सलमान खान की फैमिली में शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा? तलाकशुदा हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति
बॉलीवुड में इन दिनों कई सेलेब्स की शादियां हो रही हैं। शादी की इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वो है दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की फैमिली के ही किसी मेंबर से शादी करने जा रही हैं।
सोहेल खान के साले के साथ शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब कहा जा रहा है कि सोनाक्षी, बंटी से शादी करने की तैयारी कर रही हैं। सोनाक्षी और बंटी की काफी अच्छे दोस्ती हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। बंटी, सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं और उनकी बीवी सीमा खान के सगे भाई हैं। बता दें कि सोनाक्षी पहली ऐक्ट्रेस नहीं हैं, जिनका नाम बंटी से जुड़ा हो। इससे पहले बंटी का नाम सुष्मिता सेन...








