर दोबारा गरीबों की तरह जिंदगी गुजार रही हैं।...
करिश्मा की क्रिसमस पार्टी में मलाइका के साथ गए अर्जुन कोरोना पॉजिटिव

करिश्मा की क्रिसमस पार्टी में मलाइका के साथ गए अर्जुन कोरोना पॉजिटिव

मनोरंजन
करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ गए अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अर्जुन को पिछले साल भी कोरोना हुआ था। अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चाचा अनिल कपूर की बेटी रिया और उनके पति करण बुलानी भी संक्रमित हैं। अर्जुन का घर बीएमसी ने सील कर दिया है। अर्जुन की आधी फैमिली के कोरोना संक्रमित होने के बाद मलाइका अरोड़ा का कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा। हालांकि मलाइका वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुकी हैं।...
पियूष जैन की लाइफ पर बनेगी ‘रेड-2’

पियूष जैन की लाइफ पर बनेगी ‘रेड-2’

मनोरंजन
एक्टर साई धर्म तेज सितंबर में हैदराबाद के केबल ब्रिज में बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसके 4 महीने बाद एक्टर फिर से मुश्किलों में पड़ गए हैं। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर स्टीफन रवींद्र ने अपने बायन में कहा, एक्टर ने अपने डाक्यूमेंट्स जमा नहीं किए हैं। हमने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन कार्ड, बीमा और प्रदूषण के कागज जमा करने के लिए कहा गया था। लेकिन अभी तक उन्होंने जमा नहीं किए हैं। रवींद्र ने आगे कहा, "हालांकि, पिछले साल की तुलना में मौतों की संख्या में कमी आई है। नशे में गाड़ी चलाने के कारण 212 दुर्घटनाएं हुईं हैं और ड्रंक ड्राइव के निरीक्षण के दौरान हमने 4.5 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है।" साई के केस को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 912 के तहत मामला दर्ज किया है। पियूष जैन की लाइफ पर बनेगी 'रेड-2', प्रोड्यूसर ने की अनाउंसमेंटअजय देवगन स्टारर 'रेड' के सीक्वेल की अनाउंसमेंट हो गई ह...
रणबीर-आलिया न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए सीक्रेट लोकेशन पर निकले

रणबीर-आलिया न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए सीक्रेट लोकेशन पर निकले

मनोरंजन
बॉलीवुड सेलेब्स का हर बार की तरह न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में इंडस्ट्री के पॉपुलर लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से किसी सीक्रेट लोकेशन के लिए निकल चुके हैं। दोनों को मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मैंचिग आउटफिट में नजर आए रणबीर-आलियाएक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर-आलिया कार से उतर कर मुंबई एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करते हैं। इस दौरान दोनों मैंचिग आउटफिट और मास्क पहने नजर आए। दोनों वेकेशन के लिए कहां गए हैं, इस बारे में अब तक जानकारी सामने नहीं आई है। रणबीर-आलिया के वायरल वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट कर जमकर प्यार बरसाया है।...
पिता राजेश खन्ना के जन्मदिन पर भावुक हुईं ट्विंकल, अक्षय कुमार ने पत्नी के लिए लिखा- तुम हो तो मेरी जिंदगी आसान है

पिता राजेश खन्ना के जन्मदिन पर भावुक हुईं ट्विंकल, अक्षय कुमार ने पत्नी के लिए लिखा- तुम हो तो मेरी जिंदगी आसान है

मनोरंजन
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इस बर्थडे पर उनके पति और एक्टर अक्षय कुमार ने वेकेशन की फोटो शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है। इस समय दोनों मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। ट्विंकल एक्ट्रेस के साथ-साथ राइटर, इंटीरियर डिजाइनर और एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अक्षय कुमार ने पत्नी को किया ‌विशअक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जो फोटो शेयर की है उसके कैप्शन में लिखा है, 'मेरे साथ आपका साथ है, इसलिए जिंदगी की मुश्किलों से लड़ना आसान हो जाता है। हैप्पी बर्थडे टीना। ट्विंकल को टीना के नाम से भी जाना जाता है।'...
CA बनना चाहती थीं ट्विंकल; परिवार के दबाव में फिल्मों में आई, फिल्म मेला फ्लॉप होने की शर्त पर की थी अक्षय कुमार से शादी

CA बनना चाहती थीं ट्विंकल; परिवार के दबाव में फिल्मों में आई, फिल्म मेला फ्लॉप होने की शर्त पर की थी अक्षय कुमार से शादी

मनोरंजन
बरसात, मेला, बादशाह, जब प्यार किसी से होता है जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं ट्विंकल खन्ना आज पूरे 48 सालों की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद फिल्मों से दूर होकर बिजनेस और अपनी किताबों से मोटी कमाई कर रही हैं। ट्विंकल ने साल 2001 में खिलाड़ी कुमार अक्षय से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा आरव और बेटी नितारा है। 
गर्लफ्रेंड के घर के सामने से बरात ले जाने से लेकर महमूद से थप्पड़ खाने तक, ये हैं पहले सुपरस्टार की लाइफ के फैक्ट्स

गर्लफ्रेंड के घर के सामने से बरात ले जाने से लेकर महमूद से थप्पड़ खाने तक, ये हैं पहले सुपरस्टार की लाइफ के फैक्ट्स

मनोरंजन
बीते जमाने के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। राजेश का जन्म सन् 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। 18 जुलाई 2012 को 69 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद राजेश खन्ना का मुंबई में निधन हो गया। राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी माना जाता है।